Wednesday, February 22, 2012

बृजमोहन का आज जन्मदिन

विशेष पूजा, फल, मिठाई वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सहित अनेक आयोजन

रायपुर पहुचने पर हुआ जोरदार स्वागत

रायपुर. प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, संसदीय कार्य, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज १ मई मजदुर दिवस पर जन्मदिन है. उनके समर्थक रायपुर, बिलासपुर सहित पुरे प्रदेश में इसे  अपने-अपने तरीके से मना रहे है.  उनकी सफलता और लंबी आयु के लिए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, दरगाहों में चादर पोशी, फल एवं मिठाई वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, हवन, भंडारा सहित अनेक आयोजन किये जा रहे है.

देर शाम श्री अग्रवाल के जगदलपुर से रायपुर पहुचने पर उनके निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया. उल्लेखनीय है की चुनावी राजनीती के विशेषज्ञ की ख्याति अर्जित कर चुके लोकनिर्माण मंत्री विगत चार दिनों से बस्तर में पार्टी के प्रचार में व्यस्त थे.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्त्ता सुबह १० बजे बुढ़ेश्वर मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती करेंगे. दोपहर १ बजे शंकर नगर स्थित निवास पर श्री अग्रवाल का स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा. शाम ४ बजे पुरानी बस्ती स्थित नागरीदास मंदिर में मंदबुद्धि बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा. ३० अप्रेल को रात्रि ८ बजे से श्याम चावला एवं गुंजन प्रजापति एवं माता का जगराता आयोजन समिति द्वारा आकाशवाणी के पास स्थित काली मंदिर में नैला-जांजगीर के भजन गायक कुश शर्मा द्वारा माता की चौकी (भजन संध्या) का आयोजन किया गया. मुस्लिम राष्ट्रिय मंच के अमीर अली बेग, सिराज खान, शेख  रहमान एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के फिरोज गाँधी, जिया कुरैशी द्वारा अपने लोकप्रिय नेता की उम्र दराजी के लिए अस्पताल वाले बाबा एवं बंजारी वाले बाबा की दरगाह पर चादर पोशी की जायेगी वहीँ मदरसा के यतीमखाना में बच्चों को फल एवं मिठाई वितरण किया जायेगा. भाजपा पुरानीबस्ती मंडल अध्यक्ष चूडामणि निर्मलकर, रामकृष्ण धींवर, बद्री गुप्ता, मनोज चक्रधारी, तुका यादव द्वारा राधा कृष्णा मंदिर संजय नगर, हरदेवलाला मंदिर टिकरापारा में सुबह १० बजे से हवन पूजन एवं मिठाई, वितरण, शाम ५ बजे नंदी चौक में हलुवा वितरण, शहीद भगत सिंह चौक में आतिशबाजी एवं फल वितरण किया जाएगा.

मानवता चेरिटबल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शहर के प्रमुख चिकित्सकों के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर डॉ. ललित शाह, जगजीवन यूरोलाजी सेंटर समता कॉलोनी, डॉ. दिलीप अग्रवाल लोधीपारा चौक पंडरी, डॉ. त्रिभुवन जैन छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल चौबे कॉलोनी, डॉ. अजय अग्रवाल अग्रवाल हॉस्पिटल समता कॉलोनी में आयोजित किया गया है.

बिलासपुर में श्री अग्रवाल के मनोज भंडारी, नरेन्द्र कछवाहा, धीरज वाजपेयी, विक्रम पंडा, सूरजधर दीवान सहित अनेको समर्थकों  द्वारा उनकी लंबी उम्र की कामना एवं सफल राजनितिक जीवन के लिए राघवेन्द्र राव सभा भवन के पास स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में हवन भंडारा, राजकिशोरनगर, तिफरा, जरहाभांटा में स्थित अंध मूक बधिर शाळा एवं वृद्धाश्रम में फल, मिठाई वितरण किया जाएगा .

Jgdp1 copy प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस के टी.रवि कुमार ने अपने समर्थकों सहित भा.ज.पा. प्रवेश किया

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस के टी.रवि कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर  के नमन बस्तर में आयोजित सभा में भाजपा प्रवेश किया. ईस अवसर पर बस्तर के चुनाव प्रभारी एवं मंत्री केदार कश्यप, नगरीय निकाय मंत्री राजेश मुणोत, विधायक संतोष बाफना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं आमजन उपस्थित थे.

रायपुर, 26 अप्रैल 2011

लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से मिली शिकायत पर अधिकारियों से कहा कि जोरातराई के रोजगार सहायक को बर्खास्त किया जाए तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को तत्काल वहां से हटाया जाए।
श्री अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान में दोपहर बाद ग्राम जोरातराई पहुंचे। श्री अग्रवाल ने वहां पर सबसे पहले आम जनता के सामने ही विभिन्न शासकीय विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों से शासन की योजनाओं के अमल की जानकारी ली। उनके द्वारा गांव में संचालित रोजगार मूलक कार्यों की जानकारी लिए जाने पर ग्रामीणों ने रोजगार सहायक श्री घसिया राम कुर्रे के खिलाफ कार्य में अनियमितता की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रोजगार सहायक श्री कुर्रे को तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री पूर्णिमा बघेल से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली, तो स्थानीय नागरिकों ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के गांव में नहीं रहने तथा स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिलने की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती बघेल को तत्काल वहां से हटाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण ने ग्राम पंचायत सचिव को भी कार्य प्रणाली सुधार करने की चेतावनी दी।
सुराज अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्री निरंजन सिन्हा, श्री रामगोपाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

gram suraj jora tarai लोक निर्माण मंत्री ने किया आम जनता से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह

लोक निर्माण तथा स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में आम जनता से शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समुचित लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों को लेना चाहिए। श्री अग्रवाल ने जोरातराई में आम जनता के सामने ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की  विस्तार से जानकारी ली और जनता के आग्रह पर लगभग डेढ करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मंजूरी मौके पर ही दी।
श्री अग्रवाल ने जोरातराई में आंगनबाड़ी भवन बनवाने तीन लाख रूपए, पेयजल पाईप लाईन विस्तार के लिए चार लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल के नए भवन के लिए 35 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कल्ले में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए और खेल मैदान समतलीकरण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ेबोड़ में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, गातापार स्टॉप डेम से नहर निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, कोलियारी में स्टॉप डेम बनाने 25 लाख रूपए, ग्राम सिसदेही के तालाब में पचरी निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए तथा शासकीय प्राथमिक शाला भेलवाकूदा में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की मंजूरी दी। लोक निर्माण मंत्री ने गांव में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए तत्काल प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, राजस्व विभाग की योजनाओं, कृषि विभाग की योजनाओं सहित अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में किसानों को धान बोनस के चेक, उन्नत कृषि यंत्र और बीज आदि वितरित किए।
लोक निर्माण मंत्री ने लगभग 60 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इनमें आंगनबाड़ी भवन जोरातराई, कांजी हाउस भवन जोरातराई, उचित मूल्य की दुकान भवन जोरातराई, प्राथमिक शाला भवन जोरातराई, नल-जल योजना ग्राम कोलियारी और उचित मूल्य दुकान भवन ग्राम कोलियारी का लोकार्पण तथा नवीन प्राथमिक शाला भखारा में प्रधानपाठक कक्ष का भूमिपूजन शामिल हैं।
सुराज अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्री निरंजन सिन्हा, श्री रामगोपाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

gramsurajjoratarai जोरातराई में लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के विकास कार्य मंजूर ग्राम सुराज 2011

लोक निर्माण मंत्री ने किया आम जनता से

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह

जोरातराई में लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के विकास कार्य मंजूर

रायपुर, 26 अप्रैल 2011/ लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में आम जनता से शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समुचित लाभ लेनेे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों को लेना चाहिए। श्री अग्रवाल ने जोरातराई में आम जनता के सामने ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की  विस्तार से जानकारी ली और जनता के आग्रह पर लगभग डेढ करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मंजूरी मौके पर ही दी।
श्री अग्रवाल ने जोरातराई में आंगनबाड़ी भवन बनवाने तीन लाख रूपए, पेयजल पाईप लाईन विस्तार के लिए चार लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल के नए भवन के लिए 35 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कल्ले में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए और खेल मैदान समतलीकरण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ेबोड़ में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, गातापार स्टाॅप डेम से नहर निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, कोलियारी में स्टाॅप डेम बनाने 25 लाख रूपए, ग्राम सिसदेही के तालाब में पचरी निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए तथा शासकीय प्राथमिक शाला भेलवाकूदा में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की मंजूरी दी। लोक निर्माण मंत्री ने गांव में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए तत्काल प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, राजस्व विभाग की योजनाओं, कृषि विभाग की योजनाओं सहित अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में किसानों को धान बोनस के चेक, उन्नत कृषि यंत्र और बीज आदि वितरित किए।
लोक निर्माण मंत्री ने लगभग 60 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इनमें आंगनबाड़ी भवन जोरातराई, कांजी हाउस भवन जोरातराई, उचित मूल्य की दुकान भवन जोरातराई, प्राथमिक शाला भवन जोरातराई, नल-जल योजना ग्राम कोलियारी और उचित मूल्य दुकान भवन ग्राम कोलियारी का लोकार्पण तथा नवीन प्राथमिक शाला भखारा में प्रधानपाठक कक्ष का भूमिपूजन शामिल हैं।
सुराज अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्री निरंजन सिन्हा, श्री रामगोपाल देवांगन, धमतरी कलेक्टर संगीता पी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ग्राम सुराज अभियान में लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल पहुंचे जोरातराई
रोजगार सहायक की बर्खास्तगी तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश

रायपुर, 26 अप्रैल 2011/ लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से मिली शिकायत पर अधिकारियों से कहा कि जोरातराई के रोजगार सहायक को बर्खास्त किया जाए तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को तत्काल वहां से हटाया जाए।
श्री अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान में दोपहर बाद ग्राम जोरातराई पहंुचे। श्री अग्रवाल ने वहां पर सबसे पहले आम जनता के सामने ही विभिन्न शासकीय विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों से शासन की योजनाओं के अमल की जानकारी ली। उनके द्वारा गांव में संचालित रोजगार मूलक कार्यों की जानकारी लिए जाने पर ग्रामीणों ने रोजगार सहायक श्री घसिया राम कुर्रे के खिलाफ कार्य में अनियमितता की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रोजगार सहायक श्री कुर्रे को तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री पूर्णिमा बघेल से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली, तो स्थानीय नागरिकों ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के गांव में नहीं रहने तथा स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिलने की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती बघेल को तत्काल वहां से हटाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण ने ग्राम पंचायत सचिव को भी कार्य प्रणाली सुधार करने की चेतावनी दी।
सुराज अभियान में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्री निरंजन सिन्हा, श्री रामगोपाल देवांगन, धमतरी कलेक्टर संगीता पी.  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रायपुर 24 अप्रैल, 2011

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के धरसीवां विकासखण्ड के 30 शासकीय स्कूलों में अहाता निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक करोड़ 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि धरसीवां विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला माना कैम्प, शासकीय प्राथमिक शाला चुनाभट्टी रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला कबीर नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला छोटा अशोक नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला कविता नगर रायपुर, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला शांति नगर रायपुर, शासकीय बालक प्राथमिक शाला शांति नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला आनन्द नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा मांढर, शासकीय प्राथमिक शाला भवानी नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला नवीन पुरैना रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला कांशीराम बस्ती रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला जोरा, शासकीय प्राथमिक शाला माना कैम्प, शासकीय प्राथमिक शाला रामकुण्ड रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला टेकारी, शासकीय प्राथमिक शाला मटिया और शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर (मटिया) में अहाता निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिरवैया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुजगहन, शासकीय प्राथमिक शाला बनरसी, शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी में अहाता निर्माण के लिए दो-दो लाख रूपए की मंजूरी दी गयी है। शासकीय प्राथमिक शाला पण्डरभट्टा और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अमलीडीह रायपुर के लिए तीन-तीन लाख रूपए तथा शासकीय प्राथमिक शाला कपसदा के लिए चार लाख रूपए की मंजूरी दी गयी है।

Jgdp1 बस्तर में बृजमोहन का धुंआधार प्रचारJgdp2 बस्तर में बृजमोहन का धुंआधार प्रचार

विकास और दुबारा उपचुनाव को बना रहे मुद्दा

जोगी पर भी साधा निशाना

प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बस्तर लोकसभा उपचुनाव में गत दो दिनों से भाजपा के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहें है उन्होंने इस दौरान ५ चुनावी सभाओं को संबोधित किया वहीँ कई चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली. अपनी सभाओं में दुबारा उपचुनाव से बचने और भाजपा की सरकार द्वारा पिछले ७ वर्षों में किये गए विकास को मुद्दा बना रहे है वहीँ कमल फूल को वोट देकर सांसद बलिराम कश्यप को सच्ची श्रद्धांजलि देने का आह्वान भी कर रहे है. उन्होंने अजित जोगी पर निशाना साधते हुए कहा की वे जातीगत और भय की राजनीती करते है.

अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान धुर नक्सली क्षेत्रों में श्री अग्रवाल ने कोंडागाँव विधानसभा के बनियागाँव, नारायणपुर विधानसभा के ग्राम देवड़ा, बीजापुर विधानसभा के ग्राम जांगला, कोंटा विधानसभा के ग्राम छिंदगढ़ और दंतेवाडा जिला के गीदम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया एवं नारायणपुर विधानसभा के ग्राम मर्दापाल सहित अनेक चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया साथ ही साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श भी किया.

उन्होंने इस दौरान कहा की जब तक कांग्रेस में जोगी है तब तक भाजपा को जितने से कोई रोक नहीं सकता. हम तो चाहते है की वे लंबे समय तक राजनीती करें. वे भय, आतंक और जातिगत राजनीती को बढ़ावा देकर समाज को तोड़ने का काम करते है ये सभी लोग जानते है.

इस अवसर पर वे आमजनता से यह सवाल भी करते है की जितना विकास हमने ७ वर्षों में किया है  उतना पिछले ५० वर्षों में हुआ है क्या ? नहीं हुआ ना ? तो विकास केवल कमल फूल वाली भाजपा की सरकार ही कर सकती है और इसीलिए हम सर उठाकर जनता के सामने जा सकते है की हमने तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों के पाँव में काँटा नहीं लगे इसलिए उन्हें मुफ्त में जुते दिए है, स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को सायकल, कापी किताब, मध्यान भोजन, आदिवासियों को गुडी बनाने के लिए २५-२५ हजार रु. की सहयता दी है यदि उपलब्धियों और विकास के काम को गिनने लगें तो सुबह हो जायेगी. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रत्याशी की योग्यता का सवाल उठाया और कहा की इन लोंगो को कोई आदमी नहीं मिल रहा है चुनाव लड़वाने के लिए इसलिए अपने विधायक को चुनाव लडवा रहे है यदि ये लोकसभा में जाएगा तो फिर चुनाव करवाना होगा क्या आप लोग यह चाहते है ? यदि दुबारा चुनाव नहीं चाहते है तो कमल फूल का बटन दबाएँ और विकास करने वाली पार्टी के प्रत्याशी बस्तर के शेर बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश को जिताकर लोकसभा में भेजे वो आपकी आवाज को दिल्ली में बुलंद कर सकेगा. जिसे पढ़ना लिखना नहीं आता वो आपकी बात को क्या रखेगा कांग्रेस के प्रत्याशी को तो पेपर पढ़ने के लिए भी वह अपने निज सहायक को कहता है की क्या छपा है बताओं. इसलिए मै आप सब से ये निवेदन करने आया हूँ की अपने भाई बंद रिश्तेदार सहित आस पड़ोस के लोगों के साथ आप लोग भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल का बटन दबाकर दिनेश कश्यप को दिल्ली भेंजे.

Baba 2 150x150 बृजमोहन अग्रवाल ने सत्यसांई बाबा के निधन पर शोक व्यक्त कियालोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने सत्यसांई बाबा के निधन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सांई बाबा सभी धर्मों के लोगों के लिये प्रेरणा स्त्रोत थे तथा उनका निधन हम सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश मे उन्होंने  कहा कि भले ही सांई बाबा ने भौतिक नश्वर शरीर का परित्याग कर दिया हो लेकिन वे अपनी प्रेरणास्पद शिक्षा के रुप में हमेंशा हम सब के बीच मे मौजुद रहेंगे।

गांवों में दी 17.52 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की स्वीकृति

किसानों को एक माह के भीतर स्थायी पंप कनेक्शन देने के निर्देश

रायपुर 22 अप्रैल, 2011

 लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल का ग्राम सुराज अभियान दौरा:ग्राम सुराज अभियान 2011

लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री तथा महासमुन्द जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सांकरा और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोरेसिंगा में आयोजित ग्राम सुराज अभियान कार्यक्रम में आम जनता को 17 करोड़ 52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। श्री अग्रवाल से ग्राम सांकरा में किसानों ने स्थायी पंप कनेक्शन मिलने में विलंब होने की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने किसानों की इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एक माह के भीतर 531 किसानों के लंबित स्थायी पंप कनेक्शन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने दोनों गांवों में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इन दोनों कार्यक्रमों में लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व विधायक द्वय श्री प्रीतम दीवान, श्री त्रिलोचन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने ग्राम सांकरा में लगभग 1 करोड़ 57 लाख रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी दी। उन्होंने ग्राम सांकरा में दो आंगनबाड़ी भवन के लिए छह लाख रूपए, पेयजल टंकी निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, नया हाई स्कूल भवन के लिए 25 लाख रूपए, कन्या  लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल का ग्राम सुराज अभियान दौरा:ग्राम सुराज अभियान 2011शाला में दो अतिरिक्त कक्ष के लिए छह लाख रूपए, प्राथमिक शाला  भवन की मरम्मत के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम सपोस के प्राथमिक स्कूल में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, प्राथमिक शाला राजाडेरा में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, लारीपुर में सड़क निर्माण के लिए 28 लाख रूपए, कालीदरहा में रंगमंच निर्माण के लिए दो लाख रूपए, गौरैया से सांकरा तक पक्की सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी दी। श्री अग्रवाल ने सांकरा में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में सगुनढाप, सपोस और सांकरा सहकारी समितियों के दो हजार 110 किसानों को 96 लाख रूपए की बोनस राशि के चेक वितरित किए। ग्राम सांकरा में किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा तीन सौ से अधिक पशुओं का खुरहा-चपका नियंत्रण के लिए टीकाकरण किया गया। कृषि विभाग की ओर से चौबीस किसानों को उन्नत कृषि यंत्र वितरित किया गया।
लोक निर्माण मंत्री ने सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोरेसिंगा में आम जनता की मांग पर 15 करोड़ 95 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति दी। इनमें प्राथमिक शाला तोरेसिंगा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए नौ लाख तीस हजार रूपए, प्राथमिक शाला में ही अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, तालाब तक सड़क निर्माण के लिए सात लाख रूपए, भूरी तालाब के गहरीकरण के लिए आठ लाख रूपए, पुरानातालाब गहरीकरण के लिए आठ लाख रूपए, गली कांक्रीटीकरण के लिए पांच लाख रूपए, दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए छह लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, मुक्तिधाम और कांजी हाउस निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, खेल मैदान समतली करण के लिए दस लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है। श्री अग्रवाल ने बांजापाली, बांझीबहाल, लिमगांव, भोथलडीह, परसकोल, बानीगिरोली, चिरबाड़ा, अमरकोट, सरायपाली, कनकेवा और डुडुमचुवा में संचालित हाई स्कूलों के लिए नये भवन बनाने 5 करोड़ 73 लाख 98 हजार रूपए  स्वीकृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने महासमुन्द जिले के अंतर्गत लात नाला, चकरवा नाला, सुरंगी नाला, करगी नाला और गोरघाटी नाला में एक-एक पुल निर्माण के लिए 8 करोड़ 87 लाख रूपए की स्वीकृति भी दी। प्रत्येक भवन के निर्माण में 52 लाख 18 हजार रूपए की लागत आएगी। लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम बलौदा, गिर्रा और केना में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाने प्रत्येक भवन के लिए 22 लाख 81 हजार रूपए के मान से कुल 67 लाख 41 हजार रूपए मंजूर किए। उन्होंने लम्बर से बड़े साजापाली मार्ग तक 11 किलोमीटर सड़क निर्माण की भी मंजूरी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने तोरेसिंगा की पूर्व माध्यमिक शाला का उन्नयन कर हाई स्कूल तथा हाई स्कूल कलेण्डा का उन्नयन कर हायर सेकेण्डरी का दर्जा देने की घोषणा भी की।

DSC 0323A लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पिथोरा विकासखंड के ग्राम सकरा में २ करोड़ के विकास कार्य स्विकृत किये : ग्राम सुराज अभियान २०११DSC 0340A लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पिथोरा विकासखंड के ग्राम सकरा में २ करोड़ के विकास कार्य स्विकृत किये : ग्राम सुराज अभियान २०११

लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम स्वराज अभियान के चौंथे दिन पिथोरा विकासखंड के ग्राम सकरा मैं ग्रामीणों की सम्सयायों का समाधान किया एवं लगभग २ करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो को स्वीकृत किये

nishchalanand saraswati बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मगुरुओं से मुलाकात कर उनका आशिर्वाद प्राप्त कियाप्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गत दिनों अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान  पूरी पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

swarupanand ji बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मगुरुओं से मुलाकात कर उनका आशिर्वाद प्राप्त कियाप्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गत दिनों अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य प्रतिनिधि दंडी स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

gram suraj abhiyan मांढर को मिली पांच करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात :ग्राम सुराज अभियान 2011gram suraj abhiyan1 मांढर को मिली पांच करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात :ग्राम सुराज अभियान 2011

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों के बीच की योजनाओं की समीक्षा

रायपुर, 19 अप्रैल 2011/लोक निर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम सुराज अभियान के पहले दिन ग्राम मांढर में लगभग पंाच करोड़ रूपये की सार्वजनिक सुविधाओं की घोषण की तथा 20 करोड़ रूपये के स्वीकृत कार्यों को जल्द प्रारंभ करने के निर्देष दिए। ग्राम मांढर में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में उन्होंने ग्रामीणों के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में षासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और कलेक्टर डाॅ. रोहित यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की सरकार गांव, गरीब किसानों की सरकार है। ग्रामीणों के सुख दुख की जानकारी लेने ग्राम सुराज अभियान में सरकार स्वयं लोगांें के बीच पहुंची हैं । इस अभियान में जनता की दिक्कतों और षिकायतों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित धान का एक-एक दाना धान की खरीदी राज्य सरकार द्वारा की गई। रायपुर जिले में लगभग पौने दो लाख किसानों को 52 करोड़ रूपये की राषि का बोनस किसान सम्मेलनों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांढर सोसाइटी के माध्यम से 42 लाख रूपये का बोनस वितरण किया जा रहा है। किसानों को सहकारी समितयों के माध्यम से मात्र तीन प्रतिषत वार्षिक ब्याज दर पर खेती किसानी के लिये ऋण दिया जा रहा है। स्कूली बच्चों को मुफ्त पुस्तकें, सायकल और मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। गांव गांव में विकास कार्य किये जा रहे है।

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने महिलाओं से जननी सुरक्षा योजना तथा बीमार पड़ने पर संजीवनी एक्सप्रेस की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज गर्भवती माताओं को इस योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देष दिये। सुराज अभियान के मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेषन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं पोषण आहार वितरण, विभिन्न निर्माण कार्य एवं विद्युत समस्याओं के निराकण की भी समीक्षा की। उन्होंने बी-वन, खसरा नहीं मिलने की षिकायत पर स्थानीय पटवारी को सख्त चेतावनी दी। श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के  अधिकारियों को संांकरा से पठारीडीह मार्ग को एक माह में पूर्ण करने और सिलतरा मंाढर भोटीडीह सडक को भी जल्द निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देष दिये। उन्होनंे बताया कि इस क्षेत्र में उच्च षिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांढर में कालेज भवन के लिये डेढ करोड़ रुपए, धरसींवा थाना भवन के लिये 34 लाख, धरसींवा -पंडरभट्टा सड़क चैड़ीकरण के लिये दस करोड रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लिये 2 करोड रूपये की राषि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। इन निर्माण कार्यो का काम जल्द प्रारंभ किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा की गई घोषणाओं में मुख्य रूप से ग्राम मांढर में इनमें टेकारी नहर पर सड़क निर्माण के लिये 50 लाख रूपये, रेल्वे फाटक से मांढर पहंुच मार्ग के लिये 10 लाख रूपये, मांढर में नाली निर्माण के लिये 20 लाख रूपये, मांढर बस्ती के हाईस्कूल में आहता निर्माण के लिये 19 लाख रूपये, स्कूल भवन के लिये 57 लाख रूपये, षासकीय हाई स्कूल भवन के लिये 50 लाख रूपये, हाई स्कूल मांढर के खेल मैदान के समतलीकरण के लिये 05 लाख रूपये, आंगनबाड़ी निर्माण के लिये 12 लाख रुपए षामिल है। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन के लिये 02 लाख रूपये, गली कांक्रीटीकरण के लिये 06 लाख रूपये, मांढर बस्ती के प्राथमिक षाला भवन के जीर्णोद्धार के लिये 6 लाख रूपये, अहाता निर्माण के लिये 3 लाख रूपये, पचरी निर्माण के लिये 50 हजार रूपये भैसारी तालाब में चेकडेम निर्माण के लिये 10 लाख एवं स्कूल में षौचालय निर्माण के लिये 50 हजार रूपये की भी घोषणा की।

धोबनी में एक करोड़ 38 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम सुराज अभियान के दूसरे पड़ाव पर आज विकासखंड सिमगा के ग्राम धोबनी में एक करोड़ 38 लाख रूपये के विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंनंे इस अवसर पर 26 लाख रूपये की लागत से दामाखेड़ा में बनाये गये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आयुर्वेदिक औषधालय का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , पूर्व विधायक श्री षिवरतन शर्मा, कलेक्टर डाॅ. रोहित यादव भी साथ थे।

ग्राम धोबनी में लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को लो- वोल्टेज की समस्या जल्द दूर करने के निर्देष अधिकारियों को दिये। उन्होंने दामाखेड़ा में दो तथा धोबनी में एक आंगन बाड़ी भवन के लिये कुल 9 लाख रूपये, दामाखेड़ा में पेयजल पाइप लाइन के विस्तार के लिये 4 लाख रूपये, किरवई में नलजल योजना के लिये 18 लाख रूपये, करही तालाब के गहरीकरण के लिये 6 लाख रूपये, सुकलहीन तालाब के गहरीकरण के लिये 7 लाख 60 हजार रूपये, सोनहा तालाब गहरीकरण के लिये 6 लाख रूपये, दामाखेड़ा तुलसी मार्ग के लिये 10 लाख रूपये, ग्राम धोबनी के चितवरी देवी मंदिर के सौदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिये 10 लाख रूपये तथा यहां गली कांक्रीटीकरण के लिये 6 लाख रूपये, यात्री प्रतीक्षालय धोबनी के लिये डेढ़ लाख रूपये, षासकीय पूर्व माध्यमिक षाला दामाखेड़ा में अहाता निर्माण के लिये 3 लाख रूपये, षासकीय उच्चतर माध्यमिक षाला में अहाता निर्माण के लिये 13 लाख रूपये तथा तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये 9 लाख रूपये, दामाखेड़ा में सीमेंट कांक्रीटीकरण के लिये 15 लाख रूपये, दामाखेडा में ही धर्मषाला निर्माण के लिये 20 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही ग्राम धोबनी में स्पाट सोर्स योजना की स्वीकृति प्रदान की।

gram suraj abhiyan21 मांढर को मिली पांच करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात :ग्राम सुराज अभियान 2011

gadkar and rajnath singh भा.ज.पा. अध्यक्ष श्री गड़करी तथा श्री राजनाथ सिंह का श्री अग्रवाल ने स्वागत कियाgadkar and rajnath singh1 भा.ज.पा. अध्यक्ष श्री गड़करी तथा श्री राजनाथ सिंह का श्री अग्रवाल ने स्वागत किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं राजनाथ सिंह का रायपुर आगमन पर माना विमानतल मे स्वागत करते हुए लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

sapre ground सप्रे शाला मैदान का निरिक्षण करते हुए लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नड्डाsapre ground1 सप्रे शाला मैदान का निरिक्षण करते हुए लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नड्डासप्रे शाला मैदान का निरिक्षण करते हुए लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नड्डा, धर्मेन्द्र प्रधान जी, सौदान सिंह जी, राजेश मूणत जी

uco bank बृजमोहन अग्रवाल ने यूको बैंक एम्प्लोयीस बैठक को संबोधित किया uco bank1 बृजमोहन अग्रवाल ने यूको बैंक एम्प्लोयीस बैठक को संबोधित किया

लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज आल इंडिया यूको बैंक एम्प्लोयीस की डॉ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया

nagar baithak भाजपा जवाहर नगर मंडल की बैठकnagar baithak1 भाजपा जवाहर नगर मंडल की बैठकभाजपा जवाहर नगर मंडल की बैठक मैं शामिल लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

bj baithak1 अभिनेता अनंत महादेवन ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य  मुलाकात की

bjp baithak अभिनेता अनंत महादेवन ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य  मुलाकात की

प्रसिद्द सिने अभिनेता अनंत महादेवन ने आज दोपहर प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर नगर स्थित निवास पर सौजन्य  मुलाकात की  ईस अवसर पर योगेश अग्रवाल सहित  छत्तीसगढ़ी फिल्मो के कलाकार भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

चार रेलवेब्रिज तथा एक ओवरब्रिज के निर्माण पर 22 करोड़ की लागत आएगी

रायपुर, 12 अप्रैल 2011

राजधानी रायपुर के मोवा तथा आमानाका क्षेत्रों सहित छत्तीसगढ़ में चार रेलवे अंडरब्रिजों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही दुर्ग-पाटन मार्ग पर एक रेलवे ओव्हरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि राजधानी रायपुर के आमानाका और मोवा में रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्थानों पर पिछले साल ही रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण पूर्ण किया गया है। स्थानीय निवासियों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने यहां पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण का निर्णय लिया है। इसी प्रकार नेहरू नगर भिलाई तथा दुर्ग-दल्लीराजहरा मार्ग पर रायपुर नाका में भी रेलवे अंडरब्रिज बनाने का प्रावधान चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में किया गया है। प्रत्येक रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण में तीन करोड़ रूपए की लागत आएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग-पाटन मार्ग पर एक रेलवे ओव्हरब्रिज बनाया जाएगा। इसमें दस करोड़ रूपए की लागत आएगी।

 संस्कृति मंत्री ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर, 12 अप्रैल 2011

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रात यहां रामनवमी के अवसर पर महंत घासीदास संग्राहलय की आर्ट गैलरी में श्री भूपेश केशरवानी के छायाचित्रों की यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के पारम्परिक आभूषणों पर केन्द्रित है। श्री अग्रवाल ने इसमें प्रदर्शित छायाचित्रों की प्रशंसा करते हुए छायाकार श्री केशरवानी को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री केशरवानी ने उन्हें बताया कि चैत्रनवरात्रि के समापन और श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति के सम्मान में आयोजित की गयी है। शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुध्द नागरिक, पत्रकार और छायाकार उपस्थित थे।

dongargadh बृजमोहन ने मांगी राज्य की सुख समृद्धिbrijmohan in dongargadh बृजमोहन ने मांगी राज्य की सुख समृद्धि

रायपुर 10.04.2011/ लोक निर्माण मंत्री मान. बृजमोहन अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंच कर आदि शक्ति मॉं बम्लेश्वरी के दर्शन किये। विधी विधान से पूजा अर्चना कर, राज्य की जनता की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की ।

श्री अग्रवाल ने देवी दर्शन के बाद मंदिर परिसर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों से मेले की व्यवस्था एवं मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली । ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष, महेन्द्र भाई पटेल ने पर्यटक मोटल के 14 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रवॉल के निर्माण की मांग की, इसी तरह 45 लाख रूपये की लागत से मरियाटोला से क्षीरपानी तक सड़क डामरीकरण की मांग की । इस पर श्री अग्रवाल ने उक्त दोनों मांगो को तुरंत स्वीकृत करने की घोषणा की ।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिरदा-लहंगर मार्ग में लहंगर नाले पर पुल का निर्माण किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा नए पुल के लिए एक करोड़ तीन लाख चार हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश पिछले माह की 29 तारीख को जारी कर दिया गया है।

cheti chand चेटीचंड़ महोत्सव धूम धाम से मनाया गयाcheti chand1 चेटीचंड़ महोत्सव धूम धाम से मनाया गया

लोकनिर्माण व स्कू्ल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल  ने चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर आज यहां जयस्तम्भ चौक पर सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री अग्रवाल  ने सिंधी समाज सहित सभी लोगों को चेट्रीचंड्र की बधाई दी।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सिंधु समाज ने देश, धर्म और संस्कृति के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि  छत्तीसगढ़ के विकास में अन्य समाजों के साथ सिंधी समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चेट्रीचंड्र का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विद्याचरण शुक्ल  ने भी चेट्रीचंड्र की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा, पूर्व मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्रीयुत श्रीचन्द सुन्दरानी सहित अनेक जन प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लियेंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी द्वारा मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश मे आगे कहा कि टीम इंड़िया की तरह उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को जीत कर एक बार फ़िर देश का गौरव बढाया है। उन्होंनेआशा व्यक्त की कि वे इसी तरह अपना प्रदर्शन दोहराते हुए दश का गौरव बढाते रहेंगे।

 संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  नवचंडी महायज्ञ में शामिल हुए

navratri small 213x300 संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  नवचंडी महायज्ञ में शामिल हुएसंस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज यहां श्री महावीर गौशाला मौदहापारा में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित नवचंडी महायज्ञ एवं महामृत्युजुंय महायज्ञ में शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने महायज्ञ के शुरू होने के पूर्व ध्वजारोहण कर गौरी गणेश, गौ माता, सप्तग्रह, चौसठ योगिनी, वास्तुमंडल, क्षेत्रपाल, नवग्रह मंडल, श्रीचक्र मंडल और श्री श्याम सदाशिव मंडल की पूजा-अर्चना की। संस्कृति मंत्री के साथ उनके पिता श्री रामजी लाल अग्रवाल तथा माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल भी पूजा-पाठ में शामिल हुए। पंडित स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ बिलासपुर के पावन सानिध्य में नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने  चैत्र नवरात्र पर्व पर प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर आम जनता के लिए सुख-समृध्दि के लिए कामना की है। संस्कृति मंत्री ने चेट्रीचंड्र पर्व पर सिंधी समाज के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी शुभकामनाएं दी है।

world cup भारत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की   बृजमोहन अग्रवालworld cup1 भारत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की   बृजमोहन अग्रवालworld cup2 भारत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की   बृजमोहन अग्रवालworld cup3 भारत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की   बृजमोहन अग्रवाल

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने टीम इंड़िया को दी बधाई

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वकप फ़ाईनल में श्रीलंका के साथ हुए रोमांचक मुकाबले मे भारत की जीत पर टीम इंड़िया को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत से टीम इंड़िया ने देश का नाम रोशन किया और उसने विश्व क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।

brijmohan agrawal watching world cup final श्री अग्रवाल ने विश्वकप फ़ाईनल मैच देखा

लोक निर्माण मंत्री मान. बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर परिवार एवं बच्चों के साथ विश्व कप फायनल मैच देखते हुए।

DSC 3565 श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री सड़क कान्ट्रेट एसोसियेशन दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल हुएDSC 3566 श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री सड़क कान्ट्रेट एसोसियेशन दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल हुए

लोक निर्माण मंत्री मान. बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ पी.डब्ल्यू.डी. प्रधानमंत्री सड़क कान्ट्रेक्ट एसोसियेशन, दुर्ग के कार्यक्रम में रजत इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के आधुनिक तकनीक की मशीनों का अवलोकन करते हुए ।

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार