लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शंकर नगर निवास में भरत नगर निवासी निःशक्त रमेश निर्मलकर, रामनगर के धर्मराज एवं शास्त्री बाज़ार बैजनाथपारा निवासी गज्जू साहू को तिपहिया साइकिल का वितरण किया. इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्ति थे
अधूरे कार्यों को जून महीने तक पूरा करने के निर्देश
रायपुर, 25 मई 2011
लोक निर्माण मंत्री एवं धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल मंगलवार को धमतरी में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने वर्ष 2009-10 तक स्वीकृत सभी अधूरे कार्यों को जून महीने के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे निर्माण कार्यों की पृथक् से सूची बनाकर उनकी सतत् मॉनिटरिंग की जाए, ताकि ऐसे सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण्ा यांत्रिकी सेवा संभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, कृषि, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा की। ग्रीष्मकाल में पेयजल में दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री अग्रवाल ने धमतरी विकासखण्ड के ग्राम-छाती के अनुसूचित जाति मोहल्ले में टयूबवेल खनन करने के निर्देश भी दिए। जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें कहा कि वर्ष 2009-10 तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को जून महीने तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्कूलों में अहाता निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को विकास कार्यों की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जल प्रबंध संभाग द्वारा कराए जा रहे नहर लाईनिंग कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला चिकित्सालय धमतरी की रंगाई-पुताई करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। धमतरी जिला को मोतियाबिन्द मुक्त जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री द्वारा दिया गया। जिले के सभी जर्जर स्कूलों की जानकारी संकुल समन्वयकों के माध्यम से संकलित करने के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया।
बैठक में धमतरी क्षेत्र के विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम, कुरूद विधायक श्री लेखराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष श्री अशोक सोम, नगरपालिका धमतरी के अध्यक्ष डॉ0एन0पी0गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री नीलम चन्द्राकर, अमरदीप साहू, श्रीमती सिंधु बैस, देवकी आशा रात्रे, संध्या साहू, जनपद पंचायत कुरूद के अध्यक्ष रामेश्वरी साहू, रानू डागा, निरंजन सिन्हा, कलेक्टर संगीता पी0, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
भारतीय जनता यूवा मोर्चा द्वारा आयोजित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दौड़ (मैराथन) का मशाल जलाकर शुभारम्भ करते हुए मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय निकाय मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश अध्यक्ष यूवा मोर्चा अनुराग सिंहदेव.
रायपुर २० मई २०११. महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज की वार्षिक पत्रिका मैक लाईट का विमोचन प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कियका गया. इसमें कालेज की वार्षिक गतिविधियों का संकलन है. इस अवसर पर कालेज के चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सचिव रमेश अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. समीर ठाकुर, प्रशासक राजीव पांडे, स्टुडेंट यूनियन की अध्यक्षा स्नेहा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कोमल दोषी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं प्रसिध्द समाज सुधारक गुरूघासीदास बाबा की जीवनी पर केन्द्रित आर्ट गेलरी बनाने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आर्ट गैलरी गुरूघासीदास बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बनाने की योजना है। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर के इतिहास के बारे में वृत्तचित्र बनवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संस्कृति मंत्री ने आज शाम यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में सचिव संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग श्री सुब्रत साहू, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व श्री नरेन्द्र शुक्ला सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने बैठक में विभाग की नियमित गतिविधियों के अलावा पुरखौती मुक्तांगन में चल रहे निर्माण कार्यों की विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित विवकानंद विश्व प्रबुध्द संस्थान और बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्री अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन मे संचालित मंहत सर्वेश्वर दास स्मृति लायब्रेरी को ई-लायब्रेरी बनाने के संबंध में की गयी तैयारियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य संरक्षित छत्तीसगढ़ के सभी स्मारकों की सुरक्षा के लिए और अधिक जरूरी प्रबंध करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में राज्य के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की विस्तार से जानकारी अधिकारियों ने दी। श्री अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान पुरखौती मुक्तांगन में किए जाने वाले कार्यो के लिए विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन की लेण्डस्केपिंग, मुक्तांगन परिसर में फॉसिल पार्क और मछलीघर निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। संस्कृति मंत्री ने सिरपुर, मदकूद्वीप, पचराही और बकेला में जारी पुरातात्विक उत्खनन में मिली पुरासंपदा की जानकारी भी ली। संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय को अलग-अलग करने के लिए अभी तक हुई तैयारी पर भी बैठक में चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र के परम्परागत शिल्पियों के लिए दुकान निर्माण कराने के लिए संबंधित अन्य विभागों से जरूरी वित्तीय सहायता प्राप्त करने प्रस्ताव भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित कलाकार पेंशन योजना, चिन्हारी कार्यक्रम और अनुदान योजना की भी समीक्षा की गयी।
बच्चों की स्कूल में निरंतरता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर केन्द्रित रहेगा उत्सव
रायपुर 19 मई 2011
छत्तीसगढ़ में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष का शाला प्रवेश उत्सव बच्चों की स्कूलों में निरन्तरता बनाए रखने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्यों पर केन्द्रित रहेगा। शाला प्रवेश उत्सव नये शिक्षा सत्र की शुरूआत में एक माह (16 जून 2011 से 15 जुलाई2011 तक ) तक आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव के लिए ‘ स्कूल आ पढ़े ला-जिन्दगी ला गढ़े बर ‘ नारा दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों एवं जिला मिशन संचालकों राजीव गांधी शिक्षा मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जिला पंचायत तथा पदेन जिला परियोजना संचालकों राजीव गांधी शिक्षा मिशन,जिला शिक्षा अधिकारियों, सहायक आयुक्तों आदिवासी विकास, जिला परियोजना समन्वयकों और डाईट के प्राचार्यों को परिपत्र जारी कर शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
इस परिपत्र में कहा गया है कि शिक्षा सत्र 2011-12 प्रारंभ के दौरान 16 जून 2011 से 15 जुलाई 2011 तक प्रत्यक शाला स्तर, संकुल स्तर, विकासखंड स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला कराने, सामुदायिक सहभागिता प्राप्त करने तथा बच्चों की निरंतरता तथा गुणवत्ता को बनाये रखने के बारे में आवश्यक कार्यवाही करें। प्रत्येक शाला में छत्तीसगढ़ नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2010 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार शाला प्रबंध समिति गठित की जावे। इस समिति के माध्यम से कार्ययोजना तैयार कर प्रभावशाली क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कई वर्षों से नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाता रहा है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विगत अनेक वर्षों में देखने में आया था कि कुछ स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त थे। इसके अलावा अनेक पालकों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता में कमी देख्ी गई। इन्हीं सब कारणों से बच्चों को स्कूलों से जोड़ने में कठिनाई आ रही है। वर्तमान में इस हालात में काफी बदलाव हुए हैं। प्रदेश सरकार ने यथा संभव हर स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित की है। इसके कारण बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। प्रदेश के सामने अब मुख्य समस्या इन बच्चों की निरंतरता बनाए रखने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। राज्य शासन ने इस वर्ष नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ में मनाए जाने वाले शाला प्रवेश उत्सव को बच्चों की स्कूलों में निरंतरता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केद्रित करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष माह अक्टूबर 2011 और जनवरी 2012 को क्रमश: निरंतरता एवं गुणवत्ता माह के रूप में मनाया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान प्रारंभ होने के पश्चात् छत्तीसगढ़ में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए तय मापदण्ड के अनुरूप लगभग सभी गांवों, पारों और मजरों-टोलों में स्कूल खोले जा चुके हैं। हजारों शिक्षाकर्मियों की भर्ती की गई। अन्य रिक्त पदों पर शिक्षाकर्मी नियुक्त करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही संपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 के क्रम में सही ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी हम सब पर है।
परिपत्र में बताया गया है कि देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम – 2009 एक अप्रैल 2010 से लागू हो चुका है। इस अधिनियम के अनुसार अब बच्चों को नजदीकी स्कूलों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जानी है। साथ ही छह वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित है, अथवा शाला त्यागी होने के कारण प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाए है, उन्हें आयु के अनुसार उचित कक्षा में प्रवेश देने का प्रावधान है। ऐसे बच्चों को विशेष आवासीय अथवा गैर आवासीय प्रशिक्षण निर्धारित तरीके से तब तक दिया जाएगा जब तक वे उस कक्षा के अन्य सामान्य बच्चों के गुणात्मक स्तर के समकक्ष न आ जाएं। आज की स्थिति में 06 से 14 वर्ष आयु का एक भी बच्चा शाला में प्रवेश से वंचित न हो। साथ ही शाला स्तर पर प्रत्येक बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार समुचित कक्षा में सरलता से सम्मानपूर्वक बाधा रहित वातावरण में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित किया जाए। समस्त विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए कोई चयन प्रक्रिया आयोजित नहीं की जानी है और न ही कोई केपिटेशन शुल्क लिया जाना है।
सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना 2010-11 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में छह से चौदह वर्ष आयु के एक लाख 28 हजार 185 बच्चे अभी भी शाला से बाहर अथवा शाला त्यागी है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के सभी शाला जाने योग्य बच्चे शालाओं में नामांकित हो और अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करें। शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व शाला त्यागी एवं शाला अप्रवेशी बच्चों को ढूंढकर सूची तैयार की जावे तत्पश्चात् शाला प्रवेश उत्सव के समय उनका शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकार शाला प्रवेश उत्सव के दौरान सभी शाला त्यागी बच्चों एवं अप्रवेशी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत सभी बच्चों का शाला में प्रवेश, उनकी निरंतर उपस्थिति और प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराने का दायित्व हम सबका है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला कराने की कार्रवाई शाला प्रवेश उत्सव के दौरान की जाए।
रायपुर 18 मई 2011
महोबा बाजार से कबीर नगर मार्ग में बाईपास रेल्वे लाइन पर अण्डर ब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ 37 लाख 69 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार मुम्बई-हावड़ा रेल्वे लाइन में रामनगर के पास अण्डर ब्रिज बनाने के लिए दस करोड़ 58 लाख रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में इस साल की बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तदर्थ प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले पांच छात्र-छात्राओं का रायपुर की समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय दिशा मंच की ओर से सम्मान किया। इन होनहार विद्यार्थियों को शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में करिश्मा पारख, अनुषा पिल्लई, नीरज वर्मा, टिकेश्वरी साहू और सुभाष देवांगन शामिल थे।
राष्ट्रीय दिशा मंच के सदस्यों ने इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपकर बारहवीं परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के आगे की पढ़ाई की नि:शुल्क व्यवस्था करने के लिए शासन स्तर पर पहल करने का आग्रह किया। श्री अग्रवाल ने इस पर गंभीरता से विचार कर प्रतिभावान विद्यार्थियों के हित में जरूरी निर्णय लेने का आश्वासन राष्ट्रीय दिशा मंच के सदस्यों को दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय दिशा मंच के श्री किरोड़ीमल अग्रवाल, श्री प्रताप पारख, श्री आदित्य चांडक, श्री मोहन सावंत, श्री विजय खण्डेलवाल और श्री तपन चक्रवर्ती उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने विजय नायक के लिए किया रतजगा
रायपुर 14 मई 11 । बस्तर लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद बस्तर से लेकर रायपुर तक लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कार्यकर्ताओ ने पुरे रास्ते भव्य स्वागत किया। विजय नायक के आगमन की प्रतीक्षा में कार्यकर्ता अल सुबह तक जागते रहे। देर रात्रि रायपुर पहुचने के बाद भी उन्हें निवास पहुचने में सुबह होगयी.आज शाम श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें बस्तर लोकसभा उपचुनाव में जीत पर बधाई दी. इस दौरान रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील सोनी भी मौजूद थे.
श्री अग्रवाल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 60 सालों से उपेक्षित बस्तर को भाजपा ने महत्व दिया है। भाजपा सरकार ने सात वर्षो में प्रदेश के आदिवासियों, गांव गरीब किसान के लिए जो कार्य किए है यह उसी का परिणाम है कि आज बस्तर की जनता ने भाजपा पर भरोसा कर अपनी मुहर लगायी है।
बस्तर विजय के नायक बृजमोहन अग्रवाल का बस्तर से रायपुर आगमन के दौरान भाजपा नेताओं ने बस्तर विजय का श्रेय बृजमोहन अग्रवाल को देते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । बाजे गाजे व आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल का भव्य स्वागत किया । जगदलपुर में चुनावी जीत से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ तो राजधानी में उनके आवास पर अल सुबह पहुंचने तक जारी रहा।
फरसागुड़ा स्थित केदार कश्यप के घर से स्वागत का सिलसिला जो प्रारंभ हुआ तो वह राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास तक जारी रहा. यहां से कोडागांव में मनोज जैन के नेतृत्व में, फरसगांव में प्रवीर बदेशा, केशकाल में संतोष कटारिया के नेतृत्व में, रात 1.00 बजे कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मटियारा अपेक्स बैंक अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, रवि तिवारी, आलोक ठाकुर के नेतृत्व में, धमतरी में शिव शर्मा कुलदीप खनूजा, महेन्द्र पंडित कुरूद में निरंजन सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल का आतिशबाजी व पुष्पहार से भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने विजय के नायक के लिए रतजगा किया
रायपुर 14 मई 11 । बस्तर लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस चुनावी विजय के नायक के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं रात भर जागते रहे।
बस्तर विजय के नायक बृजमोहन अग्रवाल का बस्तर से रायपुर आगमन के दौरान रास्ते भर जगह-जगह भव्य स्वागत स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने बस्तर विजय का श्रेय बृजमोहन अग्रवाल को देते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । बाजे गाजे व आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर श्री अग्रवाल का भव्य स्वागत किया । जगदलपुर में चुनावी जीत से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ तो राजधानी में उनके आवास पर अल सुबह पहुंचने तक जारी रहा।
फरसागुड़ा स्थित केदार कश्यप के घर में भव्य स्वागत किया गया । यहां से कोडागांव में मनोज जैन के नेतृत्व में फरसगांव में प्रवीर बदेशा, केशकाल में संतोष कटारिया के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । रात 1.00 बजे श्री अग्रवाल का काफिला कांकेर पहुंचा जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मटियारा अपेक्स बैंक अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, रवि तिवारी, आलोक ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। श्री अग्रवाल ने कार्यकता्रओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 60 सालों से उपेक्षित बस्तर को भाजपा ने महत्व दिया है। भाजपा सरकार ने सात वर्षो में प्रदेश के आदिवासियों, गांव गरीब किसान के लिए जो कार्य किए है यह उसी का परिणाम है कि आज बस्तर की जनता ने भाजपा पर भरोसा कर अपनी मुहर लगायी है।
धमतरी में शिव शर्मा कुलदीप खनूजा, महेन्द्र पंडित सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल का आतिशबाजी व पुष्पहार से भव्य स्वागत किया। कुरूद में निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री अग्रवाल का काफिला देर रात रायपुर में पहुंचने पर जयस्तंभ चौक में संजू नारायण सिंह, आकाश विंग, तुषार चोपड़ा, शंकर नगर चौक व आवास में सचिन मेघानी के नेतृत्व में स्वागत किया। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।
बस्तर लोकसभा उपचुनाव में जीत पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश कश्यप को जगदलपुर में मिठाई खिलाकर बधाई देते प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,वन मंत्री विक्रम उसेंडी, मंत्री केदार कश्यप, सभापति नगर निगम रायपुर संजय श्रीवास्तव.
बस्तर लोकसभा उपचुनाव
आदिवासियों, गांव, गरीब, किसान के विकास पर मोहर: बृजमोहन
पिछले 7वर्षों मे ंप्रदेश के आदिवासियों, गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कार्य किये हैं उस पर फिर एक बार जनता ने अपनी मोहर लगा दी है, पिछले 60 सालों से उपेक्षित बस्तर को भाजपा ने महत्व दिया है, बस्तर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उक्ताशय के विचार व्यक्त किये ।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि बस्तर भाजपा का था है और हमेशा रहेगा इस बात को जनता ने आज साबित कर दिया है । बलि दादा ने इस क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा था उसमें जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे दिनेश पूरा करेंगे । यह जनादेश हमारी सरकार के कार्यो पर जनता की मोहर है । आदिवासियों ने भाजपा पर फिर एक बार विश्वास व्यक्त किया है ।
चुनावी विशेषज्ञ की ख्याति प्राप्त श्री अग्रवाल ने अपनी कुशल रणनीति को फिर एक बार साबित कर दिया है । उल्लेखनीय है की इसके पूर्व हुए विधानसभा उपचुनावों में मालखरौदा, केसकाल, भटगांव, संजारी बालोद जैसे मुश्किल चुनाव में संचालक के रूप में उन्होंने भाजपा को जीत का वरन करवाया है । जहाँ भी चुनाव होते हैं पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं नेता भी उन्हें ही चुनाव संचालक बनाने की मांग करते हैं । उनके आते ही कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश आ जाता है ।
परिजनों को मिलेगी २५-२५ हजार की आर्थिक सहायता
धमतरी जिले के प्रभारी व लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पास ग्राम कचना में ट्रक और बारातियों के ले जा रही पिकअप के बिच हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगो के प्रति शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है एवं दिवंगतो के परिवारजनों को २५-२५ हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
श्री अग्रवाल ने धमतरी के कलेक्टर एवं एस. पी. से चर्चा कर घायलों के बेहतर ईलाज के लिए निर्देशित किया. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की इश्वर से प्राथना की एवं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
रायपुर, 11 मई 2011
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में पुराने शाला भवनों की मरम्मत के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा जिला बेमेतरा के बारह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों के सुधार कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गयी है। इनमें बेरला और साजा विकासखंड के छह-छह स्कूल शामिल हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि बेरला विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सलधा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खर्रा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़मुड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव तथा साजा विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देऊरगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुधवारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरदाकला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठेलका और शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला मल्हार के पुराने भवनों की मरम्मत कराने प्रत्येक भवन के लिए पांच लाख 17 हजार रूपए के मान से कुल 62 लाख चार हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, साक्षरता और ज्ञान-विज्ञान की रौशनी प्रदेश के आखिरी गांव और आखिरी घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प जनभागीदारी और समाज के सहयोग से ही पूर्ण हो सकता है। उन्होंने आज धमतरी जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय रूद्री में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। विद्या भारती संस्था द्वारा इस भवन का निर्माण लगभग तीन करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।
डॉ. रमन सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेजों में दी जाने वाली शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमारी भावी पीढ़ी को अपनी जमीन और अपनी संस्कृति से जोड़कर रखे। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा हमें अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से विमुख कर दे, वह सबसे खराब शिक्षा होती है, जिससे हमें बचकर रहने की जरूरत है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वास्तविक शिक्षा मनुष्य को अच्छे संस्कार देकर उसे समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि अध्ययन-अध्यापन से संस्कार और ज्ञान बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विद्यालयों के अनेक बच्चों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश स्तर की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है, जिससे विद्यालय सहित उनके घर-परिवार, गांव, शहर और राज्य का भी नाम रौशन हुआ है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चों के लिए आगामी सत्र से योग शिक्षा देने की शुरूआत करने जा रही है। विद्यालय में पहला कालखण्ड योग, व्यायाम और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर केन्द्रित होगा। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों पर आधारित शिक्षा की ओर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है। लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू और विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा रूद्री में करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन से दो एकड़ 10 डिसमिल भूमि आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रूद्रेश्वर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्याम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, आस-पास के क्षेत्रों के पंच-सरपंच और प्रबुध्द नागरिक उपस्थित थे।
अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के लिए शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : श्री बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा बारहवीं) में पुरे प्रदेश मेंप्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शासकीय जे.आर.दानी कन्या शाळा रायपुर की छात्रा करिश्मा पारख ने अपने परिजनों और प्राचार्य के साथ स्कूल शिक्षा एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री अग्रवाल ने मिठाई खिला कर करिश्मा और उनके परिजनों को बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.
श्री अग्रवाल ने इस साल बारहवीं परीक्षा में सरकारी स्कूलों के छह बच्चों के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा की अच्छी सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा की हालत सुधारने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं। पूरी शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद स्कूली शिक्षा को मजबूत करने विशेष ध्यान दिया गया है। शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूली शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने लक्ष्य बनाकर नये स्कूल खोलने, स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने तथा बच्चों के लिए शिक्षा सुविधा को सुगम बनाने सार्थक प्रयास किए गए हैं। जिनके आशातीत परिणाम अब सामने आ रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि 64 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों की भर्ती की गयी । हजारों स्कूलों के लिए नये भवन बनवाए गए। विगत सात सालों में पांच हजार 286 प्राथमिक, नौ हजार 126 पूर्व माध्यमिक, एक हजार 84 हाई स्कूल तथा एक हजार 402 नये हायर सेकेण्डरी स्कूल शुरू किए गए हैं।
इस अवसर पर छात्रा करिश्मा पारख के पिता श्री प्रताप पारख, उनकी छोटी बहन दीप शिखा, चाचा श्री राजेन्द्र पारख, शासकीय जे.आर.दानी कन्या शाला रायपुर के प्राचार्य श्री विजय खण्डेलवाल, प्रो.जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउद्देश्यीय स्कूल रायपुर के प्राचार्य श्री एम.आर.सावंत.बाल श्रम परियोजना रायपुर के समन्वयक श्री के.एस.पटले सहित श्री किरोड़ी अग्रवाल और श्री मनोज केशरवानी भी उपस्थित थे।
आदिवासी धु्रव समाज के वार्षिक अधिवेशन में स्कूल शिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि शिक्षित समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से संगठित और मजबूत होता है तथा विकास के मामले में आगे रहता है। इसलिए हर समाज को षिक्षा पर विषेष ध्यान देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली बच्चों, बेरोजगार युवाओं और बुजुर्गो के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर पिछड़े समाज के लोग भी विकास के रास्ते में आगे बढ़ सकते है। श्री अग्रवाल आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम झूरा नवागांव में आयोजित आदिवासी धु्रव समाज नवपालीमुड़ा के वार्षिक अधिवेशन में इस आशय के विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर इस अधिवेशन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर ध्रुव गोंड़ समाज सहित झूरानवागांव, सिवनीखुर्द और कातलबोड़ के निवासियों को 25 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी।
श्री अग्रवाल ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि हर समाज में सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित वार्षिक बैठकें आयोजित करने की परम्परा है। इन बैठकों में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी निर्णय लिया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी संसाधन है। हर समाज के प्रमुख लोगों को यह देखना चाहिए कि उनके समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यान्ह भोजन योजना, नि:शुल्क पाठयपुस्तक वितरण, नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में छोटी-छोटी बचत करने की प्रवृत्ति भी विकसित होनी चाहिए। समाज का प्रत्येक परिवार हर माह एक निश्चित धनराशि जमा करें तो यह समाज हित में बड़ा योगदान होगा। ऐसी बचतों से समाज के गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब कन्याओं की शादी और जरूरतमंद गरीबों को इलाज के लिए मदद दी जा सकती है। श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार की गरीब परिवारों को एक रूपए और दो रूपए प्रति किलो चावल देने की योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना का उददेश्य गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। इस योजना से दो वक्त के भोजन की व्यवस्था होने के बाद हर परिवार अपनी आमदनी का उपयोग बच्चों को शिक्षा दिलाने में करेंगे तो यह परिवार के लिए बहुत फायदेमंद होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने आदिवासी धु्रव समाज के नागरिकों से बालक-बालिकाओं में भेदभाव किए बिना सभी को शिक्षा दिलाने का आव्हान किया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर धु्रव गोंड़ समाज भवन के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झूरानवागांव में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला झूरानवागांव के लिए नये भवन बनवाने पांच लाख रूपए, सिवनीखुर्द में नहर नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, सिवनीखुर्द के आदिवासी पारा में सीमेन्ट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए दो लाख रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल कातलबोड़ में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकति दी। उन्होंने स्वेच्छानुदान मद से डोंगेश्वर परिक्षेत्र आदिवासी समाज को 25 हजार रूपए तथा लोकरंग बाजा पार्टी सिवनीखुर्द को पांच हजार रूपए देने की घोषणा भी की।
पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि अन्य समाजों के साथ-साथ आदिवासी ध्रुव समाज भी समय के साथ और अधिक संगठित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में आदिवासी वर्ग के विकास के लिए किए गए कार्यो के अच्छे परिणाम अब आने लगे हैं। आदिवासी धु्रव समाज में भी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। प्रदेश सरकार ने हमेशा स्थायी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उसी के अनुरूप योजनाएं शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के लिए पृथक आदिवासी विकास परियोजना के अस्तित्व आने के बाद आदिवासी वर्गों के विकास की गति बढ़ी है। श्री चन्द्राकर ने बताया कि धमतरी जिले के मगरलोड और कुरूद विकासखण्ड अन्तर्गत राजा डेरा, बकोरी, बेलोरा और बवनई जलाशयों के पूर्ण होने से इन क्षेत्रों में आदिवासी किसानों को ज्यादा फायदा हुआ है। कार्यक्रम को श्री निरंजन सिन्हा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव समाज के अनेक पदाधिकारी और नागरिकगण उपस्थित थे।
रायपुर, 6 मई 2011
स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक षिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट (बारहवीं) परीक्षा वर्ष 2011 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री अग्रवाल ने अपने बधाई संदेष में कहा है कि स्कूल स्तर की पढ़ाई के बाद महाविद्यालयीन षिक्षा बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उच्च षिक्षा के दौरान ही विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए रास्ता चुनते हैं। विद्यार्थियों को उच्च षिक्षा को और अधिक गंभीरता से लेना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में स्कूली षिक्षा के साथ-साथ उच्च षिक्षा की बेहतरी के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। आज छत्तीसगढ़ में उच्च षिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है।
बस्तर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश कश्यप के पक्ष में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रोड शो किया ईस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं जगदलपुर के विधायक संतोष बाफना भी उनके साथ थे. जिस जिस मार्ग से भी वे गुजर रहे थे दोनों ओर आम जनता और पार्टी के कार्यकर्त्ता फूल माला, पुष्प वर्षा से उनका स्वागत कर रहे थे डॉ. सिंह भी उनका अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार कर रहे थे. मुख्यमंत्री के ईस रोड शो में जगदलपुर की सडको में जन सैलाब उमड़ पड़ा था, लोगो में उनके स्वागत की होड़ लगी हुई थी.
रायपुर, 04 मई 2011
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पांच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अहाता निर्माण की स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पांचों स्कूलों के लिए कुल 23 लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया है कि महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा (बलौदा) में अहाता बनाने प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरापाली (रेवा) में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
रायपुर 02 मई 2011
राज्य शासन ने धमतरी जिले के 17 शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों की विशेष मरम्मत के लिए 65 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इनमें जिले के कुरूद विकासखंड के 11 तथा मगरलोड विकासखंड के 6 स्कूल शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया है कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्ठी, चरमुड़िया, चरोटा, और शासकीय प्राथमिक शाला लोहारपथरा के भवनों की मरम्मत कराने प्रत्येक भवन के लिए चार लाख 35 हजार रूपए मंजूर किये गये हैं। इसी प्रकार कुरूद विकासखंड के ही शासकीय प्राथमिक शाला खैरा और सिर्वे के भवनों की मरम्मत के लिए एक-एक लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भवन परसट्टी और सेमरा ‘बी’ की विशेष मरम्मत के लिए 82-82 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। धमतरी जिले के मगरलोड के ग्राम मेघा की शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तथा शासकीय बालक प्राथमिक शाला भवन की भी मरम्मत कराई जाएगी। प्रत्येक भवन के लिए चार लाख 35 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला भवन अमलीभाटा की विशेष मरम्मत कराने एक लाख 61 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार कुरूद विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरौद, भेण्ड्री और परसट्टी, कुरूद विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परखंदा, फुसेरा और कचना के भवन की मरम्मत के लिए प्रत्येक भवन पांच लाख 17 हजार के मान से कुल 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किये गये हैं।
सुबह से ही बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
जनता का स्नेह ही मेरी सच्ची ताकत :- बृजमोहन
रायपुर १ मई २०११. चाहने वालों की दुआओं और बड़ों के आशीर्वाद के साथ प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज शंकर नगर स्थित आवास पर अपना जन्मदिन मनाया. उन्हें बधाई देने के कल देर रात्रि से ही लोगों का तांता लग गया था. इस अवसर पर स्कूली निःशक्त बच्चों को उनकी जरुरत के अनुरूप विभिन्न यंत्रों का वितरण किया गया. समर्थकों ने एक ओर जहां मंदिरों में विशेष पूजा, हवन किया वहीँ दरगाहों में चादर पोशी भी उनकी उम्र दराजी के लिए की गई. प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखरदत तथा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाए दी. प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारीयों ने भी दूरभाष पर एवं निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी. श्री अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर कहा की आमजनता का प्रेम और स्नेह ही मेरी सच्ची ताकत है इसी के बल पर मुझे जनता की सेवा करने के प्रेरणा मिलती है.
श्री अग्रवाल ने अपने परिजनों एवं समर्थकों के साथ के साथ आज सुबह पूजा अर्चना एवं केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, अंबिकापुर सहित पुरे प्रदेश से उन्हें बधाई देने के लिए समर्थकों के आने का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया था जैसे जैसे दिन चढ़ते गया वैसे वैसे लोगों का जोश भी बढते गया और कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन उन्हें कई बार फूल मालाओं से लाद दिया कोई बाजे गाजे और ढोल ढमाके के साथ तो कोई आतिशबाजी करते हुए अपने साथियों के साथ उनसे मिलने और बधाई देने आ रहे थे. सबसे पहले श्री अग्रवाल ने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया उन्होंने भी तिलक लगा एवं माला पहनाकर उन्हें दीर्घायु व सफल होने का आशीर्वाद दिया.
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर रायपुर जिले के विभिन्न शासकीय शालाओं के शारीरिक रूप से निःशक्त बच्चों को उनकी जरुरत के अनुरूप ११२ बच्चों को ट्राइसिकिल, १०० बच्चों को व्हील चेयर, २८७ बैशाखी, श्रवण यंत्र, १२५ बच्चों को गणवेश, २५ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन आदि वितरित किये. छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में पंजीकृत अनेक मदरसों के बच्चों ने भी गुलाब फूल और गुलदस्ता भेंटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. श्री अग्रवाल ने इन बच्चों को कम्पास बॉक्स और टिफिन बॉक्स भेंट स्वरूप दिए.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुबह १० बजे बुढ़ेश्वर मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती की . शाम ४ बजे पुरानी बस्ती स्थित नागरीदास मंदिर में मंदबुद्धि बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अमीर अली बेग, सिराज खान, शेख रहमान एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री फिरोज गाँधी, जिया कुरैशी, इरफान गुड्डू, आसिफ खान, पापा भाई, अब्दुल नईम, मो. असलम, अब्दुल फइम, मो. शाहिद आदि ने अपने लोकप्रिय नेता की उम्र दराजी के लिए अस्पताल वाले बाबा एवं बंजारी वाले बाबा की दरगाह पर जाकर चादर पोशी की वहीँ मदरसा के यतीमखाना में बच्चों को फल एवं मिठाई वितरण किया गया. भाजपा पुरानीबस्ती मंडल अध्यक्ष चूडामणि निर्मलकर, रामकृष्ण धींवर, बद्री गुप्ता, मनोज चक्रधारी, तुका यादव द्वारा राधा कृष्णा मंदिर संजय नगर, हरदेवलाला मंदिर टिकरापारा में सुबह १० बजे से हवन पूजन एवं मिठाई एवं शाम ५ बजे नंदी चौक में हलुवा वितरण किया.


























