Wednesday, February 22, 2012

रायपुर 30 जून 2011

 स्कूल शिक्षा मंत्री ने सिएटल में स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विदेश प्रवास के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल में स्कूल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर श्री माइकल डे बेल से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को उनकी बोलियों में प्रभावी ढंग से शिक्षा देने के लिए राज्य शासन द्वारा की गई विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।  स्कूल शिक्षा मंत्री ने सिएटल में स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर से की मुलाकात
श्री अग्रवाल ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बहुभाषा की समस्या है। इन क्षेत्रों में एक ही कक्षा में अलग अलग बोली -भाषा के बच्चे पढ़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शिक्षकों को समुचित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ इन बच्चों के लिए बहुभाषी अध्ययन सामग्रियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राजभाषा छत्तीसगढ़ी के साथ ही स्थानीय बोलियों गोंड़ी, हल्बी, कुडुक, सादरी, सरगुजिया और छत्तीसगढ़ी पर आधारित अध्ययन सामग्रियां तैयार की गई है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा तीन से पांच तक स्थानीय बोलियों में तैयार शिक्षण सामग्रियों से भी पढ़ाई करायी जाती है। इसी प्रकार उन क्षेत्रों के मिडिल स्कूलों में छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी पर आधारित अध्ययन सामग्रियों का भी उपयोग किया जाता है।
स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर श्री माइकल डे बेल ने इस अवसर पर बताया कि बहुभाषा की समस्या अमेरिका जैसे विकसित राज्य में भी बढ़ गई है। अमेरिका में अनेक देशों के लोग पलायन कर बेहतर रोजगार के अवसर की तलाश में आते हैं और वहीं बस जाते हैं। नवप्रवासियों के बच्चों को स्कूलों में पढाने के लिए भाषा की समस्या सामने आती है। इन बच्चों को उनकी अपनी भाषा में अध्ययन के लिए मल्टीमीडिया सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव श्री एम. के. राउत ने छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आदिवासी बच्चों को आने वाली भाषा से संबंधित समस्याओं एवं उनके शालात्यागी बनने के कारणों के बारे में बताया।

brijmohan in siatel श्री बृजमोहन अग्रवालजी का  सियाटेल अमेरिका में आत्मीय स्वागत

Brijmohan Agrawal warm welcomed in Siatel U.S. by indian community

अपने दो सप्ताह के अमेरिका प्रवास के प्रथम दिवस सियाटेल शहर में छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री का यहाँ बसे भारत के मूल नागरिकों व्दारा आत्मीय स्वागत करते हुए यहाँ के मंदिर के कार्यक्रम में सहभागिता एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया । श्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली शिक्षा के प्रमुख सचिव श्री एमण् केण् राउत एवं प्रतिनिधि मण्डल के साथ दो सप्ताह की यात्रा के प्रथम चरण में आज यहाँ पहुँचे थे । सुबह यहाँ बसे भारतीयों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिनमे प्रमुख रूप से श्री प्रशांत मिश्रा ए श्री जसबीर सिंह एवं उनके अन्य साथी उनके स्वागत में सियाटेल टेकोमा हवाई अड्डे पहुँचा । सायंकाल यहाँ के मंदिर के विशेष प्रार्थना सभा कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक भारतीय भक्तजनों को श्री बृजमोहन अग्रवालजी ने संबोधित करते हुए भारत में छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी । मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री विरेन्दर दुग्गल ने मंदिर में श्री ब्रजमोहन अग्रवाल का सम्मान किया । रात्रि भोज के दौरान श्री मोहिन्दर सिंह सोहल एवं आयोजकों की ओर से छत्तीसगढ़ के बारे में बहुत से प्रश्न पूछे गए । जिनके जवाब में श्री अग्रवाल व्दारा जानकारी दी गई कि राज्य में भारत का सबसे बडा थर्मल प्लांटए सबसे बडा एल्यूमिनियम प्लांटए स्टील प्लांट और प्रचुर मात्रा में अयस्क एवं खनिज संपदा है जिसका सही इस्तेमाल करते हुए राज्य विकास की दिशा में सतत अग्रसर हो रहा है । श्री अग्रवाल ने यहाँ बसे भारतीयों के बच्चों की शिक्षा की भी जानकारी प्राप्त की और उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएँ भी दी । यहाँ उनके अगले कार्यक्रम में माइक्रॉसॉफ्ट के अधिकारियों के साथ चर्चाए स्मार्ट स्कूल की जानकारी एवं सियाटेल शिक्षा बोर्ड के प्रमुख के साथ उनके माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेना है ।

सभी बच्चों को स्कूल भेजें और सफल नागरिक बनाने में योगदान दें

रायपुर, 28 जून 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में विगत 16 जून से शुरू एक माह के शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूलों में दाखिल कराने में सहयोग करने की अपील आम जनता से की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से सफल नागरिक बनाने की जिम्मेदारी पूरे समाज पर है। समाज के हर व्यक्ति को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए। समाज और देश से अशिक्षा का अभिशाप मिटाने में हर नागरिक को भागीदार बनना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने अपील में कहा है कि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। प्रदेश के छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने तथा उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराए जाने के लिए हम सतत प्रयत्नशील हैं। इसके लिए विस्तृत कार्य-योजना भी बनाई गई है। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों को इस अधिकार का लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में सघन अभियान और शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जनभागीदारी के माध्यम से शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने की कार्रवाई की जाएगी, जो बच्चे स्कूलों में दाखिल होने के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ गए हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी कराने के लिए उनकी आयु के आधार पर समुचित कक्षाओं में प्रवेश देने के साथ ही आवश्यकता के अनुरूप उन्हें विशेष आवासीय/गैर आवासीय प्रशिक्षण तब तक दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है, जब तक वह बच्चा उस कक्षा के अन्य सामान्य बच्चों के गुणात्मक स्तर के समक्ष न आ जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष स्कूलों में वर्कबुक और एम.जी.एम.एल. कार्ड के माध्यम से पढ़ाई को और अधिक रोचक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क पाठय पुस्तक वितरण योजना, नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, शिष्यवृति, सरस्वती सायकल योजना आदि के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने लिए सुविधाएं दी जा रही है। स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो  इसके लिए समुचित उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्रायमरी और मिडिल स्कूल खोलने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब केवल जनसंख्या वृध्दि की स्थिति में तथा नई बसाहटों में प्रायमरी और मिडिल स्कूल खोलने की आवश्यकता होगी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत इस वर्ष 193 नवीन प्राथमिक शाला तथा 140 पूर्व माध्यमिक शाला स्वीकृत की गई है। पिछले दो सालों में 732 हाईस्कूल और 182 हायर सेकेण्डरी स्कूल खोले गए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सूचना तकनीकी का अधिक से अधिक उपयोग करने की योजना बनाई गई है। दूरस्थ अंचलों की ग्रामीण शालाओं में कम्प्यूटर शिक्षा के साथ-साथ एडुसेट के माध्यम से उपग्रही शिक्षा प्रणाली को अपनाया गया है। इस वर्ष आठवी पास शत-प्रतिशत बच्चों को नवमी कक्षा में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाकर परिणाम मूलक बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून के प्रावधानों के तहत गरीब एवं वंचित बच्चों के लिए गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों की कक्षा पहली में 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित किया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा है कि राज्य की नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मैं सभी पालकों का आव्हान करता हूं कि आप अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। उन्होंने आम नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम को शत-प्रतिशत सफल बनाने अपना सहयोग दें।

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मासिक न्यूज बुलेटिन नौनिहाल का विमोचन किया

School education minister Brijmohan Agrawal launched monthly news magzine "naunihal"

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया प्रवेशांक का विमोचन

समाचार बुलटिन की प्रतियां सभी स्कूलों में होंगी नि:शुल्क उपलब्ध

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के मासिक न्यूज बुलेटिन ‘नौनिहाल’ के प्रवेशांक का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘नौनिहाल’ स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा के विकास से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्तियों के बीच पुल की तरह कार्य करेगा। श्री अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग और उससे जुड़े सभी प्रभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मासिक बुलटिन का प्रकाशन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मासिक न्यूज बुलेटिन के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न इकाइयों जैसे लोकशिक्षण संचालनालय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम, राज्य ओपन स्कूल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा शिक्षा के लोकव्यापीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचायी जाएगी। इस बुलटिन में देश-विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों में हो रहे अनुकरणीय कार्यों की जानकारी के साथ-साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की भेंट वार्ता भी प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत की प्रमुख घटनाएं भी इस बुलेटिन में प्रकाशित की जाएगी। ‘नौनिहाल’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं में पढ़ने-लिखने की प्रवृति बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता के विकास के लिए कविता, कहानी, चुटकुला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं भी करायी जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का प्रकाशन ‘नौनिहाल’ के अगले अंक में किया जाएगा। न्यूज बुलेटिन नौनिहाल को छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम की वेबसाईट www.cgtbcnigam@yahoo.com पर भी पढ़ा जा सकता है। समाचार बुलेटिन की प्रतियां सभी स्कूलों में नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी।

रायपुर 27 जून 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल 15 दिवसीय विदेश प्रवास पर आज यहां से रवाना हो गए। श्री अग्रवाल 28 जून से 11 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को पेरिस (फ्रांस) जाएंगे। श्री अग्रवाल 13 जुलाई को नई दिल्ली होते हुए रायपुर लौटेंगे।

रायपुर 26 जून 2011

सर्व शिक्षा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा इस वर्ष 333 नये स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 193 प्राथमिक और 140 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस वर्ष 193 नये प्राथमिक और 140 पूर्व माध्यमिक स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बताया कि सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2011-12 में 193 प्राथमिक स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। प्राथमिक स्कूलों में बिलासपुर जिले में 20, धमतरी 17, दुर्ग 13, जांजगीर-चांपा 02, उत्तर बस्तर (कांकेर) 15, कबीरधाम 13, कोरबा 13, कोरिया 04, महासमुन्द्र 07, नारायणपुर 05, रायपुर 54, राजनांदगांव 14 और सरगुजा जिले में 16 स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 04, बिलासपुर 15, धमतरी 08, दुर्ग 18, जांजगीर-चांपा 04, जशपुर 02, उत्तर बस्तर (कांकेर) 08, कबीरधाम 03, कोरबा 06, महासमुन्द 11, नारायणपुर 03, रायगढ़ 07, रायपुर 46, राजनांदगांव 08 और सरगुजा जिले में 03 पूर्व माध्यमिक शाला मंजूर किए गए हैं। श्री अग्रवाल ने संबंधित जिला कलेक्टरों और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में चल रहे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान इन नये स्वीकृत स्कूलों में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

रायपुर, 25 जून 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सुपुत्र श्री अभिषेक सिंह के विवाह समारोह के अंतर्गत आज रात यहां विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में प्रीति भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी सहित गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी.एस. यदुरप्पा, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल, बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री गोपीनाथ मुण्डे, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी सहित वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सर्वश्री विद्याचरण शुक्ल, राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, अनन्त कुमार और सुप्रसिध्द संत श्री आशाराम बापू तथा छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, बड़ी संख्या में सांसदों, विधायकों, राज्य के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियाें, और आम नागरिकों ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त, आंध्र के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री के.एम. सेठ भी शामिल हुए। देश के अनेक संगठनों के प्रमुख नेताओं ने भी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद
 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद
 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद
 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद
 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद
 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद

DSC 1955 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वादDSC 1988 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वादDSC 2010 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वादDSC 2049 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वादDSC 2066 अभिषेक को मिला अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद

brijmohan received श्री अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकया नायडू की अगवानी की

Brijmohan Received senior BJP leader Venkaya Naidu at Mana airport

brijmohan received11 श्री अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकया नायडू की अगवानी की

Brijmohan received Andhra Pradesh Governer at Maqna airport

आन्ध्रप्रदेश के राज्यपाल इ.एस.एल नरसिम्हन और वरिष्ठ भाजपा नेता वैंकया नायडू आज दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे. माना विमानतल पर उनकी अगवानी प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की.

shyamaprasad mukharjee1 श्री अग्रवाल विभिन्न समारोहों में शामिल हुए

Brijmohan laid a wreath at the statue of Shyama Prasad Mukherjee

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल शारदा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

cg olumpic श्री अग्रवाल विभिन्न समारोहों में शामिल हुए

Brijmohan agrawal in olympic run which was organized by Chhattisgarh Olympic Association

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित ओलम्पिक रन में प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य अतिथिगण.

review meeting of PWD बृजमोहन अग्रवाल ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो की प्रदेश स्तरीय  समीक्षा बैठक ली

Brijmohan Agrawal reviewed work of PWD in stat level review meeting

review meeting of PWD1 बृजमोहन अग्रवाल ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो की प्रदेश स्तरीय  समीक्षा बैठक ली

Stat level Public Work Department review meeting

review meeting of PWD2 बृजमोहन अग्रवाल ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो की प्रदेश स्तरीय  समीक्षा बैठक ली

Stat level Public Work Department review meeting

ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश

स्कूल भवनों के निर्माण को प्राथमिकता

चालू वित्तीय वर्ष के बजट में स्वीकृत कार्यों के प्राकलन अगले माह तक

तीन साल से अधूरे कार्यों की रिपोर्ट देने के भी निर्देश

रायपुर 22 जून 2011

PWD review meeting 300x238 बृजमोहन अग्रवाल ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो की प्रदेश स्तरीय  समीक्षा बैठक लीलोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज शाम यहां नवीन विश्राम गृह में आयोजित राज्य स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में चल रहे सड़कों, पुल-पुलियों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने बैठक में सर्वप्रथम बस्तर राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता पी.के. जनवदे सहित प्रदेश भर के विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में पिछले वित्तीय वर्षों के बजट में स्वीकृत ऐसे कार्य जो अधूरे हैं या जो शुरू नहीं हो पाये है उनको निरस्त करके नये सिरे से निविदा की कार्रवाई करने निर्देश दिए। उन्होंने इस साल स्वीकृत कार्यों की निविदा की स्थिति की समीक्षा के दौरान विभाग में प्रचलित ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में गति लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। श्री अग्रवाल ने राज्य में स्वीकृत मॉडल स्कूल भवनों और नये हाई स्कूल भवनों के निर्माण के लिए अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पूर्व माध्यमिक स्कूलों जिनको हाई स्कूल का दर्जा दिए जाने का निर्णय लिया गया है और वहां जगह उपलब्ध होने पर हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए तत्काल विभागीय प्रक्रिया शुरू की जाए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 74 नये मॉडल स्कूल भवन तथा 732 नये हाई स्कूल भवन स्वीकृत किए गए हैं। सभी मॉडल स्कूलों के लिए एक ही प्रकार की डिजाईन तैयार की गई है। हाई स्कूल भवनों के लिए सात प्रकार की डिजाईन स्वीकृत की गयी हैं। इन भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत डिजाईनों में से एक डिजाईन का चयन किया जाना है।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारियों के साथ चर्चा कर  नये स्कूल भवनों के निर्माण की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में तीन वर्ष से अधिक समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस रिपोर्ट में निर्माण कार्यों के अधूरे रहने के कारणों का उल्लेख किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2011-12 के बजट में विभागीय मद से स्वीकृत सभी कार्यों का प्राकलन अगले माह तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की निविदा की कार्रवाई अक्टूबर 2011 तक पूर्ण कर ली जाए, ताकि बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सके।

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों में गति लाने के लिए मैदानी क्षेत्रों का नियमित दौरा कर स्थल निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हरेक निर्माण कार्य की मासिक समीक्षा होनी चाहिए। प्रमुख सचिव श्री राउत ने लोक निर्माण मंत्री के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूर्णकर काम शुरू करवाएं।

MTC global1 शीर्ष शिक्षाविदों व प्रबंधन विशेषज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन  “ एमटीसी ग्लोबल ” के बृजमोहन प्रथम संरक्षक

Brijmohan Agrawal has accepted the invitation of academics and management expert's organization MTC global to become his first patron.

रायपुर २१ जून. प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शीर्ष शिक्षाविदों व प्रबंधन विशेषज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन एमटीसी ग्लोबल के प्रथम संरक्षक एवं मार्गदर्शक बनने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. उन्हें ये आमंत्रण छग मूल के अंतर्राष्ट्रीय लेखक व कारपोरेट ट्रेनर डॉ. उज्जवल पाटनी तथा वी. थामस ने दिया था. श्री अग्रवाल भारत से प्रस्तावित ६ मार्गदर्शको में प्रथम है.

बैंगलोर के प्रोफ़ेसर बी.एन.दत्ता की अध्यक्षता में ३० देशों के २५०० से ज्यादा प्रोफ़ेसर, कारपोरेट व २५० बिजनेस स्कूल इस संगठन के सदस्य है. यह एक नान प्राफिट संगठन है जो शिक्षा की गुणवत्ता व आदान-प्रदान के क्षेत्र के कार्य करता है. इस कार्य को उचाई देने हेतु शिक्षा से जुड़े देश के शीर्ष राजनीतीज्ञों, कारपोरेट प्रमुखों को मार्गदर्शक बनाने का निर्णय लिया गया था. प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सर्वप्रथम इस संगठन का मार्गदर्शक एवं संरक्षक बनाया है. डॉ. उज्जवल पाटनी एमटीसी ग्लोबल के शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार मंडल के सदस्य है.

डॉ. पाटनी एवं वी. थामस ने श्री अग्रवाल को २७-२८ अगस्त को हैदराबाद में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन “संकल्प २०११” हेतु भी आमंत्रित किया है. उन्होंने संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा की देश में शिक्षा की गुणवत्ता बढाने व इसे सर्वसुलभ बनाने के हर प्रयास में वे साथ है.

review meeting स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक ली

School Education Minister reviewed activities of education department in a meeting

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर न्यू सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक ली. ईस अवसर पर प्रमुख सचिव एम.के. राउत सहित प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे.

image001 श्री बृजमोहन अग्रवाल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया

Brijmohan launched Free Medical camp

रायपुर 19 जून 2011. लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लायन्स ग्रेटर हॉल में सीरतुन्नबी कमेटी एवं एस्कॉर्ट हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने सीरत कमेटी के बेहतर कार्य निष्पादन हेतु विधायक निधी से 25 हजार रू. देने की घोषणा की .

image001 बृजमोहन ने एक करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

Brijmohan launched development work

image0031 300x199 बृजमोहन ने एक करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन रायपुर 19 जून 2011. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नेहरू नगर व कुषालपुर क्षेत्र में भारी बारिष के बीच प्रदेष के लोक निर्माण मंत्री व स्कूल षिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक करोड़ से भी अधिक के दस निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया वही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के तहत 36 लाख के छह विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई .

श्री अग्रवाल ने आज कुशालपुर क्षेत्र में अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन हेतु 14.40 लाख, कुशालपुर में आंगनबाड़ी भवन हेतु 1.86 लाख, अमृत नगर, तरूण नगर, शीतला कालोनी में कांक्रीट सड़क निर्माण हेतु 4.15 लाख, प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 में सड़क कांक्रीट एवं नाली निर्माण हेतु 7.48 लाख प्रोफेसर कालोनी सड़क नं. 2 व 3 को जोड़ने एवं कांक्रीट निर्माण हेतु 6.43 लाख, जीतलाल मुहारे से संतोष दुबे के मकान तक कांक्रीट एवं नाली निर्माण हेतु 2.52 लाख, आदर्श नगर,कुशालपुर में कन्नौजे समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.46 लाख एवं नेहरू नगर वार्ड में 10 लाख रू. के अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया गया .

श्री अग्रवाल ने अपने विधायक निधी से संतोषी चौक कुषालपुर में छ.ग. कोसरिया यादव समाज के सामुदायिक भवन हेतु 3.00 लाख, कुशालपुर में कन्नौजे समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 2.00 लाख रू. के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया. इसी तरह अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विनोबा भावे नगर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.95 लाख, गुरू घासीदास नगर सामुदायिक भवन हेतु 6.5 लाख, गुरू घासीदास नगर में ही नाली निर्माण मरम्मत कार्य हेतु  5.44 लाख, अयोध्या नगर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.95 लाख, महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड में सामुदायिक भवन हेतु 6.95 लाख, अयोध्या नगर में सीमेंट कांक्रीटीकरण हेतु 3.23 लाख के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गयी है .

विकास कार्यो के पर्याय बन चुके श्री अग्रवाल को बरसता पानी भी रोक नही पाया बरसते पानी में भी वे छाता लेकर प्रोफेसर कालोनी, शीतला कालोनी, तरूण नगर आदि क्षेत्रो का भ्रमण किया एवं विकास हेतु इन क्षेत्रो में भूमिपूजन किया .

इस अवसर पर पार्षद महादेव नायक, विजेता मन्नु यदु, पूर्व पार्षद रमेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, संजु नारायण सिंह, महेश शर्मा, श्याम सुदंर अग्रवाल, प्रषांत ठाकुर, महावीर देवांगन, सुदामा शर्मा, जुगनू यादव, हेमनारायण ध्रुव, रवि सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह, सदाशिव गजेन्द्र भारती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे .

school admission festival सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं  श्री अग्रवाल

brijmohan launched school admission festival

school admission festival raipur सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं  श्री अग्रवाल

School Education Minister Brijmohan Agrawal addressing students on the occassion of launching School Admission Festival

स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, मुंह मीठा भी कराया गया

तीन हाईस्कूल सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए ढाई करोड़ रूपए की  घोषणा

जिला स्तरीय शाला प्रवेष उत्सव आयोजित

stat level school admission festival 199x300 सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं  श्री अग्रवालरायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा के प्राथमिक स्कूल परिसर में जिला स्तरीय  शाला प्रवेष उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनका मुंह मीठा भी कराया।  इस अवसर पर उन्होंने सिलतरा, कपसदा, और कुरां में हाई स्कूल भवन निर्माण सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए ढाई करोड़ रूपए की घोषणा की। इन तीनों हाई स्कूल भवनों के लिए प्रत्येक भवन हेतु 58 लाख रूपए के मान से कुल एक करोड़ 74 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। शाला प्रवेश उत्सव में स्कूल शिक्षा मंत्री ने बच्चों को गणवेश और नि:शुल्क किताबें भी वितरित की तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री देवजी भाई पटेल ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यक्ष श्री परमेष्वर यदु ,कलेक्टर डॉ. रोहित यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी शसकीय स्कूलों में 16 जून से 15 जुलाई तक स्कूली बच्चों के दाखिले के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज, गांव और प्रदेश की तरक्की होगी। समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूलों में दाखिले के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में भरपूर सहयोग दें। जिससे हर बच्चे को स्कूली षिक्षा मिल सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य षासन द्वारा तय किया है कि पांचवी कक्षा तक के सभी बच्चों को दो-दो जोड़ी स्कूल ड्रेस दिये जाए। उन्होंने बताया कि यह भी तय किया गया है कि आगामी तीन साल में दो हजार हाई स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेष में षिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हाई स्कूलों और मिडिल स्कूल मेंं षिक्षकों और फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेष में 30 हजार षिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके बाद लगभग 25 हजार षिक्षकों की और भर्ती की जायेगी। स्कूली

बच्चों को मिडिल स्कूल से हाई स्कूल में प्रवेष के लिए टी.सी. निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री देव जी भाई पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी संबोधित किया।

कलेक्टर डॉ. रोहित यादव ने कहा कि ग्राम सुराज अभियान के तहत षाला त्यागी ,अप्रवेषी और लम्बे समय से अनुपस्थित बच्चों का सर्वेक्षण कराया गया । सर्वे के बाद रायपुर जिले में  साढे 24 हजार बच्चों का डाटा बेस बनाया गया है। इन बच्चों को नियमित, आवासीय और गैर आवासीय विद्यालयों में दाखिला कराया जा रहा है। इसी प्रकार षिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में कक्षा पहली में गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को दाखिला कराया जा रहा है। इसके लिए आवेदन 24 जून 2011 तक नोडल अधिकारी के माध्यम से दिये जा सकते हैं। गरीब और कमजोर वर्गों के लिए निजी स्कूलों में कक्षा पहली के 25 प्रतिषत स्थान आरक्षित किये गये हैं। प्रवेष लेने वाले बच्चों की षिक्षा नि:षुल्क रहेगी।

विभिन्न सुविधाओं के लिए 78 लाख रूपए स्वीकृत

स्कूल षिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने स्कूल परिसर बच्चों के मनोरंजन के लिए क्रीड़ा क्रीड़ा परिसर का भी लोकार्पण किया। इस क्रीड़ा परिसर में सी-सा, झूला एवं अन्य सुविधाए हैं। उन्होंने षाला परिसर में वृक्षरोपण भी किया।  इससे पूर्व श्री अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक श्री देवजी भाई पटेल के आग्रह पर सिलतरा बस्ती में सी.सी. रोड के लिए 20 लाख रूपए, गिरोद पहुंच मार्ग के लिए 20 लाख रूपए, गिधौरी -अकोली मार्ग के लिए 25 लाख रूपए, सांकरा में पचरी निर्माण के लिए डेढ लाख रूपए, सिलतरा के प्राथमिक स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, सिलतरा के मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए तथा सिलतरा हाई स्कूल में फर्नीचर के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

kailash mansarovar संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को अनुदान राशियों का चेक वितरण किया.

Brijmohan agrawal welcoming Kailash mansarovar pilgrim

mansarovar pilgrim संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को अनुदान राशियों का चेक वितरण किया.

brijmohan agrawal distributed grant amount to Kailash Mansarovar pilgrim

रायपुर १८ जून २०११. संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर अपने शंकर नगर स्थित आवास पर कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को अनुदान राशियों का चेक वितरण किया.

bunglow1 प्रबंधन गुरु श्री बृजमोहन का अनुकरणीय प्रयासbunglow2 प्रबंधन गुरु श्री बृजमोहन का अनुकरणीय प्रयासDSC 4757 प्रबंधन गुरु श्री बृजमोहन का अनुकरणीय प्रयास

रायपुर 17 जून 2011/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आधुनिक युग के सक्षम मंत्री चुनाव रूपी महाभारत के विजयी योद्धा, अच्छे प्रबंधक एवं दबंग मंत्री यूूॅ ही नही कहे जाते हैं। अपने विभागों में बेहतर तालमेल, संचालन गुणवत्ता एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अपनी प्रबंध क्षमता का बेहतर उपयोग एवं उसमें उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु ये निरन्तर प्रयासरत रहते हैं । इसका उदाहरण है, इनके द्वारा अपने बंगले एवं मंत्रालय में कार्यरत समस्त पर्सनल स्टाफ की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु, प्रशिक्षण दिलाया जाना। इन प्रशिक्षण सत्रों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर आधिकारियों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं स्पोकन इंगलिश का प्रशिक्षण, श्री आदेश सोनी प्रशिक्षक- एटीट्यूड संस्था, कटोरा तालाब द्वारा दिया जा रहा है। नियमित चलने वाले इन प्रशिक्षण सत्रों में, कभी-कभी मत्री जी स्वयं उपस्थित होकर अपने स्टाफ का उत्साहवर्द्धन करते हैं, वो निःसन्देह देश के पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंनें अपने स्टाफ की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु यह अभिनव प्रयास किया है। एक कद्दावर, सक्षम, दबंग एवं देर रात तक कार्य करने वाले मंत्री का यह प्रयास, निःसन्देह उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा।

हाई स्कूलों में एक जुलाई को मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव

रायपुर 15 जून 2011

छत्तीसगढ़ में कल 16 जून से प्रारंभ माह भर के शाला प्रवेश उत्सव  के दौरान आठवीं पास सभी बच्चों को कक्षा नवमीं में दाखिला दिलाने अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों को हाई स्कूलों में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में 16 जून से 15 जुलाई तक आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान इस लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत ने जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और सहायक आयुक्तों (आदिवासी विकास) को परिपत्र जारी कर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को जिलों में सफल बनाने कार्य योजना तैयार करने तथा आठवीं कक्षा उत्तीर्ण सभी बालक-बालिकाओं का कक्षा नवमीं में दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस परिपत्र में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव के लिए जारी दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी गयी। परिपत्र में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा के लोक व्यापीकरण तथा उच्च कक्षाओं में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-भागीदारी के माध्यम से आठवी पास सभी बच्चों को नवमीं कक्षा में भर्ती कराने प्रयास किया जाना है। इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शाला प्रवेश का सम्पूर्ण दायित्व संबंधित हाई स्कूल के प्राचार्य का होगा। माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए निर्धारित लक्ष्य समूह के बच्चे उक्त माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवा क्षेत्र के भीतर आने वाले पूर्व माध्यमिक शालाओं के आठवी पास सभी बच्चे होंगे। सेवा क्षेत्र की सभी पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा आठवी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रवेश अनिवार्य रूप से उक्त क्षेत्र के लिए स्थापित माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। सेवा क्षेत्र की पूर्व माध्यमिक शालाओं के जो छात्र अपने निजी कारणों से सम्बध्द माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से छोड़कर अन्य विद्यालय में अध्ययन करना चाहेंगे तो उन्हें इसकी छूट होगी, लेकिन ऐसे छात्रों का पूरा लेखा संबंधित माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखना होगा। इसका दायित्व संबंधित प्राचार्य का होगा। प्राचार्य द्वारा इस कार्य को पूरा करने संलग्न प्रत्येक मिडिल स्कूल के लिए अपने अधीनस्थ एक व्याख्याता/शिक्षा कर्मी वर्ग-एक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।
नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वे अपने संबंधित मिडिल स्कूल के कक्षा आठवी उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल में दाखिल कराएं। प्राचार्य माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अपने अधीन पूर्व माध्यमिक शाला से कक्षा आठवी पास सभी विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी तथा नामों की सूची 20 जून 2011 तक प्राप्त कर शाला प्रवेश की कार्रवाई करेंगे। पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान अध्यापकों द्वारा आठवी पास छात्र-छात्राओं को कोई व्यक्तिगत शाला स्थानान्तरण प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा, बल्कि आठवी के नतीजे जारी होने के बाद उनका स्थानान्तरण प्रमाण पत्र जारी कर नोडल अधिकारी को सौंपा जाएगा। यह स्थानान्तरण प्रमाण पत्र संबंधित प्राचार्य को उपलब्ध कराकर बच्चों के कक्षा नवमीं में प्रवेश की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक स्थानान्तरण प्रमाण पत्र में मिडिल स्कूल का डाईस कोड अनिवार्य रूप से दर्शाया जाएगा।
एक जुलाई को प्रत्येक माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे सेवा क्षेत्र के सभी पंचायत पदाधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान सेवा क्षेत्र के मिडिल स्कूलों में कक्षा आठवी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या तथा प्रवेशित बच्चों की संख्या की जानकारी जन-प्रतिनिधियों को देकर उनसे सभी बच्चों को स्कूल भेजने, उपस्थिति में निरन्तरता बनाये रखने और शाला संचालन संबंधी अन्य गतिविधियों में सहयोग देने के लिए अनुरोध किया जाएगा। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा नवमीं में नये प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें शाला संचालन व्यवस्था, राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और शाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। प्राचार्यों का यह दायित्व होगा की वे बालकों के साथ कक्षा उत्तीर्ण करने वाली प्रत्येक बालिकाओं को माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दाखिल कराएं। यदि कोई पालक अपनी बच्ची को कक्षा नवमीं में प्रवेश नहीं कराना चाहते हैं तो स्थानीय समुदाय का सहयोग लेकर पालकों को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित करने का दायित्व संबंधित प्राचार्य का होगा। जिस शाला की कक्षा नवमीं में आठवी पास बच्चों का 100 प्रतिशत प्रवेश होगा उसे राज्य शासन द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

रायपुर 15 जून 2011

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन कल 16 जून से प्रदेशव्यापी शाला प्रवेश उत्सव शुरू हो रहा है। महीने भर के इस उत्सव के तहत 16 जून को स्कूलों में नये प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत तिलक और गुलाल लगाकर किया जाएगा। इस दिन स्थानीय लोगों के सहयोग से मध्यान्ह भोजन में विशेष पकवान भी बनवाया जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य ऐसे शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे बच्चों के मन में शिक्षा के लिए रूचि बढ़े। नवप्रवेशी बच्चों को शिक्षा सत्र के पहले दिन ही नि:शुल्क पाठयपुस्तक और शाला गणवेश प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष का शाला प्रवेश उत्सव बच्चों की स्कूलों में निरन्तरता बनाये रखने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्यों पर केन्द्रित रहेगा। शाला प्रवेश उत्सव नये शिक्षा सत्र की शुरूआत में एक माह (16 जून 2011 से 15 जुलाई2011 तक ) तक आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव के लिए ‘ स्कूल आ पढ़े ला-जिन्दगी ला गढ़े बर ‘ नारा दिया है।
शिक्षा सत्र 2011-12 प्रारंभ के दौरान 16 जून 2011 से 15 जुलाई 2011 तक प्रत्येक शाला स्तर, संकुल स्तर, विकासखंड स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला कराने, सामुदायिक सहभागिता प्राप्त करने तथा बच्चों की निरंतरता तथा गुणवत्ता को बनाये रखने के बारे में आवश्यक की जाएगी। प्रत्येक शाला में छत्तीसगढ़ नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2010 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार शाला प्रबंध समिति गठित की जाएगी। इस समिति के माध्यम से कार्ययोजना तैयार कर प्रभावशाली क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इस वर्ष माह अक्टूबर 2011 और जनवरी 2012 को क्रमश: निरंतरता एवं गुणवत्ता माह के रूप में मनाया जाएगा।
देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम – 2009 एक अप्रैल 2010 से लागू हो चुका है। इस अधिनियम के अनुसार अब बच्चों को नजदीकी स्कूलों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जानी है। साथ ही छह वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित है अथवा शाला त्यागी होने के कारण प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें उनकी आयु के अनुसार उचित कक्षा में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे बच्चों को विशेष आवासीय अथवा गैर आवासीय प्रशिक्षण निर्धारित तरीके से तब तक दिया जाएगा जब तक वे उस कक्षा के अन्य सामान्य बच्चों के गुणात्मक स्तर के समकक्ष न आ जाएं। साथ ही शाला स्तर पर प्रत्येक बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार समुचित कक्षा में सरलता से सम्मानपूर्वक बाधा रहित वातावरण में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए कोई चयन प्रक्रिया आयोजित नहीं की जानी है और न ही कोई केपिटेशन शुल्क लिया जाना है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला कराने की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर 15 जून 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने कल 16 जून से शुरू हो रहे नये शिक्षा सत्र में शाला जाने योग्य सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। श्री अग्रवाल और श्री कश्यप ने कहा है कि शाला त्यागी और शाला अप्रवेशी प्रत्येक बच्चे को स्कूल में भर्ती कराकर शिक्षा से जोड़ने के लिए विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी एक माह का ‘शाला प्रवेश उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष शाला प्रवेश उत्सव कल 16 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्थानीय जनता की सहभागिता से बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शाला प्रवेश उत्सव की शत-प्रतिशत सफलता आम नागरिकों के सहयोग पर निर्भर करेगा। मंत्रीद्वय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है। स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए नि:शुल्क पाठयपुस्तक वितरण, नि:शुल्क गणवेश वितरण, मध्यान्ह भोजन और सरस्वती सायकल वितरण जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के परिणाम स्वरूप बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में काफी हद तक सफलता मिली है। प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसकी जिम्मेदारी समाज पर भी है। मंत्रीद्वय ने अपने विभागीय अधिकारियों को शाला प्रवेश उत्सव की सफलता के लिए सम्पूर्ण तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

yuva morcha भा.ज.यु.मो. के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल से भेंट कर आशिर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कियाyuva morcha1 भा.ज.यु.मो. के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल से भेंट कर आशिर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया

भारतीय जनता यूवा मोर्चा रायपुर शहर जिला  के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज दोपहर लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर नगर स्थित  निवास पर भेंट कर श्री अग्रवाल का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया .

game zone लोक निमाण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गेम जोन का उद्घाटन कियाgame zone1 लोक निमाण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गेम जोन का उद्घाटन कियाgame zone2 लोक निमाण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गेम जोन का उद्घाटन कियाgame zone3 लोक निमाण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गेम जोन का उद्घाटन किया

शहर के एक मॉल मै गेम जोन्र के उद्घाटन अवसर पर लोक निमाण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

karate competetion बृजमोहन अग्रवाल ने कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाkarate बृजमोहन अग्रवाल ने कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ कराते संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का  अग्रसेन भवन जवाहर नगर में दीप प्रज्जवलन कर  शुभारम्भ करते हुए प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.  ईस अवसर पर प्रमुख रूप से संघ के अजय साहू , विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाडी और गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे.

Education Ministers Conference छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान केन्द्र की स्थापना हो   श्री बृजमोहन अग्रवाल

Brij Mohan Agarwal addressing State Education Ministers Conference held in New Delhi

मॉडल कालेजों की स्थापना में अधोसंरचना का व्यय केन्द्र सरकार उठाए – श्री हेमचंद यादव

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री ने  शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में राज्य के विषयों को जोरदार ढंग से उठाया

रायपुर 8 जून 2011। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के दूरस्थ आदिवासी व नक्सल प्रभावित जिलों में शिक्षा के गुणवत्तापरक एवं तेजी से विकास के लिए टीचर्स ट्रेनिंग सेन्टर व रिसर्च सेंटर की स्थापना की मांग केन्द्र सरकार से की है। वे आज नई दिल्ली में आयोजित राज्य के शिक्षा मंत्रियों के सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिये आवश्यक भूमि उपलब्ध करायेगी। सम्मेलन में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल, मानव संसाधन राज्य मंत्री सुश्री डी. पुरन्देश्वरी तथा छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव भी उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, शिक्षा के अधिकार कानून के क्रियान्वयन में शिक्षकों की भर्ती एक बड़ी समस्या है राज्य के दूरस्थ आदिवासी व नक्सल प्रभावित जिलों में बड़ी संख्या में विज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन आदि विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाना है। उन्होंने इसके लिए केन्द्र से मांग की है कि शिक्षा के अधिकार कानून में संशोधन लाकर शिक्षकों की भर्ती की समयावधि 5 साल तक बढ़ायी जाये। उन्होंने बताया कि, राज्य को इसके क्रियान्वयन के लिये 10 हजार करोड़ रूपए की आवश्यकता है जिसका प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में एडुसेट (उपग्रह अन्त:क्रिया केन्द्र) के माध्यम से शिक्षकों व बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी इस सुविधा का विस्तार करने के लिए उन्होंने केन्द्र से 250 एडुसेट स्वीकृत किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों में जब तक छात्रावास नहीं होंगे तब तक मॉडल स्कूल की उपयोगिता पूरी नहीं होगी। श्री अग्रवाल ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कलों में भी ई-लर्निग के विकास को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। श्री अग्रवाल ने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सभी स्कूलों के लिए सुविधा जनक भवनों की अनिवार्यता की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए पांच साल की एक कार्य योजना बनायी जानी चाहिए। इसके साथ ही समस्त भवनों की ड्राईग-डिजाईन भी एक समान होनी चाहिए।

सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार मॉडल कालेजों की स्थापना के लिए निर्धारित लागत 8 करोड़ रूपये में से केवल एक तिहाई राशि दे रही है और राज्य के लिए दो तिहाई राशि व्यय करने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में केन्द्र को अधोसंरचना का पूरा व्यय उठाना चाहिए । श्री यादव ने उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्रदान करने की योजना के बारे में कहा कि इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी राज्यों को उपलब्ध करायी जानी चाहिए ताकि राज्य के विद्यार्थी भी इसका पूरा लाभ ले सकें । उन्होंने कालेजों के सर्वे के लिए बनाए जा रहे साफ्टवेयर को राज्यों को भी उपलब्ध कराने की मांग की। सम्मलेन में उन्होंने कुलपतियों की नियुक्ति में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात भी कही। सम्मेलन में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राऊत, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री सी. के. खेतान और संचालक लोक शिक्षण श्री के. आर. पिस्दा उपस्थित थे।

रायपुर 7 जून 2011। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि देश में व्यापक तौर पर बेरोजगारी की समस्या से निजात पाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाना एक बेहतर उपाय हो सकता है। उन्होंने उक्त विचार आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा की अर्हता संरचना की बैठक में रखे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को कारगर बनाने के लिए क्षेत्र में प्रचलित एवं परम्परागत व्यवसाय के कौशल को स्कूल स्तर पर विकसित किया जाना होगा, ताकि बच्चों में पारिवारिक व्यवसाय के प्रति जुड़ाव एवं कौशल का विकास हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा की अर्हता संरचना तैयार किए जाते समय सामान्य शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, प्रशिक्षण एवं उच्च शिक्षा को आपस में जोड़ते हुए एक समेकित संरचना तैयार किए जाने पर बल दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्कूल स्तर पर कक्षा दसवीं तक व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए। इसके बाद हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बच्चों को व्यवसायगत विशेषज्ञता दिलाने के लिए पाठयक्रम संचालित करने का प्रावधान किया जाना जरूरी है।

Central Education Advisory Board Meeting शिक्षा के अधिकार अधिनियम को पूरा करने के लिए केन्द्र 75 प्रतिशत अनुदान दें   बृजमोहन अग्रवाल

58 Central Education Advisory Board Meeting

Central Education Advisory Board Meeting1 शिक्षा के अधिकार अधिनियम को पूरा करने के लिए केन्द्र 75 प्रतिशत अनुदान दें   बृजमोहन अग्रवाल

58 Central Education Advisory Board Meeting

Central Education Advisory Board Meeting2 शिक्षा के अधिकार अधिनियम को पूरा करने के लिए केन्द्र 75 प्रतिशत अनुदान दें   बृजमोहन अग्रवाल

58 Central Education Advisory Board Meeting

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की बैठक में की मांग

श्री अग्रवाल की मांग पर केन्द्रीय मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने मॉडल स्कूल की लागत बढ़ाने तथा छात्रावास का प्रावधान करने की घोषणा की

रायपुर 7 जून 2011। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्र शासन से शिक्षा के अधिकार अधिनियम को पूरा करने के लिए दी जाने वाली अनुदान में केन्द्रीय अंशदान 75 प्रतिशत तथा राज्य का अंशदान 25 प्रतिशत किए जाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग नई दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 58 वीं बैठक में की है। बैठक में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अजय माकन, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्रीमती एस पुरंदेश्वरी उपस्थित थी।

श्री बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने मॉडल स्कूल के लिए भवन निर्माण की ईकाई लागत बढ़ाने की स्वीकृति दी । इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा बैठक में की। श्री अग्रवाल ने प्रभावी तरीके से इन दोनाें मांगों को बैठक में उठाया जिसका समर्थन अन्य राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने भी किया । उन्होंने राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में शिक्षण्ा तंत्र के विकास हेतु अलग मापदंड बनाये जाने के साथ इन जिलों में विशेष पैकेज दिए जाने की मांग रखी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन जिलों में निर्माण कार्यो की ईकाई लागत बढ़नी चाहिए। साथ ही यहां शाला भवनों के साथ शिक्षकों के लिए भी आवास गृहों की व्यवस्था का होना नितांत आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने केन्द्र से अनुरोध किया कि, राज्य को एकीकृत वित्तीय सहायता प्राप्त हो ताकि लक्ष्यों को पूरा करने का माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा मिलाकर एक से दस तक केन्द्रीय सहायता, सर्वशिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से होती है। जब तक सभी बच्चों को कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा योजनाबध्द तरीके से नहीं दी जायेगी, तब तक उनके कैरियर की दिशा नहीं बन पायेगी । इसके लिए उन्होंने यारहवीं और बारहवीं की कक्षा को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के दायरे में तत्काल प्रभाव से लाने का सुझाव दिया है।

शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में बताया कि, राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी सरस्वती सायकल योजना का सकारात्मक परिणाम आया है। इस योजना की शुरूआत के पूर्व हाई स्कूलों में बालकों की तुलना में बालिकाओं का प्रतिशत 65 रहता था, जो अब बढ़कर 92 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि, राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को नि:शुल्क पाठयपुस्तक वितरण किया जा रहा है। वर्ष 2003-04 में सात लाख 27 हजार 751 पुस्तकों का वितरण किया गया था। वहीं वर्ष 2010-11 में इसकी संख्या दो करोड़ 32 लाख 62 हजार 101 थी। उन्होंने बताया कि, राज्य में इस वर्ष कक्षा पहली से आठवी तक समस्त बालिकाओं अनुसूचित जाति, जनजाति के बालकों तथा सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों के बालकों को गणवेश दिया जा रहा है। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राऊत, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री सी. के. खेतान, संचालक लोक शिक्षण श्री के. आर. पिस्दा भी उपस्थित थे।

Private School Parls launched1 स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निजी स्कूल पर्ल्स का  शुभारंभ किया

Brijmohan Agrawal launched private school parls

Private School Parls launched स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निजी स्कूल पर्ल्स का  शुभारंभ किया

Brijmohan Agrawal on the occasion of private school parls launching

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक निजी स्कूल पर्ल्स का अशोका रत्न में शुभारंभ किया इस अवसर पर छगन मूंदड़ा सहित स्कूल के संचालक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे.

char dham yaatra स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सपरिवार चार धाम की यात्रा पर

Brij Mohan on Char Dham's religious journey

सपरिवार चार धाम की यात्रा के दौरान बद्रीनाथ में  प्रदेश के लोकनिर्माण स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार