Wednesday, February 22, 2012

mid day meal cooks union third annual confrence छ.ग. मध्यान्ह भोजन रसोई संघ का तृतीय वार्षिक सम्मेलनmid day meal cooks union third annual confrence3 छ.ग. मध्यान्ह भोजन रसोई संघ का तृतीय वार्षिक सम्मेलनअप्रैल से रसोईयों को प्रतिमाह वेतन मिलेगा – बृजमोहन

रायपुर 30 जनवरी 11/ प्रदेष के रसोईयों को अब अप्रैल से दो सौ रूप्ये वेतन वृद्धि के साथ प्रतिमाह बैंक के माध्यम से दिया जाएगा । सौ छात्रों पर एक रसोईया होगा उनके साथ अनहोनी होने पर दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा ।

उक्ताषय के विचार षिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छ.ग. मध्यान्ह भोजन रसाई संघ के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में प्रदेष भर से आए रसोईयों को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि रसोईयों को केन्द्र से प्राप्त मानदेय काफी कम है और समय पर नहीं मिलता जबकि इस ओर राज्य ने अपना पक्ष समय-समय पर रखा है किन्तु केन्द्र उनकी मांगों पर विचार देर से करता है । अतः राज्य सरकार रसोईयों की समस्याओं को समझते हुए और उनके वेतन में 200 रूपये की वृद्धि करते हुए अप्रैल माह से प्रतिमाह बैंक के माध्यम से दिया जायेगा उन्होंने कहा कि परिचय पत्र की तरह स्मार्ट कार्ड बनाये जायेंगे जिससे रसोईयों 30,000 हजार रूपये तक के ईलाज करा सकेंगे ।

श्री अग्रवाल ने रसोईयों की प्रमुख मांग दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाते हुए कहा कि रसाईयें की दुर्घटना में उसकी मृत्यु होने पर 1 लाख शारिरिक अपंगता में 50 हजार एवं घायल होने पर 20 हजार रूपये तक की राषि प्रदान की जायेगी । उन्होंने कहा कि अप्रैल से हर सौ बच्चे पर एक रसोईया नियुक्त किया जायेगा । अधिक बच्चे होने पर पृथक से रसोईया रखा जायेगा । रसोईयों के बार-बार बदले जाने पर उन्होंने प्रदेष भर से आये रसोईयों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह बदलेगा किंतु रसोईया वही रहेगा ।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार, संगठन मंत्री सुनील किरवई, निगम सभापति संजय श्रीवास्तव, मोहन एन्टी, विष्णु चन्द्राकर, नरेष चौहान, श्रीमती प्रतिमा देवांगन सहित प्रदेष भर के रसोईयें उपस्थित थे ।

south asian travels and trade exchange delhi 20111 छत्तीसगढ़ पर्यटन के पैवेलियन पर जुटे देश विदेश के टूर आपरेटर
नई दिल्ली में आज से आयोजित साउथ एशियन ट्रेवल्स एंड ट्रेड एक्सचेंज 2011 में छत्तीसगढ़ के टूर आपरेटर भी भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाये गये पैवेलियन पर कल देश-विदेश  के टूर आपरेटरों ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान पर चल रहे इस एक्सचेंज में दक्षिण एशिया के सभी देशों के टूर आपरेटर भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध निदेशक श्री तपेश झा ने इन टूर आपरेटरों से चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में पर्यटन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में दी सौगात

रायपुर, 28 जनवरी 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम खैरझिटी के स्कूलों में अधोसंरचना विकास के लिए पन्द्रह लाख रूपए की स्वीकृति दी है। श्री अग्रवाल ग्राम खैरझिटी में आयोजित विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ग्रामीणों की मांग पर शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी परिसर में बाऊड्री वॉल बनाने के लिए पांच लाख रूपए, प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रूपए तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरझिटी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में नयी पीढ़ी को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए स्कूल स्तर पर ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रत्येक विकासखंड में स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए दो लाख रूपए की राशि प्रतिवर्ष दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्कूल स्तर पर ही बच्चों के व्यक्तित्व के समुचित विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने अपने सम्बोधन में विजयी खिलाड़ी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।

balod bi election भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाना चुनावी प्रबंध

संजारी बालोद विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैथक हुई.चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समझाया चुनावी प्रबंधन।

रायपुर. संजारी बालोद क्षेत्र में अगामी माह होने जा रहे विधान सभा उप चुनाव के नामांकन के दो दिन पहले भाजपा के चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज सैकडों कार्यकर्ताओं और केन्द्र प्रमुखों की बैठक ली और उन्हें चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाये. श्री अग्रवाल ने ने भरोसा दिलाया कि कमल-फ़ूल की भाजपा सरकार ने गांवों जिस तरह विकास की गंगा बहाई है, उससे जनता का भरोसा पार्टी पर बना है और हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से इसे बालोद जीत में परिवर्तित करके दिखायेंगे।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक कल शाम को बालोद स्थित बाबा रामदेव सदन में हुई. पार्टी के महामंत्री शिवरतन शर्मा और स्थानीय पदाधिकारियों ने चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत किया और अपना परिचय देकर प्रत्येक गांव में चल रही चुनावी तैयारियों से अवगत कराया।बाद में प्रत्येक गांव की जानकारी लेते हुए चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्र प्रमुखों और जुझारु कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि प्रत्येक गांव में मतदाता का लक्ष्य निर्धारित कर उनसे संपर्क किया जाय।उन्हें ये समझायें कि बालोद से भाजपा का प्रत्याशी जितने से विकास के कार्य करवाने में असानी होगी। श्री अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित,मेहनती और बेहद भरोसे मंद बताते हुए ये अश्वासन दिया कि आप सभी मेहनत करें संसाधनों की कमी नहीं होने दि जायेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महामंत्री और चुबाव प्रबंध संभाल रहे शिवरतन संभाल रहे शिवरतन शर्मा ने कहा कि श्री अग्रवाल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ये चुनाव अवश्य जीतेगी।

नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जिस तरह पिछली बार मतदाताओं ने पार्टी पर भरोसा जताया था, इस बार भी क्षेत्र का विकास करने के लिये जनता भाजपा के ही उम्मीदवार को चुनेगी। अंत में चुनाव संचालक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजापा के संभावित उम्मीदवारों से राय मशविरा किया तथा जीत की संभावनाएं टटोली.

बैठक में पूर्व विधायक प्रीतम साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता गविराम साहू,आर.सी. मेरिया,पालम ठाकुर,कौशल साहू,राजा दिवान,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा निकोसे,नपा अध्यक्ष लीला शर्मा,तरुणलता नायक,खिलेश्वरी साहू,यशवंत साहू,मिलेन्द्र साहू,धरम साहू,कल्याणजी,राधेश्यामजी आदि उपस्थित थे।

26 january स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद में फहराया तिरंगाजिले का नाम रौशन करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

स्कूल शिक्षा एवं लोक निर्माण मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आज सवेरे जिला मुख्यालय महासमुंद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। श्री अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से जिले का नाम रौशन करने वाले विद्यार्थियों, शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया। नगर के मध्य मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।

मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए। brijmohan hoasting flag at mahasamund स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद में फहराया तिरंगाजिला पुलिस बल और नगर सेना के जवानों ने हर्षफायर भी किया। मार्च पास्ट के बाद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अनंदा दास ग्राम बुंदेली को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में महासमुंद नगर के विभिन्न स्कूलों के लगभग सात सौ बच्चों ने लयबध्द होकर आठ प्रकार के व्यायाम का प्रदर्शन कर एकता और अखण्डता की मिसाल प्रस्तुत की। मुख्य समारोह में महासमुंद के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला ने प्रथम, शिशु संस्कार केंद्र ने द्वितीय और केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट के लिए वरिष्ठ समूह (रनिंग शील्ड) में जिला पुलिस दल क्रमांक एक को प्रथम, नगर सेना को द्वितीय और एन.सी.सी सीनियर समूह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। परेड कनिष्ठ समूह (रनिंग शील्ड) में एन.सी.सी. जूनियर समूह ने पहला, गाईड ने दूसरा और केन्द्रीय विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। झांकी प्रदर्शन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पहला, जिला पंचायत को दूसरा और वन विभाग को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। समारोह स्थल में  शासकीय विभागों द्वारा विकास योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने पांचवी, आठवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में हाईटेक वॉयस सिस्टम मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाली कुमारी रीना प्रधान, गणतंत्र दिवस समारोह 2010 नई दिल्ली में एन.सी.सी. में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्री एस.यु.ओ सुकदेव कुमार धीवर और गणतंत्र दिवस समारोह 2010 नई दिल्ली में राज्य का राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिनिधित्व करने के लिए कुमारी सविता चंद्राकर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विभिन्न विभागों के लगभग दो दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

balod bielection paty workers meeting बालोद उपचुनाव के सम्बंध में कार्यकर्ताओ की बैठक रायपुर २५ जनवरी २०११, बालोद उपचुनाव के सम्बंध में कार्यकर्ताओ की बैठक लेते चुनाव संचालक श्री बृजमोहन अग्रवाल.

sanjeevani express launched संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का उद्धघाटनरायपुर २५ जनवरी २०११, १०८ संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के उद्धघाटन  अवसर पर डॉ. रमन सिंह के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल.

dalli rajhara express launched दल्ली राजहरा एक्सप्रेस का शुभारंभदल्ली राजहरा एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर मुख्य मंत्री रमन सिंह के साथ लोक निर्माण ,मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल.

dalli rajhara express launched1 दल्ली राजहरा एक्सप्रेस का शुभारंभदल्ली राजहरा एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय।

DSC 0415 राजिम कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक सम्पन्न DSC 0414 राजिम कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक सम्पन्न

रायपुर २४ जनवरी २०११, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में १८ फरवरी से आयोजित राजिम कुम्भ को सफल बनाने जन प्रतिनिधियों की एक बैठक आज राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में रखी गयी थी, जिसमे क्षेत्र  के सांसद चंदू लाल साहू , विधायक चन्द्रशेखर साहू , पर्यटन बोर्ड के अद्याक्ष कृष्ण कुमार राय ,अमितेश शुक्ल , लेखराम साहू ,पवन दीवान,जिला पंचायत अद्याक्षा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , अशोक बजाज, श्रीमती अंजना महाडिक, लेखराम महोबिया सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

pandit bhimsen joshi बृजमोहन ने पंडित जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया.

भारत रत्न के विभोसित  प्रख्यात संगीतज्ञ पंडित भीमसेन जोशी के निधन पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने शोक सन्देश में कहा है की स्व. पंडित जोशी ने भारतीय संगीत को विश्व   के नक़्शे में अपना स्थान दिलाया है उनके निधन से संगीतज्ञ जगत ने  एक कोहिनोर खो  दिया .यह भारतीय संगीत जगत के लिये एक अपूर्निये शती है.

bravery award winner children of CG courtesy visited to edication minister brijmohan agrawal1  वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चो ने आज शिक्षा  मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट किbravery award winner children of CG courtesy visited to edication minister brijmohan agrawal1 वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चो ने आज शिक्षा  मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट किbravery award winner children of CG courtesy visited to edication minister brijmohan agrawal वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चो ने आज शिक्षा  मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट कि

रायपुर २४ जनवरी २०११,छत्तीसगढ़ के वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चो ने आज शिक्षा  मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट कि. इस अवसर पर बच्चो ने अपने साहसिक कारनामो से मंत्री जी को अवगत कराये.

brijmohan greeting newly elected RDA president Sunil soni रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सोनी को बृजमोहन अग्रवाल ने बधाई दीरायपुर २४ जनवरी २०११. रायपुर आर .डी.ऐ  अध्यक्ष  पद पर सुनील सोनी द्वारा पधभार करण ग्रहण करने पर उन्हें बधाई देते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल.

tricycle distributed to dhamatari resident rama sahu who was disabled in an accident दुर्घटना में विकलांग हुए सोरिद धमतरी निवासी रामा  साहू को ट्राईसाइकिल  का वितरण

रायपुर २४ जनवरी २०११. एक दुर्घटना में विकलांग हुए सोरिद धमतरी निवासी रामा  साहू को ट्राईसाइकिल  का वितरण करते धमतरी के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

DSC 0230 श्री बृजमोहन अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुएरायपुर 23 जनवरी 2011 / समता काॅलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज के वार्षिक उत्सव समारोह में महामहिम राज्यपाल शेखर दत्त एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की ।

DSC 0264 श्री बृजमोहन अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुएरायपुर 23 जनवरी 2011 / गायत्री शिक्षण समिति शंकर नगर द्वारा संचालित प्ले होम हाईट्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में  मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शाला के विजयी नन्हें छात्रों को पुरूस्कृत किया ।

DSC 0283 श्री बृजमोहन अग्रवाल अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुएरायपुर 23 जनवरी 2011 / रायपुर केरला समाज द्वारा संचालित आदर्श विद्यालय मोवा के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आॅडिटोरियम निर्माण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रूपये की घोषणा की । इस अवसर पर उन्होंने केरल समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ की उतरोत्तर प्रगति हेतु कार्य करने का आव्हान किया । जिससे छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन हो ।

party worker welcomming brijmohan on his return from delhi दिल्ली से लौटने पर लोक निर्माण मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल का स्वागतरायपुर २२ जनवरी २०११, दिल्ली से लौटने पर लोक निर्माण मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता.

PWD Minister Brijmohan agrawal inaugurating kasmo trade fair रोटरी क्लब द्वारा आयोजित व्यापार मेला  कास्मो   का उद्घाटनरोटरी क्लब द्वारा आयोजित व्यापार मेला ” कास्मो “  का उद्घाटन करते विधान सभा अद्याक्ष श्री धरम लाल कौशिक , लोक निर्माण श्री मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं बिहार के पर्यटन मंत्री श्री सुनील कुमार.

PWD Minister Brijmohan agrawal inaugurating kasmo trade fair1 रोटरी क्लब द्वारा आयोजित व्यापार मेला  कास्मो   का उद्घाटनकास्मो व्यापार मेला में पत्रिका का विमोचन करते अतिथिगण .

रायपुर, 22 जनवरी 2011

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार 24 जनवरी को अपरान्ह तीन बजे राजिम में राजिम कुंभ मेला 2011 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

राजिम कुंभ मेला अधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त

राजिम कुंभ मेला 2011 के लिए मेला अधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्त कर दी है। राजिम कुंभ अधिनियम 2006 के तहत प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने यहां मंत्रालय से इस महीने की 11 तारीख को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रायपुर के अपर कलेक्टर श्री रमेश शर्मा को मुख्य मेला अधिकारी और रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार सक्सेना को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक पखवाडे क़ा राजिम कुंभ माघ पूर्णिमा पर आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा।

राजिम कुंभ मेले के लिए स्थानीय समिति भी गठित

राज्य शासन द्वारा राजिम कुंभ मेला 2011 के लिए स्थानीय समिति भी गठित की गयी है। इस समिति का गठन छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम 2006 के तहत किया गया है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से स्थानीय समिति के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री तपेश झा इस समिति के अध्यक्ष होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री गिरीश बिस्सा समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं। आयुक्त संस्कृति एवं पुरातत्व श्री राजीव श्रीवास्तव,विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धर्मस्व विभाग श्री तपेश चन्द्र गुप्ता,उपसंचालक संस्कृति एवं पुरातत्व श्री एस.बी.सतपाल,लेखाधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री रंग पाठक, संस्कृति विभाग के श्री प्रताप पारख, श्री राकेश तिवारी और पर्यटन अधिकारी श्री आशीष वर्मा को स्थानीय समिति का सदस्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति गठित

संस्कृति मंत्री कार्यकारी अध्यक्ष

कृषि मंत्री उपाध्यक्ष

राज्य शासन द्वारा राजिम कुंभ मेला 2011 के लिए केन्द्रीय समिति गठित कर दी गई है। समिति का गठन राजिम कुंभ मेला अधिनियम 2006 के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष होंगे। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से केन्द्रीय समिति गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट सदस्य एवं सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग विशिष्ट सदस्य सचिव रहेंगे। समिति के विशिष्ट सदस्यों ने सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, संयुक्त सचिव पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, आयुक्त संस्कृति एवं पुरातत्व, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर ब्रम्हऋषि रामकृष्णानंद जी, अमरकंटक, संतश्री  डॉ. प्रणव पण्डया प्रमुख गायत्री पीठ, हरिद्वार, संत श्री रमेश भाई ओझा, कथावाचक पोरबंदर गुजरात, आचार्य महामण्डलेश्वर श्री संविदानंद सरस्वती नासिक, आचार्य महाण्डलेश्वर श्री जगदीश मुनी महाराज हरिद्वार, महामण्डलेश्वर श्री वियोगांनद सरस्वती महाराज ऋषिकेश गंगोत्री, महामण्डलेश्वर श्री विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज वेस्ट मुम्बई, महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित कल्याण बाबा, अमरकंटक, योगीराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादाजी महामण्डलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी बर्फानी सिध्द योग आश्रम त्रिवेणी संगम अमरकंटक, महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रेमानंद गिरी महाराज, घाटकोपर मुम्बई, पीठाधीश्वर श्री द्वारकेश महाराज महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकटय बैठक चम्पारण्य, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज, सांई प्रज्ञाधाम साकेत नई दिल्ली, महंत श्री जागेराम शास्त्री हरिद्वार, महंत रामजी दास, संतोषी अखाड़ा पंच रामानंद चित्रकूट धाम, महंत ओंकार दास अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा चित्रकूट, महंत रामसुंदर दास, श्रीराम महल मंदिर रामानंदाचार्य मार्ग विरमगांव अहमदाबाद, श्री बालयोगेश्वर श्री राम बालकदास महात्यागी डोंडी लोहारा, संत श्री पं. विजय शंकर मेहता, प्रवचनकर्ता उज्जैन, संत श्री गोवर्धन शरण दास  महाराज सिरकट्टी आश्रम पाण्डुका, संत कवि श्री पवन दीवान राजिम, महंत स्वामी अनुसुईयादास महाराज, श्री उदासीन परामार्थ आश्रम कपिलधारा रोड, तीर्थ अमरंकटक, संत श्री विजेन्द्र दास साहेब कबीर मंदिर गोबरा नवापारा, संत श्री असंग साहेब कबीरपंथी, इलाहाबाद, श्री श्री स्वामी सच्चिदानंद महाराज बिलासपुर, राज महंत श्री रामसुंदर दास महाराज, विधायक एवं अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम, संत श्री युधिष्ठिर लाल महाराज, शद्दाणी दरबार, माना रोड रायपुर, अध्यक्ष राजिम भक्तिन समिति राजिम, श्री अवधेश सिंह ठाकुर पुजारी श्री राजीव लोचन मंदिर राजिम, महंत हरकेवल दास अम्बिकापुर, पं. राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री पुराणेतिहासाचार्य ज्योतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश, ब्रम्हचारी सुरेशानंद शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर, पं. श्री झम्मन शास्त्री महाराज भाटापारा, स्वामी सिध्देश्वरानंद महाराज कुलेश्वर मंदिर राजिम, श्रीमती  लक्ष्मी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, श्री चंदूलाल साहू सांसद सदस्य, श्री अमितेष शुक्ला विधायक राजिम, श्री लेखराम साहू विधायक कुरूद, श्री धनेन्द्र  साहू पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, अभनपुर, श्री अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, श्री अशोक बजाज अध्यक्ष वेयर हाऊसिंग  कारपोरेशन, डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष हज कमेटी छत्तीसगढ़, श्री मोहन एंन्टी अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड़, अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, श्री अरूण कुमार शर्मा पुरातत्वविद् सिरपुर, श्री भागवत हरित फिंगेश्वर, श्री विष्णु सिंह ठाकुर रायपुर, डॉ. रामकुमार साहू राजिम, श्री कृष्ण दास अड़िया चम्पारण्य ट्रस्टी, श्री दीपक शर्मा, अध्यक्ष इतिहास संकलन समिति, श्री बबन प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष बख्शी सृजनपीठ, श्री प्रभुलाल मिश्र, वरिष्ठ पुरातत्वविद्, श्री बसंत दुबे बुड़ेनी राजिम, श्री संतोष उपाध्याय राजिम, श्री विजय गोयल गोबरा नवापारा, श्रीमती रेखा सोनकर राजिम, श्री रामेश पहाड़िया नवापारा, श्री श्याम किशोर शर्मा नवापारा शामिल हैं।
इसी प्रकार श्री ईश्वर ध्रुव अभनपुर श्री हिरदा राम साहू बेलर अभनपुर, श्री सुधीर दुबे रायपुर, श्री विशाल राही श्री राजीव लोचन मंदिर के पास राजिम, श्री पूर्णानंद सोनी, राजिम, श्रीमती साधना सौरज गोबरा नवापारा, पंडित ब्रम्हदत्त शर्मा ‘शास्त्री’ सचिव श्रीराजीव लोचन कुंभ सेवा समिति, पं. योगेश्वर उपाध्याय संस्कृत विद्यापीठ राजिम, श्री अशोक गांधी नवापारा, श्री जितेन्द्र सोनकर राजिम, श्री देवराज सांखला नवापारा, श्री गिरधारी अग्रवाल नवापारा, श्री भागचंद बंगानी, नवापारा, श्री होरी लाल साहू, नवापारा, श्री राघोबा महाड़िक राजिम, श्री लेखा राम महोबिया राजिम, श्री मो. बिलाल अहमद नवापारा, श्री भुवनेश्वर साहू बलरामपुर फिंगेश्वर, सुश्री रेखा बंजारी अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री राजू सुंदरानी नवापारा, श्री मनीष चौधरी वापारा, श्री व्यास नारायण साहू हसदा, श्री बबला दम्मानी नवापारा, श्रीमती रूखमणी साहू नवापारा, श्री दयालू राम गांड़ा नवापारा, श्री पारसमल गोलछा नवापारा, श्री चंदू कंसारी नवापारा, श्री प्रसन्न शर्मा नवापारा, डॉ. फूलजी साहू नवापारा, श्रीमती सीमा तिवारी आनंद वाहिनी भिलाई, श्री शत्रुघन साहू राकाडीह, श्री भीखम सेन मगरलोड, श्री आईपी मिश्रा नेहरू नगर भिलाई शंकराचार्य कालेज, श्री आकाश विग रायपुर, श्री श्याम अग्रवाल राजिम, श्री सुरेन्द्र सिंह प्रांत प्रमुख धर्म जागरण विभाग छत्तीसगढ़, श्री शिवलाल कार्यालय प्रमुख जागृति मंडल रायपुर, श्री अशोक गंगवाल गोबरा नवापारा, श्री युधिष्ठिर चंद्राकर अध्यक्ष श्री राजीव लोचन कुंभ सेवा समिति, श्रीमती धनवंती साहू नवापारा, सहायक परिवहन आयुक्त, रायपुर, कलेक्टर रायपुर, धमतरी, महासमुंद, पुलिस अधीक्षक रायपुर, धमतरी, महासमुंद, श्री महादेव कावरे एनआरडीए रायपुर, श्री रमेश शर्मा अपर कलेक्टर रायपुर, खाद्य नियंत्रक रायपुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर, धमतरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा नगर पंचायत राजिम , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मगरलोड, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग-3 रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग रायपुर, गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग राजिम, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर, संभागीय अभियंता विद्युत मंडल राजिम-धमतरी, वन संरक्षक वनवृत्त रायपुर, वनमंडलाधिकारी र्इ्रस्ट रायपुर, धमतरी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग राजिम, धमतरी, श्री तपेश गुप्ता विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धर्मस्व विभाग और श्री गिरीश बिस्सा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को समिति का सदस्य बनाया गया है।

राजिम अर्ध कुंभ मेला अवधि घोषित

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम 2006 के तहत 14 जनवरी 2011 से 15 मार्च 2011 तक की अवधि को वर्ष 2011 के लिए राजिम अर्ध कुंभ मेला अवधि अधिसूचित की गई है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Chhattisgrah 2 प्रारंभिक शिक्षा से शुरू हो व्यावसायिक शिक्षा श्री बृजमोहन अग्रवालChhattisgrah 4 प्रारंभिक शिक्षा से शुरू हो व्यावसायिक शिक्षा श्री बृजमोहन अग्रवालशिक्षा मंत्रियो की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

विकास के लिए केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत मांगी राशि

रायपुर २० जनवरी २०११, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि व्यावसायिक शिक्षा को आईटीआई से लागु करने की बजाय इसे प्रारंभिक कक्षाओं से ही प्रारंभ किया जाना चाहिए. श्री अग्रवाल, आज विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में आयोजित राज्य के शिक्षा मंत्रियो की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

श्री अग्रवाल ने मांग उठाई कि केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत राज्य को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है जबकि पूर्व राज्य मध्य प्रदेश के समय यह राशि आबंटित होती रही है. उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के क्रियान्वयन के लिए इससे जुड़े विभागों की संयुक्त समिति बनाने का सुझाव दिया. शिक्षा विभाग की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की व्यावसायिक शिक्षा वहाँ के भौगोलिक परिद्रश्य पर आधारित होना चाहिए इसीलिए छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित पाठ्यक्रमों को प्रमुखता दी गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि, वनोपज तथा खनिज संसाधनों के क्षेत्र मे समुचित विकास के लिए जरुरी है कि राज्य के विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाये. इसके लिए पृथक से संचालनालय का निर्माण भी किया जा रहा है.

श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए आगामी सत्र से विद्यालयों में बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन प्रारभ किया जा रहा है. इससे बच्चो में अपने कैरिएर के प्रति सजगता  का विकास होगा तथा उन्हें भविष्य में स्वयं के कैरियर के निर्माण एवं व्यवसाय के निर्माण में मदद मिलेगी. साथ ही वे स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे. श्री अग्रवाल ने राज्य के हित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन के उपरांत केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत राज्य को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है जबकि पूर्व राज्य मध्य प्रदेश के समय यह राशि आबंटित होती रही है. उन्होंने कहा कि

उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग ८० प्रतिशत जनता कृषि पर आश्रित है, इस कारण राज्य में कृषि उत्पाद, वनोपज तथा खनिज संसाधनों पर आधारित उद्योगों के विकास की संभावना अधिक है अतः जब भी हम छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में व्यव्सायिक शिक्षा की बात करेंगे तो यहाँ के छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा दिलाना हमारा प्रथम उद्देश्य होगा. राज्य की व्यवसायिक  शिक्षा वहा के भोगोलिक परिदृश्य पर आधारित होनी चाहिए. इसी कारण हमने राज्य के १०४ विद्यालयों में संचालित १९ पाठ्यक्रमों में से ५ कृषि आधारित पाठ्यक्रमों को प्रमुखता प्रदान की गयी है.

श्री अग्रवाल ने कहा की वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागु करने के लिए प्रयासरत है. इसके लिए पृथक से संचालनालय  के निर्माण की दिशा में हम अग्रसर है. केंद्र द्वारक पृथक संचालनालय के निर्माण उपरांत व्यवसायिक शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागु करने का आवाहन किया है.

श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ व्यवसायिक शिक्षा योजना के सम्बन्ध में अपने विचार रखते हुए कहा कि छात्रों को किसी विशेष पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसमें व्यवसायिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामान्य शिक्षा के विषयों का अध्यन करना चाहे तो कर सकेंगे. इससे उन्हें आगे अध्ययन के लिए अवसर प्राप्त होगा. सामान्य शिक्षा के छात्र चाहे तो व्यवसायिक शिक्षा के एक ट्रेंड को इलेक्टिव विषय के रूप में चुन सकते है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ नया राज्य है तथा वर्त्तमान में यहाँ व्यवसायिक शिक्षा का संचालनालय नहीं है इस हेतु इसके भवन उपकरण, फर्नीचर आदि के लिए बजट का प्रावधान करना चाहिए.

DSC 0068 गुरुर में भाजपा का  कार्यकर्त्ता सम्मलेन से चुनावी युद्ध का शंखनांद

संजारी बालोद उपचुनाव

मेरी नहीं कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा का सवाल:, बृजमोहन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, शिवरतन शर्मा  ने आज शाम बालोद विधानसभा के गुरुर मंडल में कार्यकर्त्ता सम्मलेन से चुनावी युद्ध का शंखनांद किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की इस चुनाव में ही नहीं हर चुनाव में मेरी नहीं भाजपा के हर कार्यकर्त्ता की प्रतिष्ठा लगी होती है, इसे बचाना हम सब का दायित्व है. भाजपा में व्यक्ति प्रत्याशी नहीं होता कमल फूल प्रत्याशी होता है.

श्री अग्रवाल ने आगे कहा की प्रत्याशी की घोषणा होने के पूर्व तक हर किसी को अपनी बात रखने का हक है प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद हर बात को भूल कर हमे पार्टी  और कमल फूल की जीत के लिए जी-जान से जुट जाना है. हमारी पार्टी का विधायक होने से, सरकार होने से हम सभी का मान सम्मान बढ़ता है, इसे बनाये पार्टी के हर कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा की हर चुनाव की जीत का श्रेय कार्यकर्त्ता को ही जाता है इस बार भी मेरी नहीं आप सब की प्रतिष्ठा का सवाल है यदि आप ये मानते है तो सभी हाथ उठाकर यह संकल्प ले की इस पर हम आंच नहीं आने देंगे और आगामी १७ फरवरी को जब मशीन का पेट खुले तो कमल फूल कमल फूल उसमे से निकले सम्मलेन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उनकी बात का समर्थन किया.

सम्लेलन को संबोंधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव ने कहा की प्रदेश के पहले चुनाव में दिलीप सिंह जुदेव ने अपनी मुछ दांव पर लगायी थी और आप सब ने अपने बड़े भाई की मुछ को अपनी प्रतिष्ठा मानकर भाजपा को विजय दिलाई थी. बृजमोहन अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज तक हम कोई चुनाव नहीं हारे है, इस बार फिर पार्टी ने इन्हें बालोद चुनाव की कमान सौपी है इनकी प्रतिष्ठा भी हम सब की प्रतिष्ठा है, है की नहीं ? यादव ने जब यह प्रश्न किया तो सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हाँ कहा, तो आप सब अपनी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए जुट जाएँ.

बृजमोहन ने ली शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बालोद उपचुनाव के संचालक बनते ही   आज शाम बालोद विधान सभा के गुरुर मंडल में उन्होंने  जहाँ कार्यकर्त्ता सम्मलेन को संबोधित किया वहीँ मंडल के बूथ केंद्र और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया और नामांकन दाखिल करने और प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने प्रभारियों को कहा की नामांकन दाखिल करते समय ही हमारा पहला शक्ति प्रदर्शन होगा और हमे पहले दिन से लीड ले लेना इस हेतु आप सभी तैयारियों में लग जाएँ इस दिन अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो यह तय करले.

DSC 0069 गुरुर में भाजपा का  कार्यकर्त्ता सम्मलेन से चुनावी युद्ध का शंखनांद

DSC 0916a मध्यप्रदेश  के लोकनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रायपुर आगमनमध्यप्रदेश  के लोकनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय परिवार के मांगलिक कार्यकर्म में प्रदेश के नेताओं को आमंत्रित करने रायपुर आये हुए है.तत्कालीन मध्यप्रदेश की राजनीती में तीखे तेवर और धारदार  विपक्ष की भूमिका निभाने में कंधे से कंधा मिलकर काम करने वाले ये पुराने मित्र पंचायत  मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य कर मंत्री अमर अग्रवाल, नगरीय निकाय मंत्री राजेश मूणत, लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, एम.पी. के लोकनिर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं  छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर  आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिले तो माहौल खुशनुमा हो गया.

DSC 0730 प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा का श्री अग्रवाल ने स्वागत कियारायपुर १७ जनवरी २०११ .  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा कल देर रात्रि रायपुर पहुचें. माना विमानतल पर प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनकी अगवानी की. ईस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो के शहर अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

DSC 0637 गांधी उद्दान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का समापनDSC 0642 गांधी उद्दान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का समापनरायपुर १७ जनवरी २०११.  गाँधी उद्यान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के समापन अवसर पर महामहिम राज्यपाल शेकर दत्त एवं लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

BJYM एकता यात्राDSC 0008 एकता यात्रा

DSC 0225 मा. महामहिम राज्यपाल  शेखर दत्त एवं मा. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आर्मी डे के कार्यक्रम में शामिल हुए.  DSC 0233 मा. महामहिम राज्यपाल  शेखर दत्त एवं मा. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आर्मी डे के कार्यक्रम में शामिल हुए.

मा. महामहिम राज्यपाल  शेखर दत्त एवं मा. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आर्मी डे के कार्यक्रम में शामिल हुए.

मोवा ओवर ब्रिज का लोकार्पण

DSC 0080 मोवा ओवर ब्रिज का लोकार्पण DSC 0084 मोवा ओवर ब्रिज का लोकार्पण DSC 01341 मोवा ओवर ब्रिज का लोकार्पण

DSC 0501 लोकार्पण के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री ने किया मोवा ओवरब्रिज का अवलोकन  DSC 0508 लोकार्पण के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री ने किया मोवा ओवरब्रिज का अवलोकन

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रात्रि मोवा ओवरब्रिज का लोकार्पण के पूर्व अवलोकन कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

रायपुर, 13 जनवरी 2011

Pyarelal kanwar श्री प्यारेलाल कंवर का निधन : सभी मंत्रियों संसदीय सचिवों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने राज्य के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री प्यारेलाल कंवर के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। आज यहां जारी शोक संदेश में गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल, जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव, नगरीय प्रशासन, आवास और पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित संसदीय सचिव सर्वश्री भैयालाल राजवाड़े, विजय बघेल, महेश गागड़ा, युध्दवीर सिंह जूदेव, भरत साय, सिध्दनाथ पैकरा, कोमल जंघेल, ओमप्रकाश राठिया और डॉ. सियाराम साहू ने स्वर्गीय श्री प्यारेलाल कंवर को विनम्र श्रद्वांजलि दी है और उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि श्री प्यारेलाल कंवर का आज कोरबा जिले में उनके गृह ग्राम भैंसमा में निधन हो गया।

DSC 0451 नूतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत कियाDSC 0488 नूतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आज शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरापारा में विभूति सम्मान, पालक सम्मेलन, पारितोषिक वितरण और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल ने समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, स्काउट-गाईड, एन.एस.एस. सहित अन्य रचनात्मक कार्यो में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 412 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने शाला विकास परिषद की ओर  नूतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत कियासे छह विभूतियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, छत्तीसगढ़ म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, स्थानीय पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर सहित क्षेत्रीय नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एवं महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया है। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित शाला विकास परिषद द्वारा टिकरापारा क्षेत्र में स्कूल संचालित कर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य पूरी तन्मयता के साथ किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल और टिकरापारा क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसके लिए शाला प्रबंधन के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केन्द्र मंदिर से भी अधिक पवित्र माने जाते हैं। स्कूलों में बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य किया जाता है। समाज के आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों को हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
समारोह में श्री रामजी लाल अग्रवाल (गौ-सेवा), श्री लक्ष्मण मस्तूरिया (गायक एवं साहित्यकार), श्री राजकुमार सोनी (पत्रकार), श्री मुश्ताक अली (खेल), श्री महावीर जिंदल (समाज सेवा) तथा सुश्री प्रभा यादव (पण्डवानी गायिका) का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी की ट्राफी छात्र ललित राम प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा यामिनी ध्रुव (दसवीं में विद्यालय में सर्वोच्च अंक 89 प्रतिशत) और श्री मनीष धनगर (बारहवीं में विद्यालय में सर्वोच्च अंक 90.5 प्रतिशत ) को ट्राफी दी गई। श्री अग्रवाल ने छात्र कमलेश साहू (साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट), श्री अजय साहू (सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक), कुमारी सरला (सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी), श्री किशोर सोनकर (सर्वश्रेष्ठ बालक खिलाड़ी) और श्री शिवानंद वर्मा (सर्वश्रेष्ठ अनुशासन) को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। शाला विकास परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मुसा शेख ने अपने स्वागत उदबोधन में नूतन स्कूल की प्रगति की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन श्री किरोड़ी अग्रवाल ने किया। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के अलावा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

brijmohan awarded nutan schools student नूतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया

DSC 1514 स्कूल शिक्षा मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल स्वामी विवेकानंद हायर सेकंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुएDSC 1530 स्कूल शिक्षा मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल स्वामी विवेकानंद हायर सेकंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुएDSC 1544 स्कूल शिक्षा मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल स्वामी विवेकानंद हायर सेकंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए

स्वामी विवेकानंद जी की १५० वि जयंती के उपलक्ष पर रायपुर १२ जनवरी २०११ छत्तीसगढ़ . स्कूल शिक्षा मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल स्वामी विवेकानंद हायर सेकंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए, और बच्चो का पुरस्कार वितरण करते हुए.

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार