रायपुर 17 फरवरी 2011/ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज देर रात यहां उनके निवास आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में संजारी बालोद विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी विधायकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री को विशेष रूप से बधाई दी। डॉ. रमन सिंह ने इस शानदार जीत का श्रेय वहां के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। डॉ. सिंह ने बैठक में इस महत्वपूर्ण विजय के लिए सभी मंत्रियों और पार्टी के विधायकों सहित विजयी प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू को भी बधाई दी। डॉ. रमन सिंह ने बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और जल संसाधन मंत्री श्री हेमचन्द यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी।
विजय जुलूस में चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, प्रत्याशी कुमारी बाई साहू, जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम एवं अन्य नेता गण
रायपुर. बालोद उपचुनाव के संचालक तथा लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि बालोद सीट पर भाजपा को मिली जीत जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. इस जीत ने साबित कर दिया है कि जनता ने कांग्रेस के खोखले वादों और दावों पर मुहर लगाने की बजाय भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताया है.
श्री अग्रवाल, अपने शंकरनगर स्थित निवास पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बधाईयां और स्वागत स्वीकार करते हुए उपरोक्त बातें कहेीं. उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार पुनः साबित कर दिया है कि उसे महंगाई देने वाली कांग्रेस से ज्यादा भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा है. श्री अग्रवाल ने कहा कि इस जीत का श्रेय पार्टी के उन देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने कडी मेहनत कर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी.
कई उपचुनाओं में कुशल और सफल नेतृत्व संभाल चुके लोकप्रिय नेता और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बालोद से विजयी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती कुमारीबाई साहू को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बालोद विधानसभा क्षेत्र विकास की नित नई उंचाईयां हासिल करेगा. दूसरी ओर, विधानसभा से लेकर बंगले तक में श्री अग्रवाल को बधाईयां देने के लिये लोगों का तांता लगा रहा. सुबह से ही चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बंगले पर पहुंच चुके थे और जैसे ही पहली लीड का समचार आया, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडकर, मिठाईयां बांटकर तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशी का ईजहार किया और श्री अग्रवाल को बधाईयां दीं. इसके अलावा दुर्ग, गुरूर, गुडरदेही, बालोद, पुरूर आदि स्थानों के कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल को फोन करके बधाईयां दी. देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा.
बालोद उपचुनाव जीतने के बाद दुर्ग से लेकर बालोद, गुरुर तक कार्यकर्ताओं ने जगह -जगह स्वागत किया
नीति और नियत साफ होने के कारण छत्तीसगढ़ अब देश में अव्वल राज्य बनने की ओर
भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान
देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी और केन्द्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यहाँ विभिन्न चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए विकास की गति को बढ़ाने बालोद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू को भारी मतों से जीत दिलाने का मतदाताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में जब तरक्की की ओर बढ़ रहे राज्यों की बात होती है तो उसमें छत्तीसगढ़ का नंबर पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आता है। यह राज्य एक समय पिछड़े राज्य की श्रेणी में गिना जाता था जो अब सरकार की साफ नीति और नियत के कारण सबसे विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन जनसभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और श्री नड्डा का यहाँ पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा उनके सामने दूसरी पार्टी के सैकड़ों की संख्या में भाजपा प्रवेश किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज संजारी बालोद विधानसभा के जन्नाथपुर ग्राम पंचायत, लाटाबोड, पेण्डरवाही, गुरूर, तथा पुरूर में चुनावी सभा को संबोधित किया और कनेरी में रोड शो पर निकले। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधायक स्व. मदन साहू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में बेहतर काम किया था, लेकिन ईश्वर के सामने सब नतमस्तक हैं। अब भाजपा की प्रत्याशी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुमारी बाई साहू को विधायक बनाने की जिम्मेदारी यहाँ के गृहणियों, महिलाओं, बेटी और बहु की है। भाजपा की सरकार मन में काम करने की इच्छाशक्ति और विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता भाजपा सरकार के 7 साल और पहले की कांग्रेस सरकार के 60 सालों की तुलना करें और कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकारें चल रही है उनके विकास कार्यों का आंकलन करें। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में कोई राज्य छत्तीसगढ़ के बराबर नहीं है। एक ओर यहाँ के किसानों को पूरे देश में सबसे कम ब्याज पर ऋण मिल रहा है। अन्य राज्यों के किसानों की फसल नहीं बिकती और प्रदेश की सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीद रही है। बेहतर स्कूल से लेकर गांव, गरीब और किसानों की प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश में योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में ऐसी बड़ी उपलब्धि शामिल होने जा रही है, जिससे अगले 3 वर्ष के भीतर हर-गांव हर गली-मोहल्ले में बिजली के खंबे होंगे और तो और अगले 50 सालों तक छतीसगढ़ के लोगों को बिजली की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने केन्द्र की कांग्रेस गठबंधन यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास नहीं सिर्फ घोटाला कर सकती है और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहाँ 10-10 घंटे प्रतिदिन बिजली नहीं रहती। पहले साल में एक बार पेट्रोल के दाम बढ़ते थे, लेकिन जब से कांग्रेस आई है महीने में एक बार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। अपने चुनावी उद्बोधन में भाजपा प्रदेश प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि में उन्हें स्मरण करते हुए 11 फरवरी को समर्पण दिवस बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज का दिन समर्पण दिवस के रूप में मनाती है और पार्टी एकात्ममानववाद के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी आज इतनी सशक्त हुई है और भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों की भाजपा सरकार को एक बार फिर इस चुनाव में विजयी बनाने और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू को जिताने के लिए एकजुट होकर मतदान करें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विकास कर रही है। कांग्रेस सिर्फ बात कर सकती है विकास नहीं। उन्होंने कहा कि मतदाता भी जानते हैं कि कांग्रेस धोखेबाज सरकार है इसलिए 50 सालों तक कांग्रेस पर विश्वास करके आम जनता का विकास नहीं हो पाया। यही वजह है कि जब-जब कांग्रेस आती है महंगाई बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि महंगी और वादाखिलाफ कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेकना है।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान करते हुए चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने गर्मजोशी से सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को मतदाता विकास के लिए मतदान करें। सभा के पश्चात उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से बातचीत की। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस मुद्दाविहीन है और उनके पास कहने को कुछ नहीं है। हम विकास के आधार पर चुनाव मैदान में है और भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।
किसान नेता एवं कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि यहाँ के मतदाताओं ने विकास के जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी को सौंपी, लेकिन हमारे लाड़ले विधायक मदन साहू अचानक हमारे बीच से चले गए और अब उनकी स्मृति शेष है। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का उन्होंने आव्हान किया। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू ने मतदाताओं से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की भावभीनी अपील की। उन्होंने कहा कि उनके अधूरे कार्यों और सपनों को पूरा करने यहाँ के सभी मतदाता उन्हें एक अवसर दें, ढाई वर्षों के इस अल्पकार्यकाल में वे अपनी जिम्मेदारियों और स्व. मदन साहू के अधूरे कार्यों को अवश्य पूरा करेंगी। इससे पूर्व जब वे भाषण देने खड़ी हुईं तो वहाँ का संपूर्ण वातावरण भावुक हो गया और समस्त उपस्थित ग्रामीणजनों ने उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया। जिससे भाजपा प्रत्याशी रो पड़ी और उन्होंने अपने आसूं पोछते हुए अपनी बात कही। वरिष्ठ ग्रामीणों एवं सरपंचों ने लिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश ग्राम संदेर के पूर्व डिप्टी रेंजर खुमान सिंह देशमुख, परसदा के सरपंच मोहन सिंह ठाकुर, दौराभाटा के सरपंच सालिक चंद्राकर, रतनूराम निषाद सरपंच भोथली, राजेन्द्र चंद्राकर खपरी, अरूण औरेन्द्र विजेन्द्र, खुर्सीपार से तेजराम सहित अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने सभी लोगों स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कार्यक्रम के शुभारंभ में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों तथा विभिन्न समाज के लोगों ने सांकरा-जगन्नाथपुर के सभास्थल में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया, जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी। यह सिलसिला लगभग आधे घंटे चलता रहा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसमूह से भाजपा नेता बेहद उत्साहित नजर आए। उत्साहित ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया बालोद। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आज यहाँ विभिन्न स्थानों पर हुई जनसभाओं में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने जब छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के मामले में अव्वल राज्य बनने की बात बताई तो ग्रामीणों ने उसका तालियाँ बजाकर जोर-शोर से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जब देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के लिए कांग्रेस की केन्द्र सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया तब भी ग्रामीणों के चेहरे पर उत्साह की मुस्कान नजर आई। इन सभाओं के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार दिख रहा है तथा ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनकी अपील पर इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कुमारी बाई साहू को संकल्प के साथ हाथ उठाकर भारी मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया है।
बालोद उपचुनाव
बालोद में भाजपा की आमसभा
दिल्ली में डकैत बैठे है:- नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा आज दोपहर राष्ट्रिय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह के साथ बालोद पहुचें. उन्होंने यहाँ एक चुनावी सभा को संबोंधित किया, वहीँ शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक भी ली. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की दिल्ली की सरकार में चोर नहीं डकैत बैठे है ये सब कुछ खा जाते है और डकार भी नहीं लेते. सभा को चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की बालोद की जनता विकास चाहती है और वह भाजपा के साथ है.
श्री नड्डा ने आगे कहा की केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार के मुखिया तो ऐसे है की सिपाही को ये नहीं कहते की चोर को पकड़ों और चोर को ये नहीं कहते की चोरी मत करों. पहले तो ये सुनते थे की ६४ करोड या ४० करोड का घपला हुआ है आज ये स्थिति है की १,७६,००० करोड का घोटाला हो जाता है और ये कांग्रेसी डकार भी नहीं लेते. इनके घोटलों को गिनने बैठे तो कई दिन निकल जाए.
सारा पैसा तो येही लोग खाजाते है ये न रायपुर पहुँच रहा है न बालोद. महंगाई की क्या बात करें पहले प्याज छिलने से आंसू आते थे आज प्याज का नाम सुन के आंसू आजाते है. आप सभी आगामी १४ तारीख को १ नंबर का कमल फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताएं. आप का एक वोट न केवल भाजपा को जिताएगा बल्कि केंद्र की सरकार को भी जवाब होगा और कुमारिबाई को जीता कर आप रमन सिंह का हाथ मजबूत करेंगे. आने वाले लोकसभा चुनाव में भी आप के सहयोग से हम इन भ्रष्टाचारियों को गद्दी से उखाड फेंकेगे.
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की भाजपा ने आप सभी के सामान एक गृहणी को प्रत्याशी बनाया है ये जानती है की आपको क्या परेशानी होती है, ये आप की बातों को सुनकर उसका समाधान करने में सक्षम होंगी. हमारे बिच में आप सब के लाडले मदन साहू जी नहीं रहे उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है और उसके लिए उनकी धर्मपत्नी कुमारी बाई को साहू को आप सभी को मिलकर संबल प्रदान करना है. यहाँ पर इस बड़ी संख्या में आप सभी की उपस्थिति इस बात का संकेत है की जनता भाजपा के साथ है, जम्मो महिला मन तय कार्लो की यहाँ से कांग्रेस की जमानत जप्त करवाना है तो कोई उनकी जमानत बचा नहीं सकता. भाजपा और रमन सिंह की सरकार ने जो योजनाये जनता के लिए चलायी है ये पुरे देश में आज तक किसी सरकार ने नहीं चलायी. दो रूपये किलो चांवल, बच्चों को मुफ्त कापी किताब, बच्चियों को सायकल ऐसी अनेक योजनाये है यदि गिनने जाए तो सुबह हो जायेगी. जो काम उन्होंने ५० साल में नहीं किया वो हमारी सरकार ने ७ साल में कर दिखाया. १४ फरवरी को १ नंबर का कमल फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताएं और बालोद के विकास के द्वार को खोलें.
सभा में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत, खनिज निगम के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल बेवरेज निगम के अध्यक्ष देवजी पटेल, , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा, राजा दीवान, तोमन साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित थे आभार प्रदर्शन यज्ञदत शर्मा ने किया.
सौदान सिंह और नड्डा ने ली बैठक.
आज दोपहर बालोद पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी जगत्प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने पार्टी के केंदीय चुनाव कार्यालय में बंद कमरे में शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी १४ तारीख को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान हो यह सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, गौरीशंकर अग्रवाल, राजेश मूणत आदि उपस्थित थे.
बालोद । भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू के जनसम्पर्क के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया जब 75 वर्ष के बुजुर्ग रामप्रसाद साहू ने मदन साहू के साथ गुजारे वक्त को याद कर कुमारी साहू के सिर पर हाथ रखा और कहा कि हमारा बेटा नही रहा तो क्या हुआ अब उसकी जगह हमारी बेटी कुमारी हमारे लिए काम करेगी । भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू ने बालोद ब्लाक के तमोरा, नागाडबरी, निपानी, गोड़ी, अमोरा, मुजगहन, लिमोरा, पीपरछेड़ी, चारवाही, भेगारी, बोरी, खपरी, परसाही, भोइनापार, लाटाबोड़, अरौद, देवीनवागांव, नेवारीकला, टेकापार, नेवारीखुर्द, पड़कीभाट में सघन जनसंपर्क किया ।
ग्रामों में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि मेरे पति मदन साहू ने क्षेत्र की जनता के साथ परिवार जैसा संबंध बनाया था, अपनी हर समस्या और कठिनाई को यहां की जनता नि:संकोच उनके सामने रखती थी और मदन साहू भी उन कामों के निराकरण के लिए पूरी गंभीरता से काम करते थे वैसे तो राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता कई वर्षों से रही लेकिन बतौर विधायक मात्र डेढ़ सालों के थोड़े समय में ही जनता से संवाद करके एक सक्रिय और गंभीर जनप्रतिनिधि के रुप में जनता के दिलों में स्थान प्राप्त किया था जनता की समस्या और कठिनाई जो उनके सामने आती थी वे मुझे बताते थे और समस्याओं के निदान के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी मुझे अवगत कराते थे । आज मदन साूह इस दुनिया में नही हैं लेकिन उन्होने जो जनता के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किया था
मैं उस संबंध को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगी । कुमारी साहू ने कहा कि मदन साहू को जनता ने पूरे पांच सालों के लिए अपना प्रतिनिधि चुना था लेकिन समय के कुठाराघात से वे डेढ़ सालों तक ही आपका प्रतिनिधित्व कर सके लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मुझे मौका दिया और बचे हुए तीन सालों का कार्यकाल जो कि वास्तव में मेरे पति मदन साहू के लिए था उसके लिए मुझे म मौका दिया ताकि मैं उन कार्यों को पूरा कर सकूं जो वे अधूरा छोड़ गए हैं । मुझे पूरा विश्वास है कि जनता ने जितना प्यार और स्नेह मेरे पति मदन साहू को दिया था उतना ही मुझे भी देगी और कमल पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएगी ।
इस दौरान मौजूद पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि कहा कि भाई मदन साहू के नेतृत्व में मात्र डेढ़ साल में ही क्षेत्र ने विकास की ऊंचाइयों को हासिल किया है उन्होने संजारी बालोद के विकास को एक नई दिशा दी है आज उनकी पत्नि कुमारी साहू ने उनके द्वारा दी गई दिशा में क्षेत्र को आगे ले जाने का जिम्मा लिया है। कुमारी बाई मदन साहू के साथ प्रतिभा चौधरी,खिलेश्वरी साहू, रेखा निकोसे, पालक ठाकुर, राकेश यादव, छगन देशमुख,देवधर साहू, चमनलाल साहू, कृष्णा साहू, केदार आर्य, सोनसाय लेडिय़ा, आरसी मेरिया, धरम साहू, प्रकाश नाहर, उमेश साहू, दीपा साहू, देवीलाल डड़़सेना,किशोर यदु, सुरेन्द्र देशमुख मौजूद थे ।
बालोद चुनाव में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है बालोद जनपद अध्यक्ष भान साहू ने कहा कि बालोद में कांग्रेस के लिए अब अपनी सभाओं में जनता को जुटाना मुश्किल होता जा रहा है इसलिए अपनी सभाओं में जनता को जुटाने के लिए दो दिनों तक अजीत जोगी के आने का झूटा प्रचार कांग्रेस द्वारा किया गया और लेकिन अजीत जोगी को ना तो आना था और ना ही वो आए जबकि
बाद में उसी मंच का उपयोग नारायण सामी की सभा के लिए किया गया । बालोद में कांग्रेस की स्थिति इतनी दयनीय होती जा रही है कि उसे अजीत जोगी के नाम के सहारा लेना पड़ रहा है । ऐसी ही एक दूसरी सभा में नारायण सामी की सभा में 50 लोग भी नही जुट सके इसी से पताचलता है कि संजारी बालोद में कांग्रेस का कितना जनाधार है ।
कांग्रेस की सभा में हुए हंगामें पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि इस हंगामें से कांग्रेस की गुटबाजी साफ दिख रही है कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कांग्रेस को हराने मे जुट गए हैं कांग्रेस की एकता सार्वजनिक रुप से तार-तार हो रही है । कांग्रेस की असली संस्कृति बालोद की जनता के सामने आ रही है । कांग्रेस की सोच विकासात्मक नही बल्कि झगड़ालू प्रवृत्ति की है । सकारात्मक राजनीति कभी कांग्रेस को रास नही आती । जनता मे कांग्रेस के प्रति कोई झुकाव नही है ।
पूर्व विधायक लोकेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा की प्रत्याशी के कम पढ़ा लिखा होने का मुद्दा उठा रहे हैं मगर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की शिक्षा कहां तक हुई है उसे सप्रमाण सर्टिफिकेट का साथ सामने रखा जाए । कुमारी बाई मदन साहू जैसी एक महिला के नेतृत्व
क्षमता को उस कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनौती दी जा रही है जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष को ठीक से हिन्दी बोलना भी नही आता । कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला विरोधी मानसिकता वाली पार्टी रही है इसका चरित्र आज सही रुप से बालोद उपचुनाव में सामने आ रहा है । कांग्रेस ने मातृशक्ति का
अपमान किया है ।
बालोद ग्रामीण अध्यक्ष पालक ठाकुर ने कहा कि बालोद में कांग्रेस की जमीन समाप्त हो चुकी है आज कांग्रेस के पास बालोद की जनता के सवालों का जवाब नही है, कांग्रेस झूठे और काल्पनिक वायदे कर चुनाव जीतना चाहती है ।बालोद की जनता जनना चाहती है कि कांग्रेस केन्द्र और राज्य में 50 साल से भी अधिक समय तक राज करने के बाद भी वो सब क्यों नही दे सकी जो भाजपा ने अपने सात सालोंं में यहां की जनता को दिया है ।
बालोद/९/२/११/ धान का मूल्य केंद्र की सरकार तय करती है ,हम तो चाहते है किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलें , उनकी पीड़ा उनके दुःख दर्द को समझते हुए हमने १४ सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी हो यह मांग दिल्ली की कांग्रेस नित सरकार से की है पर दिल्ली की किसान विरोधी सरकार कान बंद किये बैठी है.किसानों का सच्चा हितैषी भारतीय जनता पार्टी है जो किसानों–गरीबों के सुख –दुःख में बराबर की भागीदारी रखती है. आपको देश प्रदेश में खुशहाली लानी है तो भाजपा के साथ ही चलना होगा, कुमारी बाई साहू के साथ आना होगा , कमल पर बटन दबाना होगा. .उक्त बातें छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू ने ग्राम खर्रा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही.
हैलीकाप्टर पर संजारी-बालोद विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू के चुनाव प्रचार में आज श्री साहू व पीएई मंत्री गुरुर क्षेत्र के खर्रा व अरकार तथा बालोद ब्लाक के निपानी दौरे पर थे . गुरुर क्षेत्र के ग्राम खर्रा में चंद्रशेखर साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ का धरतीपुत्र किसान आज पूरे देश का पेट पाल रहा है.मै भी किसान का बेटा हूँ , किसानों की हालत से मै भली-बहती वाकिफ हूँ . उनकी हालत बेहतर नहीं है.केंद्र में जब भाजपा की सरकार आयेगी तो निश्चित ही हम पूरा व लाभकारी मूल्य देंगे.ताकि उनका जीवन स्तर सुधर सके.
श्री साहू ने कहा की आज के समय में कांग्रेस द्वारा बढाई गई महंगाई का मुद्दा काफी अहम है जो पेट ,घर पूरी जिंदगी से जुड़ा हुआ है जिसकी चिंता कांग्रेस को नहीं है.आज गरीबों के सामनें भूखे मरनें की नौबत है.जिसके विपरीत यहाँ आपके आशीर्वाद से बनी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीबों को एक व दो रूपए में चावल दे रही है.
श्री साहू ने मदन साहू को याद करते हुए कहा की मदन साहू अपनी समस्या व अपने विचार बड़ी शालीनता के साथ रखते थे वे अपने क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर थे. उनका न रहना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है . मै ऐसा मानता हूँ की अब उनके विचारों को मूर्त रूप देने का समय आया गया है, मदन साहू की कमी को दूर करने उनकी पत्नी को कमल छाप पर बटन दबा कर संजारी बालोद से विधायक बना कर रायपुर भेजे और मदन साहू के स्वप्न को साकार करे.
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पीएचई मंत्री केदार कश्यप ने कहा की हमारी भाजपा सरकार ही गरीबों की सच्ची हितैषी है , सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाती चिंता करते हुए है.देश के भविष्य बेटिओं को सरस्वती कन्या योजना के तहत सायकल प्रदान करना,गणवेश प्रदान करना, साथ ही सभी को सड़क, पानी और बिजली और पेट की चिंता से मुक्त रखना भाजपा का संकल्प है . इस जन सभा में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व प्रेमनगर विधायक रेणुका सिंह गुन्डरदेही विधायक विरेन्द्र साहू, भाजपा नेता सुरेन्द्र पाटनी सहित खर्रा सरपंच विजयेन्द्र कुमार साहू, जनपत सदस्य बैशाखिंन बाई , जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष लखन गुरुपंच , उपसरपंच सुरेश पटेल ,ग्राम अध्यक्ष सोनसाय साहू, भोजू राम साहू,तारकेश्वर साहू , आत्माराम साहू ,गोविन्द राम साहू,दसरथ साहू, वीजयेन्द्र साहू,सुरेश पटेल, साहू दशरथ साहू,रेवा राम साहू,सागर निषाद , प्रीत पटेल ,रोहित साहू, पन्ना लाल साहू,व हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने “जिन्दावली बाबा” की मजार पर चादर चढ़ा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिये दुआ मांगी
बालोद के मुख्य चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने आमापारा स्थित बाबा दद्दूशाह जिन्दावली बाबा की मज़ार पर जा कर चादर चढाई एवं जिन्दावली बाबा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा.इस अवसर पर संरक्षक लोकेन्द्र यादव , मज़ार कमेटी के अध्यक्ष कृष्णकांत
पवार,राधेश्याम टावरी ,रणवीर सिंह बैस, मो.वशी कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
करहीभदर की जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को दिया वचन..
बालोद । भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू विधायक बनने के बाद मेरी प्रतिनिधि के तौर पर बालोद की जनता की समस्याओं का निराकरण करेगी । बालोद की जनता को स्वर्गीय मदन साहू की कमी नही खलेगी, मदन साहू कम शब्दों में अपनी सारी बातों को रखते थे लेकिन संजारी बालोद के विकास के प्रति वे बेहद गंभीर थे बालोद के विकास को लेकर उनके मन में एक से बढ़कर योजनाएं
थी जिसे पूरा करने में आप सभी की भागीदारी की मैं अपेक्षा रखता हूं । आप भाजपा को जिताएं विकास आपके दरवाजे चलकर आएगा ।
डॉ. रमन सिंह ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए करहीभदर की सभा में कहा कि हमारी योजनाओं पर उंगली उठाने वाले कांग्रेसियों से मैं पूछना चाहता हूं कि अपने साठ साल के राज में उन्होने ये सब काम क्यों नही किये उन्हे किसने रोका था और आज जब प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को एक व दो रुपये किलो में चांवल दे रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है ।
कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टी है । किसानों को 16 प्रतिशत की दर से कांग्रेस ऋण देकर साहूकारों के हाथों को मजबूत करती थी और भाजपा ने शासन में आने के बाद ब्याज दर को गिराते गिराते 3 प्रतिशत तक लेकर आ गई है । सात सालों पहले के परिदृश्य की तुलना आज से की जाए तो आज का किसान 10 गुना खुशहाल है । कांग्रेस के राज वाले प्रदेशों में आज किसानों की जो
दुदर्शा है उससे छत्तीसगढ़ अछूता है जिसके पीछे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है ।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है दूसरी तरफ कांग्रेस के
नेता भ्रष्टाचार करके देश को बरबाद करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं । डॉ. रमन सिंह ने प्रश्न करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों के पेट पर लात मारती जा रही ह,ै महंगाई आसमान छू रही है और मनमोहन सिंह सीधे साधे बन शांत बैठे हुए हैं । क्या जनता के प्रति यही कांग्रेस का धर्म है ? कांग्रेस तो जनता के पैसों का दुरुपयोग करने में अपनी पूरी टीम के साथ जुटी हुई है भ्रष्टाचार चरम पर है 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपये अकेले कांग्रेस सरकार का एक मंत्री हजम कर गया, दूसरा कांग्रेस का नेता
75 हजार करोड़ रुपये कामन वेल्थ गेम के आयोजन के नाम पर नाजायज तरीके से खर्च कर हजम कर गया । यही कांग्रेस की परिपाटी है, देश को पीछे करने में कांग्रेस योजनाबद्ध ढंग से लगी हुई है ।
पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मदन साहू को जितना प्यार दिया उनता ही प्यार उनकी धर्मपत्नि कुमारी बाई को भी दें ।
आज प्रदेश के मुखिया और आपके लाडले विधायक रहे मदन साहू की विधवा आपके बीच आर्शीवाद मांगने आई हैं । आप निराश नही करेंगे और विकास का प्रतीक भाजपा को ही जितायेंगे ।
सांसद सोहन पोटाई ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कहती है लेकिन उ्रसकी कार्यशैली से बढ़ रही महंगाई गरीबों को ही मिटाने पर तुली हुई है ।
मंचासीनों में पूर्व विधायक लोकेन्द्र यादव, विधायक विरेन्द्र साहू,पूर्व विधायक रमशीला साहू शामिल थे । करहीभदर की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी कुमारी बाई मदन साहू, मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर, भान साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रतिभा चौधरी, देवधर साहू, दीपा साहू, गणेश साहू, प्रशान्त वर्मा, हरीश्चंद्र साहू, दीनानाथ सिन्हा, सुकरुराम केसरी, प्रभाकर पांडे, अलखराम साहू, माखनलाल तारम, बुधरुराम साहू, श्रवण कुमार ,पटेल, गोपाल देवांगन, यशवंत सिन्हा, खोरबाहराराम साहू, ठाकुरराम निषाद,उदयराम कलिहारी ।
संजारी-बालोद उपचुनाव में बृजमोहन अग्रवाल का धुआंधार चुनावी प्रचार
मंत्री चंद्रषेखर साहू और विक्रम उसेण्डी ने भी ली चुनावी सभाएं
रायपुर. संजारी-बालोद उपचुनाव के संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने यदि सबसे ज्यादा चिंता की है तो वह है किसान वर्ग. धान खरीदी से लेकर मुपत बिजली और चावल तक सरकार ने उपलब्ध कराया तथा किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत की. इसके उलट पचास बरस तक षासन करने वाली कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति और देष में महंगाई बढाने के अलावा कुछ नहीं किया. श्री अग्रवाल ने आज बालोद ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया तथा जनसभाएं लेते हुए भाजपा प्रत्याषी को जिताने की अपील की.
कांग्रेस नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता आरोप लगाते हैं कि छत्तीसगढ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं मगर वे भूल जाते हैं कि कांग्रेसषासित आंध्र प्रदेष और महारास्ट्र में किसानों ने इस कदर आत्महत्या की है कि यह राज्य देष में अव्वल बन गया है. इसके ठीक उलट छत्तीसगढ के किसान सुखी, संपन्न और स्वाभिमानी जीवन जी रहे हैं क्योंकि रमन सरकार ने उनका धान खरीदा है, मुफत चावल उपलब्ध कराया है और खेती के लिये सिंचाई सुविधाएं व संसाधान उपलब्ध कराये हैं. श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले छह सालों में सिंचाई का रकबा तीन गुना बढ़ा है और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है इसलिए छत्तीसगढ के किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है. उन्होंने बालोद क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याषी को जिताने की अपील की.
विकास की पहचान कमल फूल: चंद्रषेखर साहू
कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आज बालोद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया तथा किसानों से भाजपा को जिताने की अपील की. आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में यह जो विकास की गंगा बह रही है,
यह आप सभी के विश्वास का परिणाम है. भाजपा पर जनता ने विश्वास किया और भाजपा ने विकास करके जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है. उन्होनंे मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि यदि इस क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याषी चुना जाता है तो विकास कार्य कराने में ज्यादा आसानी होगी.
गरीबों की सोचने वाली सरकार: विक्रम उसेण्डी
वनमंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने भी आज बालोद क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और कई जनसभाओं को संबोधित किया. गुरूर, संजारी और बालोद के आधा दर्जन ग्रामों का दौरा करते हुए श्री उसेण्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए गरीबों की चिंता की और कई विकास योजनाएं संचालित की नतीजन आम जनता ने उसका लाभ उठाकर अपना जीवनस्तर मजबूत किया है.
कोहंगाटोला में आमसभा को संबोधित करते हुए श्री उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने वनवासियों के हितों के लिए एक से बढ़कर एक काम किया है चाहे वह वनभूमि का पट्टा वितरण् का मामला हो या फिर चरण पादुका वितरण का मामला हो. भाजपा आने वाले तीन सालों तक प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है जबकि कांग्रेस षासनकाल में बढती महंगाई ने आम आदमी का जीन दुभर कर दिया है.कोहंगाटोला में स्वागत भाषण भाजपा जिला मंत्री पवन साहू ने दिया. दोनों मंत्रियों ने हेलीकाप्टर से तीनों जगहों का दौरा किया। कनेरी की सभा में अभय साहू, भोजराम सिन्हा, गिरधर गोपाल, रेखराम पटेल, महेशराम पटेल, गिरधारी छपेन्द्र, किसनू छपेन्द्र, पुरुषोत्तम साहू, हरिश्चंद्र साहू, दिनेशराम साहू, आरके महामल्ला, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद थे। बगदई की सभा में रोहिणी उइके, उषा साहू, कांती मानिकपुरी मौजूद थे। कोहंगाटोला की सभा में पालक ठाकुर, यशवंत साहू, दुर्जन साहू, खिलेश्वरी साहू, छगन साहू, प्रतिभा चौधरी, दुगानंद साहू, नेमसिंह साहू, भान साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे ।
करहीभदर और जुंगेरा में जोन कार्यालय खुले
करहीभदर और जुंगेरा में भाजपा के जोन कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामप्रताप सिंह ने आव्हान किया कि बालोद में भाजपा के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि हैं, सांसद और मंत्री है प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार है ऐसे में क्षेत्र का विधायक भाजपा से चुनकर आएगा तो बीच की कड़ी मजबूत होगी और विकास की धारा निर्बाध और तेज गति से बहेगी, बालोद में विकास की श्रृंखला अनवरत जारी रहे इसक लिए सभी कार्यकर्ता भाजपा को जिताने में जी-जान से जुटे जाएं.
संजारी-बालोद में चुनाव संचालक श्री बृजमोहन अग्रवाल और पंचायत मंत्री श्री रामविचार नेताम की चुनावी सभा हुई.
रायपुर. संजारी-बालोद विधानसभा उपचुनाव के संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पलारी, नारागांव, भानपुरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया तथा आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया. श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि संजारी-बालोद विधानसभा को ‘आदर्ष विधानसभा‘ बनाना है तो यहां की जनता भाजपा के प्रत्याषी को जिताये. श्री अग्रवाल के साथ हेलीकाप्टर पर पंचायत मंत्री रामविचार नेताम, संासद सोहन पोटाई, भाजपा की मंत्री पदमा देवांगन एवं पूर्व विधायक प्रीतम साहू जनसभा में पहुंचे थे।
भाजपा प्रत्याषी कुमारी मदन साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने प्रदेष के हर वर्ग का ध्यान रखा और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर राज्य को इतना विकसित किया कि छत्तीसगढ देष के अव्वल राज्यों में षामिल हो चुका है. यहां की योजनाएं केन्द्र सरकार के लिये भी आदर्ष बन रही हैं और दूसरे राज्य भी उन्हें लागू कर रहे हैं. श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सबको मिलकर आपके लाडले पूर्व विधायक मदन साहू के सपने को साकार करना है जिससे संजारी बालोद विधानसभा को प्रदेष का सबसे आदर्ष विधानसभा बना सके. अपने इस सपने को स्व. मदन साहू साकार करने में जुटे रहे किन्तु उनके नहीं रहने पर अब उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी आप-हम सभी की है।
श्री अग्रवाल ने विपक्षी दल कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि देष में जिस तरह कमरतोड महंगाई और भ्रस्टाचार व्याप्त है, उसके लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है जो जनविरोधी सरकार है. कांग्रेस ने देष में पचास साल तक षासन किया मगर विकास कहीं नहीं नजर आया जबकि भाजपा सरकार के मात्र सात साल के कार्यकाल में ही आज हमारा छत्तीसगढ देष में विकास के मामले में अव्वल है. प्रति व्यक्ति आय में छत्तीसगढ सबसे अव्वल है तो विकास दर वृद्धि में भी छत्तीसगढ ने बाजी मारी है. यह हम नहीं बल्कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट कह रही है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास का इतिहास रचा है जो काम 60 वर्षो में न हो सके, वह हमने केवल 07 वर्षो में कर दिखाया है।
जनसभा में उपस्थिति हजारों आमजनों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि यदि संजारी-बालोद से भाजपा का विधायक चुना जाता है तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे इसलिये कमल छाप पर बटन दबाकर स्व. मदन साहू की पत्नी कुमारी साहू को प्रचंड मतों से विजयी बनायें ताकि हम मदन साहू के सपने को साकार कर सकें. श्री अग्रवाल ने कहा कि पूरी छत्तीसगढ़ सरकार की सहानुभूति कुमारी साहू व संजारी बालोद विधानसभा की जनता के साथ है।
पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास की ढे़र सारी योजनाएं गांव गरीब और किसानों के लिए चलाई है जिसका लाभ निष्चित रूप से छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. अपनी विधानसभा और राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ देवंेे व भाजपा प्रत्याषी कुमारी साहू के पक्ष में वोट देकर प्रचंड मतों से विजयी बनावें. आयोजित जनसभा में ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे.
बालोद/ इस चुनाव में वही हमारा विरोधी है जो बालोद-गुरुर क्षेत्र में विकास नहीं चाहता .हमारा प्रतिद्वंदी विकास को रोकने वाला हर व्यक्ति है ,जिसकी हमें परवाह नहीं है हमारा ध्येय अपने क्षेत्र का विकास कर जनता के हितों का ख्याल रखना है.जनता समझदार उनका वोट कमल चिन्ह व्कुमारी मदन साहू को ही जायेगा . है उक्त बातें संजारी बालोद उपचुनाव के केंद्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा के चुनाव संचालक व राज्य के लोकनिर्माण,शिक्षा,व सस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही .
पत्रकारों से चर्चा करते हुए चमत्कारिक नेतृत्व के धनी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की बालोद की जनता ने ने 5 वर्ष के लिए स्व मदन साहू को अपना विधायक चुना था पर असमय उनके निधन के चलते उनके सपनें पूरे न हो सके इन ढाई वर्षों में हमें उन सपनों को पूरा करना है.पहले क्षेत्र के विकास का जिम्मा केवल स्व मदन साहू की थी अब छत्तीसगढ़ के 50 भाजपा विधायक व सारे मंत्री बहन कुमारी मदन साहू के साथ मिलकर बालोद-गुरुर क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे. उन्होंने कहा की धन की देवी लक्ष्मी जी कमल फूल पर विराजती है, बालोद की जनता कमल पर मुहर लगाये और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाये क्षेत्र के विकास में धन की कोई भी कमी नहीं होगी. कमल फूल को जिताओ क्षेत्र का विकास पाओ यही हमारा नारा रहेगा.बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार है तभी गाव -गरीब की चिंता हो रही है.उन्होंने प्रत्याशी के शिक्षा विषय पर कहा लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडनें का अधिकार है जनता उसे चुनती है तो मीडिया सहित हम सभी को जनता के भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.किसी जनप्रतिनिधि की किसी से तुलना उचित नहीं है.
अपने व्यक्तित्व व जिताऊ छवि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की मेरे 35 वर्षों के सतत संपर्क का परिणाम है.”जिनसे भी मेरे संबंध बनते हैं वो कभी टूटते नहीं, मै संबंधो का सम्मान करता हूँ, शायद इसीलिए सफल हूँ.”
मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा की हमारे पास जो मुद्दे है किसी के पास नहीं है 60 साल बनाम 7 साल का विकास ही हमारा मुद्दा है .भूख पर हमनें विजय पाई है आज छत्तीसगढ़ में कोई व्यक्ति भूख से नहीं मरता ,कोई किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या नहीं करता .हमने गाव- गरीब व देश के अन्ना दाता किसानों की चिंता की है 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण हो, धान खरीदी हो या सिंचाई हर मामले में हमने ग्रामीण जनता का ख्याल रखा है. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण तन्दुला में शुरू होनें वाली 250 करोड की परियोजना जो गुरुर-बालोद क्षेत्र की जीवनदायनी होगी. चौथे स्तंभ की भी जिम्मेदारी है की विकास में हमारा साथ दे.
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की हमारे 7 वर्षों के शासन काल में गृहणी,किसान ,स्कूली बच्चे,युवा हर वर्ग का ध्यान हमने रखा है इसी का परिणाम है की आज जनता ने दोबारा भाजपा को छत्तीसगढ़ की सत्ता सौपी है
जिस तरह युद्ध के पूर्व चैकी का उद्घाटन होता है उसी तरह इस चुनावी युद्ध के पूर्व चैकी (चुनाव कार्यालय) का उद्घाटन हुआ है । फर्क इतना है कि उस युद्ध में गोला बारूद लगता है किन्तु इस युद्ध में विकास कार्यो की बदौलत हमें वोट मंगना है ।
उक्ताशय के विचार बालोद उपचुनाव के चुनाव संचालक एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरूर एवं बालोद में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन होने पर पूरे क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की समस्या को दूर किया जाएगा । कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे सैनिक की भांति घर-घर में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे और पिछले चुनाव में मिले वोटो में और अधिक बढ़ोत्तरी करना है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी तो बरसाती मेंढक की तरह है वे चुनाव आने पर टर्राते (चिल्लाते) है उनका काम सिर्फ आलोचना करना है ना कि विकास ।
पिछले साठ वर्षो से राज कर रही कांग्रेस ने विकास किया होता तो देश का हर नागरिक आज सुखी होता । लोग आज तरक्की कर रहे होते । कांग्रेस विकास नहीं विनाश करती है । छ.ग. में भाजपा ने पिछले सात वर्षो में जो विकास किया है वह कांग्रेस के लिए आईना दिखाने समान है ।
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव एक चुनौती है । कार्यकर्ता अपने स्थान से न भटके, जिसको जो कार्य दिया गया है उसे उसी क्षेत्र में रहकर कार्य पूरा करे । हमें स्व. मदनलाल साहू के सपने को पूरा करना है उनके अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने कार्यकर्ता जी जान से लग जाये उनके प्रति (स्व. मदन लाल साहू) सच्ची श्रद्धांजली होगी । इस अवसर पर संगठन महामंत्री रामप्रताप जी, उच्च शिक्षा मंत्री हेमचंद यादव शिवरतन शर्मा, संजारी बालोद की प्रत्याशी कुमारी बाई साहू, सन्तोष पाण्डे, गिरधारी गुप्ता, लाभचन्द बाफना, कौशल साहू, संतोष गगवेर, जितेन्द्र वर्मा, राजा दिवान, तेजराम साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
संजारी बालोद विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैथक हुई.चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समझाया चुनावी प्रबंधन।
रायपुर. संजारी बालोद क्षेत्र में अगामी माह होने जा रहे विधान सभा उप चुनाव के नामांकन के दो दिन पहले भाजपा के चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज सैकडों कार्यकर्ताओं और केन्द्र प्रमुखों की बैठक ली और उन्हें चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाये. श्री अग्रवाल ने ने भरोसा दिलाया कि कमल-फ़ूल की भाजपा सरकार ने गांवों जिस तरह विकास की गंगा बहाई है, उससे जनता का भरोसा पार्टी पर बना है और हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से इसे बालोद जीत में परिवर्तित करके दिखायेंगे।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक कल शाम को बालोद स्थित बाबा रामदेव सदन में हुई. पार्टी के महामंत्री शिवरतन शर्मा और स्थानीय पदाधिकारियों ने चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत किया और अपना परिचय देकर प्रत्येक गांव में चल रही चुनावी तैयारियों से अवगत कराया।बाद में प्रत्येक गांव की जानकारी लेते हुए चुनाव संचालक और लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्र प्रमुखों और जुझारु कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि प्रत्येक गांव में मतदाता का लक्ष्य निर्धारित कर उनसे संपर्क किया जाय।उन्हें ये समझायें कि बालोद से भाजपा का प्रत्याशी जितने से विकास के कार्य करवाने में असानी होगी। श्री अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित,मेहनती और बेहद भरोसे मंद बताते हुए ये अश्वासन दिया कि आप सभी मेहनत करें संसाधनों की कमी नहीं होने दि जायेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महामंत्री और चुबाव प्रबंध संभाल रहे शिवरतन संभाल रहे शिवरतन शर्मा ने कहा कि श्री अग्रवाल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ये चुनाव अवश्य जीतेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जिस तरह पिछली बार मतदाताओं ने पार्टी पर भरोसा जताया था, इस बार भी क्षेत्र का विकास करने के लिये जनता भाजपा के ही उम्मीदवार को चुनेगी। अंत में चुनाव संचालक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजापा के संभावित उम्मीदवारों से राय मशविरा किया तथा जीत की संभावनाएं टटोली.
बैठक में पूर्व विधायक प्रीतम साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता गविराम साहू,आर.सी. मेरिया,पालम ठाकुर,कौशल साहू,राजा दिवान,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा निकोसे,नपा अध्यक्ष लीला शर्मा,तरुणलता नायक,खिलेश्वरी साहू,यशवंत साहू,मिलेन्द्र साहू,धरम साहू,कल्याणजी,राधेश्यामजी आदि उपस्थित थे।
संजारी बालोद उपचुनाव
मेरी नहीं कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा का सवाल:, बृजमोहन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, शिवरतन शर्मा ने आज शाम बालोद विधानसभा के गुरुर मंडल में कार्यकर्त्ता सम्मलेन से चुनावी युद्ध का शंखनांद किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की इस चुनाव में ही नहीं हर चुनाव में मेरी नहीं भाजपा के हर कार्यकर्त्ता की प्रतिष्ठा लगी होती है, इसे बचाना हम सब का दायित्व है. भाजपा में व्यक्ति प्रत्याशी नहीं होता कमल फूल प्रत्याशी होता है.
श्री अग्रवाल ने आगे कहा की प्रत्याशी की घोषणा होने के पूर्व तक हर किसी को अपनी बात रखने का हक है प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद हर बात को भूल कर हमे पार्टी और कमल फूल की जीत के लिए जी-जान से जुट जाना है. हमारी पार्टी का विधायक होने से, सरकार होने से हम सभी का मान सम्मान बढ़ता है, इसे बनाये पार्टी के हर कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा की हर चुनाव की जीत का श्रेय कार्यकर्त्ता को ही जाता है इस बार भी मेरी नहीं आप सब की प्रतिष्ठा का सवाल है यदि आप ये मानते है तो सभी हाथ उठाकर यह संकल्प ले की इस पर हम आंच नहीं आने देंगे और आगामी १७ फरवरी को जब मशीन का पेट खुले तो कमल फूल कमल फूल उसमे से निकले सम्मलेन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उनकी बात का समर्थन किया.
सम्लेलन को संबोंधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव ने कहा की प्रदेश के पहले चुनाव में दिलीप सिंह जुदेव ने अपनी मुछ दांव पर लगायी थी और आप सब ने अपने बड़े भाई की मुछ को अपनी प्रतिष्ठा मानकर भाजपा को विजय दिलाई थी. बृजमोहन अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज तक हम कोई चुनाव नहीं हारे है, इस बार फिर पार्टी ने इन्हें बालोद चुनाव की कमान सौपी है इनकी प्रतिष्ठा भी हम सब की प्रतिष्ठा है, है की नहीं ? यादव ने जब यह प्रश्न किया तो सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हाँ कहा, तो आप सब अपनी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए जुट जाएँ.
बृजमोहन ने ली शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बालोद उपचुनाव के संचालक बनते ही आज शाम बालोद विधान सभा के गुरुर मंडल में उन्होंने जहाँ कार्यकर्त्ता सम्मलेन को संबोधित किया वहीँ मंडल के बूथ केंद्र और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया और नामांकन दाखिल करने और प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने प्रभारियों को कहा की नामांकन दाखिल करते समय ही हमारा पहला शक्ति प्रदर्शन होगा और हमे पहले दिन से लीड ले लेना इस हेतु आप सभी तैयारियों में लग जाएँ इस दिन अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो यह तय करले.



























