भटगांव, २६ सितम्बर:- भटगांव उपचुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह काफी आक्रामक नजर आ रहे थे कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा की आज़ादी के बाद साठ सालो में उनकी सरकार ने सिर्फ गरीबी और भुखमरी को बढ़ावा दिया. सरगुजा क्षेत्र अत्यधिक पिछड़ा कहा जाता था हमारी सरकार आने के बाद विगत सात वर्षों में केवल इसी क्षेत्र में ६६६ करोड तो केवल हमने सड़क बनाने में खर्च किये है, जिस रेहान नदी पर कांग्रेस ६० सालो में पुल नहीं बना सकी उस पर हमने ७ वर्ष में ४ पूल बना दिए ३ का काम शेष है. उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ गरीबी और भुखमरी को बढ़ावा दिया. हमने पूरे प्रदेश का ख्याल कर कार्ययोजना बनाई और विकास की ईच्छाशक्ति के साथ काम किया तब आज छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर का राज्य बना है.
भटगांव उपचुनाव प्रचार के आखरी चरण में भाजपा
ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को भटगांव क्षेत्र के चार गांवों में चुनावी सभा को संबोधित किया. कांग्रेस पर हमला करते हुए डॉ रमन ने भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की. मुख्यमंत्री डॉ रमन ने ओडगी ब्लाक के बिहारपुर से अपनी चुनावी सभा का आगाज किया. इसके बाद सलका, मजीरा और विश्रामपुर के शिवनन्दन नगर में सभाए ली. पहली चुनावी सभा से ही वे आक्रामक नज़र आये. उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सरगुजा, भटगांव को हमेशा उपेक्षित रखा. मैं यहाँ अपनी उपलाब्धियो को गिनाने नहीं आया, बल्कि मैं ये बताने आया हू कि भाजपा कि सरकार ने हमेशा सबके विकास के लिए काम किया. छत्तीसगढ़ आज देश का नंबर वन राज्य इसलिए है क्योकि हमने सभी वर्गों के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया. लोग कहते है कि डॉ रमन गरिबो के लिए काम करता है, मजदूरो के लिए काम करता है, उन्हें एक रुपये में चावल देता है. ऐसे में मेरा कहना है कि लोगो कि भूख मिटाकर मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा. उन्होंने कांग्रेस के नेताओ से पुछा कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्यों गरीबो को चावल नहीं दिया. जब हमने एक रुपये में चावल देने कि योजना शुरू की तो लोगो ने कहा कि सरकार कुछ हू दिनों कि मेहमान है. यह सरकार गिर जायेगी. आज सरकार गिरी नहीं बल्कि ज्यादा तेज रफ़्तार से दौड रही है.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि जब तक रमन सिंह कि सरकार रहेगी कोइ भी योजना
बंद नहीं होगी. यह डॉ रमन का वादा है. मुख्यमंत्री डॉ रमन ने कहा कि जब कांग्रेस कि सरकार थी तब किसानो का धान खरीदने से पहले पानी में डूबा डूबा कर देखा जाता था. फसल चक्र परिवर्तन के नाम पर धान कि खेती छोडने कि सलाह दी गई. हमने कहा धान छत्तीसगढ़ की पहचान है. किसानो को धान खरीदी के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए. आज हम ४६०० करोड रूपये का धान खरीद रहे है और कल जरुरत पड़ने पर ५००० करोड रुपये का धान खरीदेंगे. यह कांग्रेस की सरकार नहीं, सिर्फ भाजपा कि सरकार सोच सकती है. भाजपा जो सोचती है वो करके दिखाती है. हमने एक व दो रुपये में चावल देने कि घोषणा कि आज ३६ लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे है, ३५ लाख परिवारों को मुफ्त में नमक दिया जा रहा है. कांग्रेस के समय में किसानो को १५-१६ फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता था. हमने पहले ९ फीसदी किया, फिर ७ फीसदी किया, आज हम सहकारी बैंको के माध्यम से किसानो को तीन फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दे रहे है. उन्होंने कहा कि मैं जो सोचता हू उसमे आपका समर्थन चाहिए. हमारे विकास कार्यों कि गूंज दिल्ली तक है. भाजपा की प्रत्यासी रजनी त्रिपाठी को जीताकर आप डॉ रमन के विकास कार्यों पर मुहर लगाइए. मैं विश्वाश दिलाता हू कि श्रीमती रजनी त्रिपाठी डॉ रमन के प्रतिनिधि के रूप में काम करेगी.
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा प्रत्याशी रविशंकर त्रिपाठी को आपने समर्थन देकर १७ हजार वोटो से जीत दिलाई और २८ उम्मीदवारों कि जमानत जब्त करवा दी. इस बार भी आप सहयोग देकर श्रीमती त्रिपाठी को भारी बहुमत से जिताये.
उपचुनाव के सह संचालक पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि दुखद समय में हमने होनहार जनप्रतिनिधि और विधायक खो दिया. स्व रविशंकर त्रिपाठी ने भटगांव को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा बनाने का सपना देखा था. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने पार्टी ने उनकी पत्नी श्रीमती त्रिपाठी को टिकट दी है. उन्हें जिताना इसलिए भी जरुरी है क्योकि प्रदेश में भाजपा कि सरकार है और सरकार ही विकास कर सकती है.
कोई महिला नहीं चाहती पति कि जगह लेना भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करुना शुकला ने कहा कि कोई भी विवाहिता यह नही चाहती कि उसका सुहाग उजड़े और वह पति कि जगह ले. उन्होंने लोगो को याद दिलाया कि २००३ में वे सान्सद दीलिप सिंह जुदेव के साथ परिवर्तन यात्रा लेकर सलका आई थी. उसके बाद आपने दो बार हमारी सरकार बनाइ. इस बार मेरे आने का कारन यह है कि हमारे बिच से पार्टी के निष्ठावान और महत्वाकांक्षी विधायक श्री त्रिपाठी का निधन हो गया है. उनकी पत्नी श्रीमती त्रिपाठी को उन्होंने जिताने कि अपील की.
मुझे सहयोग दे –
रजनी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती त्रिपाठी जब मंच पर संबोधित करने आती है तो भावुक हो जाती है. भावावेश में वह कुछ बोल नहीं पाती सिर्फ मुझे सहयोग दे बोलकर ही लौट जाती है.
हार को जित में बदलने वाले बृजमोहन:
करुणा शुक्ला सलका में सभा को संबोंधित करने की शुरुआत करते समय जब भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला मंच पर आसीन सभी नेताओं का नाम ले रही थी तो उन्होंने चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल का नाम लेने के पूर्व उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा की श्री अग्रवाल हार को जीत में बदलने का माद्दा रखते है वे चुनाव जिताने के विशेषज्ञ है.






















