Wednesday, February 22, 2012

image1 स्काउट गाइड, एन.एस.एस और एन.सी.सी की गतिविधियों में कम से कम पांच प्रतिशत स्कूली बच्चों को जोड़ा जाए : श्री बृजमोहन अग्रवाल

स्काउटर-गाइडर के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में से कम से कम पांच प्रतिशत बच्चों को स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेशनल कैडेट कोर की गतिविधियों से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके लिए जरूरी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। श्री अग्रवाल आज यहां देवेन्द्र नगर में गुजराती स्कूल परिसर में आयोजित स्काउट-गाइड के  नेशनल जम्बूरी में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड के बच्चोें के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि आगामी 3 जनवरी से 9 जनवरी तक हैदराबाद के शंकरपल्ली में स्काउट-गाइड का नेशनल जम्बूरी  आयोजित किया गया है। नेशनल जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक स्काउट-गाइड भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्य परिषद के उपाध्यक्ष श्री अजय राव ने की। राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद खांडेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अगले साल जुलाई माह में स्वीडन में होने वालीे अंतर्राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी में राज्य शासन की ओर से छत्तीसगढ़ से 100 स्काउट-गाइड भेजने की घोषणा की। श्री अग्रवाल ने स्काउट-गाइड संगठन के रचनात्मक कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउटर-गाइडर गांवों के निवासियों के जन-जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समस्याआें, कुरीतियों और अन्धविश्वास के प्रति जागरूकता लाने में स्काउटर-गाइडर कार्य करें। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियों से नयी पीढ़ी में समाज सेवा और देश भक्ति की भावना पनपती है। श्री अग्रवाल ने बताया कि स्काउट-गाइड संगठन के लिए पहली बार स्थायी पद निर्मित किए गए हैं। अब स्काउट-गाइड की गतिविधियां और अधिक सुचारू ढंग से चलेंगी।  उन्होंने नेशनल जम्बूरी में भाग लेने वाले सभी स्काउट-गाइड को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे। राज्य परिषद के उपाध्यक्ष श्री अजय राव ने कहा कि स्काउट-गाइड की छत्तीसगढ़ इकाई में प्रतिभासम्पन्न छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये छात्र-छात्राएं भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद खांडेकर ने स्काउटर-गाइडर की कार्यो की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों जैसे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान और जल-संरक्षण की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्काउटर-गाइडर द्वारा नेशनल जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन, काष्ठ शिल्प, लौह शिल्प, मृदा शिल्प तथा काष्ठ निर्मित परम्परागत कृषि औजारों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण में भी प्रदर्शनी लगायी गई है। श्री अग्रवाल ने इस प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्काउटर-गाइडर द्वारा आकर्षक नृत्यों, योगाभ्यास और पिरामिड निर्माण का भी प्रदर्शन किया गया।

image स्काउट छात्र स्वर्गीय श्री सुभाष साहू के परिवार को मिली एक लाख रूपए की सहायता

स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने मृतक छात्र के पिता को दिए चेक

रायपुर, 31 दिसम्बर 2010. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बेमेतरा के प्रतिभावान स्काउट छात्र स्वर्गीय श्री सुभाष साहू के पिता श्री संतराम साहू को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। हैदराबाद में आयोजित नेशनल जम्बूरी में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्काउटर-गाइडर के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री संतराम साहू को चेक दिए। स्काउट छात्र सुभाष साहू का पिछले साल अहमदाबाद गुजरात में आयोजित स्काउट-गाइड के विशेष शिविर में शामिल होकर लौटते समय हुई दुर्घटना में निधन हो गया था। श्री अग्रवाल ने मृतक छात्र के परिवार को एक लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की थी। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्र के परिवार को स्काउट-गाइड के राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से 25-25 हजार रूपए की सहायता भी दी गई।

image large1 जैन तीर्थ बकेला को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा   पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल

पच्चास लाख रूपये की लागत से मोटल भी बनेगा

पक्की सड़क व पेयजल व्यवस्था के लिये 25 लाख रूपये की घोषणा

छत्तीसगढ़ के कबीर धाम जिले में स्थित प्रसिध्द जैन तीर्थ बकेला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिवस के मौके पर बकेला में वातानुकूलित धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री मोहम्मद अकबर व धर्मजीत सिंह भी उपस्थित थे।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने प्राचीन जैन तीर्थ बकेला में 50 लाख रूपये के पर्यटक विश्राम स्थल(मोटल) निर्माण की घोषणा की। बकेला में पर्यटन विभाग द्वारा 25 लाख रूपये की लागत से पानी टंकी समेत पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने खामी से पारसनगर-बकेला तक आवागमन को सुगम बनाने दो किमी पक्की सड़क निर्माण की घोषणा भी की। आगामी शिक्षण सत्र से बकेला में प्राथमिक शाला शुरू किया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि जैनधर्मावलंबियों की मांग पर बाबाडोंगरी की खुदाई भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी। बाबाडोंगरी में जैन मंदिर के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने कहा कि हाफ नदी घाटी क्षेत्र में सुरम्य पहाड़ों के बीच स्थित बकेला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने बकेला में खुदाई से निकली भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति जो कि अभी पंडरिया के जैनमंदिर में रखी है, उसे बकेला में वापस स्थापित करने में पूर्ण सहयोग आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ की धरा प्राचीन काल से विभिन्न धर्मों और संप्रदायों की आस्था का प्रमुख केन्द्र रही है। छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक स्थलों की खुदाई से यहां के वैभवशाली इतिहास की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि जैन, बौध्द, हिन्दू धर्म के पुरावशेष हमारी समृध्द प्राचीन इतिहास, संस्कृति व जनजीवन के प्रमाण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने बकेला में धर्मशाला निर्माण्ा के लिए दानदाताओं की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक व पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोहम्मद अकबर व विधायक धरमजीत सिंह ने जैन मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री बकेला चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

DSC 8498 P W D  मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल ने  ग्राम कठिया  (अमेरी) मिडिल स्कूल व् प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण हेतु २ लाख रुपए की घोषणा कीDSC 8431 P W D  मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल ने  ग्राम कठिया  (अमेरी) मिडिल स्कूल व् प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण हेतु २ लाख रुपए की घोषणा की

२९ दिसम्बर १० रायपुर, मा. P W D  मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल ने  ग्राम कठिया  (अमेरी) मिडिल स्कूल व् प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण हेतु २ लाख रुपए की घोषणा की,  ग्राम कठिया  (अमेरी) प्राथमिक शाला  में अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण हेतु २ लाख रुपए की घोषणा की,  ग्राम कठिया शमशान घाट पहुँच मार्ग में W.B.M एवं पक्कीकरण व् पुलिया निर्माण करने हेतु १०  लाख रुपए की घोषणा की, ग्राम पंचायत संकरी के आश्रित गाँव के  प्रा. शा. भवन में स्कूल बाउंड्री (अहाता ) निर्माण बाबत २ लाख रुपए की घोषणा की, ग्राम पंचायत अकोलिखुर्द में स्कूल परिसर में अहाता निर्माण के लिए २ लाख रुपए की घोषणा की एवं ग्राम पंचायत संकरी में अहाता निर्माण बाबत २ लाख रुपए राशी की घोषणा की.

DSC 8368 २२ वी आल इण्डिया एडवोकेट  क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन अवसर पर महामहिम रज्यपाल तथा श्री अग्रवाल

२९ दिसम्बर १० ,राज्यपाल श्री शेखर दत्त आज यहां नया रायपुर के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 22वें आल इण्डिया एडव्होकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने टूर्नामेंट के विजेता और उप-विजेता टीम तथा प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर फाइनल मैच इलाहाबाद हाईकोर्ट और इन्दौर हाईकोर्ट के मध्य हुआ। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट की टीम ने 7 विकेट से विजय प्राप्त की। मैन आफ दी मैच का खिताब इलाहाबाद हाईकोर्ट के खिलाड़ी श्री नासिर अली को प्रदान किया गया। मैन ऑफ दी सीरिज का पुरस्कार इंदौर हाईकोर्ट के श्री राकेश पालीवाल, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार इलाहाबाद हाईकोर्ट के श्री संतोष तिवारी, बेस्ट कैचर का पुरस्कार श्रीलंका के श्री तनेजा तथा बेस्ट बेस्टमैन का पुरस्कार श्री नासिर अली को दिया गया। इस अवसर पर लाइफ टाईम एचिवमेंट एवार्ड श्री आर. संथाना कृष्णन को दिया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही टीम उड़ीसा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। छत्तीसगढ़ एडव्होकेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि नया रायपुर में बना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे राज्य की गरिमा बढ़ी है और खिलाड़ियों तथा खेल भावना को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि विदेश की टीम द्वारा इस आयोजन में भाग लेना गौरव की बात है। श्रीलंका की टीम छत्तीसगढ़ के अतिथि सत्कार एवं संस्कृति की यादें लेकर जायेंगे। उन्होंने राज्य में इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में दर्शकों को छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा हाईकोर्ट, बिलासपुर के भवन का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो यह प्रदर्शित करता है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ बहुमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के न्यायमूर्ति न्यायाधीश श्री धीरेन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधि से जुड़े लोग गंभीर कार्य करते हैं। उनके बीच स्वस्थ मनोरंजन की दृष्टि से ऐसे खेल आयोजन सराहनीय है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एस.सी. व्यास, एडव्होकेट जनरल श्री देवराज सुराना, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री वी.के. मुंशी, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, चेयरमेन आई.ए.सी.ए. श्री आर. संथाना कृष्णन, राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र दुबे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विधि से जुड़े लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में छत्तीसगढ़ एडव्होकेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेट प्रेसीडेन्ट श्री फैजल रिजवी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन संस्था के सचिव श्री भूपेन्द्र जैन ने किया।

DSC 8307 चरोदा ( भिलाई ) के अध्यक्ष एवं वार्ड के  पार्षद एवं जन प्रतिनिधि धन्यवाद् और बधाई देने पहुचे.

मा. मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास पर चरोदा ( भिलाई ) के अध्यक्ष एवं वार्ड के  पार्षद एवं जन प्रतिनिधि धन्यवाद् और बधाई देने पहुचे.

image ग्राम पंचायत जलकी निवासियों को मिली 1.44 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल जलकी में आयोजित मड़ई-मेला

महोत्सव में की विकास कार्यो की घोषणा

image1 ग्राम पंचायत जलकी निवासियों को मिली 1.44 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात स्कूल शिक्षा मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सिरपुर के नजदीक स्थित ग्राम पंचायत जलकी के अंतर्गत आने वाले गांवों के निवासियों को एक करोड़ 44 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। श्री अग्रवाल कल देर रात्रि ग्राम जलकी में आयोजित मड़ई-मेला और पंथी नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए और आम जनता को ये सौगातें दीं।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन द्वारा सिरपुर को विश्व धरोहर की सूची शामिल कराने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक स्थल के समग्र विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी गयी है। इस कार्य योजना पर अमल भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना में सिरपुर के आसपास के गांवों के विकास का भी प्रावधान किया गया है। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। विकास के मामले में इन गांवों को अलग पहचान मिलेगी।  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर नया हाई स्कूल भवन छपोराडीह के लिए 58 लाख रूपए, ग्राम छपोराडीह में नया तालाब गहरीकरण के लिए 07 लाख रूपए, ग्राम जलकी में श्मशान घाट से खदरहा तक सड़क निर्माण के लिए 07 लाख 50 हजार रूपए, जलकी में श्मशान घाट से अंजोर खेत तक सड़क निर्माण के लिए 05 लाख रूपए,आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 02 से छपोराडीह बांध तक सड़क और पुलिया निर्माण के लिए 08 लाख रूपए, ग्राम जलकी में नया तालाब एवं निर्मलाघाट निर्माण के लिए 07 लाख रूपए, जलकी से पटेवा तक सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, जलकी में रंगमंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए, ग्राम छपोराडीह में मिनी स्टेडियम निर्माण्ा के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम जलकी में स्वागत द्वार निर्माण के लिए एक लाख रूपए, कृष्ण भवन यादव समाज निर्माण के लिए 02 लाख रूपए तथा ग्राम जलकी के सतनामी मोहल्ले में गुरूद्वारा निर्माण के लिए 02 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, विधायक महासमुन्द श्री अग्नि चन्द्राकर, आरंग के पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और आस-पास के गांवों के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

DSC 0961 लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल से मध्यप्रदेश के मंत्री श्री विजय शाह ने की मुलाकात

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज यहां उनके शंकर नगर स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने सौजन्य मुलाकात की। श्री शाह आज 27 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। इस मुलाकात के दौरान मंत्रियों के बीच पिछले सात सालों में दोनों राज्यों में हुए विकास की विस्तृत चर्चा हुई।

DSC 7250 बृजमोहन ने दी बच्चो को नए साल की सौगात  DSC 7264 बृजमोहन ने दी बच्चो को नए साल की सौगात

मुक्तांगन, तुता में लगेंगे  झूले , केंद्री में बनेगा  वाटर पार्क.

रायपुर २६  दिसम्बर १०, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज माना- तुता रेसोर्ट , पुरखौती  मुक्तांगन एवं केंद्री मोटल का भ्रमण किया. उन्होंने दौरा कर पुरे क्षेत्रों  में खासकर बच्चो के मनोरंजन की कमी को देखते हुए इन क्षेत्रों  में बच्चो के लिए गार्डेन बनाने का निर्देश दिया.
श्री अग्रवाल ने  नव वर्ष के अवसर पर बच्चो को तोहफा  देते हुए इन क्षेत्रों  में उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न झूलो वाला गार्डेन बनाने का निर्देश अधिकारियो को दिया. तुता रेसोर्ट में लैंड स्केपिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने एवं बच्चो के मनोरंजन हेतु सर्व सुविधा युक्त  गार्डेन विकसित करने की बात कही, पुर्खोती मुक्तांगन में बैगा चौक से लेकर जल प्रपात तक लैंड  स्केपिंग करने और बच्चो के लिए खेल गार्डेन बनाने निर्देशित किया.

बच्चो का यह गार्डेन सरगुजा हाट  एवं जल प्रपात वाली जगह पर बनाया जाएगा. यहाँ पर ग्रामीण परिवेश व् उनकी आकृति के आधार पर झूले व् फिसल पट्टी का निर्माण किया जाएगा, उन्होंने मारिया के पाथवे पर लगी विभिन्न आदिवासी मूर्तियों को और आकर्षक बनाने उसे ध्वनि व् प्रकाश के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. जल प्रपात का विधुतीकरण करने एवं उसको आकर्षक ढंग से सजाने की बात कही, श्री अग्रवाल ने यहाँ से ग्राम केंद्री के पर्यटन रेसोर्ट का भ्रमण  किया, यहाँ पर बाहर  से आने वाले  पर्यटकों के बच्चो के मनोरंजन  हेतु वाटर पार्क बनाने की घोषणा की, पर्यटन रेसोर्ट में बच्चो के खेल कूद हेतु यहाँ पर भी मिनी गार्डेन बनाया जाएगा. श्री अग्रवाल ने  इन सभी योजनाओ पर अतिशीघ्र कार्य करने श्री अग्रवाल ने अधिकारियो को निर्देशित किया है.
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के महा प्रबंधक तपेश झा , संस्कृति विभाग के प्रताप पारेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

DSC 8138 श्री अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक श्री कुलदीप जुनेजा की माता निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर 28 दिसम्बर १०. कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा की माता जी के निधन पर लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  शोकाकुल परिवार से मिलने  जेल रोड में  स्तिथ उनके  निवास  पर गए और शोक व्यक्त किया.

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक श्री कुलदीप जुनेजा की माता श्रीमती शांति रानी जुनेजा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने श्रीमती जुनेजा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की है.

साक्षर भारत हेतु प्रदेश के 8 जिलों में जनपद अध्यक्ष व 4720 सरपंचों की विशेष बैठक 27 से

रायपुर!
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से साक्षर भारत कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किये जाने हेतु 27 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे सरपंच हमर मितान अभियान में जनपद अध्यक्ष व सरपंचांे को अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है उन्होने कहा की पंचायतीराज संस्थाओं के माध्यम से साक्षर भारत कार्यक्रम में उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में पहली बार पावर पाइंट प्रेजेटेशन के जरिए उन्हें जानकारी प्रदान की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 08 जिलों में 27 दिसम्बर से 07 जनवरी तक जनपद अध्यक्षों व सरपंचों की उन्मुखीकरण बैठक पहली बार आयोजित की जा रही है। जनपद अध्यक्षों व सरपंचों से मिलने के कार्यक्रम को “सरपंच हमर मितान” नाम दिया गया है। इस विशेष बैठक की माॅनिटरिंग हेतु 08 जिलों के लिए 08 केन्द्रीय दल प्रदेश में आ रहा है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा इस हेतु विशेष रणनीति बनाई गयी है।
ज्ञातव्य है कि पंचायती राज संस्थाओं की साक्षर भारत कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्षों व मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 29 नवम्बर 2010 को नई दिल्ली ले जाकर इस कार्यक्रम से परिचित कराया गया तत्श्चात् प्रदेश के 08 जिले रायपुर, महासमुन्द, कबीरधाम, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सरगुजा व जशपुर जिले के लगभग 100 अधिकारियों व स्त्रोत प्रशिक्षकों को राजधानी रायपुर में 22 दिसम्बर 2010 को राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय में 02 प्रशिक्षक जिनमें से एक महिला होगी द्वारा 40 से 50 सरपंचों के साथ एक बैच में बैठक की जाएगी। इस उन्मुखीकरण कार्यशाला के माॅनिटरिंग हेतु केन्द्रीय दल 08 जिले में आयेगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व उसकी सहयोगी संस्था राज्य संसाधन केन्द्र व जिलों में कार्यरत जिला लोक शिक्षा समिति तथा जन शिक्षण संस्थान द्वारा इस उन्मुखीकरण शिविर की सघन माॅनिटरिंग की जाएगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी साक्षर भारत जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनपद अध्यक्षों व ग्राम पचायत के सरपंचों की शत्प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हर संभव प्रयास करें।
सरपंच हमर मितान अभियान के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए पंचायतों से सशक्त मांग पैदा हो चूंकि है अधिकांश ग्रामों में सर्व शिक्षा अभियान व अन्य विविध शैक्षिणक कार्यक्रम है। साक्षरता प्रदान करने की मांग उनकी ओर से उठ रही है जो किसी कारण वश यह मौका खो चुके है। साक्षर भारत इस मांग को पूरा करने वाला एक कार्यक्रम है जिला, ब्लाॅक, ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा समितियों के अध्यक्ष क्रमशः जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष व ग्राम पंचायत के सरपंच है। अतः साक्षर भारत कार्यक्रम उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित होगा। यह बैठक इस कार्यक्रम को संचालित करने में उनकी भूमिका उत्तरदायित्व वित्त एवं प्रशासनिक शक्तियों को बताने के लिए है। श्री अग्रवाल ने आगे बताया की चूंकि साक्षर भारत कार्यक्रम संचालन हेतु होने वाले खर्च की राशि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के खाते में आन-लाईन बैकिंग के जरिए भेज दी गई है। अतः इस बारे में भी उन्हे अवगत कराया जाएगा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में साक्षर भारत कार्यक्रम अंतर्गत सतत् शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, व्यवसायिक एवं कौशल विकास तथा क्रियात्मक साक्षरता के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जायेंगी जिनमें पुस्तकालय, वाचन केन्द्र, मनोरंजन एवं खेल गतिविधियां पठन-पाठन केन्द्र सांस्कृतिक गतिविधि, कौशल विकास प्रशिक्षण, समूह चर्चा, विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए सूचना खिड़की इत्यादि की व्यवस्था होगी।
एक माॅडल प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र कैसा होगा के प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया की कम से कम 1000 वर्ग फीट का एक भवन ग्राम पंचायत में हो जिसमें कम्प्यूटर, एल.सी.डी. प्रोजेक्टर, डी. वी.डी. टेप रिकार्ड, जनरेटर, कुर्सी टेबल, आलमारियां, डिजिटल कैमरा, ब्लैक बोर्ड, संगीत वाद्ययंत्र एव खेल सामग्री इत्यादि की व्यवस्था हो सकती है। इनमे से कुछ सामग्री शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा भवन निर्माण सहित अन्य सामग्री जन सहयोग से ग्राम पंचायतों द्वारा जुटाया जाएगा। साक्षर भारत कार्यक्रम के संचालन हेतु ग्राम पंचायतों द्वारा 2000 हजार रूपय मानदेय पर दो प्रेरक नियुक्त किए जाएगें जिनमें एक महिला होगी। ग्राम पंचायत के निरक्षर संरपच व पंचों सहित महिलाओं को सर्वप्रथम साक्षर किया जाएगा । इस हेतु स्वयंसेवीय अनुदेशक चिन्हांकित किए जाएगें। राज्य साक्षरता मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया की पंचायती राज संस्थाओं द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला पंचायत को 1 लाख रूपय, जनपद पंचायत को 50 हजार रूपय व ग्राम पंचायत को 25 हजार रूपय पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
श्री अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया की सरपंच हमर मितान कार्यक्रम के जरिए यह बताया जाएगा की साक्षर समाज के लिए अवश्यक है की एक से छः आयु समूह के बच्चें आंगन बाड़ी जाए छः से 14 समूह के लोग विद्यालय जाए 15 से अधिक आयु समूह के लोग साक्षरता केन्द्र जाए और अन्य समस्त प्रकार के लोग प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र में जाए। उन्होंने साक्षर भारत सुन्दर भारत बनाने के लिए साक्षर छत्तीसगढ़ व विश्वसनीय छत्तीसगढ़ बनाने का आव्हान किया ।
सरपंच हमर मितान कार्यक्रम 27 दिसम्बर 2010 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड अकलतरा, बलोदा, जशपुर जिले के विकासखंड जशपुर व मनोरा, कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा व करतला सरगुजा जिले के विकासखंड अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर व रामन्द्रपुर कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर, खडगवां, रायपुर जिले के विकासखंड धारसीवां, आरंग, तिल्दा व अभनपुर, महासमुन्द जिले के विकासखंड महासमुन्द पिथौरा एवं कबीरधाम जिले विकासखंड कबीरधाम व सहसपुर लोहारा में आयोजित होगी।
28 दिसम्बर 2010 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड अकलतरा, बलोदा, जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा, कासाबेल कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा व करतला सरगुजा जिले के विकासखंड अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर व रामन्द्रपुर बलरामपुर कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर, खडगवां, रायपुर जिले के विकासखंड धारसीवां, आरंग, तिल्दा व अभनपुर, महासमुन्द जिले के विकासखंड महासमुन्द पिथौरा एवं कबीरधाम जिले विकासखंड कबीरधाम व सहसपुर लोहारा में आयोजित होगी।
29 दिसम्बर 2010 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह, शक्ति, जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा, कुनकुरी, कोरबा जिले के विकासखंड पाली व कुसमी सरगुजा जिले के विकासखंड शंकरगढ़, सूरजपुर, उड़गी, कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत, भरतपुर, रायपुर जिले के विकासखंड आरंग, तिल्दा अभनपुर, सिमगा, महासमुन्द जिले के विकासखंड महासमुन्द पिथौरा एवं कबीरधाम जिले विकासखंड बोडला व पंडरिया में आयोजित होगी।
30 दिसम्बर 2010 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़, शक्ति, जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार, दुलदुला, कोरबा जिले के विकासखंड पाली व पोड़ी सरगुजा जिले के विकासखंड सूरजपुर, उड़गी, भैयाथान कोरिया जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़, रायपुर जिले के विकासखंड सिमगा, भाटापारा, बलौदा बाजार, पलारी महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा, सराईपाली एवं कबीरधाम जिले के विकासखंड बोडला में आयोजित होगी।
03 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़, पामगढ़, जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार, पथलगांव, कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी सरगुजा जिले के विकासखंड सूरजपुर, भैयाथान, रामनुजगंज, प्रेमनगर, रायपुर जिले के विकासखंड भाटापारा, बलौदा बाजार, पलारी, कसडोल, बिलाईगढ़ महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा, सराईपाली एवं कबीरधाम जिले के विकासखंड बोडला व पंडरिया में आयोजित होगी।
04 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़, पामगढ़, जशपुर जिले के विकासखंड पथलगांव, कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी सरगुजा जिले के विकासखंड रामनुजगंज, सीतापुर, बतौली, मैनपाट रायपुर जिले के विकासखंड कसडोल, बिलाईगढ़, फिंगेश्वर, देवभोग, महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा, सराईपाली में आयोजित होगी।
05 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड डभरा, सरगुजा जिले के विकासखंड प्रतापपुर, लुण्ड्रा, वाड्राफनगर, रायपुर जिले के विकासखंड कसडोल, बिलाईगढ़, फिंगेश्वर, गरियाबंद, महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना में आयोजित होगी।
06 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड मालखरौदा, जैजेपुर सरगुजा जिले के विकासखंड प्रतापपुर, लुण्ड्रा, वाड्राफनगर, राजपुर रायपुर जिले के विकासखंड गरियाबंद, छुरा, मैनपुर महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना में आयोजित होगी।
07 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड मालखरौदा, जैजेपुर सरगुजा जिले के विकासखंड राजपुर रायपुर जिले के विकासखंड छुरा, मैनपुर महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना में आयोजित होगी।

DSC 8262 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संग के कैलेंडर का विमोचन किया

मा. P W D मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास शंकर नगर में  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संग के कैलेंडर का विमोचन किया और समस्त कर्मचारियों को अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये  दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की.

47th international annual chemist conference held in Pt. Ravishankar university जीवन में खुशहाली आये ऐसा कार्य करे वैज्ञानिक बृजमोहन अग्रवाल

47th international annual chemist conference held in Pt. Ravishankar university2 300x199 जीवन में खुशहाली आये ऐसा कार्य करे वैज्ञानिक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर २३ दिसम्बर १०. आम आदमी के जीवन में खुशहाली आये ऐसा कार्य करे वैज्ञानिक. आज केमिकल की वजह से पर्यावरण को काफीनुकसान पहुँच  रहा है. हम प्रकृति का अनुसरण करे उसका संहार नहीं . हम प्रकृति से है, प्रकृति  हम से नहीं. उप्ताश्य के विचार लोक निर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प. रविशंकर शुक्ल वि वि . में आयोजित ४७ वी वार्षिक रसायनज्ञ   अधिवेशन तथा अंतराष्ट्रिये   सम्मलेन में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये, उन्होंने देश भर से पधारे वैज्ञानिको से आवाहन किया की आज लोगो के जीवन में खुशहाली वाले रिसर्च करना चाहिए, उन्होंने कहा की आज प्लास्टिक के कारण देश की अर्थ व्यवस्था पर भार बढ़  रहा है, जिस प्लास्टिक को उपयोग के लिए बनाया गया था वह  अब पुरे भारत ही  नहीं  बल्कि विश्व में विनाश का कारण बन रही है,पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए स्वास्थ के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है  , इस प्लास्टिक के कारण  नदी नाले में जगह जगह बाढ़ आ रही है. अगर हम अभी भी नहीं सुधरे तो आने वाली पीढ़ी को क्या मुह दिखाएँगे.

श्री अग्रवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ वन बाहुल्य छेत्र है , यहाँ की जड़ीबूटिया  एवं बनस्पति विश्व प्रसिद्ध है, किन्तु दुर्भाग्य है की लोग इस और धयान न देकर स्टील फैक्ट्री व् अन्य उद्योग लगा रहे है. छत्तीसगढ़ में फोरेस्ट इंडस्ट्री  लगाने की कोई बात नही करता , जो वास्तव में आज की जरुरत है. वन से हम पर्यावरण ही नहीं बल्कि अपने देश की संपत्ति में वृद्धि कर सकते है. ग्लोबल वार्मिंग के  इस युग में वृक्ष हमारे धरोवर की तरह है. उन्होंने  वैज्ञानिको से कहा की केमिकल की वजह से पर्यावरण को होने वाले नुक्सान से बचाए, ऐसे केमिकल इजाद  करे जो मानव जीवन में खुशिया व् समृधि  लाये.

47th international annual chemist conference held in Pt. Ravishankar university1 जीवन में खुशहाली आये ऐसा कार्य करे वैज्ञानिक बृजमोहन अग्रवाल

state level brilliant student investiture held in saraswati shishu mandir rohinipuram स्कूलों में अगले सत्र से जीवन विद्या की शिक्षा : सामाजिक मुद्दों पर भी बच्चों के बीच होगी चर्चा

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहणीपुरम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के स्कूलाें में अगले शिक्षा सत्र से कक्षा पहली से बारहवीं तक बच्चों को जीवन विद्या और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रथम कालखण्ड में पर्यावरण सुरक्षा, हम और हमारा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, सुगम यातायात, चेतना विकास, योग, सामूहिक कर्तव्य जैसे विभिन्न  सामाजिक मुद्दों पर विद्यार्थियों के बीच चर्चा होगी। श्री अग्रवाल आज यहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रोहणीपुरम में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र अलंकरण समारोह 2010 को अध्यक्षीय आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ से सम्बध्द सरस्वती शिशु मंदिरों के मेधावी बच्चों तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2010 में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा संस्थानों में ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जिससे बच्चे आगे चलकर सच्चे देशभक्त बने। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर समाज में अच्छे कार्य करने वालों के सम्मान की परम्परा विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा अन्य लोगाें को भी मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने समारोह में पुरस्कृत विद्यार्थियों से राष्ट्रवाद का अलख जगाने का आग्रह किया। डॉ. गोविन्द शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में स्कूलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा देने से विचारों में गहनता, स्पष्ट रूप से समझने की क्षमता और हर विषय को जानने की उत्सुकता बच्चों के मन में पैदा होती है। इससे विवेक, बुध्दि और समझ शक्ति बढ़ती है। श्री शर्मा ने कहा कि विद्याभारती अखिल भारतीय सरस्वती शिक्षा संस्थान से जुड़े सरस्वती शिशु मंदिरों में समाज और राष्ट्र से जुड़ने की शिक्षा दी जाती है। विद्याभारती की धरातल राष्ट्रवाद और मानवतावाद के विचारों पर केन्द्रित है। मातृभाषा में गुणात्मक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिरों की पहचान बन गई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि जो समाज युवा प्रतिभाओं का सम्मान नहीं करता वह समाज कभी  प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने बच्चों से अनुकरण करने की प्रवृत्ति त्यागने का आग्रह करते हुए अपने विवेक से आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वयं दीपक बनकर आगे बढ़ें और समाज का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर श्री शारदा भैया ने कहा कि बच्चों के लिए सम्मानित होने का समय संकल्प लेने का समय होता है। बच्चे महाभारत के अर्जुन के समान अपने लक्ष्य पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास की बात तो सभी करते है। इसका अक्षरश: पालन विद्याभारती के शैक्षणिक संस्थानों में किया जाता है। मनुष्य की पहचान उसकी गुणवत्ता होती है। बच्चों को गुणवत्ता विकसित करने खुद प्रयास करना चाहिए।

समारोह में वार्षिक शैक्षिक पत्रिका ‘कीर्तिमान’ नवम् सत्र 2010-11 का विमोचन भी किया गया। इस पत्रिका में पुरस्कृत बच्चों की सम्पूर्ण जानकारी उनकी उपलब्धियों के साथ प्रकाशित की गई। इस अवसर पर विद्याभारती सरस्वती शिक्षा संस्थान से जुड़े अनेक बुध्दिजीवी भी उपस्थित थे।

state level brilliant student investiture ceremony held in saraswati shishu mandir rohinipuram स्कूलों में अगले सत्र से जीवन विद्या की शिक्षा : सामाजिक मुद्दों पर भी बच्चों के बीच होगी चर्चा

22nd all india cricket tournament २२ वी आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल22nd all india cricket tournament1 २२ वी आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

२२ वी आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के मा.  न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा जी एवं छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायधिशो के साथ  छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे

school education minister rewarded Govt. D.B. Girls college s players स्कूल शिक्षा मंत्री ने शा.दू.ब.कन्या महाविद्यालय के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक शासकीय दूधाधारी बंजरग कन्या महाविद्यालय रायपुर में स्पोर्टस काम्प्लेक्स निर्माण के लिए जल्द से जल्द भूमिपूजन किया जाएगा। श्री अग्रवाल आज इस महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय दूधाधारी बजरंग महाविद्यालय का शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उपलब्धिपूर्ण इतिहास है। यहां की अनेक छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

श्री अग्रवाल ने समारोह में शिक्षा सत्र वर्ष 2010-11 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने खेल गतिविधियों को भी शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि खेल में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। खिलाड़ी भावना के साथ खेल के नियमों का पालन करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से व्यक्ति में अनुशासन की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित होती है। अनुशासन सफल और सुखद जीवन के लिए जरूरी होता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज हर व्यक्ति भागमभाग की जिंदगी के कारण हमेशा तनाव में रहता है। इस परिस्थिति में खेल का महत्व और अधिक बढ़ गया है। खेल के मैदान में उतरने से व्यक्ति तनावरहित महसूस करता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इससे मनुष्य में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द गिरोलकर तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अतुल शुक्ला ने महाविद्यालय के खिलाडियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के प्रारंभ में छात्राओं द्वारा आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी गई।

Three day science and art model exhibition was inaugurated Mr. Brij Mohan Agarwal. नयी पीढ़ी अधिक प्रतिभा सम्पन्न : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल Three day science and art model exhibition was inaugurated Mr. Brij Mohan Agarwal1 नयी पीढ़ी अधिक प्रतिभा सम्पन्न : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां देशबंधु उच्चतर माध्यमिक (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान एवं कला प्रादर्श (मॉडल) प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार एजुकेशन, टेक्नॉलाजी, इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रीज, हेल्थ, इकोलॉजी आदि फाईनआर्ट आदि से संबंधित मॉडल रखे गए हैं। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बच्चों के व्यक्तित्व के चहुमुखी विकास के लिए स्कूलों में शिक्षा के अलावा खेलकूद, कला, साहित्य सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर जोर दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए स्कूली पाठयक्रमों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित पाठयसामग्रियों को शामिल किया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि अच्छे संस्कार व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मददगार होते हैं। यह मॉडल प्रदर्शनी गुरूवार 23 दिसम्बर तक चलेगी।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नयी पीढ़ी के बच्चे अधिक प्रतिभा सम्पन्न हैं। वे अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त कर सबसे आगे बढ़ना चाहते हैं। इस स्थिति में शिक्षकों को भी अपने ज्ञान का निरंतर उन्नयन करना चाहिए। श्री अग्रवाल ने बच्चों का आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने परिवारजनों के सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम कर सफलता की ऊचाईयों तक पहुंचे। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर देशबन्धु स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता की तारीफ करते हुए कहा कि इस स्कूल ने छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर देशबंधु उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के श्री बी.पी.अग्रवाल ने शाला प्रतिवेदन पढ़ा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री पन्ना लाल पण्डया ने भी सम्बोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों से उनके मॉडलों के संबंध में चर्चा की और उनकी रचनात्मक क्षमताओं की भूरि-भूरि प्रशांसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सी. वी. रमन सहित विद्यालय परिवार और  शिक्षण समिति के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


रायपुर, 20 दिसम्बर २०१० प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  बिलासपुर में बीती रात स्थानीय पत्रकार श्री सुशील पाठक की हत्या की घटना की तीव्र निन्दा की है. उन्होंने स्वर्गीय श्री पाठक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।

Trai cycle distributed to disabled in accident1 दुर्घटना में घायल को ट्राई बाईसिकल का वितरण

रायपुर २० दिसम्बर १०.  एक दुर्घटना में विकलांग हुए नेहरु  नगर निवासी दिलेश्वर देवांगन को लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आवास में ट्राई साइकिल का वितरण किया.

palika election 300x198 विकास के लिए भाजपा को चुने :बृजमोहनpalika election1 300x198 विकास के लिए भाजपा को चुने :बृजमोहनpalika election2 300x198 विकास के लिए भाजपा को चुने :बृजमोहन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बृजमोहन ने ली आमसभा

रायपुर १९ दिसंबर. प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भिलाई palika election3 300x198 विकास के लिए भाजपा को चुने :बृजमोहननगर निगम चुनाव में प्रचार समाप्ति के पूर्व चरोदा, भिलाई ३ और जामुल क्षेत्र में आमसभाओं  को संबोधित किया. जामुल में प्रचार का निर्धारित समय समाप्त हो जाने के कारण बिना ध्वनिविस्तारक के ही उन्होंने आम जनता को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा की यदि आप विकास चाहते है तो कमल फूल वाली पार्टी भाजपा को ही विजय बनाये. इस बार किसी निर्दलीय को पार्टी में शामिल नहीं किया जायेगा अतः भाजपा के अधिर्कित प्रत्याशी को ही विजय बनायें.

उन्होंने आगे कहा की हमारी सरकार ने पिछले ७ वर्षों में भिलाई में ही नहीं पुरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है. जितना काम हमने इन वर्षों में किया है पिछले ५० सालों में नहीं हुआ. गलियों का कांक्रीटीकरण, निर्मला घाट निर्माण, शमशान घाटों को मुक्तिधाम का रूप, स्कूल में पढ़ने वाले palika election4 300x198 विकास के लिए भाजपा को चुने :बृजमोहनबच्चे,बच्चियों को निःशुल्क सायकल और कापी किताब वितरण, २ रु. और १ रु. किलो में चांवल, गौरवपथ का निर्माण सड़कों का चौडीकरण  फॉर लेन का निर्माण, पुल पुलियों का निर्माण यदि मै विकास के कामो को गिनाऊ तो शायद समय कम पड़ जायेगा. इतने विकास के कार्य जब हम करते है तो लोग पूछते है की इतना पैसा कहा से आता है तो मै कहता हूँ की लक्ष्मी माता किस पर विराजमान होती है, कमल फूल पर ना, भाजपा का चुनाव चिन्ह क्या है? कमल फूल तो लक्ष्मी माता की कृपा है, पैसों की कमी नहीं होगी आप सभी अपने इष्ट मित्रों पास पड़ोस वालों के साथ आगामी २१ दिसम्बर को कमल फूल पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएँ.  हम विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे. श्री अग्रवाल अपने चिरपरिचित अंदाज में जनता को यह बताना भी नहीं भूलते की माँ बाप अपने तिजोरी की चाबी किस को देते है? अपने बेटे को ना ? तो प्रदेश में कौनसी पार्टी की सरकार है कमल फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की तो आप लोग भी भाजपा प्रत्याशियों को कमल फूल का बटन दबाकर विजयी बनाये, हमारे मुखिया डा रमन सिंह इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे.

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, चरोदा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सीता साहू, रेखराम बन्क्षोर सहित पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी एवं सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

student needs to aware in higher education उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को जागरूक करने की जरूरत  बृजमोहन

रायपुर 19 दिसम्बर 2010. आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रो को जागरूक करने की जरूरत है, यही से वह  अपने कैरियर की नीव रखता है और अगर उसे सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो उसको भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्ताशय के विचार शिक्षा मंत्री ने कृति इंजीनियरिंग एवं टेक्नाॅलाजी इंस्टीट्यूट ’’काईट’’ कालेज में मुख्यअतिथि की आसंदी सेे व्यक्त किये।

छत्तीसगढ़ से पधारे प्राचार्यो के सम्मान समारोह में बोलते हुए उन्होनंे कहा कि आज कैरियर के प्रति माता-पिता काफी जागरूक हो गए है बच्चे की रूचि के अनुसार उसे डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील आदि के बारे में उसका मागदर्शन कर रहे है। उन्होनें कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज भी हम राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य लेवल से पीछे है। प्रदेश में इंजीनियरिंग कालेजों की अधिकांश ब्रांच की सीटे खाली रहती है क्योंकि यहां पर जागरूकता का अभाव है उनमें आत्मविश्वास की कमी है। शिक्षक बच्चों के टैंलेंट को पहचान कर बढ़ाएं।

श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ से आए प्राचार्यो से कहा कि माता-पिता प्रन्द्रह सालों के लिए बच्चों को आपके पास सौंपते है और अगर उसे सही आकार सही नागरिक न बना पाए तो यह खामी आपकी है कि आपने उसे ठीक ढ़ग से नहीं पढ़ाया, और अगर एक बच्चें का भविष्य खराब हुआ तो उसके लिए बच्चा दोषी नहीं बल्कि वह संस्था भी जिम्मेदार होती है । उन्होनेें कहा कि स्कूलों में बच्चों का एक अच्छा नागरिक  बनने की शिक्षा देनी चाहिए। जो अपने समाज व राष्ट्र की रक्षा कर सके। स्कूल से ही बच्चे का भविष्य तय होता है। छत्तीसगढ़ की शिक्षा खासकर उच्च शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। काइट कालेज का यह आयोजन भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर काईट प्रबंधन के शांतिलाल बरड़िया, सौरभ बरड़िया, राजेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल, जितेन्द्र नाहर, प्राचार्य आर. सी. जैन एवं कालेज के शिक्षकगण उपस्थित थे।

shri agrawal attended gurughasidas jayanti श्री अग्रवाल घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गुरु घासीदास जयंती पर राजेंद्र नगर में आयोजित  जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. ईस अवसर पर भाजपा के मनोहर चतवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण  उपस्थित थे.

opening shot of film dhurandar लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया फ़िल्म धुरंधर का मुहुर्त शाट

सत्यनारायण फिल्म्स की प्रस्तुति धुरंधर का मुहूर्त शाट आज दोपहर  उर्जा पार्क, वि.आई.पी. रोड में  लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिया गया.

inaugration of guru fuels स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने गुरु पेट्रोल पंप का उद्‍घाटन किया
. एच. २०० रायपुर बिलासपुर रोड पर गुरु फ्यूल्स पेट्रोल पंप  का उदघाटन प्रदेश के लोकनिर्माण स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फीता काट कर किया.

रायपुर१४ दिस. २०१० छत्तीसगढ़के विधान सभा अध्यक्षे एवं मंत्रियो ने राजस्थान स्थित जयपुर में विधान सभा भवन का अवलोकन किया छत्तीसगढ़ के विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक एवं उनके साथ आये लोकनिर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल,गृह मंत्री ननकी राम कंवर, नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ,छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू , उपाध्यक्ष श्री सतयनारयण शर्मा का राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह शेखावतने अगवानी की।श्री शेखावत ने विधान सभा भवन में छ.ग. से आये अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।। लोकनिर्माण मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने राजस्थान के मंत्रीयों से परिचय प्राप्त करने के बाद विधान सभा भवन का अवलोकन कियातथा  इसके अनूठे वास्तु शिल्प की सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का भवन वास्तुकला की देन है जो पूरे भारत में अनूठा है।

इस अवसर पर राजस्थान विधान सभा के मंत्री , विधायकतथा वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Shri agrawal at Jaipur vidhaan sabha श्री धरम लाल कौशिक तथा श्री बृज मोहन अग्रवाल ने जयपुर विधान सभा का अवलोकन किया

Award distribution at the end of sports festival श्री अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए  सचित्र विवरण

 खेल महोत्सव के समापन अवसर पर .

Award distribution at the end of sports festival1 श्री अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए  सचित्र विवरण खेल महोत्सव के समापन अवसर पर पुरुस्कार वितरण .

Brij Mohan Agarwal releasing the diary of working journalist association श्री अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए  सचित्र विवरण श्रमजीवी  पत्रकार संघ की डायरी का विमोचन करते p w d मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल.

 chiefminister and pwd minister honoring 11the commonwealth games boxing gold medal winner श्री अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए  सचित्र विवरण

 ११वे कॉमन वेअल्थ खेल में पदक विजेता मुक्के बाजो का सम्मान करते मुख्य मंत्री अवं p w d मंत्री  श्री बृजमोहन अग्रवाल  .

Brijmohan Inaugrated Election Office in Birgaon विकास के लिए पतिराम को चुने   बृजमोहनBrijmohan Inaugrated Election Office in Birgaon1 विकास के लिए पतिराम को चुने   बृजमोहन

बीरगांव में भाजपा का चुनाव कार्यालय उद्घाटित

रायपुर 11 दिसम्बर 2010/ बीरगांव में अगर विकास की गंगा बहानी है तो कमल फूल वाली पार्टी भाजपा को चुने जिसके प्रत्याशी पतिराम को यहां के पालिका चुनाव में विजयी बनाना है । उक्ताशय के विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए ।उन्होंने बीरगांव में भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भीड़ भरी एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षो से कांग्रेस का राज रहा है किंतु यहां पर विकास क्षेत्र के लोगों का न होकर नेताओं ने अपना विकास किया है । उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षो के बाद भी आज प्रदेश के हर कोने-कोने में विकास करवाना पड़ रहा है । यहां की सड़के, पीने के लिए पानी, जनता की जो मूलभूत सुविधाएं नहीं दिला सकी ऐसी पार्टी को चुनने से क्या फायदा ? श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅं. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में विकास की गंगा बहाई जा रही है, अनेक जनकल्याणकारी कार्य जैसे तालाबों में निर्मला घाट, गहरीकरण, सड़को व गलियों का कांक्रीटीकरण, पीने के लिए पानी, सुलभ शौचालय, बिजली की व्यवस्था और सबसे बड़ा पुण्य का कार्य गरिबो को सस्ते चांवल बांटकर उसके आंसू पोछने का कार्य कर रही है । उसकी भूख शांत कर रही है । उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षो में जितने कार्य हुए है उतने तो कांग्रेस राज के पिछले 50 वर्षो में नहीं हुए है ।

पेटी वाला राजा

श्री अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि पहले राजा का राज चलता था अब प्रजा का राज चलता है । जनता अब राजा को मतदान के जरिए चुनती है। उसके पास विकल्प रहता है कि वह किसे राजा बनाए । उन्होंने कहा कि जनता मतपत्र के जरिए पार्टी को चुनती है और आगामी दिनों में भाजपा के पतिराम के कमल चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाएं, जब पेटी का मुंह खुले तो उसमें कमल ही कमल खिले और अध्यक्ष पद पर पतिराम को विजयी बनाकर बीरगांव में विकास की गंगा बहाएं ।
सभा को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर श्याम बैस, अशोक पांडे, संजय श्रीवास्तव, वर्धमान सुराना, श्याम सुंदर अग्रवाल, रघु चंद्राकर, बीरगांव मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी बालमुकुंद राजपूत, जब्बार डगली, होरीलाल देवांगन, प्रेमशंकर राव, श्रीमती पदमा चंद्राकर, सरस्वती यादव, गीता पांडे उर्मिला टंडन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शंकर नगर स्थित अपने आवास पर एक स्मारिका “  सांझी शहादत सांझी विरासत ” का विमोचन किया.
ईस स्मारिका में १८५७ के शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान सहित अन्य शहीदों के शोर्य एवं बलिदान का वर्णन किया है. ईस अवसर पर संसदीय सचिव विजय बघेल , महेश गागडा, पद्मश्री महादेव पांडे, रमेन्द्रनाथ मिश्र, संजय प्रकाश चौधरी, स्मारिका के संपादक मनीष चंद्राकर, यादमल गोलछा, लेखनारायण, नेतराम निषाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Brijmohan Released a Souvenir Called sanji shahadat sanji virasat  बृजमोहन ने किया सांझी शहादत सांझी विरासत स्मारिका का विमोचन

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार