Wednesday, February 22, 2012

raman singh and brijmohan 300x152 कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों का ६० वर्षों तक केवल शोषण किया :, रमन सिंह भटगांव, २६ सितम्बर:- भटगांव उपचुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह काफी आक्रामक नजर आ रहे थे कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा की आज़ादी के बाद साठ सालो में उनकी सरकार ने सिर्फ गरीबी और भुखमरी को बढ़ावा दिया. सरगुजा क्षेत्र अत्यधिक पिछड़ा कहा जाता था हमारी सरकार आने के बाद विगत सात वर्षों में केवल इसी क्षेत्र में ६६६ करोड तो केवल हमने सड़क बनाने में खर्च किये है, जिस रेहान नदी पर कांग्रेस ६० सालो में पुल नहीं बना सकी उस पर हमने ७ वर्ष में ४ पूल बना दिए ३ का काम शेष है. उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ गरीबी और भुखमरी को बढ़ावा दिया. हमने पूरे प्रदेश का ख्याल कर कार्ययोजना बनाई और विकास की ईच्छाशक्ति के साथ काम किया तब आज छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर का राज्य बना है.

भटगांव उपचुनाव प्रचार के आखरी चरण में भाजपा raman singh accused congress1 152x300 कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों का ६० वर्षों तक केवल शोषण किया :, रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को भटगांव क्षेत्र के चार गांवों में चुनावी सभा को संबोधित किया. कांग्रेस पर हमला करते हुए डॉ रमन ने भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की. मुख्यमंत्री डॉ रमन ने ओडगी ब्लाक के बिहारपुर से अपनी चुनावी सभा का आगाज किया. इसके बाद सलका, मजीरा और विश्रामपुर के शिवनन्दन नगर में सभाए ली. पहली चुनावी सभा से ही वे आक्रामक नज़र आये. उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सरगुजा, भटगांव को हमेशा उपेक्षित रखा. मैं यहाँ अपनी उपलाब्धियो को गिनाने नहीं आया, बल्कि मैं ये बताने आया हू कि भाजपा कि सरकार ने हमेशा सबके विकास के लिए काम किया. छत्तीसगढ़ आज देश का नंबर वन राज्य इसलिए है क्योकि हमने सभी वर्गों के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया. लोग कहते है कि डॉ रमन गरिबो के लिए काम करता है, मजदूरो के लिए काम करता है, उन्हें एक रुपये में चावल देता है. ऐसे में मेरा कहना है कि लोगो कि भूख मिटाकर मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा. उन्होंने कांग्रेस के नेताओ से पुछा कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्यों गरीबो को चावल नहीं दिया. जब हमने एक रुपये में चावल देने कि योजना शुरू की तो लोगो ने कहा कि सरकार कुछ हू दिनों कि मेहमान है. यह सरकार गिर जायेगी. आज सरकार गिरी नहीं बल्कि ज्यादा तेज रफ़्तार से दौड रही है.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि जब तक रमन सिंह कि सरकार रहेगी कोइ भी योजनाraman in election campaign 300x212 कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों का ६० वर्षों तक केवल शोषण किया :, रमन सिंह बंद नहीं होगी. यह डॉ रमन का वादा है. मुख्यमंत्री डॉ रमन ने कहा कि जब कांग्रेस कि सरकार थी तब किसानो का धान खरीदने से पहले पानी में डूबा डूबा कर देखा जाता था. फसल चक्र परिवर्तन के नाम पर धान कि खेती छोडने कि सलाह दी गई. हमने कहा धान छत्तीसगढ़ की पहचान है. किसानो को धान खरीदी के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए. आज हम ४६०० करोड रूपये का धान खरीद रहे है और कल जरुरत पड़ने पर ५००० करोड रुपये का धान खरीदेंगे. यह कांग्रेस की सरकार नहीं, सिर्फ भाजपा कि सरकार सोच सकती है. भाजपा जो सोचती है वो करके दिखाती है. हमने एक व दो रुपये में चावल देने कि घोषणा कि आज ३६ लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे है, ३५ लाख परिवारों को मुफ्त में नमक दिया जा रहा है. कांग्रेस के समय में किसानो को १५-१६ फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता था. हमने पहले ९ फीसदी किया, फिर ७ फीसदी किया, आज हम सहकारी बैंको के माध्यम से किसानो को तीन फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दे रहे है. उन्होंने कहा कि मैं जो सोचता हू उसमे आपका समर्थन चाहिए. हमारे विकास कार्यों कि गूंज दिल्ली तक है. भाजपा की प्रत्यासी रजनी त्रिपाठी को जीताकर आप डॉ रमन के विकास कार्यों पर मुहर लगाइए. मैं विश्वाश दिलाता हू कि श्रीमती रजनी त्रिपाठी डॉ रमन के प्रतिनिधि के रूप में काम करेगी.

huge crowed in BJP election meeting 300x198 कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों का ६० वर्षों तक केवल शोषण किया :, रमन सिंह इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा प्रत्याशी रविशंकर त्रिपाठी को आपने समर्थन देकर १७ हजार वोटो से जीत दिलाई और २८ उम्मीदवारों कि जमानत जब्त करवा दी. इस बार भी आप सहयोग देकर श्रीमती त्रिपाठी को भारी बहुमत से जिताये.

उपचुनाव के सह संचालक पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि दुखद समय में हमने होनहार जनप्रतिनिधि और विधायक खो दिया. स्व रविशंकर त्रिपाठी ने भटगांव को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा बनाने का सपना देखा था. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने पार्टी ने उनकी पत्नी श्रीमती त्रिपाठी को टिकट दी है. उन्हें जिताना इसलिए भी जरुरी है क्योकि प्रदेश में भाजपा कि सरकार है और सरकार ही विकास कर सकती है.

कोई महिला नहीं चाहती पति कि जगह लेना भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करुना शुकला ने कहा कि कोई भी विवाहिता यह नही चाहती कि उसका सुहाग उजड़े और वह पति कि जगह ले. उन्होंने लोगो को याद दिलाया कि २००३ में वे सान्सद दीलिप सिंह जुदेव के साथ परिवर्तन यात्रा लेकर सलका आई थी. उसके बाद आपने दो बार हमारी सरकार बनाइ. इस बार मेरे आने का कारन यह है कि हमारे बिच से पार्टी के निष्ठावान और महत्वाकांक्षी विधायक श्री त्रिपाठी का निधन हो गया है. उनकी पत्नी श्रीमती त्रिपाठी को उन्होंने जिताने कि अपील की.

मुझे सहयोग दे –

रजनी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती त्रिपाठी जब मंच पर संबोधित करने आती है तो भावुक हो जाती है. भावावेश में वह कुछ बोल नहीं पाती सिर्फ मुझे सहयोग दे बोलकर ही लौट जाती है.

हार को जित में बदलने वाले बृजमोहन:

करुणा शुक्ला सलका में सभा को संबोंधित करने की शुरुआत करते समय जब भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला मंच पर आसीन सभी नेताओं का नाम ले रही थी तो उन्होंने चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल का नाम लेने के पूर्व उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा की श्री अग्रवाल हार को जीत में बदलने का माद्दा रखते है वे चुनाव जिताने के विशेषज्ञ है.

brijmohan road show 300x167 भटगांव विधानसभा उपचुनाव,,बिश्रामपुर में बृजमोहन का रोड शो brijmohans road show at vishrampur 300x165 भटगांव विधानसभा उपचुनाव,,बिश्रामपुर में बृजमोहन का रोड शो

भटगांव विधानसभा उपचुनाव बिश्रामपुर में बृजमोहन का रोड शो भटगांव विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी के साथ बिश्रामपुर क्षेत्र में रोड शो के दौरान चुनाव प्रभारी और लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

brijmohan at meeting in bhatgaon 1024x542 300x158 भटगांव उपचुनाव, भाजपा ने सत्ता और संगठन को झोंका hatgaon bi election pic 300x155 भटगांव उपचुनाव, भाजपा ने सत्ता और संगठन को झोंका

भटगांव उपचुनाव भाजपा ने सत्ता और संगठन को झोंका भटगांव उपचुनाव को भाजपा बहुत गंभीरता से ले रही है. संगठन और सत्ता दोनों समानांतर काम कर रहे है. एक ओर प्रदेश के दमदार मंत्री और चुनाव विशेषज्ञ माने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल तो दूसरी ओर पार्टी के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह कमान संभाले हुए है.

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम, गृह मंत्री ननकीराम कंवर, लोकस्वास्थ्य मंत्री केदार कश्यप, जल संसाधन मंत्री हेमचंद यादव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करुणा शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, लीलाराम भोजवानी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, सहित सत्ता और संगठन के अनेक दिग्गज यहाँ पहुँच चुके है. इनमे से कुछ तो विगत ३-४ दिन से डेरा डाले हुए है.

प्रदेश के मंत्री और चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल अपनी टीम के साथ २ बार पहले भी दौरा कर चुके है. संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह का यह पुराना कार्यक्षेत्र रहा है तो पुराने भाजपाइयों को सक्रीय करने वे विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो में जा रहे है. वहीं भाजपा व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र के है तो पार्टी उनका भी भरपूर उपयोग कर रही है.

सरगुजा से ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह का निलंबन समाप्त कर उन्हें भी सक्रीय कर दिया गया है. वे गोड जाती के है और इनका इस विधान सभा में सर्वाधिक वोट है. सरगुजा के प्रभारी व पंचायत मंत्री रामविचार नेताम भी लगातार क्षेत्र में दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में हो यह प्रयास कर रहे है.

सौदान सिंह ने ली बैठक

भाजपा के राष्ट्रिय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी बिश्रामपुर पहुँच चुके है. हेलिकॉप्टर से आज दोपहर यहाँ पहुँचने के बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और चुनाव संचालन समिति की बंद कमरे में बैठक ली. इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, चुनाव प्रभारी और लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सह प्रभारी एवं पंचायत मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष सुभाष राव शामिल थे. इस बैठक के पश्चात भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों की बैठक भी उन्होंने ली.

election campaign in bhatgaon1 300x198 भटगांव उपचुनाव, विकास की जिम्मेदारी मेरी :, डा. रमन सिंह, भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन तेज वर्षा के बिच मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भटगांव विधनसभा के कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए आह्वान किया की स्व. रविशंकर त्रिपाठी के सपनों को पूरा करने के लिए रजनी त्रिपाठी को भारी बहुमतों से जिताए. उन्होंने कहा कि भटगांव के विकास की चिंता अब किसी को करने की जरूरत नहीं है इसकी जिम्मेदारी मेरी है.

उन्होंने कहा की भटगांव ने एक ऐसे विधयक को खो दिया जिनका चिंतन भटगांव का विकास ही रहा वे जब भी मुझसे मिलते हमेशा भटगांव के विकास की बात करते ख्सेत्र की चिंता करने वाला ऐसा raman singhs speech at bhatgaon2 150x150 भटगांव उपचुनाव, विकास की जिम्मेदारी मेरी :, डा. रमन सिंह, भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन विधायक कम ही देखा है. स्व. रवि त्रिपाठी का सपना था की वे भटगांव को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा बनाये पर दुर्भाग्य से काल ने हमसे श्री त्रिपाठी को हमसे छीन लिया भारतीय जनता पार्टी ने अब भटगांव के विकास की जिम्मेदारी उनकी श्रीमती रजनी त्रिपाठी को सौपीं है हम भटगांव के अवरिल विकास की यात्रा को अब थमने नहीं देंगे.आप सब से आह्वन करता हूँ की उन्हें जितने के लिए तन मन से जुट जाएँ.

भाजपा का भटगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन आज भैयाथान में संपन्न हुआ. अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देर से पहुचें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री रमन सिंह को सुनने के लिए तेज हवा और भारी वर्षा के बावजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.इनके साथ मंत्री हेमचंद यादव और चंद्रशेखर साहू भी भैयाथान पहुचे.

huge crowed in raman singhs speech2 150x150 भटगांव उपचुनाव, विकास की जिम्मेदारी मेरी :, डा. रमन सिंह, भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी श्रीमती रजनी त्रिपाठी रो पड़ी और पूरी सभा गमगीन हो गयी. रामसेवक पैकरा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की इस उपचुनाव में सभी मतदान केन्द्र में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएँगी और यह आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से और यहाँ पर जो आप इस बड़ी संख्या में आये है उससे दिख रहा है.

करुना शुक्ल ने अपना उद्बोधन विधयक रविशंकर त्रिपाठी को श्रधांजलि देते हुए प्रारम्भ किया उन्होंने कहा की कोई महिला यह नहीं चाहती की वो कभी अपने पति या पुत्र का स्थान ले लेकिन विधि के विधान से ऐसा हो गया की आज श्रीमती त्रिपाठी को अपने पति की जगह लेनी पड़रही है.

सम्मेलन को पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, विधयाक प्रेमनगर रेणुका सिंह,महापौर अंबिकापुर प्रबोध मिंज, आदिवासी नेता चिंतामणि महाराज,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, सांसद सरगुजा मुरारीलाल सिंह, मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, कोषाध्यक्ष भीमसेन गोयल ने भी संबोधित किया संचालन जिला महामंत्री अजय गोयल ने किया.

मुख्यमंत्री जी के पास समय की कमी होने के कारण चुनाव प्रभारी और लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहनbrijmohan and raman singh2 150x150 भटगांव उपचुनाव, विकास की जिम्मेदारी मेरी :, डा. रमन सिंह, भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन अग्रवाल सम्मलेन को संबोधित नहीं कर पाए. मौसम के उतार चढ़ाव के साथ-साथ बदलते रहे भाजपाइयों के चेहरे रायपुर में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. जैसे ही उनके आने की सुचना यहाँ मिली सम्मलेन स्थल भैयाथान में तेज हवा के साथ फुहारें पड़ने लगी मुख्यमंत्री के रायपुर से उड़ने की खबर मिलते ही यहाँ तेज वर्षा होने लगी. जैसे जैसे मौसम रायपुर और भैयाथान में बदल रहा था वोही भाव भाजपाइयों के चेहरे पर नजर आ रहा था.

शिवप्रताप सिंह की वापसी भाजपा के निलंबित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद शिवप्रताप सिंह की आज पार्टी में वापसी हो गयी. उनके निलंबन समाप्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने की. अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी शिवप्रताप सिंह की वापसी का स्वागत करते हुए कहा की वो पूर्व में भी हमारे साथ थे आज भी है.

inaugration of election office at bhat gaon1 1024x806 300x236 विकास कार्य रूपी गोला बारूद लेकर घर घर जाएँ:,बृजमोहनshri agrawals election speech in bhatgaon 1024x544 300x159 विकास कार्य रूपी गोला बारूद लेकर घर घर जाएँ:,बृजमोहनbrij mohan addressing public meeting 1024x656 300x192 विकास कार्य रूपी गोला बारूद लेकर घर घर जाएँ:,बृजमोहन

भटगांव उपचुनाव विकास कार्य रूपी गोला बारूद लेकर घर-घर जाएँ:,बृजमोहन

कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भ।

भटगांव उपचुनाव के प्रभारी एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज सुबह ७ बजे चुनावी कमान सँभालने बिश्रामपुर पहुचे अल सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर बाजे गाजे और ढोल धमाके के साथ उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया श्री अग्रवाल आज क्षेत्र में चुनाव कार्यालयों का उदघाटन करने के साथ साथ बैठक भी लेंगे. अग्रवाल के साथ संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी भी बिश्रामपुर पहुचे.

चुनावी युद्ध की रणभेरी बज चुकी है, इस युद्ध में चुनाव कार्यालय चौकी की तरह होता है हम सब ने मिलकर आज इसका शुभारंभ कर दिया है, अब यह आप सब कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है की वे भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों का गोला बारूद लेकर घर-घर जाएँ और आगामी १ तारीख को आम जनता को कमल फूल का बटन दबाकर फिर एक बार कांग्रेस की जमानत जब्त करवाएं.

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लटोरी मंडल व अजबगढ़ में चुनाव कार्यालय का उदघाटन एवं सिलफिली में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक लेते हुए चुनाव प्रभारी और लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उक्ताशय के उदगार व्यक्त किये . उन्होंने आगे कहा की हम सब के साथी इस विधानसभा क्षेत्र के लाडले स्व. रविशंकर त्रिपाठी जी ने इस क्षेत्र के विकास को जो गति दी थी उसे आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी श्रीमती रजनी त्रिपाठी को जिताकर विधान सभा भेजना है यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रधांजलि होगी.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता एक जुट होकर कम करें तो चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कही गई बात की हर मतदान केंद्र पर इस बार हमें कांग्रेस की जमानत जब्त करवाना है आप सब सच साबित कर सकते है.

इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामकिसुन सिंह, महामंत्री अजय गोयल, चरण सिंह, संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, महेश्वर पैकरा, अमित जायसवाल राम मरावी, महपौर अंबिकापुर प्रबोध मिंज, अखिलेश सोनी सहित सैकडो कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

brijmohan in train 1024x617 300x180 बृजमोहन पहुचें भटगांव, कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भbjp workers welcomes 1024x5961 300x174 बृजमोहन पहुचें भटगांव, कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भbrijmohan agrawal at bhatgaon1 1024x569 300x166 बृजमोहन पहुचें भटगांव, कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भbrijmohan on election campaign 1024x574 300x168 बृजमोहन पहुचें भटगांव, कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भ

बृजमोहन पहुचें भटगांव कार्यालय उदघाटन बैठकों का दौर प्रारम्भ भटगांव उपचुनाव के प्रभारी एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज सुबह ७ बजे चुनावी कमान सँभालने बिश्रामपुर पहुचे अल सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर बाजे गाजे और ढोल धमाके के साथ उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया श्री अग्रवाल आज क्षेत्र में चुनाव कार्यालयों का उदघाटन करने के साथ साथ बैठक भी लेंगे. अग्रवाल के साथ संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी भी बिश्रामपुर पहुचे.

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार