Wednesday, February 22, 2012

रायपुर, 31 दिसम्बर 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज यहां शंकर नगर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला रायपुर इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2012 के टेबल कैलेण्डर का विमोचन किया। श्री अग्रवाल ने टेबल कैलेण्डर प्रकाशित करने पर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री इदरिश खान, संभागीय अध्यक्ष श्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव श्री अजय तिवारी के अलावा संघ के सदस्य श्री नरेश वाढेर, मनोहर लोचनम, श्री राजू मुदलियार सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

फीस विनियामक समिति की अनुशंसा पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर, 30 दिसंबर 2011

राज्य शासन द्वारा गठित फीस विनियामक समिति की अनुशंसा पर विप्र आर्ट, कामर्स एवं फिजीकल एजुकेशन कालेज रायपुर में संचालित  बी एड पाठयक्रम में प्रवेश के लिए अंतिम फीस 28200 रूपये  प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। यह  शुल्क छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के छात्रों के लिए समान रूप से लागू होगा जब तक कि फीस समिति द्वारा अन्य कोई शुल्क निर्धारित नही कर दिया जाता। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में 29 दिसंबर को यहां मंत्रालय से आदेश जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि राज्य  शासन ने छत्तीसगढ़ निजी व्यवसायिक शिक्षण संस्थान (प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण) अधिनियम 2008 के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत) श्री वी के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित फीस विनियामक समिति की अनुशंसा पर विप्र आर्ट, कामर्स एवं फिजीकल एजुकेशन कालेज रायपुर में संचालित बी एड पाठयक्रम में सत्र 2011-12,2012-13 और 2013-14 में प्रवेश के लिए अंतिम फीस 28200 रूपये  प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त संस्था प्रति छात्र रूपये 1500 एक मुश्त प्रवेश के समय काशन मनी ले सकती है जो पाठयक्रम की समाप्ति और संस्था छोड़ने पर वापसी योग्य है।समिति द्वारा निर्धारित फीस से अधिक फीस लेना केपिटेशन फीस कहलाएगी और दोषी संस्था के ऊपर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संस्था द्वारा प्रवेश के समय छात्र से स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र ,माइग्रेशन चरित्र,आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त और कोई भी प्रमाण पत्र जमा नही करवाया जाना है। शेष प्रमाण पत्रों का सत्यापन के लिए अवलोकन किया जा सकता है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर संस्था के खिलाफ अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर 29 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा 78 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों के जीर्णोध्दार के लिए चार करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें धमतरी जिले के दो, शिक्षा जिला बेमेतरा के बारह, शिक्षा जिला बलौदाबाजार के तीन, महासमुंद जिले के 11, बिलासपुर जिले के तीन, रायपुर जिले के 22, रायगढ़ जिले के छह, शिक्षा जिला रामानुजगंज के एक, राजनांदगांव जिले के तीन, सूरजपुर शिक्षा जिला के तीन, सरगुजा जिले के तीन, दुर्ग जिले के आठ तथा जशपुर जिले के दो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन शामिल हैं। रायगढ़ जिले के चार और महासमुंद जिले के एक शाला भवन को छोड़कर बाकी सभी शाला भवनों की मरम्मत करवाने प्रत्येक स्कूल के लिए पांच लाख 17 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि धमतरी जिले के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला भवन जीजामगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सिर्री, शिक्षा जिला बेमेतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बैजलपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन झाल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन भिंभौरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कुसमी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन मोहगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन देवकर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पदुमसरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कन्हेरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन साजन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन नगधा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन झाल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन मारो, शिक्षा जिला बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन रायकोना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन जगमहन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन राजादेवरी, महासमुंद जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन तुसदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन भिथिडीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन आर,बी,चीप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सिरको, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन साल्हेतराई, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सल्डीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पाटसेन्द्री, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कलेण्डा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन अंकोरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन किसड़ी, बिलासपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सेलर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन उर्तम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन करही, रायपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन शहीद स्मारक रायपुर,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पुरानी बस्ती रायपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पुरैना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खो-खो पारा रायपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन संतोषी नगर रायपुर, शासकीय सरस्वती कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन रायपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन डंगनिया रायपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन मोवा रायपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन डोमा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन करहूल, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला भवन भटभेरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरडीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन केसली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन मोहदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन घोट, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पोंड, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन नवापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन नाहनाचण्डी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन आमनेर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन छटेरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खैरघट और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरभाठा के जीर्णोध्दार कराने प्रत्येक भवन के लिए पांच लाख 17 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि रायगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन उच्चभीठी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन गुढियारी, शिक्षा जिला रामानुजगंज के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरदर, राजनांदगांव जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन इंदावानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बीजाभाठा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन किरगी, शिक्षा जिला सूरजपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पोड़ी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन साल्ही, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सिलफिली, सरगुजा जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पोकसरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन लमगांव, दुर्ग जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बठेना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बिजली नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन अर्जुन्दा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सतमरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन ईरागुड़ा, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन गुण्डरदेही, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरबसपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन धनेली तथा जशपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कुनकुरी और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन नारायणपुर के जीर्णोध्दार की मंजूरी दी गई है। इनमें से भी प्रत्येक भवन के लिए 5 लाख 17 हजार स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार महासमुंद जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन गांजर के जीर्णोध्दार के लिए पांच लाख रूपए तथा रायगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन ढोढागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खम्हार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन पुसल्दा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कापू की मरम्मत के लिए साढ़े चार -साढ़े चार लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

DSC 0206 भाजपा पार्षद दल ने की बृजमोहन से मुलाक़ात

शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की

भाजपा पार्षद दल ने आज दोपहर नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी के नेतृत्व मे लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाक़ात की। पार्षद दल ने उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

इस दौरान दल के सदस्यों ने अपने अपने वार्डों के विकास कार्यों के संबंध मे भी अग्रवाल से चर्चा की। लगभग 1 घंटे तक चली इस चर्चा मे श्री अग्रवाल ने भी नगर निगम के विभिन्न कार्यों के संबंध मे पार्षदों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है की लोकनिर्माण मंत्री के पैर मे विगत दिनो चोट लगने के कारण उनके बाएँ पैर मे फेक्चर हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष श्री तिवारी ने कहा की  श्री अग्रवाल जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पुनः सावर्जनिक सावर्जनिक आयोजनो मे शामिल हो। आपके जैसे एक्टिव व्यक्ति के लिए ज्यादा दिनो तक आराम करना किसी सजा से कम नहीं है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, सुनील वांद्रे, सुनील चंद्राकार, मनीष ध्रुव, बजरंग निषाद, नारद कौशल, पुरषोतम देवांगन, नीरज क़तलम, दिलीप सारथी, अशोक मनवानी, प्रदीप वर्मा, महादेव नायक, खेमलाल साहू,  छेदिलाल केशरवानी, महिला पार्षदों मे श्रीमती सरिता वर्मा, ममता अग्रवाल, मीनल चौबे, सीमा साहू, रेणुका बक्शी, भारती बागल, विजेता मन्नू यादव, बिन्दु माहेश्वरी, नंदावरी साहू, धनेश्वरी ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

DSC 0874 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की बृजमोहन के स्वास्थ लाभ की कामना

दरगाह मे की चादर पोशी

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच रायपुर जिला ने आज दोपहर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जल्दी स्वास्थ लाभ की कामना एवं उम्रदराज़ी के लिए हजरत बंजारी वाले बाबा की दरगाह मे चादर पोशी की।

इस अवसर पर भजयुमों के शहर अध्यक्ष संजुनारायण सिंह ठाकुर, मंच के संयोजक शेख निज़ामुद्दीन प्रचार मंत्री  मो. शरीफ मिर्जा, महामंत्री इसराइल खान, मिर्जा फारुक बेग, शकील अहमद खान, मोनी भाई, जाकिर भाई, युसुफ भाई, राजू सूबेराती, शेख गफ़्फ़ु, अमित तिवारी, एजाज कुरैशी, सिराज अहमद, मो.शकील, सै. सादिक़ अली प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रायपुर 28 दिसम्बर 2011

4341 भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों का विस्तृत सर्वेक्षण करने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह : बाल संरक्षण आयोग के टोल फ्री नम्बर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज रात यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के टोल-फ्री टेलीफोन नम्बर 1800-233-0055 का शुभारंभ किया। यह टोल-फ्री नम्बर आयोग के कार्यालय में चौबीसों घण्टे चालू रहेगा। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार कानून और बाल अधिकारों के हनन से संबंधित शिकायते इस टेलीफोन नम्बर पर दर्ज की जाएंगी और उन पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने मोबाईल फोन से इस टोल-फ्री नम्बर पर आयोग कार्यालय से सम्पर्क कर इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने आयोग के अध्यक्ष श्री जैन से इस अवसर पर कहा कि राज्य में भिक्षावृत्ति में लगे मासूम बच्चों का विस्तृत सर्वेक्षण करने की जरूरत है, ताकि उनके पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था की जा सके। मुख्यमंत्री ने आयोग के अध्यक्ष श्री यशवंत जैन को इसके लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने और कार्ययोजना बनाने की सलाह दी। आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विगत एक वर्ष में आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी और अपना वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस अवधि में आयोग में 33 प्रकरणों का पंजीयन और 18 प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विगत एक वर्ष में स्कूलों में कमजोर तबको के सात हजार से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। श्री यशवंत जैन ने बताया कि आयोग द्वारा निकट भविष्य में बाल कल्याण की दिशा में ठोस योजनाएं बनाकर अनुशंसा सहित राज्य सरकार को भेजी जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के नये जिलों में बाल कल्याण समितियों के गठन के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

DSC 0173 बृजमोहन अग्रवाल की कुशल क्षेम जानने अमित जोगी सपत्निक शंकर नगर निवास पहुंचेDSC 0187 बृजमोहन अग्रवाल की कुशल क्षेम जानने अमित जोगी सपत्निक शंकर नगर निवास पहुंचे

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की कुशल क्षेम जानने पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नव विवाहित  पुत्र अमित जोगी सपत्निक शंकर नगर निवास पहुंचे.

रायपुर, 27 दिसंबर 2011

राज्य शासन ने बिलासपुर जिले के सेवरा-धनपुर-सिवनी मार्ग का   उन्नयन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 26 करोड़ तीन लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस मार्ग की लम्बाई 25 किलो मीटर है। उन्नयन कार्य के तहत इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर इसे और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

प्रभारी मंत्री श्री मोहले की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक

रायपुर 26 दिसम्बर 2011

4291 माघ पूर्णिमा पर सात फरवरी से शुरू होगा राजिम कुंभ

महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम पर छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द तीर्थ राजिम के परम्परागत माघ पूर्णिमा के वार्षिक मेले की तैयारी शुरू हो गई है। इस सिलसिले में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी श्री पुन्नूलाल मोहले ने आज शाम राजिम में केन्द्रीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा जनसहयोग से ‘राजिम कुंभ’ के रूप में आयोजित किए जाने वाले इस वार्षिक मेले से संबंधित तैयारियों के बारे में अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। राजिम कुंभ का यह सातवां वर्ष होगा।

विशेष रूप से बनाए गए पंडाल में श्री मोहले की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय समिति की आज की तैयारी बैठक में बताया गया कि इस बार राजिम कुंभ का आयोजन 07 फरवरी 2012 से शुरू होगा और महाशिवरात्रि पर 20 फरवरी 2012 को इसका समापन होगा। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित आज की बैठक में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, महासमुन्द्र के लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम श्रीमती अंजना महाडिक और राजिम कुंभ मेला समिति के अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर चन्द्राकर सहित पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोहर पाण्डेय, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री नरेन्द्र शुक्ला, इतिहासकार और बख्शी सृजनपीठ के अध्यक्ष श्री रमेन्द्र नाथ मिश्र भी उपस्थित थे। इनके अलावा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय एवं स्थानीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन ंसिंह के नेतृत्व में राजिम के इस प्रसिध्द मेले को राजिम कुंभ के रूप में देश-विदेश में अच्छी पहचान मिली है। विगत वर्षों में इसका आयोजन बहुत ही बेहतर ढंग से हुआ है।

श्री मोहले ने उम्मीद जतायी कि इस बार भी राजिम कुंभ के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित और संचालित होंगे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को राजिम कुंभ में आने वाले साधु-संतों और लाखों श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दाल-भात केन्द्रों की व्यवस्था, नगर एवं मेला स्थल की नियमित साफ-सफाई सहित सभी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और कला मण्डलियों को भी मुख्य मंच पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मौका दिया जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रायपुर, 25 दिसम्बर 2011

लोकप्रिय नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ‘सुशासन’ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालयों में जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व सहित उनके सार्वजनिक जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर केन्द्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जहां राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में इस प्रदर्शनी का उद्धाटन किया, वहीं गृहमंत्री श्री ननकी राम कवंर ने कोरबा में, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने जगदलपुर में, वनमंत्री श्री विक्रम उसेंडी ने कांकेर में, संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने बैकुण्ठपुर (कोरिया) में और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार राय ने जशपुर नगर में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव में फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने महासमुंद में, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बिसेल नाग ने नारायणपुर में, वरिष्ठ साहित्यकार और छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने बिलासपुर में, नगर निगम के सभापति श्री सुरेश गोयल ने रायगढ़ में, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. एन.पी. गुप्ता ने धमतरी में, भोरमदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह ने कवर्धा (कबीरधाम) में, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोमारूराम परगनिया ने दंतेवाड़ा में और नगर निगम के सभापति डॉ. देवनारायण तांडी ने दुर्ग में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी की शुरूआत की। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने अटल जी के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। इन सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।

DSC 0278 बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचेDSC 0310 बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचेDSC 0455 बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचेDSC 0457 बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचेDSC 0458 बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचे

रायपुर/24/12/2011/पैर में फैक्चर के चलते स्वास्थ लाभ ले रहे प्रदेश के लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलने अनेकों शुभचिंतक उनकें शंकर नगर निवास पहुंचे |रायपुर सांसद रमेश बैस ,कांकेर सांसद सोहन पोटाई, मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह, विधायक धर्मजीत सिंह  सहित अन्य लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाये दी |

DSC 0492 लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से ई.एल. चर्च राजातालाब से जुड़े लोगों ने उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुँच मुलाकात कीDSC 0493 लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से ई.एल. चर्च राजातालाब से जुड़े लोगों ने उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुँच मुलाकात कीDSC 0497 लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से ई.एल. चर्च राजातालाब से जुड़े लोगों ने उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुँच मुलाकात कीDSC 0498 लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से ई.एल. चर्च राजातालाब से जुड़े लोगों ने उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुँच मुलाकात की
रायपुर/23/12/2011/ पैर में फैक्चर के चलते स्वास्थ लाभ ले रहे प्रदेश के लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से ई.एल. चर्च राजातालाब से जुड़े लोगों ने उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुँच मुलाकात की| सेंटा क्लॉज के साथ स्कूली बच्चे भी अपनें शिक्षा मंत्री से मिले और क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ लाभ की कामना की |श्री अग्रवाल ने भी पहुंचे लोगो को शुभकामनाये देते हुए प्रभु के बताये सदमार्ग में चलते रहनें की बात कही |इस दौरान उनके द्वारा क्रिसमस फादर के साथ कैरल सिंगिग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |इस अवसर पर फादर फ्रेंकलिन,अनुराग सिंह ,विक्की सुक्का,एनोस सुक्का, अमित फ्रेंकलीन,असे दास,अंकिता सुक्का,गरिमा दत्त,निर्झर खलको,साक्षी खलको,आकांक्षा खलकों,अनीसा थामस,
,डेनिस,अनुराज,शैली आदि उपस्थित थे |

Brijmoha Agrawal with Raman singh मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने की बृजमोहन से मुलाक़ात, ली स्वास्थ की जानकारी

brijjmohan agrawal मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने की बृजमोहन से मुलाक़ात, ली स्वास्थ की जानकारी

DSC 0764 मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने की बृजमोहन से मुलाक़ात, ली स्वास्थ की जानकारी

रायपुर 23 दिसंबर 2011। लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के स्वास्थय की जानकारी लेने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  उनके शंकर नगर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान डॉ. सिंह ने अंबेडकर हॉस्पिटल के डॉ. मुखर्जी से चोट के बारे मे विस्तार से चर्चा की एवं उन्हे कहा की ऐसा रास्ता निकाले की ये थोड़ा बहुत चल फिर सके, इनके जैसे एक्टिव व्यक्ति के लिए लंबा आराम करना संभव नहीं है।  श्री अग्रवाल के बाएँ पैर के अंगूठे के नीचे हिस्से मे हेयर क्रेक होने के कारण डॉ. ने उन्हे आराम करने की सलाह दी है।

श्री अग्रवाल के मीडिया प्रभारी मनीष वोरा ने बताया की, स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए आज भी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं मित्रों का आना सुबह से ही जारी था इनमे जल संसाधन मंत्री हेमचंद यादव, राजस्व एवं स्वास्थ मंत्री अमर अग्रवाल, पंचायत मंत्री रमविचार नेताम,  संसदीय सचिव विजय बघेल, कृष्णमूर्ति बाँदी, विधायक दीपक पटेल, खनिज निगम के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी, केदार गुप्ता, कलेक्टर रायपुर रोहित यादव, एस. पी. दीपांशु काबरा, आयुक्त गृह निर्माण मण्डल सोनमणि बोरा, संचालक संस्कृति श्री शुक्ला प्रमुख थे।

rajim kumbh राजिम कुंभ   2012 आयोजन हेतु अधिसुचनाएंे जारी
राजिम कुंभ – 2012 आयोजन माद्य पूर्णिमा  7 फरवरी से 20 फरवरी महाशिवरात्री तक होगा। इसकी प्रारंभिक तैयारियों व पश्चातवर्ती कार्यो को दृष्टिगत करते हुए मेला अवधि 1 जनवरी से 29 फरवरी 2012 अधिसूचित की गई है ।
उक्त आयोजन हेतु मान. मुख्यमंत्री  डॉ0 रमन सिंह की अध्यक्षता, में गठित केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल धर्मस्व मंत्री, उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर साहू कृषि मंत्री होेंगें।
छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ अधिनियम 2006 के तहत् आयोजन हेतु विभिन्न अधिकारियों को भी जिम्मेवारीयॉ सौंप दी गई है।
अपर कलेक्टर, श्री रमेश शर्मा मेला अधिकारी, श्री गजेन्द्र कुमार सक्सेना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी राजिम कुंभ होंगें।
राजिम कुंभ आयोजन को मूर्तरूप देने हेतु गठित की जाने वाली स्थानीय समिति में अध्यक्ष श्री तपेश झा, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, सचिव श्री गिरीश बिस्सा, ओ. एस. डी., मंत्रालय व श्री नरेन्द्र शुक्ल, संचालक संस्कृति, श्री एस.बी.सतपाल, उपसंचालक संस्कृति, श्रीरंग पाठक, लेखाधिकारी, श्री प्रताप पारेख, वरिष्ठ मार्गदर्शक संस्कृति, श्री राकेश तिवारी, स्वागतकर्ता संस्कृति, श्री आशीष वर्मा, पर्यटन अधिकारी, श्री युगल तिवारी, अनुवादक, श्री पी.के. पाण्डेय, संस्कृति विभाग सदस्य होंगें।

छत्तीसगढ़ शासन
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
मंत्रालय
दाऊ कल्याण सिंह भवन, रायपुर

ःः अधिसूचना:ः

रायपुर, दिनांक  21/ 12 /2011

क्रमांक  एफ 5-1/2011/छः/धर्मस्वः, छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम, 2006 (क्रमांक 22 सन् 2006) की धारा 3 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद् द्वारा राजिम कुंभ मेला 2012 के लिए निम्नानुसार सदस्यों को सम्मिलित कर, केन्द्रीय समिति का गठन करती है:-

01.    मान. डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन     -    अध्यक्ष
02.    मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व    -    कार्यकारी अध्यक्ष
03.    मान. श्री चंद्रशेखर साहू, मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं श्रम विभाग    -    उपाध्यक्ष
04.    मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन    -    विशिष्ट सदस्य
05.    सचिव, छत्तीसढ़ शासन, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग,    -    विशिष्ट सदस्य सचिव
06.    विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग    -    विशिष्ट सदस्य
07.    संयुक्त सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार,    -    विशिष्ट सदस्य
08.    संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्व, रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
09.    अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
10.    प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
11.    अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर ब्रम्हऋषि रामकृष्णानंद जी, अमरकंटक    -    विशिष्ट सदस्य
12.    संतश्री डॉ. प्रणव पण्डया प्रमुख गायत्री पीठ, हरिद्वार    -    विशिष्ट सदस्य
13.    संत श्री रमेश भाई ओझा, ‘‘भाईश्री’’ अतंर्राष्ट्रीय कथावाचक, पोरबंदर    -    विशिष्ट सदस्य
14.    आचार्य महामण्डलेश्वर श्री संविदानंद सरस्वती जी, नासिक     -    विशिष्ट सदस्य
15    मान. पीठाधीश्वर श्री द्वारकेश जी महाराज, महाप्रभु वल्लभाचार्य जी प्रकाट्य बैठक चम्पारण्य    -    विशिष्ट सदस्य
16.    महामण्डलेश्वर श्री वियोगानंद सरस्वती जी महाराज, ऋषिकेश, गंगोत्री    -    विशिष्ट सदस्य
17.    महामण्डलेश्वर श्री विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज, वेस्ट मुम्बई    -    विशिष्ट सदस्य
18.    महामण्डलेश्वर अनंतश्री विभूषित कल्याण बाबा, अमरकंटक,    -    विशिष्ट सदस्य
19.    योगीराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादाजी महामण्डलेश्वर लक्ष्मण दास जी बालयोगी, बर्फानी सिद्ध योग आश्रम, त्रिवेणी संगम अमरकंटक    -    विशिष्ट सदस्य
20.    महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रेमानंद गिरी जी महाराज, घाटकोपर, मुम्बई    -    विशिष्ट सदस्य
21.    महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज, सांई प्रज्ञाधाम साकेत, नई दिल्ली    -    विशिष्ट सदस्य
22    योगीराज मंहत डॉ. बिन्दू जी महाराज, निर्वाण अखाड़ा, हैदराबाद    -    विशिष्ट सदस्य
23.    महंत श्री जागेराम शास्त्री जी, हरिद्वार    -    विशिष्ट सदस्य
24.    महंत रामजी दास, संतोषी अखाड़ा पंच रामानंद, चित्रकूट धाम    -    विशिष्ट सदस्य
25.    महंत ओंकार दासजी अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा, चित्रकूट    -    विशिष्ट सदस्य
26.    महंत रामसुंदर दासजी, श्रीराम महल मंदिर रामानंदाचार्य मार्ग, विरमगांव, अहमदाबाद    -    विशिष्ट सदस्य
27.    श्री बालयोगेश्वर, श्री राम बालकदास जी, महात्यागी, डोंडी लोहारा    -    विशिष्ट सदस्य

28.    संत श्री पं. विजय शंकर मेहता, प्रवचनकर्ता, उज्जैन    -    विशिष्ट सदस्य
29.    संत श्री गोवर्धन षरण दास जी महाराज, सिरकट्टी आश्रम पाण्डुका    -    विशिष्ट सदस्य
30.    संत कवि श्री पवन दीवान जी, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
31.    महंत स्वामी अनुसुईयादास जी महाराज, श्री उदासीन परामार्थ आश्रम, कपिल धारा रोड, तीर्थ अमरक, पो. अमरकंटक, जिला-अनूपपुर, (म.प्र.)    -    विशिष्ट सदस्य
32.    संत श्री विजेन्द्र दास जी साहेब कबीर मंदिर, गोबरा नवापारा    -    विशिष्ट सदस्य
33.    संत श्री असंग जी साहेब कबीर पंथी, इलाहाबाद    -    विशिष्ट सदस्य
34.    दण्डी स्वामी श्री सचिद्दानंद जी महाराज, बिलासपुर    -    विशिष्ट सदस्य
35.    मान. राज महन्त श्री रामसुंदर दास जी महाराज, विधायक एवं अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
36.    संत श्री युधिष्ठिर लाल जी महाराज, शद्दाणी दरबार, माना रोड, रायपुर        विशिष्ट सदस्य
37.    अध्यक्ष, राजिम भक्तिन समिति, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
38.    श्री अवधेश सिंह ठाकुर, पुजारी, श्री राजीव लोचन मंदिर, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
39.    महंत हरकेवल दास जी, अम्बिकापुर    -    विशिष्ट सदस्य
40.    पं. राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, पुराणेतिहासाचार्य ज्योतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम गोटेगांव, जिला-नरसिंहपुर (म.प्र.)    -    विशिष्ट सदस्य
41.    ब्रम्हचारी सुरेशानंद शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
42.    पं.श्री झम्मन शास्त्री जी महाराज, भाटापारा    -    विशिष्ट सदस्य
43.    स्वामी सिद्धेश्वरानंद महाराज, कुलेश्वर मंदिर, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
44.    मान. श्री रमेष बैस, सांसद सदस्य    -    विशिष्ट सदस्य
45.    माननीया श्रीमती लक्ष्मी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत, रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
46.    मान. श्री चंदू लाल साहू, संासद सदस्य,     -    विशिष्ट सदस्य
47.    मान. श्री अमितेश शुक्ला, विधायक राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
48.    मान. श्री लेखराम साहू, विधायक कुरूद    -    विशिष्ट सदस्य
49.    मान. श्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री छ.ग.शासन, अभनपुर    -    विशिष्ट सदस्य
50.    मान. श्री अजय चंद्राकर, अध्यक्ष छ.ग. राज्य वित्त आयोग     -    विशिष्ट सदस्य
51.    मान. श्री अशोक बजाज, अध्यक्ष वेयर हाऊसिंग कारपोरेषन    -    विशिष्ट सदस्य
52.    मान. डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष हज कमेटी छत्तीसगढ़    -    विशिष्ट सदस्य
53.    मान.श्री मोहन एन्टी, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल    -    विशिष्ट सदस्य
54.    अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद्, गोबरा नवापारा    -    विशिष्ट सदस्य
55.    अध्यक्ष, नगर पंचायत राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
56.    अध्यक्ष, जनपद पंचायत, फिंगेश्वर        -    विशिष्ट सदस्य
57.    अध्यक्ष, जनपद पंचायत, मगरलोड    -    विशिष्ट सदस्य
58    अध्यक्ष, जनपद पंचायत अभनपुर    -    विशिष्ट सदस्य
59.    श्री अरूण कुमार शर्मा पुरातत्वविद्, सिरपुर    -    विशिष्ट सदस्य
60.    श्री भागवत हरित, फिंगेश्वर    -    विशिष्ट सदस्य
61.    श्री विष्णु सिंह ठाकुर, रायपुर    -    विशिष्ट सदस्य
62.    डॉ. रामकुमार साहू, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
63.    श्री कृष्ण दास अड़िया, चम्पारण्य ट्रस्टी    -    विशिष्ट सदस्य
64.    श्री दीपक शर्मा, अध्यक्ष, इतिहास संकलन समिति    -    विशिष्ट सदस्य
65.    श्री रमेन्द्र नाथ मिश्रा, अध्यक्ष बख्शी सृजनपीठ    -    विशिष्ट सदस्य
66.    श्री बबन प्रसाद मिश्र, वरीष्ठ साहित्यकार    -    विशिष्ट सदस्य
67.    श्री प्रभुलाल मिश्र, वरिष्ठ पुरातत्वविद्    -    विशिष्ट सदस्य
68.    श्री बसंत दुबे, बुड़ेनी, राजिम    -    विशिष्ट सदस्य
69.    श्री संतोष उपाध्याय, सदस्य राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण, राजिम     -    विशिष्ट सदस्य
70.    श्री विजय गोयल, गोबरा नवापारा     -    विशिष्ट सदस्य
71.    श्रीमती रेखा सोनकर, राजिम     -    विशिष्ट सदस्य
72.    श्री अनूप गर्ग, इंदौर    -    विशिष्ट सदस्य
73.    श्री रमेष पहाड़िया, नवापारा    -    विशिष्ट सदस्य
74.    श्री श्याम किषोर षर्मा, नवापारा    -    विशिष्ट सदस्य
75.    श्री रमेष चौधरी, नवापारा     -    विशिष्ट सदस्य
76.    श्री ईश्वर धु्रव, अभनपुर    -    सदस्य
77.    श्री हिरदा राम साहू, बेलर, अभनपुर    -    सदस्य
78.    श्री सुधीर दुबे रायपुर     -    सदस्य
79.    श्री विशाल राही, श्री राजीव लोचन मंदिर के पास, राजिम            -    सदस्य
80.    श्री पूर्णानंद सोनी, राजिम    -    सदस्य
81.    श्रीमती साधना सौरज, गोबरा नवापारा    -    सदस्य
82.    पंडित ब्रम्हदत्त शर्मा, ‘‘शास्त्री’’ सचिव, श्रीराजीव लोचन कुंभ सेवा समिति     -    सदस्य
83.    पं. योगेश्वर उपाध्याय, संस्कृत विद्यापीठ राजिम    -    सदस्य
84.    श्री अशोक गांधी, नवापारा    -    सदस्य
85.    श्री जितेन्द्र सोनकर, राजिम    -    सदस्य
86.    श्री देवराज सांखला, नवापारा    -    सदस्य
87.    श्री गिरधारी अग्रवाल, नवापारा    -    सदस्य
88.    श्री आषीष राव षिंदे, राजिम    -    सदस्य
89.    श्री भागचंद बंगानी, नवापारा    -    सदस्य
90.    श्री अनिल जगवानी, नवापारा    -    सदस्य
91.    श्री मनोहर त्रिवेदी, चम्पारण्य    -    सदस्य
92.    श्री होरी लाल साहू, नवापारा    -    सदस्य
93.    श्री राघोबा महाड़िक, राजिम    -    सदस्य
94.    श्री लेखा राम  महोबिया, राजिम    -    सदस्य
95.    श्री मो. बिलाल अहमद नवापारा    -    सदस्य
96.    श्री भुवनेश्वर साहू,  बलरामपुर, फिंगेश्वर    -    सदस्य
97.    सुश्री रेखा बंजारी, अध्यक्ष, महिला मोर्चा    -    सदस्य
98.    श्री राजू संुदरानी, नवापारा    -    सदस्य
99.    श्री मनीष चौधरी, नवापारा     -    सदस्य
100.    श्री ताराचंद मेघानी, राजिम    -    सदस्य
101.    श्री रामकुमार गोस्वामी, राजिम    -    सदस्य
102.    श्री व्यास नारायण साहू, हसदा    -    सदस्य
103.    श्री बबला दम्मानी, नवापारा    -    सदस्य
104.    श्री दयालू राम गाडा, नवापारा    -    सदस्य
105.    श्रीमती रूखमणी साहू, नवापारा    -    सदस्य
106.    श्री पारसमल गोलछा, नवापारा    -    सदस्य
107.    श्री चंदु कंसारी, नवापारा    -    सदस्य
108.    श्री प्रसन्न शर्मा, नवापारा    -    सदस्य
109.    डॉ. फूलजी साहू, नवापारा    -    सदस्य
110.    श्रीमती सीमा तिवारी, आनंद वाहिनी, भिलाई    -    सदस्य
111.    श्री. शत्रुघन साहू, राकाडीह    -    सदस्य
112.    श्री भीखम सेन, मगरलोड    -    सदस्य
113.    श्री गफ्फू मेमन, गरियाबंद    -    सदस्य
114.    श्री मुरली सिन्हा, गरियाबंद    -    सदस्य
115.    श्री आई.पी.मिश्रा, नेहरू नगर भिलाई शंकराचार्य कालेज    -    सदस्य
116.    श्री आकाश वीग, रायपुर    -    सदस्य
117.    श्री श्याम अग्रवाल, राजिम    -    सदस्य
118.    श्री सुरेन्द्र सिंह जी, प्रान्त प्रमुख धर्म जागरण विभाग छत्तीसगढ़    -    सदस्य
119.    श्री शिवलाल जी, कार्यालय प्रमुख जागृति मंडल रायपुर    -    सदस्य
120.    श्री अशोक गंगवाल, गोबरा नवापारा    -    सदस्य
121.    श्री युधिष्ठिर चंद्राकर, अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन कुंभ सेवा समिति    -    सदस्य
122.    श्रीमती धनवंती साहू, नवापारा    -    सदस्य
123.    सहायक परिवहन आयुक्त, रायपुर    -    सदस्य
124.    कलेक्टर, रायपुर/धमतरी/ महासमंुद/गरियाबंद    -    सदस्य
125.    पुलिस अधीक्षक, रायपुर/धमतरी/महासमुंद/गरियाबंद    -    सदस्य
126.    श्री महादेव कावरे, एन.आर.डी.ए. रायपुर    -    सदस्य
127.    श्री रमेश शर्मा, अपर कलेक्टर, रायपुर        -    सदस्य
128.    खाद्य नियंत्रक रायपुर    -    सदस्य
129.    अनुविभागीय दण्डाधिकारी, रायपुर/धमतरी/गरियाबंद    -    सदस्य
130.    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर/धमतरी    -    सदस्य
131.    मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, फिंगेश्वर/मगरलोड    -    सदस्य
132.    मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, गोबरा-नवापारा, नगर पंचायत, राजिम    -    सदस्य
133.    कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, संभाग-3 रायपुर/धमतरी/गरियाबंद    -    सदस्य
134.    कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, रायपुर/गरियाबंद    -    सदस्य
135.    कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, राजिम    -    सदस्य
136.    कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, रायपुर    -    सदस्य
137.    डी.इं. विद्युत मंडल, व्-ड सी.एस.सी.डी.सी.एल. नवापारा राजिम/धमतरी    -    सदस्य
138.    वनसंरक्षक, वन विभाग रायपुर वृत्त रायपुर    -    सदस्य
139.    वनमंडलाधिकारी ईस्ट डिविजन रायपुर/धमतरी    -    सदस्य
140.    अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग राजिम/धमतरी    -    सदस्य
141.    श्री गिरीश बिस्सा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग    -    सदस्य

ःः अधिसूचना:ः
रायपुर दिनांक  21/ 12 /2011

क्रमांक एफ 5-1/2011/छः/धर्मस्वः  छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम, 2006  (क्रमांक 22 सन् 2006) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद् द्वारा डॉ. गजेन्द्र कुमार सक्सेना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर को राजिम कुम्भ मेला 2012 हेतु मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त करती है।

ःः अधिसूचना:ः
रायपुर दिनांक  21/ 12 /2011

क्रमांक एफ 5-1/2011/छः/धर्मस्वः छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम, 2006  (क्रमांक 22 सन् 2006) की धारा 3 की उपधारा (3) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद् द्वारा श्री रमेष शर्मा, अपर कलेक्टर, जिला रायपुर को राजिम कुम्भ मेला 2012 हेतु मेला अधिकारी नियुक्त करती है।

ःः अधिसूचना:ः
रायपुर,,  दिनांक 21/ 12 /2011
1    श्री तपेष झा    प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल    -    अध्यक्ष
2    श्री नरेन्द्र शुक्ल    संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्व    -     सदस्य
3    श्री गिरीश बिस्सा,    विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी
संस्कृति एवं पर्यटन    -    सदस्य, सचिव
4    श्री एस.बी.सतपाल    उपसंचालक संस्कृति एवं पुरातत्व    -    सदस्य
5    श्री रंग पाठक    लेखाधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल    -    सदस्य
6    श्री  श्री प्रताप पारेख    वरीष्ठ मार्गदर्षक, संस्कृति विभाग     -    सदस्य
7    श्री राकेष तिवारी    स्वागतकर्ता, संस्कृति विभाग    -    सदस्य
8    श्री आषीष वर्मा    पर्यटन अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल    -    सदस्य
9    श्री युगल तिवारी    अनुवादक, संस्कृति विभाग        -    सदस्य
10    श्री पी.के. पाण्डेय    कलाकार, संस्कृति विभाग     -    सदस्य
क्रमांक एफ 5-1/2011/छः/धर्मस्वः  छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ मेला अधिनियम, 2006  (क्रमांक 22 सन् 2006) की धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद् द्वारा राजिम कुंभ मेला 2012 के लिए निम्नानुसार सदस्यों को सम्मिलित कर स्थानीय समिति का गठन  करती है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से
तथा आदेशानुसार

(मनोहर पाण्डे)
सचिव
छत्तीसगढ़ शासन
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग

brijmohan बृजमोहन के पैर मे हेयर क्रेक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुछी कुशलक्षेम brijmohan agrawal बृजमोहन के पैर मे हेयर क्रेक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुछी कुशलक्षेम

कार्यकर्ताओं का तांता लगा

DSC 03181 150x150 बृजमोहन के पैर मे हेयर क्रेक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुछी कुशलक्षेम प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की कुशलक्षेम पुछने के लिए महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त आज शाम श्री अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पहुंचे। उल्लेखनीय है की  बुधवार की रात्री सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हाल मे आयोजित एक कार्यक्रम मे शामिल होकर मंच से उतरते समय श्री अग्रवाल पैर मूडने के कारण गिर गए थे। आज सुबह पैर मे सूजन आगयी जिसे दिखाने लोकनिर्माण मंत्री सुबह मेकाहारा पहुंचे जहां एक्सरे निकालने के बाद डॉ. ने हेयर क्रेक होने की जानकारी दी एवं 48 घंटे आराम करने की सलाह दी है । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी फ़ोन पर श्री अग्रवाल से चर्चा कर घटना की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की.

श्री अग्रवाल के पैर मे चोट की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी उनके स्वास्थय की जानकारी लेने कार्यकर्ताओं का तांता लग गया बड़ी संख्या मे लोग उनके स्वास्थय की जानकारी लेने शंकर नगर स्थित निवास पहुँच रहे है।

school education स्कूली शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाईन करने की तैयारी

बैठक में मध्यप्रदेश मॉडल का प्रस्तुतिकरण देखा
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने

रायपुर, 21 दिसम्बर 2011

छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता की दृष्टि से स्कूली शिक्षा की पूरी व्यवस्था को ऑनलाईन करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि इसके लिए मध्यप्रदेश मॉडल का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ का अपना पोर्टल विकसित किया जाएगा, जो इस नये राज्य की स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) भोपाल के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में की गई इस प्रकार की अत्याधुनिक व्यवस्था के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र भोपाल के निदेशक श्री सुनील जैन ने मध्यप्रदेश में बनाए गए पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की शिक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों को ऑनलाईन किया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार, सचिव आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री मनोज पिंगुआ, संचालक पंचायत एवं समाज सेवा श्री आलोक अवस्थी, संचालक लोक शिक्षण श्री के.आर. पिस्दा, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सुश्री संगीता पी. और संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद श्री अनिल राय और छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्थित एनआईसी के अधिकारियों सहित आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के पोर्टल की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्तुतिकरण देखने के बाद कहा कि निश्चित रूप से स्कूली शिक्षा में सुधार और स्कूलों के बेहतर प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल काफी उपयोगी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मॉडल का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ का स्वयं का पोर्टल विकसित किया जाएगा, जो यहां की स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप होगा। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की मध्यान्ह भोजन योजना को पहले ही ऑनलाईन कर लिया है। कबीरधाम जिले में तो शिक्षकों की पूरी जानकारी भी ऑनलाईन उपलब्ध है। श्री अग्रवाल ने बैठक में अधिकारियों को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पोर्टल विकसित करने तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागाें के अधिकारियों की एक समिति बनाई जाए और आगामी छह माह के भीतर इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर लिया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि एनआईसी के सहयोग से छत्तीसगढ़ की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सुविधा जनक पोर्टल बनाया जाए, जिसमें एक क्लिक करते ही प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था की जानकारी मिल सके। छत्तीसगढ़ सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार ने भी प्रस्तुतिकरण देखकर मध्यप्रदेश मॉडल की प्रशंसा की और इसे काफी उपयोगी बताया।
बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के इस पोर्टल में स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग की स्कूल शिक्षा व्यवस्था संबंधित समस्त गतिविधियों की जानकारी रहेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों, अन्य कर्मचारियों, स्कूलों के अलावा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी अन्य संस्थाओं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पाठयपुस्तक निगम, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सर्वशिक्षा अभियान की गतिविधियों को पोर्टल से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। पोर्टल में स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के अलावा स्कूलवार विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध कराई गई धनराशि की जानकारी भी रहेगी। स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी पोर्टल में मिलेगी।

रायपुर 20 दिसम्बर 2011

4194 विधानसभा प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानंद नाटक का मंचनछत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रेक्षागृह में आज शाम ‘स्वामी विवेकानंद’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का मंचन राधिका वात्सल्य क्रिएशन्स, रायपुर द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विधायक क्लब द्वारा आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे और संसदीय कार्यमंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक मंत्री और विधायक इस अवसर पर उपस्थित थे

ghasidas Jayanti1 गुरू घासीदास बाबा के जयंती समारोह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री

रायपुर, 19 दिसम्बर 2011

ghasidas Jayanti 150x150 गुरू घासीदास बाबा के जयंती समारोह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्रीस्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महान समाज सुधारक गुरू घासीदास बाबा के उपदेशों  और आदर्शो पर चलकर  अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने का आव्हान छात्र-छात्राओं से किया है। श्री अग्रवाल गुरू घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर कल यहां शासकीय आदर्श पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। रायपुर नगर निगम के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव श्री कैलाश मुरारका सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे। श्री अग्रवाल टिकरापारा, भैरवनगर और राजेन्द्र नगर में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में भी शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पावन धरती में गुरू घासीदास बाबा जैसे महापुरूष का जन्म हुआ। गुरू घासीदास बाबा द्वारा बताया गया सत्य और अहिंसा का रास्ता मानव समाज के सम्पूर्ण कल्याण के लिए उपयोगी है। उन्होंने अपने समय में सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए आम जनता को सजग किया। गुरू घासीदास बाबा हर मनुष्य की भलाई चाहते थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गिरौदपुरी में बनाए जा रहे विशाल और भव्य जैतखाम के माध्यम से गुरू घासीदास बाबा का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि गुरू महिमा बखान पर केन्द्रित पंथी नृत्य भी गुरू घासीदास बाबा का अमर संदेश जन-जन तक पहुंचाता है। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गान और पंथी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी दी।

guru ghasidas Jayanti गुरू घासीदास बाबा के जयंती समारोह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री

5 200x300 अटल जी के जन्मदिवस पर स्कूलो में भाषण प्रतियोगिता: बृजमोहन रायपुर 18 दिसंबर 11/ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा एवं छत्तीसढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) पर स्कूल षिक्षा विभाग विद्यार्थियो में जागरूकता पैदा करने पखवाड़े भर स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है ।

स्कूल षिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण माननीय अटल जी की देन है इसलिए हमने उनके जन्मदिन को ‘‘छत्तीसगढ़ का विकास माननीय अटल बिहारी बाजपेयी का सपना कितना पूरा कितना अधूरा’’ विषय पर पूरे प्रदेष के स्कूलो में भाषण प्रतियोगिता के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । उन्होने बताया कि 23 दिसंबर को हाई/हॉयर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर, 24 दिसंबर को जिला स्तर पर एवं 25 दिसंबर को राज्य स्तर पर तीन चरणो में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 25000 रू., 15000 रू. एवं 10000 रू. तक नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा । श्री अग्रवाल ने षालेय प्रषासन एवं छात्रों को इस भाषण प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में षामिल होने की अपील की है ।

रायपुर, 17 दिसम्बर 2011

4151 स्कूली बच्चों की राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

विजेता बच्चों और उनके स्कूलों को मिलेगा नगद पुरस्कार

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्कूली बच्चों की निबंध, भाषण, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं और उनके स्कूलों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ”छत्तीसगढ़ 2020”, निबंध प्रतियोगिता के लिए ”छत्तीसगढ़ 2020” में मेरी भूमिका एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए”मेरा छत्तीसगढ़ 2020” विषय निर्धारित किया गया था।

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि  राज्य स्तरीय भाषण एवं क्विज की फाईनल प्रतियोगिता कल शुक्रवार को यहां राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् परिसर, शंकरनगर, रायपुर में सम्पन्न हुई। भाषण प्रतियोगिता में सभी जिलों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने सहभागिता की। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रायपुर जिले के शा.उ.मा.वि. डब्ल्यू.आर.एस.कालोनी रायपुर की छात्रा कुमारी कल्याणी सेन प्रथम स्थान, नारायणपुर जिले के शा.उ.मा.वि. ओरछा की छात्रा कुमारी प्रेरणा पटेल ने द्वितीय स्थान एवं दुर्ग जिले के शा.हाईस्कूल कातरो की छात्रा कुमारी विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले के विजयी प्रथम तीन प्रतिभागियों ने एक टीम के रूप में हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान, ऑडियो-वीडियो एवं बज़र राउण्ड पर केन्द्रित कर छह चरणों में सम्पन्न कराई गई। क्विज में कोरबा जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसमें ललित कश्यप, शा.बा.उ.मा.वि. कटघोरा, धीरज कुमार एवं नवाज अली, शा.उ.मा.वि. जमनीपाली शामिल थे। द्वितीय स्थान जशपुर जिले ने प्राप्त किया, इसमें विष्णु गुप्ता, सत्य प्रकाश कुर्रे एवं निर्मल टोप्पो, शा.आदर्श.उ.मा.वि. जशपुर सदस्य थे। वहीं तृतीय स्थान महासमुन्द जिले की टीम ने प्राप्त किया। इस टीम में कुमारी यामिनी पटेल, शा.आदर्श उ.मा.वि. सरायपाली, कुमारी निधी पाण्डेय, शा.हाईस्कूल केन्दुआ एवं कुमारी आरती उईक,े शा.आदर्श उ.मा.वि. सरायपाली विजयी प्रतिभागी थे।

उल्लेखनीय है कि गत 18 नवम्बर  को समस्त जिलों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय टीम द्वारा इनका मूल्यांकन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी पूजा विश्वकर्मा, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा, कोरबा को प्रथम स्थान, कुमारी चमेली सिदार, शा.उ.मा.वि. सरिया, रायगढ़ को द्वितीय स्थान एवं कुमारी संगीता तलांडी शा.क.उ.मा.वि. भोपालपट्टनम्, बीजापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी नीलू धु्रर्वे, शा.उ.मा.वि. राजनान्दगांव ने प्रथम, संजय सारथी ने शा.उ.मा.वि. चांटीडीह, बिलासपुर ने द्वितीय एवं अजय कुमार बघेल शा.उ.मा.वि. तुमान कोरबा ने तृतीय पुरस्कार जीते।

स्कूली बच्चों की इन प्रतियोगिताओं के प्रथम स्थान के विजेताओं को दस-दस हजार, द्वितीय स्थान के विजेताओं को सात-सात हजार एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को पांच-पांच हजार रूपए के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही साथ विजयी प्रतिभागियों की संस्थाओ को प्रथम स्थान के लिए पचास हजार रूपए, द्वितीय स्थान के लिए पचीस हजार रूपए एवं तृतीय स्थान के लिए दस हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की झिझंरी एवं दोंदकी मृदा शिल्प पर आधारित झांकी
बिखेरेगी छत्तीसगढ़ी की समध्द कला एवं संस्कृति के अनूठे रंग

रायपुर 16 दिसम्बर 2011 – छत्तीसगढ़ की झिंझरी एवं दोंदकी मृदा शिल्प पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम रूप से चयनित हो गयी है । केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने आज पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को झांकी के चयन की सूचना दी है ।

जनसंपर्क आयुक्त श्री एन. बैजेन्द्रकुमार ने बताया कि चार महीने तक चली चयन की दुरूह प्रक्रिया में  विषय वस्तु ,  डिजाईन , थ्री डी मॉडल और संगीत के विभिन्न चक्रों को पार करने के बाद 28 राज्यों में से अंतिम रूप से चयनित 13 राज्यों में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन हुआ है । उन्होंने बताया कि इस झांकी की विषय वस्तु छत्तीसगढ़ की परम्परागत झिझंरी और दोंदकी मृदाषिल्प पर आधारित है । इस झांकी में छत्तीसगढ़ के मृदा शिल्प कलाकारों स्व. सोना बाई , दरोगाराम , राजनबाई , सुन्दरीबाई , भगतराम , आत्मादास मानिकपुरी और पारबतीबाई की कलाकृतियों को वृहद रूप में प्रस्तुत किया जायेगा । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने घरों के आतंरिक और बाहरी हिस्सों को सजाने के लिए वर्षो से मिट्टी की अद्भुद शिल्प कला की रचना की जाती रही है । धीरे धीरे यह उनकी परम्परा का एक प्रमुख अंग बन गयी है । इस कला को देश और विदेश में ख्याति तब मिली जब सरगुजा जिले के पुहपुटरा ग्राम की निवासी स्व. श्रीमती सोना बाई ने परम्परागत भित्तिा चित्र तथा हस्त शिल्प कला से क्षेत्र का नाम देश और विदेश में रोशन किया। स्व. सोना बाई रजवार आदिवासी परम्परागत मिट्टी शिल्प की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कला शिल्पी थी।
इस षिल्प कला के तहत गांवों के आस-पास प्राकृतिक परिवेश में विद्यमान हर व्यक्ति , पेड़ पौधे , कृषि करते लोग , वन्य प्राणी , पालतु पषु-पक्षी और अन्य दैनिक क्रिया कलापों को इन महिला कलाकारों ने इस प्रकार से मृदा षिल्प और रंगों के विस्मयकारी संयोजन के माध्यम से इस प्रकार प्रस्तुत किया है कि देखने वालों की आंखें बरबस ही उस और आकृष्ट हो जाती है । यह षिल्प इतना सजीव लगता है कि इन्हे देखते ही ऐसे लगता है कि मानो बंदर पेड़ों से कूदने ही वाला है और तोते आपके पास आते ही उड़ने को तैयार है । स्व. सोना बाई के पुहपुटरा ग्राम स्थित दो आंगनों वाले घर में दीवारों पर झिंझरी कला, भित्ती कला के साथ ही दोंदकी कला से निर्मित कलाकृतियां सुसज्जित हैं। इस कला में अनुपयोगी बांस के टुकड़ों को आकार देकर उसमें मिट्टी से लेप लगाकर सुन्दर आकृति प्रदान की जाती थी। षिल्पकारों  द्वारा दीवारों पर तोते, नर्तक, बांसुरी वादक आदि का चित्र बनाया गया है।
स्व. सोना बाई को मृदा शिल्प के लिए 1983 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्व. सोना बाई को तुलसी सम्मान के साथ वर्ष 2002 में शिल्प गुरू अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा मिट्टी से निर्मित अनेक कलाकृतियां अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी आदि देशों में आयोजित  सांस्कृतिक कला महोत्सव में प्रदर्शित है।  उनकी कलाकृतियां राष्ट्रीय कला संग्रहालय दिल्ली तथा मिन्जई अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सेनडियागो में स्थित है।

15 दिसम्बर 2011

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एस0प्रकाश ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रविवार 18 दिसम्बर 2011 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले की भौगोलिक सीमा में स्थित समस्त देशी और विदेशी मदिरा, होटल-बार दुकानें तथा ताड़ी दुकानों को बंद रहेगी।

cricket tournament श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल cricket tournament 2011 श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल cricket tournament invitation श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल cricket tournament logo श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल cricket tournament photo श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल cricket tournament posters श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/13-12-2011

हीरा ग्रुप द्वार बूढापारा स्टेडियम में आयोजित श्री सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर, क्रिकेट खेलते प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल |

Mahakaleshwar बृजमोहन अग्रवाल ने महाकाल मंदिर जाकर सपरिवार पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सोमवार सुबह  महाकाल मंदिर जाकर सपरिवार पूजा अर्चना की.

 जो शिक्षा छात्रों को शारीरिक, बौध्दिक, नैतिक ज्ञान, कौशल और संस्कार दे, वही श्रेष्ठ शिक्षा राज्यपाल

भारत सेवाश्रम संघ (बी.एस.एस.) प्रणवानंद अकादमी के 14वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

रायपुर, 10 दिसंबर 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा कि कोई भी शिक्षा  तभी सफल और सार्थक है, जब वह विद्यार्थी के बौध्दिक, शारीरिक और नैतिक विकास करे, जो उन्हें ज्ञान के साथ कौशल और संस्कार दे, जो उसके जीवन को उद्देश्यपूर्ण बना सके। शिक्षा को जीवन के साथ जोड़ना चाहिए और पाठन सामग्री भी ऐसी होनी चाहिए जिससे विद्यार्थी भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। यह एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। राज्यपाल श्री शेखर दत्त आज यहां रायपुर में वी.आई.पी. रोड स्थित भारत सेवाश्रम संघ (बी.एस.एस.) प्रणवानंद अकादमी के 14वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के शालेय शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है और श्रेष्ठ शिक्षा वही है जो मानव के निर्माण का आदर्श लेकर चलती है और व्यक्ति के साथ-साथ समाज के हितों को भी महत्व देती हो। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा यह कार्य प्रमुखता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही उच्च आदर्शों और सेवा की भावना के साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति के समृध्द तत्वों का संचार करने तथा भारतीय संविधान, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, राष्ट्रीय एकता-अखण्डता के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल श्री दत्त ने भारत सेवाश्रम संघ की सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी लोगों का एक विशाल नेटवर्क मौजूद है, जो आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं के कठिनतम क्षणों में लोगों को आश्रय, भोजन तथा चिकित्सा संबंधी सहायता पहुंचाने के साथ-साथ सामान्य दिनों में शिक्षा का विस्तार करने, स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने, लोगों के रोजगारपरक प्रशिक्षण देने तथा आदिवासियों के उत्थान करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र कठोर परिश्रम, लगन और निष्ठा के साथ ज्ञान अर्जित करें तथा जीवन में चरित्र, सौहार्द्र और अनुशासन को विशेष महत्व दें। अनुशासन को स्वतंत्र जीवन में बाधक नहीं समझना चाहिए, यह ऐसा गुण है जीवन भर आपके काम आता है।
इस अवसर पर शालेय शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि आश्रमों से भारत के ईश्वरीय अवतार और महापुरूषों को शिक्षा मिली और वहीं शिक्षा और आदर्श देश के साथ-साथ विश्व के आदर्श बने। उन्होंने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ पूरे देश एवं प्रदेश में शिक्षा, सेवा और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए जो कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह संस्था आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के साथ मानवीय संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है।
कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रशांतानंद जी ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व एवं विचार क्षमता बढ़ाने के लिए शिक्षा को व्यापक रूप देने की जरूरत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, राजा राममोहन राय, अरविंद घोष और स्वामी प्रणवानंद जी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन विचारकों ने शिक्षा के माध्यम से समाज में सुधार लाने का प्रयत्न किया। उन्होंने देश के युवाओं को नैतिक मूल्यों, चारित्रिक रूप से सुदृढ़ और साहसी बनने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के अभिभावक उनका विशेष ख्याल रखें, उनकी समस्याओं को पहचानें और उनको सही राह दिखायें। कार्यक्रम में श्री सत्यजीत होता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के सचिव श्री शिवारूपानंद जी ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के वार्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
इससे पहले राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालयीन पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद अकादमी के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।

रायपुर 09 दिसम्बर 2011

राज्य शासन ने पामगढ़- शिवरीनारायण- सारंगढ़ – बरमकेला -सुहेला मार्ग (राज्य मार्ग – 13) में लात नाले पर उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए छह करोड़ 17 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर 08 दिसम्बर 2011

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 16 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की राज्य स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं की ये प्रतियोगिताएं यहां राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर में सुबह 10 बजे शुरू हाेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘मेरा छत्तीसगढ़ 2020 में’ होगा। भाषण प्रतियोगिता दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा क्विज प्रतियोगिता अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता व्यक्तिगत आधार पर होगी।  इसमें प्रथम आने विद्यार्थी को दस हजार रूपए और उसके स्कूल को पचास हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को सात हजार रूपए और संबंधित स्कूल को पच्चीस हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार मिलेगा। तृतीय पुरस्कार विजेता प्रतिभागी के स्कूल को दस हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि समूह आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी पुरस्कार राशि इसी तरह रखी गई है। इस प्रतियोगिता में अनेक जिलों की टीमों में उस जिले के एक से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। जिन जिलों की टीमों में एक से अधिक स्कूलों के बच्चे शामिल हैं,और वह टीमें पुरस्कार जीतती हैं तो उन स्कूलों को मिलने वाली पुरस्कार राशि स्कूलों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय भाषण, क्विज, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। इसके बाद जिला स्तर की निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं गत दिवस राजधानी रायपुर में सम्पन्न करायी गई। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा जिला कोरबा की छात्रा पूजा विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया (बरमकेला) जिला रायगढ़ की छात्रा चमेली सिदार ने द्वितीय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपालपट्टनम जिला बीजापुर की छात्रा संगीता तलांडी ने द्वितीय पुरस्कार जीते। इसी प्रकार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव की छात्रा नीलू ध्रुर्वे ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीता। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह जिला बिलासपुर के छात्र संजय सारथी, द्वितीय पुरस्कार तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान जिला कोरबा के छात्र अजय कुमार बघेल, तृतीय पुरस्कार विजेता बने।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा महाभियान के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 16 दिसम्बर को होने वाली राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में छात्र प्रियव्रत शांडिल्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव जिला बस्तर, छात्र नागेन्द्र सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरमगढ़ जिला बीजापुर, छात्रा जागृति राठौर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, छात्रा बिन्दु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली जिला दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), कुमारी अनिता यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी जिला धमतरी, छात्रा विनीता शासकीय हाईस्कूल कातरो जिला दुर्ग, छात्र मनमोहन देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा जिला जांजगीर-चाम्पा, छात्र पंकज कुमार गुप्ता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी जिला जशपुर, छात्रा सोनिया शासकीय हाईस्कूल पुरी जिला उत्तर बस्तर (कांकेर), छात्रा सावी शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम, छात्रा महालक्ष्मी पटवा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला जिला कोरबा, छात्र अजय प्रताप सिंह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, छात्रा सुमन शासकीय हाईस्कूल तुमगांव जिला महासमुंद, छात्रा प्रेरणा पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा जिला नारायणपुर, छात्रा शिवांगी चंद्रा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा जिला रायगढ़, छात्रा कल्याणी सेन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी रायपुर जिला रायपुर, छात्रा हिना साहू पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव जिला राजनांदगांव तथा छात्रा आकांक्षा मिश्रा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी अपने-अपने जिलों में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता टीम आधारित होगी। इसमें 18 जिलों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक जिले की टीम में तीन विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के सदस्यों ने जिला स्तर की क्विज प्रतियोगिता जीती है। क्विज प्रतियोगिता में रायपुर जिले की टीम में मनोज वर्मा, मोहम्मद नदीम, विशाल द्विवेदी, कोरबा जिले की टीमें ललित कश्यप, धीरज कुमार, दुर्ग जिले की टीम में चम्पेश्वर निषाद, राहुल खतरा, धर्मेन्द्र साहू, जशपुर जिले की टीम में विष्णु गुप्ता, सत्यप्रकाश कुर्रे, निर्मल टोप्पो, सरगुजा जिले की टीम में एहतेशाम, शुभम, अभिषेक, बिलासपुर जिले की टीम में अम्बेकुमारी धुरी, संगीता लोधी, खुशबू परिहार, धमतरी जिले की टीम में चूड़ामणि, सुरेन्द्र, भोजराम, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले की टीम में ईश्वर, रोहन पोयाम, सौजन्या नाग, नारायणपुर जिले की टीम में खिलेश्वर, लच्छू, अखिलानंद, बीजापुर जिले की टीम में नागेन्द्र सिंह, अंकित देवांगन, एस. विनीत, राजनांदगांव जिले की टीम में नौरीन सुल्ताना, उषा वर्मा, दिव्या श्रीवास, कोरिया जिले की टीम में ऋषिराज पाण्डेय, आशीष, कबीरधाम जिले की टीम में नवीन, सचिन, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले की टीम में निलेश कुमार सिन्हा, खिलेश कुमार, हितेन्द्र कुमार जैन, जांजगीर-चाम्पा जिले की टीम में वीथिका साहू, रमाशंकर तिवारी, चुन्नीलाल पटेल, रायगढ़ जिले की टीम में अंजना पटेल, निधि मित्तल, राजकुमार खड़िया, महासमुंद जिले की टीम में यामिनी पटेल, निधि पाण्डेय, आरती उइके और बस्तर जिले की टीम में कोणाल उइके, सुकदेव मंडावी और रवि कुमार शामिल हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री शामिल हुए बौने बंधु समाज कल्याण संगठन के कार्यक्रम में

रायपुर 05 दिसंबर 2011

 बौने बंधु भी समाज में सम्मान के हकदार : श्री बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज यहां बौने बंधु दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने बौने बंधु समाज कल्याण संगठन द्वारा स्थानीय महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित सभागृह में आयोजित इस समारोह में दो बौने दंपत्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बौने बंधु भी इसी समाज के अंग हैं। सामान्य कद के लोगों को जिस प्रकार का सम्मान समाज में मिलता है, उसी प्रकार के सम्मान का हकदार बौने भाई-बहन भी होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार की धारणा होती है कि बौने बंधु दया के पात्र होते हैं। यह गलत धारणा है। बौने बंधु दया के पात्र नहीं होते। उन्हें प्रोत्साहन और भरोसा दिलाने की जरूरत होती है, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर सफलतापूर्वक जीवन यापन कर सके। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बौने भाईयों एवं बहनों को शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सोचना चाहिए। शिक्षित होने पर वे स्वरोजगार के माध्यम से बेहतर जीवन जी सकते हैं। समारोह में बौने बंधु समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्री अरविन्द शुक्ला, संरक्षक श्री सच्चिदानंद उपासने, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री युनूस कुरैशी, डॉ. तरूण मिश्रा, डॉ. हिमांशु परियल, श्री सचिन मेघानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 बौने बंधु भी समाज में सम्मान के हकदार : श्री बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बौने बंधुओं के कल्याण के लिए योजनाएं बनाने का आश्वासन दिया है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि छत्तीसगढ़ भविष्य में देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा, जहां बौने बंधुओं के हित में कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बौने बंधु भानूराम निषाद और उनकी सामान्य कद की पत्नी के साथ-साथ शत्रुघन पाल और यशोदा पाल का सम्मान किया। उन्होंने फिल्म कलाकार नत्थूदादा और आठवी कक्षा में 86 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सुनीता दत्त भाटापारा को भी सम्मानित किया। बौने बंधु समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्री अरविन्द शुक्ला ने अपने संबोधन के माध्यम से बौने बंधुओं के हित में निर्णय लेने का आग्रह शासन से किया।

रायपुर 03 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री विश्राम दास बैरागी के नाम पर नवीन शासकीय हाईस्कूल बम्हनी चारभाठा विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव का नामकरण किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 30 प्राथमिक स्कूलों में प्रधान अध्यापक कक्ष बनेंगे

रायपुर 03 दिसम्बर 2011
सर्वशिक्षा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में स्कूल शिक्षा विभाग की 30 प्राथमिक शालाओं में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण के लिए 69 लाख 30 हजार रूपए की धनराशि मंजूर की है। प्रत्येक कक्ष के लिए दो लाख 30 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। प्रधान अध्यापक कक्षों के निर्माण के लिए राज्य शासन के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को एजेंसी बनाया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान अध्यापक कक्ष का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित 30 प्रायमरी स्कूलों में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण की स्वीकृति दी गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि शासकीय बालक प्राथमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीबांधा, शासकीय प्राथमिक शाला अवन्ति विहार, शासकीय प्राथमिक शाला काशीराम बस्ती, शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह, शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला न्यू पुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला मठपुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती पारा भाठागांव, शासकीय प्राथमिक शाला भाठागांव, शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर, शासकीय प्राथमिक शाला मोवा, शासकीय प्राथमिक शाला गंगानगर, शासकीय प्राथमिक शाला भनपुरी, शासकीय प्राथमिक शाला आनंद नगर, शासकीय प्राथमिक शाला चौबे कॉलोनी, शासकीय प्राथमिक शाला रामकुंड, शासकीय प्राथमिक शाला सोनडोंगरी, शासकीय प्राथमिक अभ्यास शाला शंकर नगर, शासकीय बुनियादी प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला शांति नगर, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला राजा तालाब, शासकीय प्राथमिक शाला कविता चंडीनगर, शासकीय प्राथमिक शाला लाभांडी, शासकीय प्राथमिक शाला फुण्डहर, शासकीय प्राथमिक शाला घनश्याम नगर, शासकीय प्राथमिक शाला अमनीपारा, शासकीय सरस्वती कन्या प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती और शहीद पंकज विक्रम शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर में एक-एक प्रधान अध्यापक कक्ष बनवाए जाएंगे।

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार