Sunday, May 20, 2012

Chhattisgarh chamber of comerce deligation meets brijmohan agrawal छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बृजमोहन से  मुलाकात कीChhattisgarh chamber of comerce deligation meets brijmohan agrawal1 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बृजमोहन से  मुलाकात की

रायपुर, 12 जनवरी 2011. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से  यहां उनके शंकर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नये अध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल  में नवनिर्वाचित महामंत्री जीतेन्द्र बरलोटा, यू.एन. अग्रवाल, गुरजीत सिंह संधू सहित  इस संगठन के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे। श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया.

DSC 0364 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का ध्वज दिखाकर रवानगी कीDSC 0366 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का ध्वज दिखाकर रवानगी कीDSC 0367 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का ध्वज दिखाकर रवानगी कीDSC 0372 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का ध्वज दिखाकर रवानगी की

१२ जनवरी २०११ . मा. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का ध्वज दिखाकर रवानगी की , स्थान बुधेस्वर   चौक .

महासमुंद, 12 जनवरी 2011

जिले में शिक्षाकर्मी वर्ग एक एवं दो की भर्ती हेतु तृतीय चरण भर्ती प्रक्रिया जिला पंचायत कार्यालय में प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत शिक्षाकर्मी वर्ग एक एवं दो के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं सत्यापन पश्चात पात्र अभ्यर्थियों के पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षाकर्मी वर्ग एक एवं दो के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन आगामी 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। बताया गया कि प्रमाण पत्र के सत्यापन हेतु जिला पंचायत कार्यालय द्वारा सूचना जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कार्यालय के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाटसीजीडॉटएनआईसीडॉटआईएन (www.cg.nic.in) में भी कर सकते हैं। मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग की कार्रवाई आगामी 24 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रारंभ की जाएगी।
बताया गया कि जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर अथवा कार्यालय की वेबसाईट में अपना नाम देखकर प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का पूर्व में सत्यापन किया जा चुका है उन्हें आगामी 20 जनवरी के बाद कार्यालय के सूचना पटल में चयनित अभ्यर्थियों की सूची के अवलोकन पश्चात काउंसिलिंग हेतु निर्धारित तिथि को कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।


Mr. Agarwal paid homage to the great philosopher Swami Vivekananda संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद को दी श्रध्दांजलिDSC 5722 संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद को दी श्रध्दांजलिDSC 5725 संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद को दी श्रध्दांजलि

रायपुर 12 जनवरी 2011

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां देश के महान दार्शनिक स्वामी विवकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर उन्हें अपनी विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की। श्री अग्रवाल ने राजधानी के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) के मध्य में स्थित स्वामी विवेकानंद की विशाल ध्यानमग्न प्रतिमा पर श्रध्दासुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

Chamber of commers election 2011 लोक निर्माण मंत्री से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की
रायपुर, 11 जनवरी 2011
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज यहां उनके शंकर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के नये अध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल इस संगठन के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे। श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

image preview स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने विजेता जूनियर तीरंदाजों को किया पुरस्कृत

रायपुर, 11 जनवरी 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां आयोजित 9वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के बारह जिलों के 95 तीरंदाज, कोच और मैनेजर शामिल हुए। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन के तीनों पुरस्कार बिलासपुर जिले के तीरंदाजों ने जीते। प्रथम स्थान पर श्री अघन सिंह, द्वितीय स्थान पर श्री भागवत तथा तृतीय स्थान पर श्री खेमसिंह रहे। यह प्रतियोगिता राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक विवेकानन्द सरोवर (बूढ़ा तालाब) के नजदीक स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने की।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य खेलों की तरह तीरंदाजी के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। तीरंदाजी छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल की अनेक जनजातियों के जनजीवन का हिस्सा है। तीरंदाजी में राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए इन प्रतिभाओं को समुचित प्रशिक्षण और अवसर  उपलब्ध कराने की जरूरत है। श्री अग्रवाल ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि झारखण्ड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीतेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य आरचरी एसोसिएशन द्वारा नियमित रूप से छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कारण यहां के तीरंदाजों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य आरचरी एसोसिएशन के सचिव श्री कैलाश मुरारका ने किया।

DSC03345 बृजमोहन अग्रवल ने श्री रविशंकर महाराज को राजिम कुंभ में पधारने का आमंत्रण दियाDSC03353 बृजमोहन अग्रवल ने श्री रविशंकर महाराज को राजिम कुंभ में पधारने का आमंत्रण दियाDSC03355 बृजमोहन अग्रवल ने श्री रविशंकर महाराज को राजिम कुंभ में पधारने का आमंत्रण दियाDSC03360 बृजमोहन अग्रवल ने श्री रविशंकर महाराज को राजिम कुंभ में पधारने का आमंत्रण दिया

मा. संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने बंगलौर में श्री श्री रविशंकर महाराज जी से आश्रम में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ राजिम कुम्भ २०११ में आने के लिये आमंत्रित किये.

image2 छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है संस्कृत भाषा की शिक्षा का विस्तार   श्री बृजमोहन अग्रवाल

बेंगलुरू में आयोजित विश्व संस्कृत पुस्तक मेला में स्कूल शिक्षा मंत्री

रायपुर, 9 जनवरी 2010

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत विभिन्न भाषाओं की जननी है। इस मायने में संस्कृत एकता का प्रतीक है। श्री अग्रवाल आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय विश्व संस्कृत पुस्तक मेले के दूसरे दिन आयोजित समारोह को विशेष अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर.सी. लाहोटी थे। कर्नाटक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री श्री व्ही.एस. आचार्य ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आई.ए.आई.टी.आर. के संचालक डॉ. एम.एम. एलेक्स, केनरा बैंक के चेयरमेन श्री एस. रमन विशेष रूप से उपस्थित थे। विश्व संस्कृत पुस्तक मेले का आयोजन केन्द्र सरकार और कर्नाटक सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह मेला दस जनवरी तक चलेगा। मेले में छत्तीसगढ़ से संस्कृत विद्वानों, संस्कृत शिक्षकों और विद्यार्थियों का 90 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भी हिस्सा लिया है। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में आयोजकों से भविष्य में छत्तीसगढ़ में विश्व संस्कृत पुस्तक मेले का आयोजन करने का आग्रह करते हुए इसके लिए राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में संस्कृत शिक्षा का विस्तार तेजी से हो रहा है। यहां संस्कृत विद्यालयों की संख्या बढ़ती जा रही है। संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार वृध्दि हो रही है। गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के संस्कृत विद्यालयों में वनवासी छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संस्कृत शिक्षा को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। प्राच्य संस्कृत विद्यालय प्रारंभ करने के लिये प्रतिभूति राशि में छूट दी गई है। प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के लिये संस्कृत में स्वावलम्बनयुक्त पाठयक्रम बनाया गया है। यह प्रथमा स्तर पर लागू कर दिया गया है। प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तक, नि:शुल्क गणवेश तथा छात्राओं को प्रथमा से ही नि:शुल्क सायकल दी जा रही है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्राच्य संस्कृत उपाधियों की समकक्षता राज्य शासन द्वारा निर्धारित कर दी गई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में प्राच्य संस्कृत की पढ़ाई प्रथमा अर्थात् कक्षा 6 से शुरू होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब संस्कृत का प्राथमिक स्तर सुनिश्चित कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक प्रवेशिका स्तरीय पाठयक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। सामान्य विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक संस्कृत का समावेश किया जा रहा है। प्रदेश के हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में संस्कृत को प्रथम भाषा में स्थान दे दिया गया है। प्रथमा स्तर  पर अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्राच्य संस्कृत विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए अनुदान देने का उपक्रम जारी है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति-संस्कृत भाषा के प्रभाव से समृध्द व सम्पन्न है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रामगढ़ की प्राकृतिक सुषमा से अभिभूत होकर महाकवि कालिदास ने विश्वप्रसिध्द खण्डकाव्य मेघदूतम् की रचना की थी। रायपुर जिले में स्थित तुरतुरिया नामक स्थान पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि का निवास रहा है। धमतरी जिले के सिहावा नामक स्थान पर ऋष्यश्रृंग ऋषि का स्थान रहा है। छत्तीसगढ़ का पावन स्थल राजिम जहां पर प्रतिवर्ष कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, वहां लोमश ऋषि का आश्रम है। गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ ऋषि-मुनियों की पावन भूमि है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में संस्कृत के मूल शब्दों का प्रयोग दिखाई देता है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में संस्कृत समृध्द अतीत विद्यमान है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा की शिक्षा के लिए संस्कृत भारती एवं संस्कृत भाषा के विद्वानों का सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है। संस्कृत भारती के माध्यम से संस्कृत भाषा के शिक्षकों का प्रशिक्षण एवं संस्कृत की अकादमिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार संकल्पित है।

image large3 छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है संस्कृत भाषा की शिक्षा का विस्तार   श्री बृजमोहन अग्रवाल

DSC 0998 पंज प्यारों से बृजमोहन ने लिया आशीर्वाद
गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर सिक्ख समाज द्वारा आज  निकाले  गए जुलूस का प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गाँधी उद्यान के पास स्वागत किया एवं पंज प्यारों का आशीर्वाद प्राप्त किया.

image large2 छत्तीसगढ़ की धरा में बिखरी पंजाब की माटी की खुशबू श्री दत्त

राष्ट्रीय पंजाबी महासम्मेलन का शुभारंभ किया राज्यपाल ने

रायपुर, 8 जनवरी 2011. प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आज रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय पंजाबी महासम्मेलन का शुभारंभ किया। अपने उदबोधन में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि पंजाबी खान-पान, रहन-सहन, भाषा, लोकनृत्य और लोकगीतों की अपनी एक विशेष शैली है। पंजाब की संस्कृति ने पूरे देश को ही प्रभावित नहीं किया है, बल्कि विदेशों में भी अपनी चमक बिखेरी हैं। पंजाब के लोग जहां कहीं भी गये हैं उन्होंने वहां की संस्कृति के साथ घुल-मिलकर भी अपनी संस्कृति को सहेजकर रखा है। पंजाबियों का अपनी संस्कृति के प्रति लगाव सराहनीय है। पंजाबियों ने पंजाब की माटी की सुगंध छत्तीसगढ़ की धरती में भी बिखेरी है और इस खुशबू को इस सम्मेलन के माध्यम से महसूस किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि सिक्ख गुरुओं ने भी विश्व को सौहार्द्र, सदभाव और प्रेम का मार्ग दिखाया है। उनकी प्रेरणा और प्रताप के कारण आज पंजाब का नाम सभी जगह प्रसिध्द है। पंजाबी अपने साहस, लगन, कर्मठता और देशप्रेम जैसे गुणों के कारण जिस क्षेत्र में भी कार्य करते हैं उसमें उन्हें अच्छी सफलताएं मिलती है यही कारण है कि पंजाब के लोगों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों और विदेशों में भी पहुंचकर व्यापक सफलताएं अर्जित की है। यही कारण है कि उनके ये नैसर्गिक गुण सभी को प्रभावित करते हैं। पंजाब की धरती ने देश को अनेक ख्याति प्राप्त कलाकार, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के महान व्यक्तित्व दिए हैं। यह बहुत जरूरी है कि हम पंजाबी साहित्य, संस्कृति तथा वहां के महान व्यक्तित्वों के संबंध में अपने बच्चों को अधिक से अधिक जानकारी दें और उन्हें अपनी संस्कृति के साथ जुड़ने तथा लगाव बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक कार्यों की सराहना की।  उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल पंजाबी भाईयों में आपस में भाईचारा बढ़ाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि पूरे देश को भी जोड़ने और समाज में एकत्व स्थापित करने में सफल होगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंजाबी समाज मेहनती समाज है और जिसने अपनी अलग पहचान बनाई है। देश की आजादी के लिए भगत सिंह, लाला लाजपत राय जैसे हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि समाज को और अधिक संगठित करने के लिए कमजोर और गरीब वर्गों को समाज से जोड़ना होगा। इसके लिए समाज को तीन कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। किसी भी गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक कारणों से कोई बाधा या कमी न हो। इलाज के अभाव में कभी किसी की मृत्यु न हो तथा कभी किसी गरीब परिवार की बच्चों की शादी में आर्थिक कारणों से कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए कमजोर एवं जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
देश के प्रख्यात क्रिकेटर श्री कपिल देव ने कहा कि पंजाबी जहां भी जाते हैं वहां अपनी सोच एवं विचार साथ लेकर जाते हैं। हजारों मील दूर रहकर भी अपनी सोच एवं विचार को पंजाबियों ने बरकरार रखा है। इंसान को जीवन में अपने विचारों को कभी नहीं भुलाना चाहिए। पंजाबियों में जिंदगी में आगे बढ़ने का एक जज्बा और जोश है। जिसके कारण वे जहां भी जाते हैं अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। असली पंजाबी वो हैं जो जिस जगह जाते हैं वहां की संस्कृति को अपनाकर अपनी संस्कृति को भी कायम रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समुदाय तभी आगे बढ़ सकता है जब उनमें आपसी सहयोग एवं एकता की भावना हो। हमें आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखाना है और उन्हें अच्छी शिक्षा देनी है। कहा जाता है कि पंजाबी जिन्दादिल होते हैं यह सोच तभी कायम रह सकती है जब हम स्वयं इस सोच को बनाये रखें।
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार कक्कड़ ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में तरक्की हासिल की है। समाज ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। हमें युवा पीढ़ी को अपनी भाषा-संस्कृति एवं परम्पराओं से अवगत कराना होगा। उन्होंनें संस्था द्वारा किये गये कार्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के महासचिव श्री सुनील कुमार डोगर ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य पंजाबी समाज में आपसी भाईचारा एवं अपनत्व बढ़ाना तथा समाज का उत्थान करना है। उन्होंने सम्मेलन के भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पंजाबी पत्रिका ”सौंधी खुशबू” का विमोचन किया। इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री एस.एम. कुमार, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राजपाल भाटिया, उपाध्यक्ष श्री जवाहर खन्ना, श्री अरूण लूथरा, छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री अनूप कक्कड़, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के सचिव श्री प्रदीप झंड सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

प्रदेश में पड़ रही कडाके की ठंड

बृजमोहन ने दी बच्चों को राहत

स्कूल अब नहीं लगेंगे सुबह ९ के पहले

sch closed स्कूल अब नहीं लगेंगे सुबह ९ के पहले:बृजमोहन ने दी बच्चों को राहतस्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों को राहत प्रदान की है. सुबह की पाली में लगने वाली स्कूलों को ९बजे के पहले नहीं लगाने के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को उन्होंने आज दोपहर ही निर्देशित किया था. उक्ताशय के आदेश आज शाम जारी कर दिए गए है. इस संबंद्ध में विभिन्न छात्र संगठनों एवं पालकों के प्रतिनिधि मंडल ने श्री अग्रवाल से शंकर नगर स्थित आवास पर मुलाकात कर निवेदन भी किया था. यह आदेश शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालयों में लागू होगा. यह व्यवस्था १५-१-२०११ तक लागू रहेगी.

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा एम. के. राउत के द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को जारी  किये गए आदेश में उन्होंने कहा है की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण यह मांग उठ रही थी, इस संबंध में श्री अग्रवाल ने पूर्व में कहा था की पालकों  की ओर से शिकायत आने पर विचार किया जायेगा. आज दोपहर विभिन्न छात्र संगठनों एवं पालकों के प्रतिनिधि मंडल ने जब उनसे मुलाकात कर यह मांग की तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रमुख सचिव से इस आश्य के आदेश जारी करने निर्देशित किया. आदेश में कहा गया है की अस्थाई रूप से यह निर्णय लिया जाता है की प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विधालय , जो सुबह की पाली में लगते है उन शालाओं में कक्षाएँ सुबह ९.०० बजे से पूर्व प्रारंभ न की जाएँ, ताकि छात्रों को शीत लहर से बचाया जा सके. यह व्यवस्था दिनांक १५-१-२०११ तक लागू रहेगी उक्त तिथि के बाद शालाएँ पूर्व निर्धारित समय में प्रारंभ की जावें.

उल्लेखनीय है की प्रदेश के संवेदनशील स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में भी प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के समय भी बच्चों को गर्मी से होने वाली बिमारियों से बचाने के लिए भी इसी तरह का निर्णय लिया था और बच्चों को राहत प्रदान की थी. आज फिर उन्होंने भीषण ठंड से बच्चों को राहत दिलवाई है.

school closed स्कूल अब नहीं लगेंगे सुबह ९ के पहले:बृजमोहन ने दी बच्चों को राहत

DSC 0341 सभी प्रकार के इंजन को मोबाईल से लाक तथा अनलाक करने वाले अनोखे डिवाइस का निर्माण करने वाले छत्तीसगढ़ के लाल की श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशंसा कीDSC 0347 सभी प्रकार के इंजन को मोबाईल से लाक तथा अनलाक करने वाले अनोखे डिवाइस का निर्माण करने वाले छत्तीसगढ़ के लाल की श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशंसा की

छत्तीसगढ़ के लाल का दूसरा कमाल

६ जनवरी २०११ रायपुर , मा . लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास में रायगड  जिले के ग्राम कुमार पली निवासी श्री नरेश कुमार साहू , जो की ग्राम कोड़ा ताराई में आईसेक्ट इग्नू का कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनीयरिंग संस्था चलाने वाले है. उन्होंने  एक ऐसा इलेक्ट्रानिक इंजन डीवाईस बनाया है, जो की किसी प्रकार के इंजन को मोबाईल से लाक और अनलाक करता है.  श्री अग्रवाल ने उनकी मेहनत और डीवाईस की बहुत प्रशंसा  की.

DSC 01841 वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर के  स्वर  वार्षिकोत्सव समाहरोह में प्रदेश के लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चो को पुरस्कार वितरण कियाDSC 0240 वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर के  स्वर  वार्षिकोत्सव समाहरोह में प्रदेश के लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चो को पुरस्कार वितरण किया

रायपुर 5 जन.11. वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर के ” स्वर”  वार्षिकोत्सव समाहरोह में प्रदेश के लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चो को पुरस्कार वितरण किया , इस अवसर पर श्री लीला राम भोजवानी एवं श्रीमती संध्या वर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राए उपस्तिथ थे.

रायपुर, 05 जनवरी 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल आगामी 07 जनवरी को महासमुंद जिले का दौरा कर वहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर एक बजे रायपुर से प्रस्थान कर 2.30 बजे बागबाहरा पहुंचेंगे और वहां आयोजित बोनस वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद शाम चार बजे महासमुंद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शाम साढ़े पांच बजे से जिला कलेक्टोरेट में जिला योजना समिति की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद रात्रि नौ बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

image large स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रायपुर 05 जनवरी,  2011. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आज कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीला राम भोजवानी ने समारोह की अध्यक्षता की। श्री अग्रवाल ने समारोह में शिक्षा सत्र 2010-11 में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, एन.सी.सी, एन.एस.एस. सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या वर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

रायपुर, 05 जनवरी 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से तीन व्यक्तियों को शिक्षा और इलाज के लिए 53 हजार पांच सौ रूपए की आर्थिक सहायता दी है। इनमें श्री हरिशंकर पाण्डेय गांधी नगर गुढ़ियारी रायपुर को शिक्षा के लिए 15 हजार रूपए, कुमारी उपासना साहू सतबहनिया मंदिर के पास डॉ0 राजेन्द्र नगर रायपुर को शिक्षा के लिए 13 हजार 500 रूपए तथा श्रीमती सविता तराटे रायपुर को इलाज के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता शामिल है।

DSC 0035 रोजगार मेले का दीप जलाकर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवालDSC 0074 रोजगार मेले का दीप जलाकर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवालDSC 0079 रोजगार मेले का दीप जलाकर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रोजगार मेले का दीप जलाकर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.रोजगार मेले में बेरोजगारों के बीच मुख्यमंत्री रमन सिंह और लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

DSC 0116 लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने बृजमोहन अग्रवाल को नव वर्ष २०११ की शुभकामनायें दीDSC 0134 लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने बृजमोहन अग्रवाल को नव वर्ष २०११ की शुभकामनायें दी

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को नव वर्ष २०११ की बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है, आज दोपहर श्री अग्रवाल के शंकर नगर स्थित आवास पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारीयों ने भेंटकर शुभकामनायें दी.

रायपुर, 04 जनवरी 2011 छत्तीसगढ़ से संस्कृत भाषा के विद्वानों और संस्कृत शिक्षकों का 89 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल इस महीने की आठ से दस तारीख तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आयोजित विश्व संस्कृत पुस्तक मेले में भाग लेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी इस मेले में शामिल होने नौ जनवरी को बेंगलुरू जाएंगे।

पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी

स्कूल शिक्षा मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से

कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

रायपुर 1 जनवरी 2011

पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से साक्षर भारत कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ में ‘सरपंच हमर मितान’ अभियान शुरू किया गया है। साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए चुने गए प्रदेश के आठ जिलों के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में सरपंच हमर मितान अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके प्रथम दौर (27 दिसम्बर 2010 से 30 दिसम्बर 2010 तक)  में इन्हीं आठों जिले के 75 विकासखण्ड मुख्यालयों में सरपंच हमर मितान अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरपंच हमर मितान अभियान के दूसरे दौर में 03 जनवरी 2011 से 07 जनवरी 2011 तक इन जिलों के बचे हुए विकासखण्ड मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय है कि साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए शुरूआत में छत्तीसगढ़ के आठ जिलों जांजगीर-चांपा,जशपुर,कोरबा, कोरिया, रायपुर, महासमुंद, कबीरधाम और सरगुजा का चयन किया गया है।
साक्षर भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत पहली बार सरपंचों के साथ-साथ जनपद अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ”सरपंच हमर मितान” अभियान नाम दिया गया है। साक्षर भारत कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी सरपंच हमर मितान कार्यक्रमों में दी जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरपंचाें और जनपद अध्यक्षों से सरपंच हमर मितान कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने सरपंच हमर मितान अभियान के संबंध में बताया कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी गतिविधियां शुरू हो गई है। अधिकांश ग्रामों में सर्व शिक्षा अभियान व अन्य विविध शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए साक्षर भारत कार्यक्रम सफल कार्यक्रम साबित होगा।  इसके लिए जिला, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा समितियां गठित कर दी गई हैं।  साक्षर भारत पंचायती राज संस्थाओं मार्गदर्शन में संचालित होगा। सरपंच हमर मितान अभियान में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, उत्तरदायित्व, वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के बारे में बताया जाएगा। सरपंच हमर मितान अभियान में एक से छ: आयु समूह के बच्चों को आंगन बाड़ी, छ: से 14 समूह के लोगों को स्कूलों  तथा 15 से अधिक आयु के लोगों को साक्षरता केन्द्रों में जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए धनराशि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के खाते में आन-लाईन बैकिंग के जरिए भेज दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सतत् शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक एवं कौशल विकास तथा क्रियात्मक साक्षरता के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी जिनमें पुस्तकालय, वाचन केन्द्र, मनोरंजन एवं खेल गतिविधियां पठन-पाठन केन्द्र सांस्कृतिक गतिविधियां, कौशल विकास प्रशिक्षण, समूह चर्चा, विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए सूचना खिड़की व्यवस्था शामिल रहेंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा दो हजार रूपए मानदेय पर दो प्रेरक नियुक्त किए जाएगें,जिनमें एक महिला होंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली जिला पंचायत को एक लाख रूपए, जनपद पंचायत को 50 हजार रूपए व ग्राम पंचायत को 25 हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
सरपंच हमर मितान अभियान कार्यक्रम के दूसरे दौर में 03 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़, पामगढ़, जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार, पथलगांव, कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी सरगुजा जिले के विकासखंड सूरजपुर, भैयाथान, रामनुजगंज, प्रेमनगर, रायपुर जिले के विकासखंड भाटापारा, बलौदा बाजार, पलारी, कसडोल, बिलाईगढ़ महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा, सराईपाली एवं कबीरधाम जिले के विकासखंड बोडला व पंडरिया, 04 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़, पामगढ़, जशपुर जिले के विकासखंड पथलगांव, कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी सरगुजा जिले के विकासखंड रामनुजगंज, सीतापुर, बतौली, मैनपाट रायपुर जिले के विकासखंड कसडोल, बिलाईगढ़, फिंगेश्वर, देवभोग, महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा, सराईपाली,05 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड डभरा, सरगुजा जिले के विकासखंड प्रतापपुर, लुण्ड्रा, वाड्राफनगर, रायपुर जिले के विकासखंड कसडोल, बिलाईगढ़, फिंगेश्वर, गरियाबंद, महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना में सरपंच हमर मितान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 06 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड मालखरौदा, जैजेपुर सरगुजा जिले के विकासखंड प्रतापपुर, लुण्ड्रा, वाड्रफनगर, राजपुर रायपुर जिले के विकासखंड गरियाबंद, छुरा, मैनपुर महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना और 07 जनवरी 2011 को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड मालखरौदा, जैजेपुर सरगुजा जिले के विकासखंड राजपुर रायपुर जिले के विकासखंड छुरा, मैनपुर महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना में सरपंच हमर मितान कार्यक्रम का आयोजन होगा।

लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार