सोलह अध्यापकों का होगा सम्मान

रायपुर एक सितम्बर 2011.शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितम्बर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल श्री शेखर दत्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह समारोह राजभवन के दरबार हाल में दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होगा। इस समारोह में वर्ष 2010 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसी समारोह में वर्ष 2011 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पांच सितम्बर हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनायी जाती है। इस अवसर पर आगामी पांच सितम्बर को यहां राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सोलह अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्री अशोक पवार, प्राचार्य, नत्थूजी जगताप, नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी, श्री शशिकान्त सिंह , प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला गवरडंाड जिला सरगुजा, श्री केशवलाल कुशवाहा, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला वाड्रफनगर, शिक्षा जिला रामानुजगंज, श्री अजय कुमार चतुर्वेदी , शिक्षा कर्मी वर्ग – एक शासकीय हाई स्कूल कोटेया, शिक्षा जिला सूरजपुर, श्रीमती निगार अंजुम, प्रधान अध्यापिका शासकीय प्राथमिक शाला नवीन पिपरिया, विकासखंड खैरागढ़ जिला राजनांदगांव, श्रीमती आशा ठाकुर, सहायक शिक्षिका, शासकीय बालक प्राथमिक शाला लखनपूरी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर,, श्री कोदूराम साहू, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मूरता, शिक्षा जिला नवागढ़ , श्री डोमार सिंह निषाद सहायक शिक्षक , शासकीय प्राथमिक शाला किनारगोंदी, गुरूर जिला दुर्ग, श्री सुरेश शर्मा, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाण्डुका, जिला रायपुर, श्री हबेल सिंह अघरिया, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खोड़री, कटघोरा, जिला कोरबा, श्री परदेशी राम वर्मा, व्याख्याता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कवर्धा जिला कवर्धा, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, प्रधान अध्यापक शासकीय रेलवे प्राथमिक शाला चांपा , जिला जांजगीर-चांपा, श्री रमेश कुमार प्रजापति, शिक्षक, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, गोंडवहाल, जिला महासमुंद, श्री अशोक कुमार वर्मा, प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला कुल्हनटोला, गौरेला, जिला बिलासपुर, श्री सच्चिदानंद पटनायक, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, अनुसूचित जाति मोहल्ला, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ तथा श्री ऋषभ कुमार जैन, शिक्षक, उच्चतर माध्यमिक शाला, कोण्डागांव, जिला बस्तर शामिल हैं।