Wednesday, February 22, 2012

55.44 लाख रूपए स्वीकृत

सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजधानी रायपुर की 24 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान अध्यापकों के लिए एक-एक कक्ष बनवाने 55 लाख 44 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष के लिए दो लाख 31 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपुरैना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाठागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला त्रिमूर्ति नगर, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला भनपुरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलीबांधा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संतोषी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जे.आर. दानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रो. जे.एन. पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौबे कालोनी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनडोंगरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोंदवारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजय नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संतोषी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुशालपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अश्वनी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टिकरापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अश्वनी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डगनिया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंगोराभाठा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विवेकानंद और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला निवेदिता (अ) में प्रधान  अध्यापक कक्ष बनवाने की मंजूरी दी गई है।  राज्य शासन के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को इन कक्षों के निर्माण के लिए एजेंसी बनाया गया है।

रायपुर, 30 नवम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रमुख वार्षिक महोत्सवों, मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 41 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। संस्कृति विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इन स्वीकृतियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी राशि वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए मंजूर की गई है।

संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बिलासा महोत्सव बिलासपुर के लिए तीन लाख रूपए, जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव जांजगीर-चाम्पा के लिए पांच लाख रूपए, शिवरीनारायण महोत्सव जांजगीर-चाम्पा के लिए पांच लाख रूपए, सिरपुर महोत्सव सिरपुर के लिए पांच लाख रूपए, ताला महोत्सव बिलासपुर के लिए दो लाख रूपए, रतनपुर महोत्सव रतनपुर बिलासपुर के लिए पांच लाख रूपए, कुदुरगढ़ महोत्सव सरगुजा के लिए एक लाख रूपए, कबीरपंथी मेला दामाखेड़ा रायपुर के लिए दो लाख रूपए, जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा महोत्सव रायपुर के लिए दो लाख रूपए, करिया धुरवा मेला अर्जुनी (पिथौरा) महासमुंद के लिए 50 हजार रूपए, सालाना उर्स पाक कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम दुर्ग के लिए दो लाख रूपए, श्री रामायण सेवा समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम गुण्डरदेही दुर्ग के लिए 50 हजार रूपए, कुरूद दशहरा उत्सव धमतरी के लिए एक लाख 25 हजार रूपए, गढ़बासना चैतराई मेला गढ़बासना कांकेर के लिए एक लाख रूपए, इंदिरा कला एवं संगीत  विश्वविद्यालय खैरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच लाख रूपए कबीरधाम मेला चौरेला दुर्ग के लिए एक लाख रूपए, गौरेय्या धाम मेला चौरेल दुर्ग के लिए एक लाख रूपए तथा रविदास जयंती के अवसर पर मेहर समाज द्वारा राजनांदगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन के लिए एक लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री

रायपुर 29 नवम्बर 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देकर अच्छा नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति अपने इस दायित्व का निर्वहन कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक अपने  बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर : श्री बृजमोहन अग्रवाल बच्चों को इस उम्मीद के साथ स्कूलों में भेजते हैं कि शिक्षा ग्रहण करने से उनके नौनिहालों का भविष्य सुखद होगा। श्री अग्रवाल आज यहां शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आज यहां लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिए गए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नवम्बर 2011 से छठवें वेतनमान का लाभ देने के निर्णय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा श्री राम प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को गुणात्मक बनाने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नई पीढ़ी को अच्छी शिक्षा सुविधा देने अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा देने का कार्य कर सकते है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की उन्नति के लिए जरूरी है कि नई पीढ़ी को हिन्दुस्तान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जाए। आज पूरा विश्व मानने लगा है कि 21वीं सदी हिन्दुस्तान का होगा। इसे सफल करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर भी है। वे नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी बनाने पर ध्यान दे। बच्चे आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बने, इसमें शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ दिलाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जाता हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। श्री रामप्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन पर कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों को छठवें वेतनमान का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सहृदयता और संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय के कारण ही यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दान महादान माना जाता है। शिक्षकगण शिक्षादान के माध्यम से बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम करते हैं।
शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष श्री संजय दुबे ने स्वागत भाषण दिया। संघ के महामंत्री श्री कृष्णा सिंह ने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों की अन्य विभिन्न समस्याओं की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 लोक निर्माण मंत्री ने रूद्री में किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

25 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की घोषणा

रायपुर, 28 नवम्बर 2011. प्रदेश के लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल धमतरी जिले के ग्राम रूद्री में 10 लाख रूपये के नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सहित लगभग 15 लाख रूपये के पंचायत भवन, ऑंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकान, किचन शेड एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने रूद्री में तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण के लिए दस-दस लाख रूपये एवं मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए पाँच लाख रूपये देने की घोषणा की।

श्री अग्रवाल ने कम लागत में बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गाँवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि गाँवों एवं शहरों के विकास के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गाँव, गरीब, किसान और मजदूरों की बेहतरी के लिए अनेक कल्याण्ाकारी योजनाएँ संचालित की जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण किसी बेटी की शादी नहीं रूकेगी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह के लिए पाँच हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये तक का घरेलू सामान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि रूद्री में पिछले तीन साल के भीतर एक करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने कहा कि पिछले आठ साल के दौरान प्रदेश सरकार ने लोगों की बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ0 रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक तीन किलोमीटर क्षेत्र में मिडिल स्कूल, सात किलोमीटर के दायरे में हाईस्कूल प्रारम्भ किए जा रहें हैं। इससे प्रदेश में बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो रहा है। स्वागत भाषण एवं अभिनन्दन पत्र का वाचन स्थानीय सरपंच श्रीमती हेमलता ध्रुव ने किया।

रायपुर, 28 नवम्बर 2011

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मुजगहन में किया साहित्य सदन का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल धमतरी जिले के ग्राम मुजगहन में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित साहित्य संगीत सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तराशने एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने की। साहित्य सदन के माध्यम से यह केन्द्र समाज में चेतना जगाने का कार्य करेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने ग्राम-मुजगहन के स्कूल बाउंड्रीवाल, सी0सी0रोड एवं खेल मैदान के लिए भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान उन्होंने श्री डुमनलाल ध्रुव द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया और काव्य संध्या में भी शरीक हुए।
इस दौरान उन्होंने आयोजकों की ओर से संत कवि पवन दीवान को वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय नारायण लाल परमार स्मृति सम्मान, श्री मुकुन्द कौशल (दुर्ग) को मुकीम भारती स्मृति सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री लक्ष्मण मस्तुरिया को भगवती सेन स्मृति सम्मान, श्री सुशील यदु को स्वर्गीय बसंत दीवान स्मृति सम्मान सहित शॉल – श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक श्री बी0आर0जगबेहड़ा एवं पोटियाडीह के युवा वैज्ञानिक डॉ0लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नेशनल जम्बूरी-2011 स्वीडन में प्रतिनिधित्व कर चुकी छात्रा कुमारी सविता नेताम को भी सम्मानित किया।

diabetes care बृजमोहन ने किया मधुमेह रोको अभियान का शुभारंभ

मधुमेह की जनक है सुविधा युक्त जीवन शैली

diabetes 300x199 बृजमोहन ने किया मधुमेह रोको अभियान का शुभारंभरायपुर 26 नवम्बर 11/ मधुमेह के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक करने की आवश्यकता है । स्वस्थ छत्तीसगढ़ में यह जरूरी है कि लोग इस रोग के फैलने के पहले अपनी दिनचर्या की शुरूआत योग से करें । यह विचार पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मधुमेह रोकने के उपाय कही भी नहीं हो रहे हैं जिसके कारण योग जरूरी है।

विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान द्वारा मधुमेह रोको अभियान का आज शुभारंभ न्यू सर्किट हाउस में हुआ । मुख्य अतिथि की आसंदी से लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा एवं जीवन शैली के कारण मधुमेह रोग पूरे प्रदेश में पैर पसार रहा है । इस रोग के बढ़ने के कारण आधुनिक एवं सुविधा युक्त जीवन शैली है । उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना जीवन इतना सुविधा युक्त बना दिया है कि टी.व्ही. भी बंद करना है तो उसके लिए रिमोट प्रयोग करते हैं, उठकर बंद नहीं करते हैं । इंटरनेट की वजह से लोग घर में बैठे-बैठे ही पूरे मार्केट का हाल जान लेते हैं इसके लिए थोडा भी मेहनत करना पसंद नहीं करते । इसी कारण आज मधुमेह रोग अपना पैर पसार रहा है ।

श्री अग्रवाल ने मधुमेह रोग के बारे में जागरूक रहने पर बल दिया । उन्होंने योग के जरिए इस रोग को दूर करने के विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की ।

अध्यक्षता कर रहें स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इस रोग के प्रति गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है । छत्तीसगढ़ का काफी बढ़ा इलाका ट्रायबल क्षेत्र में आता है वहां पर इस रोग के बारे में जानकारी नहीं होती योग के माध्यम से लोग जागरूक होंगे और लोग मधुमेह जैसी बीमारियों पर नियंत्रण करना सीख लेंगे ।

बैंगलोर से पधारे डॉ.मंजुनाथ शर्मा ने योग के माध्यम से डायबिटीज कैसे रोकें इस पर उन्होंने संक्षिप्त प्रजेंटेशन दिया । इस अवसर पर दिनकर केशव भाकरे, श्रीमती डॉ आर.एच. लता, मनोज गोयल, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ अनिल कर्णावत, डॉ अराधना कण्डे सहित मधुमेह संस्थान के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

DSC 0143 कार्यकर्ता जनाधार बढ़ाये ,नेता पीछे चलेंगे बृजमोहन

रायपुर/26/11/2011//प्रदेश के लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आज का देश भक्त यूवा जागरूक है और जन समस्याओं को लेकर वह कितना आक्रोशित है वह अन्ना हजारें के आंदोलन में दिख गया है, यूवाओं की पूरी फौज उनके साथ खड़ी थी |आज जब पूरा देश महंगाई की मार से कराह रहा है,ऐसे वक्त में राष्ट्रवादी विचारों से परिपूर्ण भारतीय जनता यूवा मोर्चा की जिम्मेदारी है की यूवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़े और कांग्रेस के नेतृत्व वाली दोषी केंद्र सरकार की करतूत से अवगत करातें हुए देश हित में आंदोलन खड़ा करे |उक्त बाते श्री अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजयूमों प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व छत्तीसगढ़ सिरमौर राज्य अभियान के शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कही|

उन्होंने कहा की भाजपा में पद मांगनें की जरुरत नही है ,अच्छा कार्य करते रहे पद स्वयं चलकर आता है |मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिर युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहा ,मैंने कभी कल्पना भी नही की थी की मै विधायक और मंत्री बन जाऊँगा पर आज पार्टी के बदौलत मै इस मुकाम तक पहुचा हूँ | पिछलें 10-12 सालों में भाजयूमों में बहुत अच्छे कार्यकर्ताओं की कमी महसूस की जा रही है जो पार्टी की रीती-नीति को समझे |आज के यूवा कार्यकर्ताओं को संस्कारवान बननें के साथ ही शार्टकट से दूर रहनें की बात उन्होंने कही |

उन्होंने कहा की भाजयूमों कार्यकर्ता अपना जनाधार बढ़ाये,नेता उनके पीछे चलेंगे | वे अपनें क्षेत्र में डटे ,शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने में जुटे ऐसा बनें की उसे किसी शिफारिश की जरुरत न पड़ें | आप ही को पुनः तीसरी बार राज्य में भाजपा सरकार बनाने की नीव रखनी है ताकि राज्य को सिरमौर बनाया जा सके |

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ,भाजयूमों राष्ट्रीय मंत्री राहुल कोठारी ,भाजयूमों प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव,सांसद चंदूलाल साहू,संसदीय सचिव महेश गागड़ा,विधायक रामानंद नेताम,शहर भाजपा अध्यक्ष अशोक पांडे सहित सैकड़ों भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Anudan अशासकीय स्कूलों को 1.85 करोड़ रूपये की सहायता स्वीकृत  स्कूल शिक्षा मंत्री ने बांटे चेकgrant school अशासकीय स्कूलों को 1.85 करोड़ रूपये की सहायता स्वीकृत  स्कूल शिक्षा मंत्री ने बांटे चेक रायपुर, 25 नवम्बर 2011/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तदर्थ अनुदान के तहत  151 अशासकीय स्कूलों को एक करोड़ 85 लाख रूपये की आथ्रिक सहायता स्वीकृत की है। श्री अग्रवाल ने आज अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित स्कूलों के प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये । स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश  सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के कुल बजट के 20 प्रतिशत से अधिक हिस्से को स्कूल शिक्षा सुविधाओं के विकास पर व्यय करने का संकल्प लिया है। पिछले 7 वर्षों में 11 हजार 09 सौ पछत्तर नये प्राथमिक, 9 हजार 126 पूर्व माध्यमिक, 1 हजार 112 नये हाईस्कूल तथा 1 हजार 402 नये हायर सेकेण्ड्री स्कूल खोले गए हैं । श्री अग्रवाल ने यहां उपस्थित शिक्षको से कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर तक पहुंचाने यहां के हर शहर, हर गांव और हर घर में शिक्षा की रौशनी पहुंचाना जरूरी है। यह पवित्र कार्य समाज की भागीदारी से ही संभव हो पायेगा । उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की अनेक संस्थायें सेवा भाव से शिक्षा का प्रसार कर रही है। ऐसी संस्थाओं द्वारा संचालित स्कूलों के बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तदर्थ अनुदान के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जाती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती आर. बाम्बरा, सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी अशोक भार्गव एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

national child award शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से नेशनल चाईल्ड अवार्ड 2011 से पुरस्कृत बस्तर बाला कु.जमुना पोयाम ने मुलाक़ात की

रायपुर/२३/११/२०११ /प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर नगर स्थित निवास आज नेशनल चाईल्ड अवार्ड-2011 से पुरस्कृत बस्तर बाला कु.जमुना पोयाम ने मुलाक़ात की | जमुना को यह पुरस्कार  अपने असाधारण योग्यता के चलते प्राप्त हुआ है | फुटबाल की सब जूनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी यह छात्रा हाकी, जंप रोप सहित विभिन्न खेलों में पारंगत है |माता रुखमणि सेवा आश्रम डीमरापार जिला जगदलपुर में अध्ययनरत इस छात्रा को श्री अग्रवाल ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हुए ऐसे ही तुम आगे बढ़ती रहो और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करों |इस अवसर पर माता रुखमणि सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद्मश्री धर्मपाल सैनी सचिव नेत्रपाल सिंह उपस्थित थे |

folk singer संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ी लोकगायक शेख हुसैन से मिलने पहुचें

रायपुर//23/11/2011//प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ी लोकगायक शेख हुसैन से मिलने पहुचें |वहां उन्होंने श्री हुसैन से उनके स्वास्थ की जानकारी ली और उन्हें बेहतर उपचार कराने हर संभव सहयोग करनें की बात कही |मौके पर मौजूद चिकित्सकों से उन्होंने श्री हुसैन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दियें|

education सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन rashtriya saksharta mission सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन

रायपुर/22-11-2011//जिcg education1 300x199 सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन स शिक्षा में देश की संस्कृति ,महापुरुषों के आदर्श व संस्कारों की बातें सिखाई जाती है ऐसी शिक्षा प्राप्त करने वालों के हाथ कभी निराशा नही लगती और वे सदा आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते है |इसी सूत्र को अपनाने के बाद आज हम देख रहे है की राज्य के सरकारी स्कूलों में पढनें वाले बच्चे नित नए कीर्तिमान रचते जा रहे है|उक्त बाते प्रदेश के स्कूली शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जे.आर.दानी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नए कमरों व कम्प्यूटर लैब के लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान अपने उदबोधन में कही|

श्री अग्रवाल ने कहा की स्कूली बच्चों को समाज सेवा , पर्यावरण, खेल ,संगीत के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को जानने व उनकी खूबियों को पहचाननें की आवश्यकता है ताकि वे व्यावहारिक होकर स्वयं के लिए बेहतर रास्ता चुन सके |वैसे आज पब्लिक स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों के बच्चे ज्यादा व्यावहारिक हो रहे है | प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा की प्रतिभा का सदैव सम्मान होना चाहिए ताकि दूसरे उनसे प्रेरणा ले सके |

समारोह में उन्होंने कम्प्यूटर शिक्षा के लिए 5 लाख  एवं 100 बच्चों के छात्रावास हेतु 2 करोड़ रूपये स्विकृत करने की घोषणा की |

उन्होंने कक्षा बारहवी की प्रावीण्य सूचि में राज्य में प्रथम आने वाली छात्रा करिश्मा पारेख ,व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रावीण्य सूचि में राज्य में प्रथम आने वाली छात्रा अन्नपूर्ण यादव सहित अनेकों प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |

समारोह में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील सोनी, निगम सभापति संजय श्रीवास्तव,निगम के नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आर.बाम्बरा, प्राचार्य विजय खंडेलवाल आदि उपस्थित थे |

cultural minister sanjay devtale महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की cultural minister maharashtra महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की

महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री संजय देवतले ने प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शंकर नगर स्थित निवास पर आज शाम सौजन्य मुलाकात की इस दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं यहाँ  प्रतिवर्ष होने वाले राजिम कुंभ के बारे में विस्तार से चर्चा की. श्री अग्रवाल ने उन्हें बेल मेटल से निर्मित कला कृति  भी भेंट की.

सीएनबीसी आवाज ट्रैवेल अवार्ड 2011

C.N.B.C. AWAJ TRAVEL AWARD 2011

CNBC AWAAJ TRAVEL AWARD1 300x214 पर्यटन के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ अचंभित कर देगा : बृजमोहननई दिल्ली 17 नवंबर 2011। भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी विकास में पर्यटन क्षेत्र की अहम भूमिका है और इसने बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्रदान किये हैं। ऐसे में हमें लगता है कि एक पर्यटन केन्द्र के रूप में भारत में अपार क्षमताएं हैं। भारत में पर्यटन कारोबार के विस्तार के लिए जरूरी है कि हम पर्यटन के नये केन्द्रों को प्रोत्साहित करें और दुनिया भर में पर्यटन के केन्द्र बनने की क्षमता वाले अनदेखे स्थानों को आगे बढ़ाएं। छत्तीसगढ़ ऐसा ही केन्द्र है, जो नवंबर 2000 में नया राज्य बना। इसमें भारत के प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरने की असीमित क्षमता है, यह आपको अचंभित कर देगा उकताशय के विचार प्रदेश के लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने होटल ताज पैलेस, दरबार, नई दिल्ली मे छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की सहभागिता मे आयोजित सीएनबीसी आवाज ट्रैवेल अवाड्र्स 2011 के अवसर पर व्यक्त किए।

छत्तीसगढ़ के समृद्ध पर्यटन केंद्रों के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होने कहा की सरकार ने छत्तीसगढ़ मे पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके अनदेखे सौंदर्य को जीवन भर का अनुभव बनाने का बीड़ा उठाया है। छत्तीसगढ़ को अपने विहंगम प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, स्मारक और आदिवासी मिश्रित पांरपरिक समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों पर गर्व है। केवल जानकारी के लिए बता दूं कि छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे बड़ा झरना चित्रकूट है। अमेजाॅन के बाद यहाँ दूसरे सबसे घने जंगल, 3 राष्ट्रीय वन्य पार्क और 13 वन्य जीवन अभ्यारण हैं। आज छत्तीसगढ़ हवाई और रेल मार्ग से पूरे देश से अच्छी तरह जुड़ गया है। बहुत ही कम समय में हमने पर्यटकों के लिए राजमार्ग, सराय (मोटेल) जैसी बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

सीएनबीसी आवाज को धन्यवाद देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की मै इस मंच के माध्यम से आप सभी लोगों को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह राज्य आपको पूरी तरह से अचंभित कर देगा।

CNBC AWAAJ TRAVEL AWARD 2011 पर्यटन के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ अचंभित कर देगा : बृजमोहन

ROAD CONSTRUCTION1 बीरगाव की जनता का बृजमोहन को धन्यवादROAD CONSTRUCTION company बीरगाव की जनता का बृजमोहन को धन्यवादROAD CONSTRUCTION in chhattisgarh बीरगाव की जनता का बृजमोहन को धन्यवादROAD CONSTRUCTION in raipur बीरगाव की जनता का बृजमोहन को धन्यवाद

रायपुर/16/11/2011/बीरगांव क्षेत्र में सड़कों के विकास हेतु 42 लाख रुपये  स्वीकृत किये जाने पर क्षेत्र की जनता ने लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार प्रगट किया | स्थानीय विधायक नंदे साहू के नेतृत्व में बीरगांव के लोगो ने श्री अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पहुँच उनसे मुलाकात की और योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया |

bharaiya janata yuva morcha भारतीय जनता यूवा मोर्चा शंकर नगर मंडल की नव नियुक्त कार्यकारिणी ने लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से  मुलाकात की

रायपुर/16/11/2011/भारतीय जनता यूवा मोर्चा शंकर नगर मंडल की नव नियुक्त कार्यकारिणी ने लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर नगर स्थित निवास में मुलाकात की |इस दौरान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति ने अपनी अपने पदाधिकारियों का परिचय कराया |मुलाकात में श्री अग्रवाल ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संगठन व राष्ट्र हित में कार्य करते रहने की बात कही साथ ही उपस्थित जिला भाजयूमों अध्यक्ष संजू नारायण सिंह से उनके नेतृत्व में हो रहे संगठनात्मक व रचनात्मक कार्यों की जानकारी भी ली |

रायपुर 13 नवम्बर 2011. प्रदेश के diabetes2 बृजमोहन ने किया  मधुमेह जनचेतना रैली का शुभारंभ  diabetes raily बृजमोहन ने किया  मधुमेह जनचेतना रैली का शुभारंभ
रायपुर 13 नवम्बर 2011. प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मधुमेह  जनचेतना रैली को शंकरनगर निवास से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस रैली में डाॅ. विप्लव बंधोपाध्याय, डाॅ. दीपांकर  बेनर्जी, राघवेन्द्र सिंह सहित स्कूली बच्चें भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने डाॅ. तरूण मिश्रा एवं रंजीत अग्रवाल द्वारा मधुमेह पर आधारित पुस्तक व सी डी का विमोचन भी किया।
brijmohan agrawal मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट की brijmohan gaurishankar मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट की gaurishankar bisen मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेट की रायपुर/12-11-2011/अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आये मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पहुँच कर सौजन्य भेट की |

sport मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया जल संसाधन विभाग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभsports मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया जल संसाधन विभाग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर/10/11/2011/ प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गॉस मेमोरियल मैदान में आयोजित जल संसाधन विभाग की आठवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उदघाटन किया |इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेल का लुफ्त भी उठाया |

guru nanak dev प्रकाश पर्व के अवसर पर खालसा स्कूल प्रांगण में आयोजित विशेष अरदास कार्यक्रम में प्रदेश के लोकनिर्माण व संस्कृति मंत्री शामिल हुए

रायपुर/10prakash parv 150x150 प्रकाश पर्व के अवसर पर खालसा स्कूल प्रांगण में आयोजित विशेष अरदास कार्यक्रम में प्रदेश के लोकनिर्माण व संस्कृति मंत्री शामिल हुए/11/2011/ श्री गुरुनानक देव जी के 543 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर को स्थानीय खालसा स्कूल प्रांगण में आयोजित किए गए विशेष अरदास कार्यक्रम में प्रदेश के लोकनिर्माण व संस्कृति मंत्री शामिल हुए | इस अवसर पर उन्होंने शुख शांति और समृद्धि के लिए श्री  गुरुनानक देव के बताये मार्ग पर चलने की बात कही और उपस्थित जनों को प्रकाश पर्व की शुभकामनायें दी|

DSC 0040 बैरन बाजार अग्नि कांड के प्रभवितों ने बृजमोहन से माफी मांगी  राहत राशि ग्रहण की

रायपुर। बैरन बाजार अग्निकांड के प्रभावित आज दोपहर लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पर पहुंचे। प्रभावितों राज बाघ, एन्द्री सिक्का, विमला बाई, लोचन सोना, महादेव नायक ने अपने कल के व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए  शासन द्वारा स्वीकृत राहत राशि आज श्री अग्रवाल के कर कमलों से ग्रहण की।  इस अवसर पर  भाजयूमों के शहर अध्यक्ष संजुनारायण सिंह ठाकुर, नेमराज बाघ, कपूर सिक्का, टी. टी. बेहरा, प्रकाश गौली, अगस्ति सोनी, मनोज होतवानी, कृष्ण क्षत्रिय, सुरेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

brijmohan1 बृजमोहन ने ली निगम अधिकारियों की बैठकmunicipal corporation raipur बृजमोहन ने ली निगम अधिकारियों की बैठक

विकास कार्यों को लेकर जमकर लगाई फटकार

विधायक एवं सांसद निधि के कार्य एक माह मे पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए, आज दोपहर अपने शंकर नगर स्थित निवास पर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों की बैठक ली। विधायक निधि, सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों और शहर विकास के लगभग 90 प्रतिशत अधूरे पड़े कार्यों को लेकर उन्हे जमकर फटकार लगाई। निगम कमिश्नर टोप्पों की उपस्थिती मे जॉन कमिश्नरों को निर्देशित किया की सभी स्वीकृत कार्यों की निविदा 15 दिनो के अंदर जारी कर दी जाय और अधूरे पड़े कार्यों को एक माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाय। अब किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी यदि आप लोग कार्यों के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो हम सीधी कार्यवाही करेंगे।

श्री अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों नूतन स्कूल, शीतला मंदिर रामसागरपारा, देवांगन समाज,  गभरा पारा मे सामुदायिक भवन, गुरुघासीदास स्वागत द्वार का निर्माण,समता रासगरबा मैदान मे बाउंड्री वाल निर्माण, औद्योगिक श्रम न्यायालय मे पुस्तकालय भवन निर्माण, गायत्री मंदिर दावड़ा कालोनी मे सभा भवन निर्माण, मदरसा भवन संजय नगर, अंबेडकर भवन राजतलाब, जिला न्यायालय मे सावर्जनिक न्याय सदन निर्माण बुढ़ापारा मे पेय जल समस्या, तलबों के सौंदर्यीकरण सहित शहर के विभिन्न विकास कार्य जो अधूरे पड़े है या जो स्वीकृत हो चुके है और प्रारम्भ नहीं हुए है के संबंध मे जॉन कमिश्नरों से सीधे जवाब तलब किया कमिश्नरों के द्वारा कार्यों के लिए जगह नहीं मिलने की बात कहने पर कहा की आप लोग बहाने बाजी ना करें मै जाकर स्थान देख कर आता हूँ और आप लोग कहते है की जगह नही मिल रही है हमे तो पूरा प्रदेश देखना होता है फिर भी हम वार्ड के अंदर की जानकारी रखते है आप लोगो को एक छोटे से क्षेत्र की जानकारी नहीं रख पाते है। हमने तीन वर्षों तक आपको छूट दी है अब कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाए कोई परेशानी होने पर कमिश्नर को लिखे और उसकी प्रतिलिपि हमे भेज दे यदि स्वीकृत राशि के अतिरिक्त और आवश्यकता हो तो नगर निगम के मद से नहीं हो सकता है तो हम और राशि स्वीकृत कर देंगे। 2010-2011 मे स्वीकृत कार्य एक माह के अंदर पूर्ण कर लिए जाएँ और 2011-2012 के कार्यों की निविदा 15 दिनो के अंदर जारी कर दी जाये।

स्टेशन रोड, तेलघानी नाका रोड, जे. एन. पांडे शाला मार्ग सहित शहर के विभिन्न मार्गों के  डामरीकरण, महाराजबंध तालाब, कुशालपुर तालाब सहित अनेक तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों के बारे मे भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Scout शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भारत स्काउट्स एवं गाइड का स्थापना दिवस  मनाया गया Scout dress शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भारत स्काउट्स एवं गाइड का स्थापना दिवस  मनाया गया scouting शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भारत स्काउट्स एवं गाइड का स्थापना दिवस  मनाया गया

7 नवम्बर 2011

विश्व स्काउट्स एवं ग्राइड्स स्थापना दिवस

07 नवम्बर को भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के पदेन अध्यक्ष, माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल (शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के निवास पर भारत स्काउट्स एवं गाइड का स्थापना दिवस मैक रोवर रेंजर टीम द्वारा मनाया गया । जिला संघ अध्यक्ष एवं मैक चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया । स्काउट परम्परा के अनुसार स्कार्फ से स्वागत रेंजर निकिता एवं स्टीकर से सम्मान सुरभि के द्वारा किया गया । पुष्प गुच्छ से उप प्राचार्य मैक ज्योति जनस्वामी, डी.ओ.सी. सरिता पांडे, डी.टी.सी. संगीता श्रीवास्तव जिला संयुक्त सचिव विमलादास, वरिष्ठ गाइडर हेमलता शर्मा ने किया । स्थापना दिवस के अवसर पर जिला संघ अध्यक्ष मैक चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने संघ की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन कु. संगीता श्रीवास्तव ने किया ।

मान. शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘स्काउट गाइड संस्था ” छात्र-छात्राओं में सुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं जीने की कला का विकास करती है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड्स राज्य का नाम देश में रौशन करेंगे। उन्होंने स्काउट्स गाइड के स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को बधाई दी ।

diwali1 संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शेलेन्द्र नगर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुएdiwali celebration संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शेलेन्द्र नगर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए

diwali milan संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शेलेन्द्र नगर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए

diwali milan

रायपुर06/11/2011/ प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शेलेन्द्र नगर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में  बतौर अतिथि शामिल हुए | इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को उन्होंने पुरस्कार प्रदान किया |

shadani darbar सतगुरु संत राजाराम साहिब जी एवं संत गोविन्दराम साहिब जी के जन्मोत्सव पर शदाणी दरबार में पहुंचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर06/11/2011/ सतगुरु संत राजाराम साहिब जी के 129 वे एवं संत गोविन्दराम साहिब जी के 67 वे जन्मोत्सव पर शदाणी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल |

adnan sami rajyotsav संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर पाशर्व गायक अदनान सामी का सम्मान किया
adnan sami rajyotsav 2011 संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर पाशर्व गायक अदनान सामी का सम्मान किया

राज्योत्सव २०११ के अंतिम दिन मुख्य मंच में  सुप्रसिद्ध पाशर्व गायक अदनान सामी ने अपनी गायकी के सागर में गोते लगवाए. प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया.

Raju shrivastav संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव एवं  ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत व लक्की मोहंती का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर  सम्मान कियाRajyotsav Raju srivastav संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव एवं  ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत व लक्की मोहंती का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर  सम्मान किया

राज्योत्सव २०११ के चौथे दिन मुख्य मंच में  सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव एवं प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत व लक्की मोहंती ने अपनी कला का जादू बिखेरा प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एम. के. राउत, प्रमुख अभियंता पी. के. जनवदे.

brijmohan congratulated श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीमति चन्नी वर्मा को समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दीbrijmohan congratulated channi varma श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीमति चन्नी वर्मा को समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दीbrijmohan joined taking over ceremoney श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीमति चन्नी वर्मा को समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दीSocial Welfare Board श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीमति चन्नी वर्मा को समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी

रायपुर/04-11-2011 प्रदेश के शिक्षा एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज  समाज कल्याण बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती चन्नी वर्मा के पदभार ग्रहण समारोह में  शामिल हुए | इस दौरान उन्होंने श्रीमती वर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी|

Rajyotsav Javed संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  सुप्रसिद्ध सिने पाश्र्व गायक जावेद अली को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान कियाchhattisgarh Rajyotsav Javed संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  सुप्रसिद्ध सिने पाश्र्व गायक जावेद अली को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान कियाRajyotsav Javed ali संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  सुप्रसिद्ध सिने पाश्र्व गायक जावेद अली को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान कियाRajyotsav Javed ali संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  सुप्रसिद्ध सिने पाश्र्व गायक जावेद अली को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया

राज्योत्सव २०११ के तृतीय दिवस मुख्य मंच में  सुप्रसिद्ध सिने पाश्र्व गायक जावेद अली ने अपनी गायकी का रंग बिखेरा उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत अपने लोकप्रिय गाने कहने को जश्ने बहारा है से की इसके पूर्व प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया.

chhattisgarh rajyotsav संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

rajyotsav 2011 संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

rajyotsav संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

राज्योत्सव २०११ के मुख्य मंच में बुधवार देर रात्रि कवि  सम्मलेन का आयोजन किया गया. प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर  सभी आमंत्रित कवियों का  स्वागत एवं सम्मान  किया.

Rajyotsav 2011 लिटिल चैम्प के कलाकारों  का राज्योत्सव में सम्मान Rajyotsav लिटिल चैम्प के कलाकारों  का राज्योत्सव में सम्मान

राज्योत्सव २०११ के प्रथम दिन मुख्य मंच में आयोजित लिटिल चैम्प के कलाकारों  का प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लाता उसेंडी ने  शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया.

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार