रायपुर/३०-०७-११/ संस्कृति,लोक निर्माण एवं स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,आज मोतीबाग में आयोजित हरेली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए जहा पर उन्होंने हरेली त्यौहार की महत्ता पर अपनी बात रखते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने संकल्प लेने की बात कही.
बारबाडोस वेस्टइंडीज में ७ से २० अगस्त तक अधिवक्ताओं के तृतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्वकप स्पर्धा के लिए भारतीय अधिवक्ताओं की टीम में छत्तीसगढ़ रायपुर से चयनित तीन सदस्यों भूपेंद्र जैन, अरमान खान, और वजाहत रिजवी ने लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से आज शाम शंकर नगर स्थित आवास पर सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.श्री अग्रवाल ने अधिवक्ता खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने सुभकामनाये दी है .

Newly appointed President of Chhattisgarh State Finance Commission Mr. Ajay Chandrakar courtesy visited to Brij Mohan Agarwal
रायपुर/ लोकनिर्माण एवं स्कूली शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय चंद्राकर सौजन्य भेट की .इस दौरान श्री चंद्राकर की नियूक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाये दी है .

Chhattisgarh multi-cultural institution's site overview by Minister of Agriculture Shri Sahu and Cultural Minister Agarwal

Minister of Agriculture Shri Sahu and Cultural Minister Agarwal Overview site of Chhattisgarh multi-cultural institutions
रायपुर, 26 जुलाई 2011/पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू के साथ प्रस्तावित छत्तीसगढ़ बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए स्थान चयन करने आज रायपुर-महासमुंद मार्ग में तीन स्थानों का अवलोकन किया। मंत्रीद्वय ने इस क्षेत्र में राज्य स्तरीय यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला,राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम कार्यालय परिसर और छोकरा नाले के आगे इंदिरा गांधी कृषि विश्वद्यालय की जमीन का अवलोकन किया। उन्होंने इन तीनों स्थानों के अवलोकन के पश्चात इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को उपयुक्त बताया और अधिकारियों से इस जमीन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्थल अवलोकन के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहु, रायपुर कलेक्टर डॉ. रोहित यादव, संचालक कृषि विभाग श्री प्रताप राव कृदत्त, संचालक संस्कृति श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ला सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
स्थल अवलोकन के बाद संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने शंकर नगर स्थित अपने निवास पर कृषि विभाग और संस्कृति विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू भी मौजूद थे। संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में छोकरा नाला के आगे के दायीं ओर अग्रसेन धाम पहंुच मार्ग के बाजू की लगभग पन्द्रह एकड़ जमीन प्राप्त करने के लिए जरूरी कार्रवाई तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान के स्थापना की महत्वाकांक्षी योजना है। इस संस्थान के माध्यम से राज्य की विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रदर्शन, विकास, प्रचार-प्रसार और संकलन के कार्य किए जाएंगे। इस संस्थान में साहित्यकारों और कलाकारों की समितियां बनायी जाएंगी। बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान परिसर में आडिटोरियम, मुक्ताकाश मंच और आर्ट गैलरी विकसित की जाएगी। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने छोकरा नाले के आगे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की जमीन में से जरूरत के अनुसार जमीन बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए देने की सहमति देते हुए कहा कि इसके बदले में कृषि विश्वविद्यालय को अन्य जगह पर जमीन दी जा सकती है।
चित्रकोट को मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने के साथ अन्य प्रस्तावों को स्वीकृत करने का केन्द्र शासन से आग्रह
रायपुर, 23 जुलाई 2011/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृत करने की मांग केन्द्र शासन से की है। उन्होंने केन्द्र शासन से बस्तर के प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट को मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने पर विशेष रूप से आग्रह किया। श्री अग्रवाल ने आज महाराष्ट्र के औरंगाबाद में देश के पश्चिमी राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन में यह मांग रखी। यह सम्मेलन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सम्मेलन में केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुल्तान अहमद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाव्हाण, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार राय, केन्दीय पर्यटन सचिव श्री आर.एच. ख्वाजा, राज्य शासन के पर्यटन विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहू सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्री उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। नया राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनायी है। राज्य शासन द्वारा पर्यटन विशेषताओं से परिपूर्ण सौ से अधिक स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों में पर्यटन सुविधाओं के विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनवासियों की संस्कृति और रहन-सहन विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राज्य की कुल आबादी का 31.76 प्रतिशत जनजातियों का है। आदिवासियों का जीवन, उनकी वेशभूषा और जीवनशैली उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर माघ-पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक हर साल लगने वाले राजिम कुंभ की शुरूआत की है। छत्तीसगढ़ का पुरातात्विक स्थल सिरपुर प्राचीन समय में हिन्दू, जैन व बौद्ध धर्म का प्रमुख आस्था स्थल रहा है। राज्य शासन द्वारा सिरपुर के विकास के लिए एकीकृत विकास पर्यटन योजना बनायी गई है। उन्होंने सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में स्थित विश्व के प्राचीनतम रंगमंच रामगढ़, कुटुमसर गुफा, चित्रकोट जलप्रपात, भोरमदेव, ताला, मल्हार, चम्पारण्य, गिरौदपुरी, डोंगरगढ़, शिवरीनारायण, दामाखेड़ा, पुरखौती मुक्तांगन, मैनपाट, चैतुरगढ़, राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारणों तथा हिल स्टेशनों की विशेष रूप से चर्चा की।
श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 22 स्थानों में होटल-मोटल का निर्माण किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति एवं पर्यटन प्रोत्साहन योजना बनाई गई है। राज्य में स्टेट आफ दि आर्ट कन्वेशन केन्द्रों, सेमीनार हाॅल आदि की स्थापना को प्रोत्साहित कर कार्पोरेट इवेन्ट्स को बढ़ावा देते हुए उच्च क्रय शक्ति वाले व्यापारिक पर्यटकों को आवश्यकतानुसार सुविधाएं, जैसे होटल्स, मनोरंजन, उद्यान, मल्टीप्लेक्स थियेटर, हेल्थ स्पाॅस, शाॅपिंग सेन्टर, गोल्फ कोर्सेस इत्यादि सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पर्यटन से सबंधित सूचना एवं प्रचार प्रसार के लिए पर्यटन पोर्टल टच स्क्रीन इंफरमेशन किओक्स, मल्टी मीडिया, सी.डी. का उपयोग किया जा रहा है। सभी पर्यटन केन्द्रों पर पर्यटकों के लिए मैत्रीपूर्ण कदम, जैसे मीटर युक्त टैक्सी, कम्प्यूटर आधारित सूचनाएं एवं आरक्षण व्यवस्था, व्यवस्थित शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स तथा स्मारिका, ब्रोशर्स, लीफलेट एवं अन्य डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। मेलों का आयोजन कर स्थानीय व्यजनों, कला एवं शिल्प, स्थानीय लोकनृत्य को प्रोत्साहित करना एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों आदि में सहभागिता सुनिश्चित करना भी हमारा प्रयास है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा केन्द्रीय परियोजनाओं के अंतर्गत चित्रकोट के विश्वस्तरीय प्रकाशीकरण, तीरथगढ़ में नेचर ट्रेल, कुटुमसर में इंटरप्रिटेशन सेन्टर का निर्माण, चित्रकोट केम्पस में केम्पसाइट एवं वाटर स्पोर्ट का विकास, मेगा पर्यटन परिपथ में पांच उद्यानों, पैगोडा का निर्माण, बारसूर स्थित बत्तीसा मंदिर में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, सिरपुर में हेरिटेज ट्रेल, गंगरेल डेम में नेचर ट्रेल, स्पा, पंचकर्म सेंटर, वाॅटर स्पोर्टस और उद्यान विकसित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके अलावा कोडार बांध के आस-पास पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा राजधानी रायपुर के नजदीक माना-तूता में डायनोसोर पार्क निर्माण से संबंधित योजनाएं अनुमोदन के लिए केन्द्र सरकार के पास लंबित है। श्री अग्रवाल ने बताया कि कोरवा ट्राइबल सर्किट, सरगुजा सर्किट, डेस्टीनेशन टूरिज्म के अंतर्गत कारवां पार्क (हसदेव बांगो), विवेकानंद सरोवर, वेलनेस स्पा, विलेज लोहारडी, बिलासपुर-रायपुर-जगदलपुर मार्ग के वे साइड अमेनिटी तथा महानदी सर्किट के विकास के लिए केन्द्र शासन से वित्तीय सहायता प्राप्त करने इस वर्ष प्रस्ताव भेजा जाना है।
रायपुर, 22 जुलाई 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज यहां मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री द्वय ने अपने-अपने राज्यों में संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की चर्चा की और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले को नक्सली क्रूरता करार दिया
नक्सली लोकतंत्र के पक्षधर नहीं है-श्री बृजमोहन अग्रवाल
नक्सली विकास विरोधी है-श्री बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर/२१/०७/११/ मैनपुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के काफिले में हुए नक्सली हमले की राज्य के लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तीव्र निंदा करते हुए इसे नक्सलियों का कायराना कृत्य करार दिया साथ ही उन्होंने हमले में मृत लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है. देर रात अस्पताल पहुंचकर कर हमले में घायल लोगो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली साथ ही घायलों के परिजनों को ढाढस भी बंधाया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल से मुलाकात कर सरकार की ओर हरसंभव सहयोग करनें करने की बात भी कही.
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसान सम्मलेन से लौट रहे कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले को नक्सली क्रूरता करार दिया और कहा की नक्सलियों ने यह हमला कर एक बार फिर यह साबित कर दिया की वे लोकतंत्र के पक्षधर नहीं है और विकास विरोधी है.नक्सली ऐसे अमानवीय कृत्य कर आखिर क्या साबित करना चाहते है?
श्री अग्रवाल ने कहा की नक्सलवाद विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योकि यह विषय सीधे तौर पर जनता से जुड़ा है.हम देश-प्रदेश का विकास चाहते है और नक्सली विकास में बाधक बने हुए है . छत्तीसगढ़ सरकार ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों के पूर्ण खात्मे के लिए संकल्परत है.उन्होंने कहा की कांग्रेस–भाजपा हम सबको एकजुट होकर राज्य व देश हित में नक्सलवाद का जल्द खात्मा करना होगा. श्री अग्रवाल घटना के बाद से ही पीडितों के संपर्क में रहे और उन्हें ढाढस बंधाते रहे.
इस सम्बन्ध में श्री अग्रवाल ने न्यू सर्किट हॉउस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल से मुलाकात कर उक्त सम्बन्ध में चर्चा की और हरसंभव सहयोग की बात कही.
रायपुर, 20 जुलाई 2011
प्रदेश के लोकनिर्माण स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज देर रात्रि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल जाकर नक्सली हमले में घायल हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हाल चाल पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

Shri Jagat Prakash Nadda and shri Brijmohan agrawal addressing meeting of District core group at Mahasamund.
संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करना है – बृजमोहन
रायपुर/19/07/11/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा अपने जिला प्रवास कार्यक्रम के तहत राज्य के लोकनिर्माण, शिक्षा, पर्यटन एवं प्रभारी मंत्री महासमुंद बृजमोहन अग्रवाल के साथ पहली बार महासमुंद पहुचे. महासमुंद में आयोजित जिला कोरग्रुप सहित मोर्चा-प्रकोष्ठो की बैठक को संबोधित करते हुए इन नेताओं ने सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बनाकर जनहित में कार्य करते रहने की नसीहत दी और कहा की संगठन के मामले में यह जिला सबसे बेहतर है किन्तु आज प्रदेश में सरकार होने के बावजूद भाजपा का एक भी विधायक इस जिले से नहीं है .जनता के विश्वास के साथ ही हमें फिर से जिले के चारों विधानसभा में भाजपा का परचम लहराना है यह संकल्प हमें लेना है .
न्यू सर्किट हाऊस महासमुंद में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के भाजपा प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की राजनीति में हर बार पूर्णमासी ही नहीं अमावश्या भी आती है इसलिए कार्यकर्ताओं को विपरीत परिस्थितिओं में धेर्य बनाये रखना चाहिए. श्री नड्डा ने कहा की देश आज कठिन दौर से गुजर रहा है महंगाई के कारण चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है .माताओं-बहनों को समझाना है महंगाई क्यों है ?हमें समाज के हर वर्ग ,हर बुद्धजीवी को अपने साथ लेते हुए उन्हें बताना है की देश की हर समस्या का निदान केवल भाजपा है.
राज्य के लोकनिर्माण,शिक्षा,पर्यटन एवं प्रभारी मंत्री महासमुंद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की संगठन की दृष्टि से महासमुंद काफी मजबूत हो रहा है .इस जिले के चार में से एक भी विधायक हमारे नहीं है हमें आत्ममंथन कर कमियों को दूर करना होगा .श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा की हमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करना है,आपकी ही जवाबदारी है की सरकार के बेहतर काम से जनता को अवगत कराये ताकि जनता के विश्वास के साथ विधानसभा जीत का उपहार मिल सके.
उक्त बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह, सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री व जिला संगठन प्रभरी अजय चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर, इन्द्रजीत सिंह सहित कोर ग्रुप, जिला संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रमुख मौजूद थे.
रायपुर/ १७-०७-११/ छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्व.कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम परिसर माना केम्प में आज राज्य के लोक निर्माण,स्कूली शिक्षा,पर्यटन,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्व.कुलदीप निगम की प्रतिमा का अनावरण किया इस दौरान संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता व् गणमान्य नागरिक उपस्थित थे .
रायपुर/ १७-०७-११/ राज्य के लोक निर्माण,स्कूली शिक्षा,पर्यटन,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित आंगनबाडी प्रशिक्षण केंद्र माना केम्प में पौध रोपण किया .इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगो से स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने की अपील की और कहा की प्रकृति का संतुलन बनाये रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है .

Jagat Prakash Ndda and Mrs. Mallika Ndda met courtesy of the leaders of the Vidyarthi parishad (Student Council).

Jagat Prakash Ndda and Mrs. Mallika Ndda met courtesy of the leaders of the Vidyarthi parishad(Student Council) at Brijmohan Agrawal's house.
आज रात्रि प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा एवं श्रीमती मल्लिका नड्डा ने अपने समय के विद्यार्थी परिषद के नेताओं से सौजन्य मुलाकात की. इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, शिवरतन शर्मा, सच्चिदानंद उपासने, डॉ. विमल चोपड़ा, विवेक सक्सेना, यशवंत जैन, डॉ. अशोक त्रिपाठी, चंद्रहास चंद्राकर, डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, राजेश यादव, डॉ. प्रमोद बघेल, शैलेन्द्र बघेल प्रदीप चंद्राकर, डॉ. सोमनाथ यादव, प्रकाश ठाकुर, अखिलेश सोनी, सनत शर्मा, प्रदीप चंद्राकर सहित तत्कालीन विद्यार्थी परिषद के नेतागण उपस्थित थे. श्रीमती नड्डा मध्यप्रदेश में विद्यार्थी परिषद में काफी सक्रीय रही है उन्होंने परिषद के प्रदेश मंत्री का दायित्व भी तत्कालीन मध्यप्रदेश में निभाया है.

Public Works and School Education Minister Brij Mohan Agarwa attended marital introduction conference held by Agrawal Sabha at Agrasen Dham.
रायपुर/१६/०७/२०११ समाज से ही हमारी पहचान – मान और सम्मान है. समाज का गौरवशाली इतिहास और परंपरा ही सेवाभाव को मन में संजोकर आगे बढते रहने की प्रेरणा देता है. समाज ने हमें सब कुछ दिया है ,पर हमने समाज को क्या दिया ? यह बात हमें हमेशा ध्यान में रखना चाहिए की हमें अपने अग्रवाल समाज को भव्य और दिव्य बनाना है. उक्त बाते लोकनिर्माण व स्कूली शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मलेन के दौरान कही . इसी अवसर पर सभा द्वारा प्रकाशित परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया .
श्री अग्रवाल ने आगे कहा की परिचय सम्मलेन के माध्यम से समाज को जोड़कर बड़े पुण्य का काम किया जा रहा है इसी प्रकार सामूहिक विवाह का भी भव्य आयोजन होना चाहिए ताकि सक्षम लोगो के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामाजिक बंधूओं के भी बेटे-बेटिओं की भी शादी शानदार ढंग से हो सके. हम निस्चय करे की नई पीढ़ी को अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना है,साथ ही संस्कारवान भी बनाना है उन्हें यह सीख देनी है की बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरि है. समाज की सेवा बगैर जीवन सफल नहीं होगा. इसी दौरान श्री अग्रवाल ने अग्रवाल सभा द्वारा प्रकाशित परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया .
उक्त सम्मलेन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता,राष्ट्रीय मंत्री गोपाल शरण गर्ग,रामजीलाल अग्रवाल,जगदीश अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,एस.पी गुप्ता,इश्वर अग्रवाल,राजेंद्र गुप्ता,पवन अग्रवाल,विजय गुप्ता,चतुर्भुज अग्रवाल,राम अवतार अग्रवाल,हनुमान प्रसाद अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, कैलाश मोरारका सहित छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उडीसा,विदर्भ से आए सैकड़ों अग्रवाल बंधू उपस्थित थे .
रायपुर/अपने १५ दिवसीय विदेश प्रवास से लौटने के बाद आज सुबह से ही लोकनिर्माण व स्कूली शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर मिलने वालों तांता लगा लगा रहा. रायपुर शहर सहित प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आये उनके समर्थकों ने भेट की साथ ही मौजूद आमजनों की समस्याओ से रूबरू हुए और उनके निराकरण के निर्देश भी दिए.
रायपुर १३ जुलाई २०११
प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने १५ दिवसीय अमेरिका प्रवास से आज शाम ४:३० बजे जेट एयरवेज के विमान से रायपुर पहुंचे. माना विमानतल में श्री अग्रवाल का उनके समर्थकों ने नारेबाजी फूल माला, पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया उन्हें विमानतल से बहार आने में ही ३० मिनट लग गए. विमानतल के बहार भी देर तक स्वागत का सील सिला चलता रहा.
विमानतल से श्री अग्रवाल सीधे अपने रामसागरपारा स्थित निवास गए. और माता पिता एवं बड़ों का आशीर्वाद लिया साथ ही साथ गौमाता की पूजा भी की. विमानतल से निकलते ही श्री अग्रवाल का शहर के विभिन्न स्थानों पर भी आतिशबाजी, ढोल ढमाके, फूल मालाओं, पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया. नयी राजधानी मार्ग के पास भाजपा सिविल लाइन मंडल, ग्राम फुंडहर में भाजयुमो द्वारा, वी. आई. पी. चौक, शंकरनगर चौक, जयस्तंभ चौक में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर द्वारा यूवामोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर निगम के सभापति संजय श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, हज कमेटी के चेयरमन डॉ. सलीम राज, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष, मनोहर चतवानि, श्याम चावला, सचिन मेघानी, पुष्कल बानी, राहुल चंदनानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और समर्थक उपस्थित थे.
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने १५ दिवसीय अमेरिका प्रवास के अंतिम दिन ११ जुलाई को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संगठन का अवलोकन किया. यू. एन. ओ. के अधिकारीयों ने श्री अग्रवाल को वहाँ के सभा भवन, सुरक्षा व्यवस्था, ब्राडकास्टिंग सिस्टम सहित अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया.
न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी शहर में बसे नॉन-रेसिडेंशियल इंडियन एसोशिएशन व्दारा स्कूल शिक्षा मंत्रीजी का भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ उनकी भारत से जुडी यादों पर विस्तार से चर्चा की गई । यहाँ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से आए हुए अनेक पुराने साथी एक दूसरे से मिल सके और आपस में मिलकर विकास कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया । पर्यटन मंत्री व्दारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य को सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बताया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से रायपुर एवं भिलाई से आत्मासिंग, गोपाल बैनर्जी, प्रितेश दावडा, हरिन्दर सिंग, संजय पटेल, रणजीत परिहार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे । छत्तीसगढ़ से जुडी अपनी पुरानी यादों एवं लोक गीतों के शब्दों को गुनगुनाते हुए कुछ साथी भावुक हो गए और मंत्री जी ने सभी को छत्तीसगढ़ भ्रमण हेतु आने एवं विकास कार्यों में सहयोग देने का आमंत्रण दिया गया । अमेरिका में बच्चों की शिक्षा की स्थिति की जानकारी भी इस अवसर पर ली गई ।
अपने दो सप्ताह के अमेरिका प्रवास के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को मंदिर जाने की अपने आदत का पालन यहाँ परदेश में भी निभाया गया । सियाटेलमें भारतीय समुदाय के साथ उन्होने पूजा-अर्चना की एवं वहाँ उपस्थित समुदाय को संबोधित भी किया । सेन फ्रांसिस्को से लॉस एंजेल्स के 615 किमी लंबी रोड यात्रा के बीच में शनिवार रात उन्होने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन हेतु अपने लॉस एंजेल्स स्थित संपर्क सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर दिन समाप्त होने के पूर्व लगभग 11 बजे रात वे लॉस एंजेल्स पहुँचने के पहले एक स्थानीय मंदिर में पहुँच ही गए । श्री बृजमोहन अग्रवाल के आने की सूचना प्राप्त होने पर मंदिर के पुजारी भी रात को वहाँ पहुँच कर पूजा-अर्चना की रस्म निभाई । इसी प्रकार अन्य शहरों के अलावा यहाँ से अपनी यात्रा समाप्त करने से पूर्व न्यूयॉर्क में एक मंदिर में उन्होने विशेष पूजा अर्चना करते हुए परदेश में भी नियमित रूप से अपना धर्म निभाया ।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यहाँ के ओवरसीज़ फ्रेण्ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए अपने भाषण में छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य में पर्यटन के विकास की दृष्टि से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । उन्होने सभी को अपने राज्य में भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया । इस अवसर पर टेम्पा फ्लोरिडा के प्रमुख श्री चन्द्रकांत पटेल के साथ मुख्य रूप से श्री संजय पटेल, श्री वी. के. सभापति, श्रीमति बीना सभापति, श्री क्षितिज पटेल, श्री आर.पी. सिंग, अनुन मदान, जयेश पटेल, श्रीमति सीता शर्मा श्रीमती नीलिमा मदान, श्रीमती कमला सिंह, श्रीमती शेफाली पटेल, श्री कृष्णा रेड्डी, श्री रक्श पटेल, श्री अलकेश शाह, श्री हरेश मेहता आदि उपस्थित थे । चर्चा के दौरान द इण्डियन पैनोरमा के प्रधान संपादक प्रोफ. इन्द्रजीत सिंग सलूजा द्वारा मंत्री महोदय से राज्य में किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली गई । कार्यक्रम के दौरान राज्य के पर्यटन मंत्री व्दारा अपने विभाग की ओर से तैयार छत्तीसगढ़ ट्रैवलर प्लान की पुस्तिका एवं सीडी उपस्थित सदस्यों को भेंट की ।

Brijmohan agrawal overview entire Niagara State Garden by Echo - Frendli Tram and he spoke to his supervisor.
राज्य के पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत व्दारा विश्व-प्रसिद्ध नियाग्रा जलपप्रपात का अवलोकन किया गया । यहाँ न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो के समीप स्थित नियाग्रा जलप्रपात में पर्यटकों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया गया । पर्यटकों की जानकारी के लिए जगह जगह लगाए गए कियोस्क, पर्यटन स्थलों को प्रोमोट करने हेतु निर्मित विभिन्न फिल्मों, पर्यटकों को रोमांचित करने हेतु मैड ऑफ द मिस्ट, इको-फ्रेण्डली ट्रेन के माध्यम से पूरे नियाग्रा फाल्स स्टेट पार्क, लाइट अप न नाइट फायर वर्क्स, जगमगाते जलप्रपात आदि का आनंद लिया गया ।
रायपुर 8 जुलाई 2011/स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रवास के दौरान लॉस एजिल्स शहर और उसके आसपास के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे यूनिवर्सल स्टूडियो, डिजनीलैंड, सी-वर्ल्ड ग्रेंड केन्यन और सेनफ्रांसिस्को शहर में गोल्डन गेट ब्रिज का अवलोकन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी थे।
विश्व विख्यात यूनिवर्सल स्टूडियो में फिल्म निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से रोचक जानकारी दी जाती है। इस भव्य स्टूडियो में रेल यात्रा के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध अनेक फिल्मों के दृश्यांकन के बारे में भी बताया जाता है। इस स्टूडियो में समुद्री युद्ध का रोमांचकारी दृश्य दिखाया जाता है। डिजनीलैंड में हर उम्र के व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध हैं। एक नाव आकार के झूले पर बिठाकर देश-दुनिया की विख्यात कथाआंे और कहानियों के प्रत्यक्ष अनुभव कराए जाने की व्यवस्था है। श्री अग्रवाल ने कैलिफोर्निया के सेनडियेगो शहर में पर्यटन स्थल सी वर्ल्ड का भी अवलोकन किया। यहां पर किलर व्हेल,डॉलफिन शो और सी लायन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं। इसके साथ-साथ समुद्र से जुड़ी रोचक जानकारियां भी यहां मिलती है। श्री अग्रवाल लॉस वेगास में हेलीकाप्टर से ग्रेंड केन्यन सेलिब्रेशन का अवलोकन भी किया। यहां विशाल क्षेत्र पर खुबसूरत लॉस वेगास शहर बसा है। ग्रेंड केन्यन कालेराडो नदी की घाटी का आकर्षक पर्यटन स्थल है। लगभग 446 किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस जगह में मनमोहक
प्राकृतिक दृश्य हैं। पर्यटकों को 60 किलोमीटर की यात्रा कराते हुए ऊंची पहाड़ी पर पहुचाया जाता है जहां स्काई वॉक और जलयात्रा का आनंद पर्यटकों को मिलता है।
श्री अग्रवाल ने सेनफ्रांसिस्को शहर में अद्भुत गोल्डन गेट ब्रिज अवलोकन किया। वर्ष 1937 में बने इस सस्पेंशन ब्रिज को दुनिया का आठवां आश्चर्य माना जाता है। इसी ब्रिज की तकनीक पर कोलकाता में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया है। छह लेन वाले इस ब्रिज पर सायकल चालकों के लिए भी अलग एक लेन की व्यवस्था है।
अमेरिका के दौरे पर निकले मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा सिएटल में मेयर इन काउंसिल के कार्यालय का दौरा किया इस दौरान अनेंक लोगों ने श्री अग्रवाल से भेंट की । सिएटल के मेयर श्री माइक पेट्रिक मेकगिन व्दारा श्री बृजमोहन अग्रवाल के स्वागत के साथ साथ सिटी हाल का अवलोकन भी करवाया गया । यहाँ सिटी काउंसिल में मुख्य विभागों के रूप में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड विभाग, शहरी लाइट्स, परिवहन, आर्थिक विकास, योजना एवं बजट आदि शामिल हैं । इन सभी विभागों के कार्यों से मंत्रीजी को अवगत करवाया गया ।
दिनाँक 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस को यहाँ के निवासी बडे धूमधाम से मनाते हैं । आज यहाँ लॉस एंजेल्स में आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत भी शामिल हुए । यहाँ बडी संख्या में लोग उपस्थित होकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हैं । श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अमेरिकावासियों को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाइयाँ दी ।
रायपुर, 04 जुलाई 2011
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बीते फरवरी-मार्च माह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पांच सौ नये हाईस्कूल खोलने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पांच सौ नये हाई स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। राज्य के बस्तर जिले में 27 नये हाई स्कूल ,बीजापुर जिले में 03, बिलासपुर जिले में 48, दक्षिण बस्तर( दंतेवाड़ा) जिले में 08, धमतरी जिले में 16, दुर्ग जिले में 58, जांजगीर-चांपा जिले में 44, जशपुर जिले में 04, कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 14, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 36, कोरबा जिले में 22, कोरिया जिले में 22, महासमुंद जिले में 27, नारायणपुर जिले में 03, रायगढ़ जिले में 25, रायपुर जिले में 63, राजनांदगांव जिले मे 35 तथा सरगुजा जिले में 45 नये हाई स्कूल खोले गए हैं।

A meeting was held in Brijmohan's house for the preparation of 9 July general meeting against corruption,inflation and money laundering
महंगाई काले धन एवं भ्रष्टाचार को लेकर 9 जुलाई 2011 को होने वाली भाजपा की आमसभा के तैयारियों की बैठक लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई ।
इस आमसभा में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
रायपुर, एक जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने इस वर्ष एक सौ एक शासकीय हाईस्कूलों का उन्नयन कर हायर सेकेण्डरी का दर्जा दिया है। इन नये हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश देने की कार्रवाई चल रही है। सभी स्कूलों के लिए विभिन्न संवर्गों के एक हजार 212 पद सृजित किए गए हैं। इनमें प्रत्येक स्कूल के लिए व्याख्याता या शिक्षाकर्मी वर्ग-1 के पांच पद, शिक्षक या शिक्षाकर्मी वर्ग-2 (व्यायाम शिक्षक) का एक पद, सहायक शिक्षक विज्ञान या शिक्षाकर्मी वर्ग – 3 (विज्ञान) के दो पद, ग्रंथपाल का एक पद, सहायक ग्रेड-3 का एक पद तथा भृत्य (नियमित) के दो पद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस साल फरवरी-मार्च माह में आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में विभाग के एक सौ एक हाई स्कूलों का उन्नयन करने की घोषणा की थी। उनकी घोषण्ाा के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए रायगढ़ जिले के चार शासकीय हाईस्कूलों, कबीरधाम जिले के तीन, बिलासपुर जिले के सात, रायपुर जिले के 17, शिक्षा जिला बलौदाबाजार के सात, शिक्षा जिला बेमेतरा के ग्यारह, दुर्ग जिले के 14, धमतरी जिले के सात, महासमुंद जिले के 17, जांजगीर-चाम्पा जिले के पांच, राजनांदगांव जिले के पांच, सरगुजा जिले के दो तथा बस्तर और कोरिया जिले के एक-एक शासकीय हाईस्कूलों का उन्नयन कर हायर सेकेण्डरी स्कूलों का दर्जा दिया गया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल बार, शासकीय हाईस्कूल केडार, शासकीय हाईस्कूल कपरतुंगा, शासकीय हाईस्कूल छिछोर उमरिया, शासकीय हाईस्कूल प्रतापपुर, शासकीय हाईस्कूल भगवानपुर (सभी सरगुजा जिला), शासकीय हाईस्कूल रूसे, शासकीय हाईस्कूल कंझेटा, शासकीय हाईस्कूल सिंघनगढ़ (सभी कबीरधाम जिला), शासकीय हाईस्कूल डांडगांव, शासकीय हाईस्कूल दाउपारा बिलासपुर, शासकीय हाईस्कूल शंकर नगर बिलासपुर, शासकीय हाईस्कूल देवरी खुर्द, शासकीय हाईस्कूल अखरार, शासकीय हाईस्कूल सोंठी, शासकीय हाईस्कूल टिकारी (सभी बिलासपुर जिला), शासकीय हाईस्कूल फुण्डहर, शासकीय कन्या हाईस्कूल नरदहा, शासकीय हाईस्कूल राखी, शासकीय हाईस्कूल गुजरा, शासकीय हाईस्कूल टेकारी, शासकीय हाईस्कूल बनरसी, शासकीय हाईस्कूल लखौली, शासकीय हाईस्कूल पथरी, शासकीय हाईस्कूल तुलसी बाराडेरा, शासकीय हाईस्कूल देवरी, शासकीय हाईस्कूल गुमा, शासकीय हाईस्कूल गोगांव, शासकीय हाईस्कूल निसदा, शासकीय हाईस्कूल चपरीद, शासकीय हाईस्कूल धूमा, शासकीय हाईस्कूल परसदा कला, शासकीय हाईस्कूल बेल्दार सिवनी (सभी रायपुर जिला), शासकीय हाईस्कूल सुतीउरकुली, शासकीय हाईस्कूल जोरा, शासकीय हाईस्कूल बम्हनपुरी, शासकीय हाईस्कूल लच्छनपुर, शासकीय हाईस्कूल अमेरा, शासकीय हाईस्कूल कोयदा, शासकीय हाईस्कूल मरदा (सभी शिक्षा जिला बलौदाबाजार), शासकीय हाईस्कूल बरहापुर, शासकीय हाईस्कूल डुण्डेरा, शासकीय हाईस्कूल भिलाई, शासकीय हाईस्कूल परसदा (डंगनिया), शासकीय हाईस्कूल कान्दुल, शासकीय हाईस्कूल जंजगिरी(बी.एम.वाय), शासकीय हाईस्कूल मेड़ेसरा, शासकीय हाईस्कूल चीचा, शासकीय हाईस्कूल बोरसी, शासकीय हाईस्कूल कुगदा, शासकीय हाईस्कूल सांकरा, शासकीय हाईस्कूल ओदरागहन, शासकीय कन्या हाईस्कूल तर्रा और शासकीय हाईस्कूल जमराव (सभी दुर्ग जिला) का उन्नयन कर हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाया गया है।
इसी प्र्रकार शासकीय कन्या हाईस्कूल परपोड़ी, शासकीय हाईस्कूल पदुमसरा, शासकीय हाईस्कूल हाटरांका, शासकीय हाईस्कूल अंधियार खोर, शासकीय हाईस्कूल कठौतिया, शासकीय हाईस्कूल चंदनू, शासकीय हाईस्कूल मगरघटा (सभी शिक्षा जिला बेमेतरा), शासकीय हाईस्कूल गोपालपुरी, शासकीय हाईस्कूल बुडेनी, शासकीय हाईस्कूल फरसिया, शासकीय हाईस्कूल परखंदा, शासकीय हाईस्कूल कचना, शासकीय हाईस्कूल सेमरा-बी, शासकीय हाईस्कूल बगदेही (सभी धमतरी जिला), शासकीय हाईस्कूल परसुली, शासकीय हाईस्कूल तमोरा, शासकीय हाईस्कूल तुसदा, शासकीय हाईस्कूल कमरौद, शासकीय हाईस्कूल रायतुम, शासकीय कन्या हाईस्कूल बिरकौनी, शासकीय हाईस्कूल सुखीपाली, शासकीय हाईस्कूल किशनपुर, शासकीय हाईस्कूल कोल्दा, शासकीय हाईस्कूल परधिया सरायपाली, शासकीय हाईस्कूल कलेण्डा (तोरेसिंहा), शासकीय हाईस्कूल मंदिर सरायपाली, शासकीय कन्या हाईस्कूल भंवरपुर, शासकीय हाईस्कूल दुलारपाली, शासकीय हाईस्कूल दुरूगपाली, शासकीय हाईस्कूल बड़े साजापाली, शासकीय हाईस्कूल बाराडोली (सभी महासमुंद जिला), शासकीय हाईस्कूल सकरेली कला, शासकीय हाईस्कूल अमोरा, शासकीय हाईस्कूल देवरघटा, शासकीय हाईस्कूल नंदेली, शासकीय हाईस्कूल देवरी (सभी जांजगीर-चाम्पा जिला), शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध हाईस्कूल राजनांदगांव, शासकीय हाईस्कूल धोधा, शासकीय हाईस्कूल चिचोला, शासकीय हाईस्कूल बुचाटोला, शासकीय हाईस्कूल मोहड़ (सभी राजनांदगांव जिला), शासकीय हाईस्कूल तहसीलपारा कोण्डागांव (बस्तर जिला) और शासकीय हाईस्कूल नगर बैकुण्ठपुर (कोरिया जिला) का भी उन्नयन कर हायर सेकेण्डरी का दर्जा दिया गया है।
रायपुर, एक जुलाई 2011
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अघ्ययन दौरे में अमेरिका के सिएटल शहर में वहां के स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से इन स्कूलों की संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि सिएटल में माइक्रोसाफ्ट कंपनियों के सहयोग से अनेक स्मार्ट स्कूलों का संचालन किया जाता है। इन स्कूलों की कक्षाओं में मल्टीमीडिया पर आधारित अध्ययन-अध्यापन प्रणाली को सुगम बनाने के लिए शिक्षकों को एक चक्के लगे हुए स्टैंड दिए जाते हैं। शिक्षक अध्यापन के लिए स्पीकर,लैपटाप और ओव्हर हेड प्रोजेक्टर सहित अन्य आधुनिक शिक्षण उपकरणों का उपयोग करते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को अधिकारियाें ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग धीमी गति से सीखने वाले बच्चों और किन्हीं कारणों से शाला छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के अधिकारियों ने इन संसाधनों के उपयोग की पूरी प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों केलिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाती है। वार्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन के परिणामों के आधार पर ही व्यापक कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित की जाती है। व्यापक कार्य योजना तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपयोग किए जाने वाले कम्प्यूटर के तत्कालिक मॉडल कितने वर्ष में पुराने हो जाएंगे और कक्षाओं में कम्प्यूटर के नए वर्जन के सेट कब उपलब्ध कराएं जाने है। अधिकारियों ने स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन के बारे में बताया कि प्रत्येक स्कूल के लिए एक ऐसी प्रणाली विकसित की जाती है कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल दूर किया जा सके। इन समस्याओं का निराकरण दूरभाष, एस.एम.एस. और ई-मेल के माध्यम से किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी जाती है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल का स्वागत स्मार्ट स्कूलों के विशेषज्ञों की समिति की प्रमुख सुश्री जूडी ने किया। श्री अग्रवाल ने विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और छत्तीसगढ़ की मूलभूत जानकारी पर आधारित सी.डी. तथा पुस्तिकाएं वितरित की ।





























