बालोद के मुख्य चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने आमापारा स्थित बाबा दद्दूशाह जिन्दावली बाबा की मज़ार पर जा कर चादर चढाई एवं जिन्दावली बाबा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा.इस अवसर पर संरक्षक लोकेन्द्र यादव , मज़ार कमेटी के अध्यक्ष कृष्णकांत
पवार,राधेश्याम टावरी ,रणवीर सिंह बैस, मो.वशी कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने “जिन्दावली बाबा” की मजार पर चादर चढ़ा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिये दुआ मांगी
करहीभदर की जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को दिया वचन..
बालोद । भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू विधायक बनने के बाद मेरी प्रतिनिधि के तौर पर बालोद की जनता की समस्याओं का निराकरण करेगी । बालोद की जनता को स्वर्गीय मदन साहू की कमी नही खलेगी, मदन साहू कम शब्दों में अपनी सारी बातों को रखते थे लेकिन संजारी बालोद के विकास के प्रति वे बेहद गंभीर थे बालोद के विकास को लेकर उनके मन में एक से बढ़कर योजनाएं
थी जिसे पूरा करने में आप सभी की भागीदारी की मैं अपेक्षा रखता हूं । आप भाजपा को जिताएं विकास आपके दरवाजे चलकर आएगा ।
डॉ. रमन सिंह ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए करहीभदर की सभा में कहा कि हमारी योजनाओं पर उंगली उठाने वाले कांग्रेसियों से मैं पूछना चाहता हूं कि अपने साठ साल के राज में उन्होने ये सब काम क्यों नही किये उन्हे किसने रोका था और आज जब प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को एक व दो रुपये किलो में चांवल दे रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है ।
कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टी है । किसानों को 16 प्रतिशत की दर से कांग्रेस ऋण देकर साहूकारों के हाथों को मजबूत करती थी और भाजपा ने शासन में आने के बाद ब्याज दर को गिराते गिराते 3 प्रतिशत तक लेकर आ गई है । सात सालों पहले के परिदृश्य की तुलना आज से की जाए तो आज का किसान 10 गुना खुशहाल है । कांग्रेस के राज वाले प्रदेशों में आज किसानों की जो
दुदर्शा है उससे छत्तीसगढ़ अछूता है जिसके पीछे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है ।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है दूसरी तरफ कांग्रेस के
नेता भ्रष्टाचार करके देश को बरबाद करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं । डॉ. रमन सिंह ने प्रश्न करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों के पेट पर लात मारती जा रही ह,ै महंगाई आसमान छू रही है और मनमोहन सिंह सीधे साधे बन शांत बैठे हुए हैं । क्या जनता के प्रति यही कांग्रेस का धर्म है ? कांग्रेस तो जनता के पैसों का दुरुपयोग करने में अपनी पूरी टीम के साथ जुटी हुई है भ्रष्टाचार चरम पर है 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपये अकेले कांग्रेस सरकार का एक मंत्री हजम कर गया, दूसरा कांग्रेस का नेता
75 हजार करोड़ रुपये कामन वेल्थ गेम के आयोजन के नाम पर नाजायज तरीके से खर्च कर हजम कर गया । यही कांग्रेस की परिपाटी है, देश को पीछे करने में कांग्रेस योजनाबद्ध ढंग से लगी हुई है ।
पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मदन साहू को जितना प्यार दिया उनता ही प्यार उनकी धर्मपत्नि कुमारी बाई को भी दें ।
आज प्रदेश के मुखिया और आपके लाडले विधायक रहे मदन साहू की विधवा आपके बीच आर्शीवाद मांगने आई हैं । आप निराश नही करेंगे और विकास का प्रतीक भाजपा को ही जितायेंगे ।
सांसद सोहन पोटाई ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कहती है लेकिन उ्रसकी कार्यशैली से बढ़ रही महंगाई गरीबों को ही मिटाने पर तुली हुई है ।
मंचासीनों में पूर्व विधायक लोकेन्द्र यादव, विधायक विरेन्द्र साहू,पूर्व विधायक रमशीला साहू शामिल थे । करहीभदर की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू, मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर, भान साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रतिभा चौधरी, देवधर साहू, दीपा साहू, गणेश साहू, प्रशान्त वर्मा, हरीश्चंद्र साहू, दीनानाथ सिन्हा, सुकरुराम केसरी, प्रभाकर पांडे, अलखराम साहू, माखनलाल तारम, बुधरुराम साहू, श्रवण कुमार ,पटेल, गोपाल देवांगन, यशवंत सिन्हा, खोरबाहराराम साहू, ठाकुरराम निषाद,उदयराम कलिहारी ।
संजारी-बालोद उपचुनाव में बृजमोहन अग्रवाल का धुआंधार चुनावी प्रचार
मंत्री चंद्रषेखर साहू और विक्रम उसेण्डी ने भी ली चुनावी सभाएं
रायपुर. संजारी-बालोद उपचुनाव के संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने यदि सबसे ज्यादा चिंता की है तो वह है किसान वर्ग. धान खरीदी से लेकर मुपत बिजली और चावल तक सरकार ने उपलब्ध कराया तथा किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत की. इसके उलट पचास बरस तक षासन करने वाली कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति और देष में महंगाई बढाने के अलावा कुछ नहीं किया. श्री अग्रवाल ने आज बालोद ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया तथा जनसभाएं लेते हुए भाजपा प्रत्याषी को जिताने की अपील की.
कांग्रेस नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता आरोप लगाते हैं कि छत्तीसगढ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं मगर वे भूल जाते हैं कि कांग्रेसषासित आंध्र प्रदेष और महारास्ट्र में किसानों ने इस कदर आत्महत्या की है कि यह राज्य देष में अव्वल बन गया है. इसके ठीक उलट छत्तीसगढ के किसान सुखी, संपन्न और स्वाभिमानी जीवन जी रहे हैं क्योंकि रमन सरकार ने उनका धान खरीदा है, मुफत चावल उपलब्ध कराया है और खेती के लिये सिंचाई सुविधाएं व संसाधान उपलब्ध कराये हैं. श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले छह सालों में सिंचाई का रकबा तीन गुना बढ़ा है और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है इसलिए छत्तीसगढ के किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है. उन्होंने बालोद क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याषी को जिताने की अपील की.
विकास की पहचान कमल फूल: चंद्रषेखर साहू
कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आज बालोद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया तथा किसानों से भाजपा को जिताने की अपील की. आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में यह जो विकास की गंगा बह रही है,
यह आप सभी के विश्वास का परिणाम है. भाजपा पर जनता ने विश्वास किया और भाजपा ने विकास करके जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है. उन्होनंे मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि यदि इस क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याषी चुना जाता है तो विकास कार्य कराने में ज्यादा आसानी होगी.
गरीबों की सोचने वाली सरकार: विक्रम उसेण्डी
वनमंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने भी आज बालोद क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और कई जनसभाओं को संबोधित किया. गुरूर, संजारी और बालोद के आधा दर्जन ग्रामों का दौरा करते हुए श्री उसेण्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए गरीबों की चिंता की और कई विकास योजनाएं संचालित की नतीजन आम जनता ने उसका लाभ उठाकर अपना जीवनस्तर मजबूत किया है.
कोहंगाटोला में आमसभा को संबोधित करते हुए श्री उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने वनवासियों के हितों के लिए एक से बढ़कर एक काम किया है चाहे वह वनभूमि का पट्टा वितरण् का मामला हो या फिर चरण पादुका वितरण का मामला हो. भाजपा आने वाले तीन सालों तक प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है जबकि कांग्रेस षासनकाल में बढती महंगाई ने आम आदमी का जीन दुभर कर दिया है.कोहंगाटोला में स्वागत भाषण भाजपा जिला मंत्री पवन साहू ने दिया. दोनों मंत्रियों ने हेलीकाप्टर से तीनों जगहों का दौरा किया। कनेरी की सभा में अभय साहू, भोजराम सिन्हा, गिरधर गोपाल, रेखराम पटेल, महेशराम पटेल, गिरधारी छपेन्द्र, किसनू छपेन्द्र, पुरुषोत्तम साहू, हरिश्चंद्र साहू, दिनेशराम साहू, आरके महामल्ला, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद थे। बगदई की सभा में रोहिणी उइके, उषा साहू, कांती मानिकपुरी मौजूद थे। कोहंगाटोला की सभा में पालक ठाकुर, यशवंत साहू, दुर्जन साहू, खिलेश्वरी साहू, छगन साहू, प्रतिभा चौधरी, दुगानंद साहू, नेमसिंह साहू, भान साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे ।
करहीभदर और जुंगेरा में जोन कार्यालय खुले
करहीभदर और जुंगेरा में भाजपा के जोन कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामप्रताप सिंह ने आव्हान किया कि बालोद में भाजपा के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि हैं, सांसद और मंत्री है प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार है ऐसे में क्षेत्र का विधायक भाजपा से चुनकर आएगा तो बीच की कड़ी मजबूत होगी और विकास की धारा निर्बाध और तेज गति से बहेगी, बालोद में विकास की श्रृंखला अनवरत जारी रहे इसक लिए सभी कार्यकर्ता भाजपा को जिताने में जी-जान से जुटे जाएं.
संजारी-बालोद में चुनाव संचालक श्री बृजमोहन अग्रवाल और पंचायत मंत्री श्री रामविचार नेताम की चुनावी सभा हुई.
रायपुर. संजारी-बालोद विधानसभा उपचुनाव के संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पलारी, नारागांव, भानपुरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया तथा आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया. श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि संजारी-बालोद विधानसभा को ‘आदर्ष विधानसभा‘ बनाना है तो यहां की जनता भाजपा के प्रत्याषी को जिताये. श्री अग्रवाल के साथ हेलीकाप्टर पर पंचायत मंत्री रामविचार नेताम, संासद सोहन पोटाई, भाजपा की मंत्री पदमा देवांगन एवं पूर्व विधायक प्रीतम साहू जनसभा में पहुंचे थे।
भाजपा प्रत्याषी कुमारी मदन साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने प्रदेष के हर वर्ग का ध्यान रखा और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर राज्य को इतना विकसित किया कि छत्तीसगढ देष के अव्वल राज्यों में षामिल हो चुका है. यहां की योजनाएं केन्द्र सरकार के लिये भी आदर्ष बन रही हैं और दूसरे राज्य भी उन्हें लागू कर रहे हैं. श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सबको मिलकर आपके लाडले पूर्व विधायक मदन साहू के सपने को साकार करना है जिससे संजारी बालोद विधानसभा को प्रदेष का सबसे आदर्ष विधानसभा बना सके. अपने इस सपने को स्व. मदन साहू साकार करने में जुटे रहे किन्तु उनके नहीं रहने पर अब उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी आप-हम सभी की है।
श्री अग्रवाल ने विपक्षी दल कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि देष में जिस तरह कमरतोड महंगाई और भ्रस्टाचार व्याप्त है, उसके लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है जो जनविरोधी सरकार है. कांग्रेस ने देष में पचास साल तक षासन किया मगर विकास कहीं नहीं नजर आया जबकि भाजपा सरकार के मात्र सात साल के कार्यकाल में ही आज हमारा छत्तीसगढ देष में विकास के मामले में अव्वल है. प्रति व्यक्ति आय में छत्तीसगढ सबसे अव्वल है तो विकास दर वृद्धि में भी छत्तीसगढ ने बाजी मारी है. यह हम नहीं बल्कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट कह रही है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास का इतिहास रचा है जो काम 60 वर्षो में न हो सके, वह हमने केवल 07 वर्षो में कर दिखाया है।
जनसभा में उपस्थिति हजारों आमजनों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि यदि संजारी-बालोद से भाजपा का विधायक चुना जाता है तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे इसलिये कमल छाप पर बटन दबाकर स्व. मदन साहू की पत्नी कुमारी साहू को प्रचंड मतों से विजयी बनायें ताकि हम मदन साहू के सपने को साकार कर सकें. श्री अग्रवाल ने कहा कि पूरी छत्तीसगढ़ सरकार की सहानुभूति कुमारी साहू व संजारी बालोद विधानसभा की जनता के साथ है।
पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास की ढे़र सारी योजनाएं गांव गरीब और किसानों के लिए चलाई है जिसका लाभ निष्चित रूप से छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. अपनी विधानसभा और राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ देवंेे व भाजपा प्रत्याषी कुमारी साहू के पक्ष में वोट देकर प्रचंड मतों से विजयी बनावें. आयोजित जनसभा में ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे.
बालोद/ इस चुनाव में वही हमारा विरोधी है जो बालोद-गुरुर क्षेत्र में विकास नहीं चाहता .हमारा प्रतिद्वंदी विकास को रोकने वाला हर व्यक्ति है ,जिसकी हमें परवाह नहीं है हमारा ध्येय अपने क्षेत्र का विकास कर जनता के हितों का ख्याल रखना है.जनता समझदार उनका वोट कमल चिन्ह व्कुमारी मदन साहू को ही जायेगा . है उक्त बातें संजारी बालोद उपचुनाव के केंद्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा के चुनाव संचालक व राज्य के लोकनिर्माण,शिक्षा,व सस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही .
पत्रकारों से चर्चा करते हुए चमत्कारिक नेतृत्व के धनी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की बालोद की जनता ने ने 5 वर्ष के लिए स्व मदन साहू को अपना विधायक चुना था पर असमय उनके निधन के चलते उनके सपनें पूरे न हो सके इन ढाई वर्षों में हमें उन सपनों को पूरा करना है.पहले क्षेत्र के विकास का जिम्मा केवल स्व मदन साहू की थी अब छत्तीसगढ़ के 50 भाजपा विधायक व सारे मंत्री बहन कुमारी मदन साहू के साथ मिलकर बालोद-गुरुर क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे. उन्होंने कहा की धन की देवी लक्ष्मी जी कमल फूल पर विराजती है, बालोद की जनता कमल पर मुहर लगाये और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाये क्षेत्र के विकास में धन की कोई भी कमी नहीं होगी. कमल फूल को जिताओ क्षेत्र का विकास पाओ यही हमारा नारा रहेगा.बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार है तभी गाव -गरीब की चिंता हो रही है.उन्होंने प्रत्याशी के शिक्षा विषय पर कहा लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडनें का अधिकार है जनता उसे चुनती है तो मीडिया सहित हम सभी को जनता के भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.किसी जनप्रतिनिधि की किसी से तुलना उचित नहीं है.
अपने व्यक्तित्व व जिताऊ छवि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की मेरे 35 वर्षों के सतत संपर्क का परिणाम है.”जिनसे भी मेरे संबंध बनते हैं वो कभी टूटते नहीं, मै संबंधो का सम्मान करता हूँ, शायद इसीलिए सफल हूँ.”
मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा की हमारे पास जो मुद्दे है किसी के पास नहीं है 60 साल बनाम 7 साल का विकास ही हमारा मुद्दा है .भूख पर हमनें विजय पाई है आज छत्तीसगढ़ में कोई व्यक्ति भूख से नहीं मरता ,कोई किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या नहीं करता .हमने गाव- गरीब व देश के अन्ना दाता किसानों की चिंता की है 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण हो, धान खरीदी हो या सिंचाई हर मामले में हमने ग्रामीण जनता का ख्याल रखा है. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण तन्दुला में शुरू होनें वाली 250 करोड की परियोजना जो गुरुर-बालोद क्षेत्र की जीवनदायनी होगी. चौथे स्तंभ की भी जिम्मेदारी है की विकास में हमारा साथ दे.
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की हमारे 7 वर्षों के शासन काल में गृहणी,किसान ,स्कूली बच्चे,युवा हर वर्ग का ध्यान हमने रखा है इसी का परिणाम है की आज जनता ने दोबारा भाजपा को छत्तीसगढ़ की सत्ता सौपी है
इन्डोर स्टेड़ियम का लोकार्पण
इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य मंत्री श्री रमन सिंह के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल.
—————————————————
हिन्द स्पोर्टिंग फ़ुटबाल स्पर्धा का समापन

हिंद स्पोर्टिंग फूटबाल स्पर्धा के समापन अवसर पर विजेताओ को पुरस्कार देते लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ..
—————————————————
बालोद उपचुनाव
जनता एवं कार्यकर्ताओ से खचाखच भरे बालोद स्टेडियम में पूर्व विधायक लोकेन्द्र यादव , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा एवं दुर्गा नन्द साहू के भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंत्री रमन सिंह , राम सेवक पैकरा, करुणा शुक्ला , श्री बृजमोहन अग्रवाल , ननकीराम कँवर, सरोज पाण्डेय , राम विचार नेताम, हेमचंद यादव एवं प्रत्याशी कुमारी बाई साहू.
जिस तरह युद्ध के पूर्व चैकी का उद्घाटन होता है उसी तरह इस चुनावी युद्ध के पूर्व चैकी (चुनाव कार्यालय) का उद्घाटन हुआ है । फर्क इतना है कि उस युद्ध में गोला बारूद लगता है किन्तु इस युद्ध में विकास कार्यो की बदौलत हमें वोट मंगना है ।
उक्ताशय के विचार बालोद उपचुनाव के चुनाव संचालक एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरूर एवं बालोद में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन होने पर पूरे क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की समस्या को दूर किया जाएगा । कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे सैनिक की भांति घर-घर में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे और पिछले चुनाव में मिले वोटो में और अधिक बढ़ोत्तरी करना है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी तो बरसाती मेंढक की तरह है वे चुनाव आने पर टर्राते (चिल्लाते) है उनका काम सिर्फ आलोचना करना है ना कि विकास ।
पिछले साठ वर्षो से राज कर रही कांग्रेस ने विकास किया होता तो देश का हर नागरिक आज सुखी होता । लोग आज तरक्की कर रहे होते । कांग्रेस विकास नहीं विनाश करती है । छ.ग. में भाजपा ने पिछले सात वर्षो में जो विकास किया है वह कांग्रेस के लिए आईना दिखाने समान है ।
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव एक चुनौती है । कार्यकर्ता अपने स्थान से न भटके, जिसको जो कार्य दिया गया है उसे उसी क्षेत्र में रहकर कार्य पूरा करे । हमें स्व. मदनलाल साहू के सपने को पूरा करना है उनके अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने कार्यकर्ता जी जान से लग जाये उनके प्रति (स्व. मदन लाल साहू) सच्ची श्रद्धांजली होगी । इस अवसर पर संगठन महामंत्री रामप्रताप जी, उच्च शिक्षा मंत्री हेमचंद यादव शिवरतन शर्मा, संजारी बालोद की प्रत्याशी कुमारी बाई साहू, सन्तोष पाण्डे, गिरधारी गुप्ता, लाभचन्द बाफना, कौशल साहू, संतोष गगवेर, जितेन्द्र वर्मा, राजा दिवान, तेजराम साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
मंडल के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
पर्यटन विकास के लिए गए अनेक निर्णय
रायपुर 02 फरवरी 2011 पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यहां आयोजित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक मंडल की बैठक में सिरपुर और रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) के पास पर्यटन सुविधाओं के
विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत राशि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा गंगरेल में पर्यटन विकास के लिए तीन करोड़ 63 लाख 78 हजार रूपए तथा सिरपुर के लिए चार करोड़ 78 लाख 11 हजार की स्वीकृति डेस्टीनेशन डेव्वलमेंट परियोजना के तहत की गयी है। संचालक मंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, सचिव पर्यटन एवं संस्कृति सुब्रत साहू, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री तपेस झा, पर्यटन मंडल के सदस्य श्री कीर्ति व्यास, श्री द्वारिकेश पाण्डेय, श्री शिव शर्मा, श्री गुहाराम अजगले, श्री अनूप सूद, श्री नरेन्द्र कछवाहा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों को सकारात्मक सोच और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाकर प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि संचालक मंडल की पिछली बैठकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक निर्णय लिए गए हैं। उनमें से अनेक निर्णयों के क्रियान्वयन की स्थिति असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अन्तर्गत आने वाले होटल, मोटल और विश्राम गृहों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इन जगहों में पर्यटकों को ठहरने के लिए आरक्षण कराने एक मुख्य पर्यटन सूचना केन्द्र की स्थापना छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के रायपुर मुख्यालय स्थित कार्यालय में की जानी चाहिए। यह सूचना केन्द्र 24 घंटे खुला रहे, ताकि पर्यटकों को जरूरी जानकारियां मिल सके। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए गाईड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संचालक मंडल के सदस्यों ने भी पर्यटन विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य शासन के चिकित्सा नियम लागू करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। राज्य की पर्यटन विशेषताओं को पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए मीडिया प्लान बनाने का निर्णय भी लिया गया है। राजधानी रायपुर के एंतिहासिक विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) में म्यूजिकल फाऊटेन लगाने की स्वीकृति भी संचालक मंडल में दी गयी। श्री अग्रवाल ने बूढ़ा तालाब के सौन्दर्यीकरण योजना के तहत लेजर शो और ओपन थियेटर बनाने के लिए धन राशि प्राप्त करने केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मुम्बई, चेन्नई, इलाहाबाद, लखनऊ, अमृतसर, रांची, हरिद्वारा, बौधगया और कान्हा किसली में छत्तीसगढ़ पर्यटन सूचना केन्द्र खोलने के लिए योजना बनाने का निर्णय भी लिया गया। उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी और झारखंड के देवधर में छत्तीसगढ़ के पर्यटकों के लिए धर्मशाला बनाने के लिए जमीन की मांग करने संबंधित राज्य सरकारों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। जशपुर के पेण्डरापाठ में नया मोटल बनाने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के लिए नया सेटअप तैयार कर राज्य शासन को स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों को छत्तीसगढ़ आमंत्रित करने के लिए उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के साथ एम.ओ.यू. करने का फैसला भी लिया गया।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के ऐसे प्रमुख पर्यटन स्थलों, जहां स्थानीय पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचते हैं, वहां बच्चों के लिए एडवेन्चर स्पोर्टस और वाटर स्पोर्टस शुरू करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एयर लाईंस और रेल्वे के टूर प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन आकर्षणों की जानकारियां शामिल कराने के निर्देश भी दिए। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से टूर पैकेज शुरू करने की जरूरत पर जोर देते हुए टूर एण्ड ट्रेवल्स ऑपरेटरों का पंजीयन मंडल में कराने के निर्देश भी दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष राजिम कुंभ को और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों पर राजिम कुंभ से संबंधित होर्डिंग्स लगाए जाने चाहिए।
रायपुर 02 फरवरी 2011
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का 17 वां दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय के सभागृह में प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री शेखर दत्त की अध्यक्षता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव, स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री कुलदीप जुनेजा सहित नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।


















