Sunday, May 20, 2012

brijmohan in meeting with departmental officers in respect of rajim kumbh prepration1 राजिम कुंभ 2011 की तैयारियां शुरू : संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठकbrijmohan in meeting with departmental officers in respect of rajim kumbh prepration11 राजिम कुंभ 2011 की तैयारियां शुरू : संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक

राज्य सरकार ने महानदी,सोंढूर और पैरी नदियों के संगम पर छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द तीर्थ राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिरात्रि तक लगने वाले पन्द्रह दिवसीय वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक ली और राजिम मेला 2011 के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम मेले को विगत पांच वर्षों से भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2011 छठा वर्ष होने के कारण राज्य सरकार ने इस मेले को अर्ध राजिम कुंभ के रूप में आयोजित करने का निण्र्ाय लिया है। इस निर्णय के परिप्रेक्ष्य में अगले साल राजिम कुंभ के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं और अच्छे ढंग से करनी होगी। बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहू, आयुक्त संस्कृति और पुरातत्व श्री राजीव श्रीवास्तव तथा उप-महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री पी. सेनभौमिक सहित इन विभागों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुभ 2011 के लिए विभिन्न समितियों के गठन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ मेले की ख्याति अब देश-विदेश में फैल चुकी है। राजिम कुंभ अब हर साल भव्यता के साथ आयोजित होगा। इसके लिए एक वैधानिक संस्था बनाने की जरूरत है, ताकि राजिम कुंभ के आयोजन की गतिविधियां पूरे वर्ष भर चल सके। श्री अग्रवाल ने इसी सिलसिले में अधिकारियाें को राजिम कुंभ मेला प्राधिकरण गठित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजिम कुंभ मेले के लिए साधु-संतों को आमंत्रित करने अभी से कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। राजिम कुंभ मेले की तैयारी शुरू करने के लिए पर्यटन और संस्कृति विभाग के अधिकारियों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राजिम कुंभ मेला अगले साल माघ पूर्णिमा 18 फरवरी से शुरू होकर महाशिवरात्रि दो मार्च तक चलेगा।

Education Workers Union met Brij Mohan शिक्षा कर्मी संघ ने की बृजमोहन से मुलाकात

लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिक्षा कर्मी संघ के पदाधिकारियों ने उनके शंकर नगर स्थित आवास पर आज दोपहर   मुलाकात की . संघ के प्रतिनिधि मंडल ने  शिक्षा कर्मियों की विभिन्न समस्यों पर श्री अग्रवाल से चर्चा की.

लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार