Wednesday, February 22, 2012

DSCF1738 14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि

शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों को पूजा

महानाट्य “मर्यादा पुरषोत्तम” का हजारों ने उठाया आनंद

 

DSCF1632 300x225 14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आजराजिम. त्रिवेणी संगम पर अंतिम दिन होने वाले शाही स्नान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है. देश भर से पहुंचे हजारों साधु संतो और अखाडों ने विधि विधानपूर्वक शास्त्रों की पूजा अर्चना की. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के पावन सानिध्य, राज्यपाल शेखर दत्त के मुख्य आतिथ्य, नेता प्रतिपक्ष रवीद्र चौबे की अध्यक्षता और संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य मे गौवंश की रक्षा और प्रदेश मे राम राज्य की कल्पना साकार होने के संदेश के साथ ही 14 दिवसीय राजिम कुंभ 2012 का समापन आज शाम मुख्य मंच राजिम मे होगा। लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर देर रात्री संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।     

अखाडों ने किया शस्त्र पूजन…

कल 20 फरवरी को होने वाले शाही स्नान के पूर्व आज प्रातःकाल अखाडों ने शस्त्रों-निशान की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर देश भर से पहुंचे अखाडों के महंतों सहित प्रेमानंद महाराज, प्रज्ञानंद महाराज सहित सैकडों साधु संतों ने हिस्सा लिया साथ ही अखाडों के महंतों ने अनेक शास्त्रों का प्रदर्शन भी किया. समारोह में श्रद्धालुओं और  संस्कृति विभाग के ओएसडी गिरीश बिस्सा, सुधीर दुबे, प्रताप पारख ने पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. आज प्रातः होने वाले शाही यात्रा में इन अस्त्रों शस्त्रों और निशानो की शोभा यात्रा हाथी, घोड़ों, ढ़ोल ढमाके, बाजे गाजे के साथ निकाली जायेगी. प्रति वर्ष होने वाले इस कुंभ मे महाशिवरात्री को ब्रह्म मुहर्त मे निकलने वाली इस शोभा यात्रा को देखने देश प्रदेश से हजारों की संख्या मे लोग रात्रि से ही राजिम पहुँचने लगे है। त्रिवेणी संगम के संत समागम स्थल से निकलकार शहर के मुख्य मार्गो से होकर यह यात्रा निकलती है जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है।    

समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में  कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, खाद्य मंत्री पून्नूलाल मोहिले, लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, श्री चन्दूलाल साहू,  संसदीय सचिव श्री युद्धवीर सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण राय, पूर्व सांसद श्री पवन दीवान, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल और कुरूद विधायक श्री लेखराम साहू, पर्यटन मण्डल के उपाध्यक्ष श्री विजय तिवारी उपस्थिति रहेंगे. इसके अलावा जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाडि़क, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्रीमती गिरिजा साहू श्री माधव सिंह ध्रुव सदस्य जनपद पंचायत मगरलोड के साथ-साथ देशभर से आये साधु संत और महामण्डलेश्वर भी उपस्थिति रहेंगे.

महानाट्य मर्यादा पुरषोत्तम का हजारों ने उठाया आनंद  

DSC 1314 14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

श्री गंगा आरती व भगवान राजीव लोचन की पुजा अर्चना  एवं साधु संतो के आशीर्वचन और प्रवचन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रारंभ हुए. आचार्य संतोष व नागरिको के व्दारा गंगा आरती कर श्री राजीव लोचन का पूजन के पश्चात सांस्कृतिक आयोजन हुए जिसमे देर रात हुए भगवान राम पर आधारित महानाटक “मर्यादा पुरूषोत्तम” ने पूरे दो घंटे तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा. ध्वनि, प्रकाष और 100 से ज्यादा कलाकारों के अभिनय पर केंिद्रत इस नाटयलीला का आनंद हजारों लोगों ने उठाया. विषेष तौर पर पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस महानाटय को देखा और इसके डायरेक्टर सहित कलाकारों को सम्मानित भी किया. लगभग दो घंटे के इस महानाट्य में भगवान राम के सम्पूर्ण जीवन को उतारा गया है. खासतौर पर श्रवणकुमार और राजा दशरथ का दृष्य, सीता की अग्निपरीक्षा, जटायु गरूण का अनूठा चित्रण, हनुमान की पूंछ से लंका का दहन, भावनाओं को छूने वाले सुरीले गीत, डिजीटल ध्वनि मुद्रण और आधुनिक तकनीक से सजे संगीत, अतिभव्य रंगमंच, सेंटस, तीस हजार वाटस का साउंड, स्पेशल लाईट इफेक्टस, तत्काल बदलने वाला भव्य सेटस आदि ने महानाटय को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया। इसके साथ ही साथ गोवर्धन देवांगन की पंडवानी, रजत दत्ता के सुगम गायन, ममता चंद्राकार,रायपुर, शिवकुमार तिवारी, बिलासपुर के लोकमंच को भी दर्शकों ने काफी सराहा।    

DSCF16471 14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

आज के सांस्कृतिक आकर्षण:

त्रिवेणी संगम के सांस्कृतिक मंच पर कल 20 फरवरी को देश की सुप्रसिद्ध सुगम गायिका अनुराधा पौडवाल, मुंबई के साथ-साथ आंचलिक कलाकार कार्यक्रम देंगे जिनमें प्रमुख रूप से  राजकुमारी खुटैल, पहडोर का पंडवानी, प्यारे यादव, तुलसी का राऊत नाचा, सुरूज़ बाई खाँड़े, बिलासपुर, का भरथरी, रजनी रजक, भिलाई का ढोलामरु, सुनील तिवारी, रायपुर का छत्तीसगढ़ी फिल्मी संगीत और नृत्य का कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे.

rajim kumbh सर्वधर्म समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ   बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में 50 मुस्लिम महिलाओं का समूह राजिम कुंभ दर्शन हेतु रवाना हुआ.

इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा की सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है.देश भर के पांच हज़ार संत यहाँ पहुंचे हुए है .देश-विदेश से लोग त्रिवेणी संगम में स्नान हेतु राजिम कुंभ पहुँच रहे है. मानवीय संवेदनाओं को आत्मसात किये हुए संत-महात्माओं
के प्रवचन से यहाँ हर कोई प्रभावित हो रहा है. वैसे तो कुंभ को हिंदू आस्था का प्रतिबिम्ब माना जाता है परन्तु यहाँ सम्पूर्ण मानव प्रजाति के उत्थान के लिए प्रार्थना की जाती है.

उन्होंने कहा की भारत में विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोग निवास करते है .यहाँ सभी को पूरी तरह से धार्मिक स्वतंत्रता है.यहाँ सबसे अच्छी बात है की सभी धर्मों के लोग एक दूसरें के धर्मों का पूरा सम्मान करते है .यही विविधता में एकता है भारत की विशेषता है. खुशी की बात है मुस्लिम बहनें
राजिम कुंभ दर्शन करनें जा रही है.

राजिम कुंभ जाने वालो में शहनाज़ बेगम,कमरूनिशा,फरहा,चुन्नी,राना बेगम,आयशा बेगम,शैली परवीन आदि शामिल थी .

DSC04187A तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमायाDSC04188A तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमायाDSC04195A तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमायाDSC04200A तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम

DSC04184 225x300 तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमायारायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया एकादशी मे हजारों लोगों ने अल सुबह त्रिवेणी संगम मे डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। साधु संतो ने सबसे पहले ब्रह्म मुहर्त मे स्नान किया। मुख्य मंच राजिम मे गोधुली बेला से ही संतो, महामंडलेश्वरों, साधु, साध्वियों ने भक्तो को आशीर्वचन दिया। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शाम बाबी  मण्डल रायपुर के भजन, मोना सेन रायपुर के लोकमंच और मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक चरन जीत सिंह के नाम रही।

फागुन मास के कृष्ण पक्ष की यह विजया एकादशी समस्त एकादषी में तीसरे नम्बर की मानी गई है जो मनुष्य जीवन में विजय और सफलता की कामना चाहते हैं, उन्हें एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिये. विशेषकर राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगो के लिए इसका बड़ा महत्तव है।  इसी महत्व को ध्यान में रखकर आज के पर्व स्नान में देर रात से ही हजारों श्रद्धालु आसपास के ग्रामों से राजिम पहुंचे और अल सुबह ही स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। पर्व स्नान को लेकर राजिम-कुंभ प्रशासन ने भी संपूर्ण तैयारियां की थी   साधु-संतो के आश्रमों की व्यवस्था तथा मंदिरों में उमडने वाली भीड़ के मददेनजर सुरक्षा प्रबंध भी चाक चौबन्द किए गए थे।

कामधेनु यज्ञ प्रारंभ

DSC04290A 300x225 तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमायासंत समागम परिसर में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाला तीन दिवसीय कामधेनु यज्ञ स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद ‘‘अक्रियजी‘‘ के सानिध्य में प्रारंभ हो गया है .

यज्ञ की शुरूआत सुबह 9ः15 बजे भव्य जलकलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में साधू-संतगण एवं श्रद्धालुगण शामिल हुए । संगम का जल लाने के लिए संत-समागम परिसर का भ्रमण करते हुए विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा में परम्पूज्य डाॅ. बिन्दू जी महाराज, परम्हृदय बालयोगी बलराम दास जी, श्री महंत विनोदगिरी जी महाराज, दण्डी स्वामी जी सहित हजारों की संख्या में साधू-संत एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे । शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता ने अधिक संख्या में भाग लिया ।

कामधेनु समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष सेन कुमार बोथरा एवं भुनेश्वर साहू ने बताया कि यज्ञ में बैठने वाले यजमान छत्तीसगढ़ के हर जिले से आयेंगें । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से 15 जिलों से श्रद्धालुगण सपत्नीक भाग ले रहे हैं । 17 फरवरी को प्रारंभिक यज्ञ में इक्कीस जोड़े भाग लिये, जबकि 18 फरवरी से अंतिम दिन तक इनक्यावन जोड़े यज्ञ में बैठेगें ।

स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद अक्रियजी ने कहा कि कामधेनु महायज्ञ भगवान राम के पूर्वज राजा दिलीप ने त्रेता युग में कराया था ।

सरस्वती यज्ञ में चार सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुये

प्रतिवर्ष महामेरू पीठ के दण्डी स्वामी सच्चिदानंद महाराज  द्वारा विभिन्न प्रकार के यज्ञ का आयोजन किया जाता हैं। इस वर्ष भी संत समागम के अवसर पर प्रत्येक दिन अलग-अलग यज्ञ उनके कुंभ स्थल स्थित उनकी कुटियां में संपन्न हो रही हैं। इसी क्रम में 17 फरवरी को सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कुंभ में पधारें सभी संत-महात्मागण शामिल हुये।

महामेरू पीठ के दण्डी स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सरस्वती यज्ञ केे उद््देश्यों के बारे में बताया कि भारतीय संस्कृति का अनुकरण बच्चों के माध्यम से होनी चाहिये। यदि सनातन धर्म को बचाना है तोे बच्चों में धर्म का संस्कार डालना ही होता हैं। उन्हेंाने बताया कि प्रतिवर्ष कुंभ के दौरान कक्षा 5वी औंर 8वी मेें प्रथम तीन प्रावीण्यता क्रम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन धन राशि एवं प्रमाण पत्र उनके द्वारा प्रदान की जाती हैं।

सरस्वती यज्ञ का आयोजन सुबह 9ः00 बजे संत दण्डी स्वामी के सानिध्य में शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के चार सौ बच्चें तथा बड़ी संख्या में साधु-संत व गणमान्य नागरिक शामिल हुये। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को उमावती यज्ञ संपन्न किया जायेगा। 

पत्रकारों और उद्योगपतियों भी शामिल हुए

राजधानी रायपुर से प्रसिद्ध उद्योगपति और पत्रकार संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ आज शाम राजिम कुंभ पहुंचे। मुख्य मंच मे श्री अग्रवाल ने सभी का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। इसमे प्रमुख रूप से कौशल मिश्रा, रामचंद नचरानी, शंकर पांडे, प्रशांत शर्मा,  रामवतार तिवारी, सलमान रवि, राजेश अग्रवाल, अरुण खेतान, सुनील नामदेव, धनवेंद्र जायसवाल, प्रियंका कौशल, विकास शर्मा सहित अनेक पत्रकार और उद्योगपति उपस्थित थे।

आज के आकर्षण

लोमेश पटेल भोथीडिह का जसगीत, लक्ष्मीकांत सेन रायपुर का त्रिव्त बैंड, डी. एन. नंबदूरी खैरागढ़ का तालकचहरी, अश्वनी शर्मा भिलाई का भजन, अमर श्रीवास भिलाई का लोकमंच, दुकालु यादव रायपुर का जगराता, सहित विशेष आकर्षण ‘मर्यादा पुरषोत्तम’ लाईट एंड साउंड का कार्यक्रम होगा।

DSCN6559A तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

DSC 0511 विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज   राजिम कुम्भ 2012 DSC 0536 विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज   राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने

रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा स्नान पर्व कल 17 फरवरी विजया एकादशी को ब्रम्हमुहुर्त में संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम के त्रिवेणी संगम मे स्नान कर पुण्य लाभ कमाने हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर महादेव के दर्शन और स्नान के लिए सपरिवार दूरदराज से भक्तों का राजिम पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. दूसरी ओर, पर्यटन व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्नान-पर्व की तैयारियों का जायजा लिया तथा संत समागम से लेकर श्रद्धालुओं के आवास, भोजन, प्रसाद व अन्य तैयारियों के साथ-साथ राजिम-कुंभ स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. 

     राजिम के विद्वान पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री ने बताया कि राजिम-कुंभ का यह तीसरा पर्व स्नान है. कल की विजया एकादशी समस्त एकादषी में तीसरे नम्बर की एकादशी मानी गई है जो फागुन मास के कृष्ण पक्ष में आती है. शास्त्री जी के अनुसार जो मनुष्य जीवन में विजय और सफलता की कामना चाहते हैं, उन्हें एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिये. इसी महत्व को ध्यान में रखकर कल के पर्व स्नान में शामिल होने के लिये देर रात हजारों श्रद्धालु आसपास के ग्रामों से राजिम पहुंचे और उनके आने का सिलसिला जारी था. पर्व स्नान को लेकर राजिम-कुंभ प्रशासन ने भी संपूर्ण तैयारियां की जिसमें जलकुण्ड में पानी की सुनिश्चितता, साधु-संतो के आश्रमों की व्यवस्था तथा मंदिरों में भीड़ उमडने के मददेनजर सुरक्षा प्रबंध पर विशेष ध्यान रखा गया है.

संत समागम

मुख्य मंच में आज शाम आयोजित संत समागम की अध्यक्षता बीकानेर राजस्थान से पधारे महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानन्द जी महाराज ने की. इस अवसर पर उपस्थित महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी हरिद्वार, महामंडलेश्वर श्री स्वामी प्रेमानंद जी महाराज हरिद्वार, महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज हरिद्वार, आचार्य श्री जालेश्वर जी महाराज अयोध्या, स्वामी नारायनानंद जी महाराज माटुंगा मुंबई महाराष्ट्र, तांत्रिक योगी श्री रमेश जी महाराज इलाहबाद, पू. माता दर्शना ज्योति जी हरिद्वार, साध्वी अरुणा भारती जी छतरपुर, ब्रह्म कुमार श्री नारायण भाई, साध्वी रंजना दीदी उत्तरकाशी, डॉ.स्वामी जीवनानंद चैतन्य जी महाराज आदि ने भी अपने प्रवचनो का लाभ उपस्थित भक्तों को दिया.        

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

DSC 05251 300x199 विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज   राजिम कुम्भ 2012 स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ शाम से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रख रही है। आज की प्रस्तुतियों मे दीपक साहू, बोंदल का जसगीत, भारती बंधू रायपुर का भजन, जाकिर हुसैन कोरबा का जसगीत/फिल्म संगीत, भारत भूषण, परगनिया भिलाई का लोकमंच, डॉ. पीसी लाल यादव, गंडई का लोकमंच और मुंबई के प्रसिद्द भजन और गजल गायक चंदन दास प्रमुख रही।

आज के सांस्कृतिक आयोजन

शत्रुघन नेताम, चैकी का पंडवानी, भगत साहू, रायपुर का लोकगीत, रमादत्त जोशी रायपुर की  पंडवानी, बाबी मण्डल, रायपुर का संगीत एवं भजन, चरन जीत सिंह, मुंबई का जगराता भजन मुख्य मंच के प्रमुख आकर्षण होंगे. 

DSC 0532 विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज   राजिम कुम्भ 2012

 

छत्तीसगढ़ का नाम माता कौशल्या के नाम पर हो – कपिलानंद जी

रायपुर. राजिम कुंभ के त्रिवेणी संगम पर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर देर रात तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में आस पास और दूर दराज से आने वाले भक्त नृत्य, गीत, लोकमंच और भजनों का लुफ्त उठा रहे है वहीं बड़ी संख्या में  श्रद्धालु गोधुली बेला से प्रारंभ होने वाले देश के प्रख्यात साधू संतो के प्रवचन का श्रवण कर पुण्य लाभ भी अर्जित कर रहे है.

प्रवचनों की श्रंखला में आज शाम कपिलानंद महाराज ने कहा की ऋषि मुनियों की तपः स्थली और राम के जननी की जो जन्म भूमि को  छत्तीसगढ़ के बजाय कौशल्या राज्य होना चाहियें. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई, लोकमंच कलाकार और लोकगीत गायिका सीमा कौशिक के साथ साथ धनबाद के भजन गायक सुशील बाजेजा की प्रस्तुति प्रमुख रही.

दिल्ली से पधारें कपिलानंद जी महाराज ने कहा कि राजिम कंुभ की शुरूआत और प्रतिवर्ष का यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार का अहम् कदम हैं। उन्होंने राजिम की महत्ता बताते हुये कहा कि जो भूमि ऋषि मुनियों की तपः स्थली रही, भगवान राम के जननी की जो जन्म भूमि हैं, महानदी का जहाॅ संगम हैं और जहां प्रतिवर्ष संतो का समागम होता हैं उसे छत्तीसगढ़ के नाम से क्यों पुकारा जाता हैं। यह धर्म, प्रेम, भक्ति की भूमि हैं। इसका नाम तो कौशल्या राज्य होना चाहियें। उन्होंने तर्क देते हुये कहा कि जब बंबई का नाम मुंबई, कलकत्ता का नाम कोलकाता, मद्रास का नाम चेन्नई हो सकता है तो छत्तीसगढ़ का नाम कौशल्या के नाम पर क्यों नहीं हो सकता..

वृंदावन से पधारें पुरूषोत्तम जी महाराज ने कहा कि जहां संतों का समागम हो वही कुंभ होता हैं। उन्होंने ने बताया छत्तीसगढ़ माता कौशल्या के अलावा एक और माता की जन्म भूमि हैं और वह माता शबरी हैं, जिसके नाम पर शिवरीनारायण नगर बसा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि शबरी का नाम कोई नहीं लेता। दरअसल छोटे का नाम कोई नही लेता। सभी बड़े का नाम लेना पसंद करते हैं। शबरी को भगवान का जो भक्ति -प्रेम मिला वह अतुलनीय हैं । उन्होंने कहा कि माता कौशल्या का मंदिर बनाने के साथ-साथ माता शबरी का भी छोटा-सा मंदिर बनाया जाना चाहिये।

संत प्रेमानंद जी महाराज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि प्रत्येक मनुष्य के मन में कामना होती हैं कि हमारे जीवन में सुख-शंाति और आनंद बना रहे और इसलिये प्रयास भी करते हैं, फिर भी अनेक प्रकार के दुःख, क्लेश जीवन में आते रहते हैं, तब हम इन कष्टों से मुक्ति का उपाय खोजते रहते हैं। इसलिये ऐसी स्थिति में महापुरूषों की शरण में जाना चाहिये, तभी कष्टों का निवारण होगा और मुक्ति मिल सकेगी।यह शाश्वत सत्य है कि जब दुख और तकलीफें आती हैं, तब ईश्वर का स्मरण आता है, और तब हम ईश्वर का ध्यान करते हैं। काशी से पधारे ब्रम्हचारी विवेकचेतन जी महाराज कहते हैं कि धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष व्यक्ति को सहज उपलब्ध हो जाता हैं। उन्होने अर्थ शब्द के और भी 5 अर्थ बताये जिनमें अर्थ, शब्दाशय, प्रयोजन, वित्त तथा इन्द्राशय है.

पण्डोखर दरबार में उमड़ी भीड़

DSCN0152A तीजन की पंडवानी और सुशील बजेजा के सुरमयी भजनों के नाम रही आज की शाम

राजिम कुंभ में त्रिकालदर्शी अनंत विभूषित युवा संत श्री गुरूशरण जी महाराज ’’पण्डोखर सरकार’’ का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार 14 फरवरी से प्रारंभ हो गया हैं। श्रद्धालुगण बड़ी संख्या मे दरबार शुरू होने से बहुत पहले ही पहुंच रहे है। आज से यह दरबार नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह 11.00 बजे से प्रारंभ  होकर रात्रि 9.00 बजे तक संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि अनन्त श्री विभूषित त्रिकालदर्शी संत श्री गुरूशरण जी महाराज के दरबार में आने वाले दुखी पीडि़त जनों की दैविक एवं भौतिक समस्याओं का समाधान अपनी दिव्य दृष्टि से जानकर बताते हैं। महाराज श्री किसी भी व्यक्ति या दुखित पीडि़त व्यक्ति से पूछे बिना पहले से ही उसकी भावनाओं, बाधा व्याधियों और अन्य समस्त प्रकार की परेशानियों के बारे में अर्जी पत्र पर लिखकर रख लेते है। जो भी व्यक्ति अपनी जिस पीड़ा को दरबार में व्यक्त करता हैं, वह सब सत्य रूप में महाराज श्री पण्डोखर सरकार द्वारा लिखें अर्जी पत्र में उल्लेखित रहता हैं।

श्री पण्डोखर सरकार का कहना है कि सदकार्य में सहयोगी की प्रशंसा होनी चाहिये । साथ ही साथ विघ्न संतोषी नही होंगे तो चेतना नही होगी और कोई कार्य बगैर चेतना के भव्य और दिव्य नही हो सकता।

‘‘छत्तीसगढ़ के कौशल्यानंदन राम‘‘ – बिंदू जी महाराज द्वारा विमोचित

DSCN0144 तीजन की पंडवानी और सुशील बजेजा के सुरमयी भजनों के नाम रही आज की शाम

राजिम महाकुंभ में संत डाॅ. बिंदू महाराज ने ‘‘छत्तीसगढ़ के कौशल्या नंदन राम‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। राम वन गमन शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्याम बैस, प्रधान संपादक डाॅ. मन्नूलाल यदु के साथ अशोक गंगवाल एवं अनेक साधु-संतों व राजिम कुंभ टास्कफोर्स समिती की उपस्थिति में लोकार्पण हुआ।पुस्तक में कौशल्या माता की जन्मभूमि चंदखुरी आरंग आदि क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है वहीं भगवान राम लोमश ऋर्षि आश्रम में भी काफी समय तक रहे। वनवास काल में ऋर्षि आश्रम, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और राक्षसों के त्रिकोण से यहां आसुरी शक्ति का नाश हुआ था। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, दक्षिण कोसल और बस्तर क्षेत्र के लोगों ने राम जी के वनवास में अहम भूमिका निभाई थी।

शांति की राह- योगेंद्र साहेब

संत समागम के मुख्य मंच पर आज कबीर साहेब के इलाहाबाद प्रयाग के संस्थान पारख संस्थान के संत श्री अभिलाष दास जी के संत साहेब श्री योगेंद्र साहेब जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा- कि आज मानव दुखित और दुःख कारण है उसकी अन्नत इच्छायें दुःखों से निवृत्त पाने का मनुष्य जीवन ही एक साधन है परन्तु मुनष्य जीवन को पाकर दुःखों से निवृत का काम नहीं करता और दुःख ही बटोरता है, सुख चाहता है, लेकिन चाहत के साथ का नहीं करता आखिर सुख मिलेगा कैसे सुख चाहते है तो सुख देने वाला कर्म करना पड़ेगा । यही दुःख निवृत का प्रयास है । भटका हुआ मन यह समझता है कि कोई दूसरा हमें दुःख देता है जबकि सच्चाई है कोई दूसरा उसे दुःख या सुख नहीं देता परन्तु अपने ही कर्मो का फल उसे दुःख या सुख के रूप में मिलता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीमा कौशिक के लोकमंच व सुशील बाजेजा के भजनों नें श्रध्दालुओं का मन मोह लिया। पद्मभूषण तीजन बाई की पण्डवानी को लोगों ने काफी सराहा। स्थानीय कलाकार परशुराम चन्द्राकर एवं नवलदास मानिकपुरी ने राजीवलोचन पर भजनों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लुटी। वहीं स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

16 फरवरी के मुख्य कार्यक्रम

दीपक साहू, बोंदल का जसगीत, भारती बंधू रायपुर का भजन, जाकिर हुसैन कोरबा का जसगीत/फिल्म संगीत, भारत भूषण, परगनिया भिलाई का लोकमंच, डॉ. पीसी लाल यादव, गंडई का लोकमंच और मुंबई के प्रसिद्द भजन और गजल गायक चंदन दास की प्रस्तुतियाँ होगी १६ फरवरी का सांस्कृतिक आकर्षण.

DSCN0141 जानकी जयंती पर हजारों ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान राजिम कुंभ २०१२DSCN0129 जानकी जयंती पर हजारों ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान राजिम कुंभ २०१२

नागा साधुओं की पेशवाई रही आकर्षण का केंद्र

जय प्रकाश के भजन और अनु सिन्हा के फ्यूजन कत्थक ने समां बांधा

रायपुर. साधु-संत व दर्जनभर अखाड़ों के साथ साथ लाखों श्रद्धालुओं ने राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अर्जित किया.संत समागम का शुभारंभ होने के बाद कुंभ की शेष गतिविधियां तेज हो गयी है। इसी क्रम में आज नागा साधुओं ने स्थानीय दत्तात्रेय मंदिर में भगवान श्री दत्तात्रेय की पूजा अर्चना कर अपनी पेशवाई दी। इसके पूर्व त्रिवेणी संगम के मुक्ताकाशी मुख्य मंच पर संत समागम किया गया जिसमे साधू संतो ने ओजस्वी प्रवचन दिए. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जय प्रकाश के भजन और अनु सिन्हा के फ्यूजन कत्थक ने समां बांधा.

संगम में डुबकी लगाने  तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान राजीवलोचन व कुलेष्वर महादेव के दर्षन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगने दूरदराज से आये भक्तों का आना अल सुबह से है प्रारंभ हो गया था.  साधु-संतों और नागा बाबाओं ने ब्रहम मुहुर्त में ही स्नान किया. उल्लेखनीय है कि जानकी जयंती के दिन ‘राजिम कुंभ‘ में दूसरा स्नान पर्व होता है. मान्यता है कि यह दिन मां जगदम्बा जानकी के प्राकट्य की पावन तिथि है. आज के दिन मिथिला नरेष राजा जनक के खेत में हल से भूमि के जोते जाने के समय उसके सीत से स्पर्ष करके जो देवी प्रकट हुईं उन्हंें सीता कहा गया और जनकदुलारी होने से ये मां जानकी के नाम से जानी जाती हैं. इसी किवदती को मान्यकर पौराणिक काल से जानकी जयंती मनाई जा रही है. इसी तादात्मय में आज का स्नान पर्व बिना किसी विध्न बाधा के साथ संपन्न हुआ. राजिम कुंभ प्रशासन  द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किये गये थे.

वही नागा साधुओं ने बैड बाजों की धुनों के साथ दत्तात्रेय मंदिर परिसर में लगभग तीन घंटे तक पूजा अर्चना करते रहे. इस दौरान उन्होंने अखाड़े का पदर्शन भी किया .उनकी पूजा अर्चना एवं सेवा में मंदिर के सर्वराकार कमलनारायण पुरी गोस्वामी के सुपुत्र रामकुमार गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, किशोरी गोस्वामी तथा सहयोगी शंकरलाल और गोपी अवसरिया ने सहयोग प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में नागपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक जय प्रकाश शर्मा के भजनों ने जंहा श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोते लगवाए वहीँ दिल्ली की अनु सिन्हा ने अपने कत्थक नृत्य से समां बांधा. आज की अन्य प्रस्तुतियों में अश्वनी दुबे हाथ खोज का भजन, सुनीता भाले, खैरागढ़ भजन, चेतन देवांगन, पाहादा पंडवानी, दीपक चंद्राकर, अर्जुन्दा लोकमंच, ममता शिंदे, दुर्ग लोकमंच प्रमुख रही.

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम  

कुंभ २०१२ के आठवें दिन पद्म भूषण तीजन बाई, भिलाई की पंडवानी, सुशील बाजेजा, धनबाद का भजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मुख्य आकर्षण होगा साथ ही साथ परसुराम चंद्राकर, जाता की पंडवानी, नवल दास मानिकपुरी भिलाई, भजन, सीमा कौशिक रायपुर, लोकमंच होगा.  

श्री सांई की निकली भव्य पालकी यात्रा

स्थानीय श्री शिरडी सांई दरबार से भव्य पालकी यात्रा गीत नृत्य एवं बैड बाजों की धुनो के साथ नगर भ्रमण कर कुलेश्वर मंदिर पहंुची। पालकी यात्रा की सुबह 6 बजे गरियाबंद मार्ग स्थित श्री संाई दरबार में विशेष पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात दोपहर 12 बजे विधिवत मध्यान आरती की गई आरती के पश्चात भक्तों के लिए आम भंडारा की व्यवस्था की गई थी। श्रीसांई बाबा के लिये सुसज्जित पालकी बनाया गया था। जिस पर बाबा को आसीन कर पालकी यात्रा निकाली गई । यह यात्रा सर्वप्रथम भगवान दत्तात्रेय मंदिर जल टंकी चैक, बस स्टैण्ड, शिवाजी चैक, गायत्री मंदिर, श्रीराजीवलोचन होते हुए संत समागम परिसर होते हुए श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रीसांई भक्त श्रद्धालु शामिल हुए पालकी यात्रा में कृष्णा यादव नृत्य (सेमरा-चम्पारण्य) आर्कषण का केेंद्र रहा, उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष कुंभ महोत्सव के अवसर पर श्रीसांई सेवा संस्थान राजिम द्वारा बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाती है।

गाय बचेगी तो, संस्कृति बचेगी

सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा गौ सेवा-गौ रक्षा रथ का पूजन किया गया था। यह रथ पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रमण करते हुये आज दोपहर राजिम पहुंचा। वर्तमान राजिम कंुभ मेला में रथ भ्रमण करते हुये जन-जन को गौ सेवा-गौ रक्षा का प्रेरणा दे रही हैं। एवं गौ माता पर भव्य व विशाल प्रदर्शनी भी लगायी गयी। साथ ही कामधेनु महायज्ञ का प्रदर्शन स्थल पर आयोजन किया जा रहा हैं। वृंदावन मथुरा से पधारें कार्यक्रम के आयोजक- संत श्री सुभाष जी महाराज ने बताया, गाय हमारी संस्कृति की मूल आधार हैं। और इसकी रक्षा के लिये तन, मन, धन से समाज को संगठित होना चाहिये  और आगे आना चाहिये।

विजया एकादशी पर सरस्वती पूजन

 दण्डीस्वामी श्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज (बिलासपुर) द्वारा राजिम कुंभ 2012 के अवसर पर विजया एकादशी के पावन पर्व पर सरस्वती पूजन किया जायेगा, जिसमें रायपुर एवं राजिम सहित अंचल भर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राऐं शामिल होंगें । आयोजक  दंडी स्वामी ने बताया कि विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिये यह आयोजन पिछले छः वर्षो से किया जा रहा है, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में धर्म एवं अध्यात्म के संस्कार उत्पन्न करना है । आज के व्यस्त एवं दूषित पर्यावरण से बच्चों को दूर रखकर उनके मनोमस्तिष्क स्वस्थता एवं उज्जवल भविष्य विकास के लिए यह आयोजन प्रतिवर्ष कुंभ महोत्सव के दौरान किया जाता है । बच्चों का बौद्धिक व चारित्रिक निर्माण के लिये आज के परिप्रेक्ष्य में इस तरह के आयोजन की महती आवश्यकता है ।

DSC 0495a राजिम कुंभ २०१२ के आंठवे दिन अनु सिन्हा एवं ग्रुप दिल्ली के फ्यूजन कत्थक नृत्य ने समां बांधाDSC 0499a राजिम कुंभ २०१२ के आंठवे दिन अनु सिन्हा एवं ग्रुप दिल्ली के फ्यूजन कत्थक नृत्य ने समां बांधाDSC 0500a राजिम कुंभ २०१२ के आंठवे दिन अनु सिन्हा एवं ग्रुप दिल्ली के फ्यूजन कत्थक नृत्य ने समां बांधा

DSC 0469A छत्तीसगढ़ में रामराज्य की कल्पना साकार हुई जगद्गुरू शंकराचार्यDSC 0186A1 छत्तीसगढ़ में रामराज्य की कल्पना साकार हुई जगद्गुरू शंकराचार्य

राजिम कुंभ 2012 – मीडिया सेंटर

जगद्गुरू शंकराचार्य ज्योतिष एवं द्वारकापीठाधीश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का संदेश.

हजारों साधुओं की उपस्थिति में ‘संत-समागम‘ की गरिमामय शुरूआत

दूसरा पर्व स्नान जानकी जयंती आज, रविन्द्र जैन के भजनों ने रंग जमाया

DSC 0475 300x199 छत्तीसगढ़ में रामराज्य की कल्पना साकार हुई जगद्गुरू शंकराचार्यरायपुर. हजारों साधु-संत व दर्जनभर अखाड़ों की मौजूदगी में आज विराट ‘संत समागम‘ का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर जगद्गुरू शंकराचार्य ज्योतिष एवं द्वारकापीठाधीश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने अपने संदेश में कहा कि अब तक देश में चार कुंभ ही आयोजित होते हैं लेकिन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला राजिम-कुंभ देश का पहला कुंभ है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साधु-संतों ने जिस रामराज्य की कल्पना देखी थी, उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने साकार किया है जहां धर्म की गंगा बह रही है और साधु-संतों के सम्मान में पूरी सरकार खड़ी रहती है. उन्होंने कहा कि जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल मिलेगा. छत्तीसगढ़ के लोगों ने अच्छे कर्म किये हैं तभी उन्हें राजिम-कुंभ के माध्यम से साधु-संतों का आर्शीवाद मिल रहा है.

बताते चलें कि अस्वस्थता के चलते जगद्गुरू शंकराचार्य संत समागम में शामिल नहीं हो सके लेकिन उनके आर्शीवाद संदेश का पाठन उनके प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मस्व, संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कुंभ में संत समागम की शुरूआत सात साल पहले हुई थी. कुंभ के आयोजन की सफलता ही है कि राजिम अब गरियाबंद जिला बन गया और विकास की धुरी बन गया है. त्रिवेणी संगम में 20 करोड की लागत से एनीकट बनाया गया जिससे पानी की समस्या खत्म हुई है. इसी तरह महानदी के उपर करोडों की लागत से नया पुल बनाया गया है जिससे कुंभ में आवागमन और सरल हुआ है. यह सब उपलब्धियां राजिम-कुंभ की देन है और हम साधु संतांे ंके आर्शीवाद से प्रगति कर रहे हैं. श्री अग्रवाल ने बताया कि जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री डॉ. रमनंिसह खराब स्वास्थ्य के चलते संत समागम में शामिल नंहंी हो सके.

अंचल के विधायक अमितेष शुक्ल ने राजिम को धार्मिक नगरी बताते हुए कहा कि देशभर से आये साधु-संतों ने इसकी गरिमा और महत्ता बढ़ाई है. राजिम महोत्सव अब कुंभ में तब्दील हो गया है जिसके लिये बृजमोहन अग्रवाल बधाई के पात्र हैं. उन्होंने मांग रखी कि राजीवलोचन की नगरी से शराबबंदी व सटटेबाजी पर पूरी रोक लगाई जाये. सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि राजिम-कुंभ साधु-संतों के दर्शन व आर्शीवाद पाने का माध्यम बना है और उनके मार्गदर्शन से हम अपने को पहचान पाये हैं. उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश निरंतर प्रगति करे और विश्व गुरू बने, हम सदमार्ग पर चलें, यही इस अवसर पर भगवान से प्रार्थना है. कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने सभी साधुसंतों का स्वागत किया और प्रदेश की तरक्की के लिये आर्शीवाद मांगा. खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले ने साधु-संतों का अभिनंदन करते हुए कविता में अपनी भावना रखते हुए कहा कि साधु संतों की उपस्थिति से हम धन्य हो गये हैं और उनके आर्शीवाद से राजिम-कुंभ दिन प्रतिदिन ख्याति अर्जित कर रहा है.

इसके पूर्व संत समागम की शुरूआत त्रिवेणी संध्या आरती व भगवान राजीवलोचन की आरती व पूजा अर्चना के साथ हुई. पं. ब्रहमदत्त शास्त्री ने अपनी पंडित परिषद के साथ आरती एवं पूजन का विधान संपन्न कराया. पाटेश्वर धाम के संत श्री बालकदास जी महाराज ने अपने आर्शीवचन में कहा कि जहां संत समाज है, वहंी कुंभ हो सकता है. राजिम-कुंभ इसका प्रतीक बना है. लोग यहां से शांति और सात्विकता का संदेश लेकर जाते हैं जहां मन के पाप धुल जाते हैं तथा मोक्ष और सुख की कामना पूरी होती है. छत्तीसगढ राज्य की सरकार संतों की सेवा में समर्पित रही है, वहंी साधु-संत भी उदारता के साथ इसमें शिरकत करते हैं. इसी के चलते प्रदेश खुशहाली की ओर अग्रसर है. यहां की जनता में शांति, अपनत्व और बंधुभाव बना रहे, यही कामना है. इस अवसर पर परम् श्रद्धेय महाण्डलेश्वर श्री स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज (दिल्ली) ने भी संबोधित किया.
साधु संतों में प्रमुख रूप से मंच पर परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर बालयोगी श्री मोहन दास दी महाराज रामायणी (हरिद्वार), परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज (मुम्बई), संत कवि श्री पवन दीवान जी महाराज, तपस्वी सत महात्यागी श्री बालकदास जी महाराज (पाटेश्वरधाम), त्रिकालदर्शी संत श्री गुरूशरण दास जी पंडोखर सरकार जी (झॉसी), आचार्य श्री स्वामी कपिलानंद जी महाराज (दिल्ली), श्रद्धेय आचार्य श्री जालेश्वर जी महाराज (अयोद्धया), डॉ. स्वामी श्री बिंदु जी महाराज (हैदराबाद), दण्डिस्वामी श्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज (बिलासपुर), श्री महंत स्वामी दयानंद गिरीजी महाराज (काशी), श्रद्धेय स्वामी जीवानंद जी महाराज (इंदौर), श्री ब्रम्हाचारी विवेकानंद जी महाराज (काशी), श्रद्धेय स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य जी महाराज (वृंदावन), महंत श्री साधवी रंजना देवी जी (हरिद्वार), ब्रम्हकुमारी पूज्य पुष्पा बहनजी (नवापारा), श्री महंत माता दर्शना ज्योति जी (हरिद्धार), श्री महंत पुरी बेन (हरिद्धार), श्री महंत राधा रश्मि माता (हरिद्वार), श्री महंत ललिता गिरी जी माता (हरिद्वार), श्री श्रद्धेय गोपाल शास्त्री जी (वाराणसी) आदि संत प्रमुख रूप से संत समागम के साक्षी बने.

संत समागम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पवन दीवान, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण राय, भण्डार निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाड़िक, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू,, श्री गिरिजा साहू, व श्री माधव सिंह धु्रव सहित गरियाबंद जिले के कलेक्टर दिलीप वासनीकर, एसडीएम श्री के.पी. ओगरे, अपर कलेक्टर व मेला अधिकारी रमेश शर्मा उपस्थित थे.

हजारों साधु-संत राजिम-कुंभ पहुंचे

दूरस्थ प्रदेशों से आने वाले नागा साधुओं का आगमन क्रमशः प्रतिदिन होने लगा है. इस वर्ष अन्य वर्षो से अधिक भीड़ होने के कारण कुंभ के शेष धार्मिक पर्व एवं अन्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं गरिमामय ढ़ंग से पूरे होंगे. संत संमागम की पूर्व संध्या तक लगभग 527 नागा बाबाओं का दल यहा पहुंच चुका है. अनुमान है कि अब तक पांच हजार से ज्यादा साधु संत रािजम-कुंभ पहुंच चुके हैं जिसमें प्रमुख तौर पर निर्वाणी अखाडा, श्री पंचायती अखाडा पडाव, पंचायती अखाडा महानिर्वाणी, श्री पंचायती अखाडा आनंद, श्री पंचायती अखाडा आवाहन, श्री जूना अखाडा निर्मला पंचायती अखाडा, श्री अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्मोही अखाडा, श्री पंच रामानंदी संतोषी अखाडा, पंच रामानंदी निर्वाणी अखाडा, पंच रामानंदी महानिर्वाणी अखाडा, पंच रामानंदी निरालंबी अखाडा, खाकी अखाडा आदि के साधु संत शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि राजिम-कुंभ का विशेष आकर्षण संत समागम होता है जिसमें प्रदेश और देश के दस हजार से ज्यादा साधु-संत हिस्सा लेते हैं. इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दस लाख वर्गफीट से ज्यादा के स्थल पर दर्जन भर से ज्यादा आश्रम, कुटियां और आवास तैयार किये गये हैं साथ ही मुख्य प्रवचन मंच, सांस्कृतिक मंच जैसे विशालकाय पंडाल तैयार किये गये है. प्रसाद और भोजन के लिये विशालकाय डोम तैयार हुआ है. धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर रात तक पूरे मेले स्थल का भ्रमण किया और संत समागम पहुंचकर तैयारियांे व व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश देते रहे.

दंडी स्वामी का सरस्वती यज्ञ 17 को

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राजिम कुंभ में दंडी स्वामी जी का 17 फरवरी को सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाना है. जिसमें रायपुर जिले एवं धमतरी, गरियाबंद के 500 से अधिक बच्चे इस यज्ञ में भाग लेगे. 18 फरवरी को श्रीराजीवलोचन मंदिर में एकादशी के अवसर पर वे छग के निवासी व पूरे प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना हेतू पूजा अर्चना करेंगें. 19 फरवरी को भारत के कोने कोने से आये संतों द्वारा ज्योतिष एवं आध्यात्मिक कांन्फें्रस आयोजित की गई हैं. 20 फरवरी को 108 औषधियों तथा स्वर्ण आभूषण के साथ संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पूर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन किया जावेगा.
….

DSC 1280 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन: DSC 1373 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन:  

संत आसाराम जी का प्रवचन सुनने व आर्शीवाद लेने लाखों की भीड़ उमड़ी

आज  विराट ‘संत समागम‘ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सहित देश-प्रदेश के साधु संत शामिल लेंगे

DSC 1268 300x199 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन: रायपुर. राजिम-कुंभ 2012 के विराट संत समागम की शुरूआत कल 13 फरवरी को त्रिवेणी संगम पर होगी जिसका शुभारंभ ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद सरस्वती की उपस्थिति और उनके आर्शीवचन के साथ होगा. देश-प्रदेश से पधारे हजारों साधु संतों की मौजूदगी संत समागम समारोह को अभिनंदित करेगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह होंगे जबकि अध्यक्षता धर्मस्व व संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे.

संत समागम के विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू,, सांसद चन्दूलाल साहू, संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव, पूर्व सांसद पवन दीवान, विधायक अमितेष शुक्ल, कुरूद विधायक लेखराम साहू, राज्य वित आयोग के अध्यक्ष अजय चंद्राकर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण राय, भण्डार निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाडि़क, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू,, श्री गिरिजा साहू,, श्री माधव सिंह धु्रव, उपस्थित रहेंगे.

महाशिवरात्रि पर ‘बं‘ का जाप करें: संत आसाराम

DSC 1409 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन:

दूसरी ओर आज रविवार को संत आसाराम जी बापू के प्रवचनों को सुनने व उनका आर्शीवाद लेने के लिये लाखों श्रद्धालु राजिम-कुंभ में उमड पडे. दूरदराजBapuji12 1 300x212 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन: से बापू के भक्तजन अपने परिवार के साथ पहुंचे और उनके प्रवचन का रसपान किया. अनुमान है कि आज तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने तथा पूरे चार दिन में पन्द्रह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संत आसाराम जी के प्रवचनों का लाभ उठाया. श्री बापूजी ने आज अपने संदेश में कहा कि आगामी महाशिवरात्रि में लाखों मंत्रों का जाप करें आपकी मनोकामना पूरी होगी. अपने चिरपरिचीत अंदाज में बापूजी ने खेल-खेल में हसते-हंसाते अध्यात्म ज्ञान प्रदान करते हुए कहा कि जैसे सांप, बीन का आवाज सुनकर अपना जहरीला स्वभाव छोड देता है उसी प्रकार ओम कार जपने वाला अपना स्वभाव छोडकर ईश्वरी स्वभाव में अपना स्वभाव विलय कर देता है. ओमकार के दीर्घ उच्चारण से रोग शोक,चिन्ता मिटकर ईश्वरीय चेतना का संचार होता है. बापूजी ने ओमकार मंत्र का वैज्ञानिक विश्लेषण व प्रयोगो का संदर्भ देते हुए कहा कि ओमकार मंत्र का गुंजन करने से मरी हुई कोशीकाए भी जीवीत हो जाती हैं. मस्तिष्क जिगर व पेट के विभिन्न अंग सक्रीयता से कार्य करने लगते हैं. सात बार ओम कार का गुंजन करने से जापक का चित्त इस ब्रम्हाण्ड को पार कर अनन्त ब्रम्हाण्डों के साथ तदाकार कर देता है. यदि कोई व्यक्ति प्रति दिन गुरू उपदिष्ट मार्ग से 120 माला ओमकार की जप करे और निषिध्द कर्मो का त्याग करे तो उसे एक वर्ष मंे ही परमात्म प्राप्ति हो सकती है.

नागा साधुओं ने लहराई धर्म ध्वजा

 

DSCN2525 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन:

DSCN2531 300x225 शंकराचार्य की उपस्थिति में विराट ‘संत समागम‘ का आज शुभारंभ  राजिम कुंभ का छठवां दिन: संत समागम स्थल पर देश के विभिन्न अखाड़ों से आये 300 से ज्यादा नागा साधुओं ने आज लोमस ऋषि आश्रम में धर्म ध्वजा फहराई और राजिम-कुंभ का शंखनाद किया. ऐसा माना जाता है कि नागा साधुओं की धर्मध्वजा फहरने के बाद ही कुंभ की शुरूआत होती है. धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नागा साधुओं के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साधुओं के लिये पर्याप्त सुविधाएं देने के निर्देश आयोजन समिति को दिये. दूरस्थ प्रदेशों से आने वाले नागा साधुओं का आगमन क्रमशः प्रतिदिन होने लगा है. इस वर्ष अन्य वर्षो से अधिक भीड़ होने के कारण कुंभ के शेष धार्मिक पर्व एवं अन्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं गरिमामय ढ़ंग से पूरे होंगे. संत संमागम की पूर्व संध्या तक लगभग 527 नागा बाबाओं का दल यहा पहुंच चुका है.

अनुमान है कि कल तक पांच हजार से ज्यादा साधु संत रािजम-कुंभ पहुंचेंगे जिसमें प्रमुख तौर पर निर्वाणी अखाडा, श्री पंचायती अखाडा पडाव, पंचायती अखाडा महानिर्वाणी, श्री पंचायती अखाडा आनंद, श्री पंचायती अखाडा आवाहन, श्री जूना अखाडा निर्मला पंचायती अखाडा, श्री अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्मोही अखाडा, श्री पंच रामानंदी संतोषी अखाडा, पंच रामानंदी निर्वाणी अखाडा, पंच रामानंदी महानिर्वाणी अखाडा, पंच रामानंदी निरालंबी अखाडा, खाकी अकाडा के अलावा तंत्र मंत सम्राह डाॅ बिन्दु जी महाराज भी पधार रहे हैं. इसके अलावा श्री जडेश्वर महाराज अयोध्या, श्री पंडोखर सरकार व श्री महामण्डलेष्वर प्रज्ञानंद जी संत समागम में उपस्थित होंगे. छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध संत राम बालकदास जी महराज का आश्रम भी सज-धज चुका है. वे अपने भक्तों के साथ संत समागम में उपस्थित रहेंगे. संत समागम का शुभारंभ आज: राजिम-कुंभ का विशेष आकर्षण संत समागम होता है जिसमें प्रदेश और देश के दस हजार से ज्यादा साधु-संत हिस्सा लेते हैं. इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दस लाख वर्गफीट से ज्यादा के स्थल पर दर्जन भर से ज्यादा आश्रम, कुटियां और आवास तैयार किये गये हैं साथ ही मुख्य प्रवचन मंच, सांस्कृतिक मंच जैसे विशालकाय पंडाल तैयार किये गये है. प्रसाद और भोजन के लिये विशालकाय डोम तैयार हुआ है. धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज देर रात तक पूरे मेले स्थल का भ्रमण किया और संत समागम पहुंचकर तैयारियांे व व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश देते रहे.

दंडी स्वामी का सरस्वती यज्ञ 17 को

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राजिम कुंभ में दंडी स्वामी जी का 17 फरवरी को सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाना है. जिसमें रायपुर जिले एवं धमतरी, गरियाबंद के 500 से अधिक बच्चे इस यज्ञ में भाग लेगे. 18 फरवरी को श्रीराजीवलोचन मंदिर में एकादशी के अवसर पर वे छग के निवासी व पूरे प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना हेतू पूजा अर्चना करेंगें. 19 फरवरी को भारत के कोने कोने से आये संतों द्वारा ज्योतिष एवं आध्यात्मिक कांन्फें्रस आयोजित की गई हैं. 20 फरवरी को 108 औषधियों तथा स्वर्ण आभूषण के साथ संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पूर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन किया जावेगा.

पंडवानी और भजन ने श्रोताओं का मनोरंजन किया

राजिम-कुंभ में एक तरफ जहां आशाराम बापू के भक्ति संदेश की रसधार बही, वहीं मुक्ताकाशी सांस्कृतिक मंच पर श्रोताओं को कई मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली. सायं से ही स्थानीय कलाकारांे ने रोचक प्रस्तुतियां दी जिसमें खेमबाई की पंडवानी, खुशीदास मानिकपुरी का चैका, टोमिनबाई की पंडवानी, भिलाई के प्रभंजय चतुर्वेदी का भजन, रायपुर के दुकालु यादव का जगराता, कोलका के डाॅ. पुनुराम साहू का लोकमंच, रायपुर के मनोज सेन का लोकमंच तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
भजन गायक रविन्द्र जैन की सांस्कृतिक संध्या कल

कल संत समागम के अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक रवीन्द्र जैन शाम को 6 बजे भजनों की प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा बागबाहरा के किशुन लाल पाटले का पंथी नृत्य, रामदास कुर्रे का लोकमंच, खुमान साहू का डंडा नृत्य, उडीसा के कलाकारों की गीत व नृत्यों की प्रस्तुति तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के कलाकारों का अभिनय व नृत्य विशेष आकर्षण लिये होगा. 

 

DSC 05011 लाखों भक्तों पर चढ़ा संत आसाराम जी का सम्मोहन राजिम कुंभ का पांचवा दिन

लाखों श्रद्धालु प्रवचन सुनने व आर्शीवाद लेने कुंभ पहुंचे, बापू के प्रवचन का आज अंतिम दिन.

पं. विजयशंकर मेहता की ‘महाभारत‘ ने दिया जीवन-संदेश

2 199x300 लाखों भक्तों पर चढ़ा संत आसाराम जी का सम्मोहन राजिम कुंभ का पांचवा दिनरायपुर. राजिम-कुंभ के पांचवे दिन प्रख्यात संत आसाराम बापू ने आत्मा और परमात्मा के बीच के संबंधांे की व्याख्या करते हुए कहा कि जगत में परमात्मा का ही प्रकाश व्याप्त है. आत्मा का प्रकाश वास्तव में परमात्मा का ही प्रकाश है. परमात्मा का प्रकाश देखने के लिये मन का प्रकाश जरूरी है. दूसरी ओर प्रसिद्ध प्रवचनकार पं. विजयशंकर मेहता ने कहा कि जिस भक्त को भगवान का आर्शीवाद मिल जाये, उसके अमर हो जाने की सोच गलत है क्योंकि मृत्यु इस संसार का सबसे बड़ा सत्य है.

राजिम-कुंभ 2012 इस वर्ष ज्यादा प्रभावी होकर उभरा है. अभी मात्र पांच दिन ही हुए हैं और कुंभ में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ चुका है. आज शनिवार होने के कारण स्थिति यह थी कि संत समागम से लेकर मुख्य सांस्कृतिक मंच तक श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आ रहे थे. इसकी वजह देश के प्रख्यात संत आसाराम बापू की प्रवचनमाला है जो पिछले तीन दिन से जारी है. आज उन्हें सुनने तीन लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ राजिम-कुंभ पहुंची तथा उनके प्रवचन और आर्शीवाद का लाभ उठाया. लाखों वर्गफीट के खचाखच भरे दरबार में भक्तों को संबोधित करते हुए संत आसाराम जी ने कहा कि आत्मा को रस चाहिये. ये रस तीन प्रकार के होते है: आदि भौतिक रस, सात्विक रस जिसमें भक्ति तथा शांति आते है. तीसरा रस भगवान में लीन रहता हैं. परम रस का संबंध सीधा अंतरमन से है. इसमें बुरी आदतें छूट जाती है. अंतर्यामी भगवान का मंत्र ऊँ प्रभु है. इस मंत्र के उच्चारण से 72 लाख नाडि़यों में चेतना का संचार हो जाता है.

भक्ति-संगीत से सजी प्रवचनमाला में संत आसाराम जी ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि ताली दोनों हाथों से धीरे-धीरे बजाना चाहिये. जोर से ताली बजाने से शक्ति का ह्ास होता है. उन्होंनें रस के आनंद पर कहा कि शराब का प्याला छलकाने के बजाए हरि नाम का प्याला पीयें. इससे सारी जिंदगी सुधर जायेगी. यह अंतरात्मा का रस है. ओंकार का गूंजन करने से मन मधुर हो जाता हैं. इस स्थिति में हिलना-ढुलना भी नहीं चाहिये. भगवान ऊँ कार की शांति में डूबते जाने से रग-रग शांत और पवित्र होते जायेगा. बापू के प्रवचनों को सुनने और उनका आर्शीवाद लेने के लिये आज शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. संत समागम से लेकर मुख्य सांस्कृतिक मंच तक सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे और सभी आसाराम जी को सुनने को आतुर थे.

राजिम-कुंभ में पहली बार सानिध्य दे रहे संत आसाराम जी को सुनने के लिये ग्राम्य, अंचल, प्रदेश और देश से श्रद्धालु सपरिवार यहां पहुंचे हैं जिनके आवास और प्रसाद की पर्याप्त व्यवस्था मेला समिति द्वारा की गई है. राजधानी से भी हजारों परिवार आज कुंभ स्थल पहुंचे तथा आसाराम जी को सुनने का इंतजार करते रहे. उनका आर्शीवाद लेने के लिये भक्त आतुर दिखाई दिये. श्री आसाराम जी ने आगे कहा कि आत्मा-परमात्मा को अपना मानस जो जीता है, वह उदार होता है. वह जगत की भलाई करता है. आदमी जब बुरा और नीरस होत जाता है, वह कठोर और निर्दय स्वभाव का बन जाता है. ऐसी स्थिति में हम रसपान करने पड़ोसी के यहा जाते हैं अथवा अन्य कई मनोरंजन का रास्ता खोजते है ताकि उनकी नीरसता दूर हो सके.

संत आसाराम जी को सुनने का अंतिम मौका: संत आसाराम जी बापू की प्रवचनमाला का कल 12 फरवरी को अंतिम दिन होगा. रविवार होने के चलते लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. उनके प्रवचनों को लाइव प्रसारण के जरिये सौ से ज्यादा देशों में सुना जा रहा है. आज शनिवार को उन्हें तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सुना. अनुमान है कि कल रिकार्डतोड़ भीड़ उमड़ सकती है. पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने इस विशाल आयोजन की व्यवस्था में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है.

कथाकार पं. विजयशकर मेहता

DSC 06121 300x248 लाखों भक्तों पर चढ़ा संत आसाराम जी का सम्मोहन राजिम कुंभ का पांचवा दिनएक तरफ संत आसाराम जी के प्रवचन जारी हैं तो दूसरी ओर प्रसिद्ध कथाकार पं. विजयशकर मेहता ने राजिम-कुंभ में महाभारत और भगवान कृष्ण पर ज्ञानवर्द्धक व्याख्यान दिया. उन्होंने महाभारत की कथा को सामने रखते हुए समझाया कि यदि भगवान आपके साथ हैं तो यह नहीं समझना चाहिये कि आपकी मृत्यु नहीं होगी क्योंकि मृत्यु तो अटल सत्य है जिससे भगवान भी नहीं बच पाये. अभिमन्यु की मौत के बाद द्रौपदी ने भगवान कृष्ण से पूछा कि आपका साथ मिलने के बावजूद उसकी मृत्यु कैसे हो गई! श्री मेहता ने आगे कहा कि युद्ध लडते हुए भी सत्य असत्य, अधिकार नियम और मान अपमान का ख्याल कैसे रखा जाये, इसे महाभारत पढ़कर समझा जा सकता है.

श्रेष्ठ कार्यक्रमों ने समा बांधा

 

DSC 1088 लाखों भक्तों पर चढ़ा संत आसाराम जी का सम्मोहन राजिम कुंभ का पांचवा दिन

राजिम-कुंभ में एक तरफ जहां आशाराम बापू के भक्ति संदेश की रसधार बही, वहीं मुक्ताकाशी सांस्कृतिक मंच पर श्रोताओं को कई मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली. सायं से ही स्थानीय कलाकारांे ने रोचक प्रस्तुतियां दी जिसमें ईश्वरी साहू की पंडवानी, रविशंकर व्यास का गीत रामायण, कांति बरलोटा व कविता देशमुख का भजन, इकबाल खां का भजन, मीना साहू की पंडवाणी, खुमान साव व ननकी ठाकुर का लोकमंच, राजेश मिश्रा का देशभक्ति गीत के साथ-साथ दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के सौजन्य से विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई. आंचलिक और प्रादेशिक कलाकारों ने सधे हुए अभिनय और मंझे हुए संगीत के साथ मंत्रमुगध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं.

कल 12 फरवरी के सांस्कृतिक आकर्षण: कल रविवार को जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने-सुनने को मिलेंगी, उनमें प्रमुख रूप से खेमबाई की पंडवानी, खुशीदास मानिकपुरी का चैका, टोमिनबाई की पंडवानी, भिलाई के प्रभंजय चतुर्वेदी का भजन, रायपुर के दुकालु यादव का जगराता, कोलका के डाॅ. पुनुराम साहू का लोकमंच, रायपुर के मनोज सेन का लोकमंच तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के कलाकार रोचक प्रस्तुतियां देंगे.
संत समागम का शुभारंभ 13 को, तैयारियां पूर्ण: राजिम-कुंभ का विशेष आकर्षण संत समागम होता है जिसमें प्रदेश और देश के दस हजार से ज्यादा साधु-संत हिस्सा लेते हैं. इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दस लाख वर्गफीट से ज्यादा के स्थल पर दर्जन भर से ज्यादा आश्रम, कुटियां और आवास तैयार किये गये हैं साथ ही मुख्य प्रवचन मंच, सांस्कृतिक मंच जैसे विशालकाय पंडाल तैयार किये गये है. प्रसाद और भोजन के लिये विशालयकाय डोम तैयार हुआ है. धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज देर रात तक पूरे मेले स्थल का भ्रमण किया और संत समागम पहुंचकर तैयारियांे व व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश देते रहे.

DSC 0169 लाखों भक्तों पर चढ़ा संत आसाराम जी का सम्मोहन राजिम कुंभ का पांचवा दिन

Bhojan parosate brijmohan copy राजिम कुंभ फोटो asraram bapu राजिम कुंभ फोटो

श्री असाराम बापू श्री बृजमोहन अग्रवाल को राजिम कुम्भ में आशीर्वाद देते हुए | 

IMG 0686 राजिम मेला में मानव अधिकार आयोग का प्रचार प्रसार

राजिम, 10 फरवरी 2012,

छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग की टीम ने आज एक दिवसीय प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत राजिम, जिला रायपुर (छ.ग.) में मानव अधिकार जन जागृति एवं आयोग की कार्यशैली के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी है।

आयोग द्वारा बताया गया कि ऐसे सभी अधिकार जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता एवं प्रतिष्ठा से जुडे हैं तथा भारतीय संविधान की धारा 3 में मूलभूत अधिकारों के अन्तर्गत आते है और इन विधिसम्मत मानव अधिकारों का संरक्षण आयोग के कार्यक्षेत्र में आता है, से संबंधित प्रकरण आवेदक द्वारा पूर्ण पता लिखकर आयोग को संबोधित करते हुये प्रेषित कर सकते हैं। मानव अधिकार से संबंधित जानकारी जन सामान्य तक सरलता से पहुॅच सके, इस हेतु आयोग द्वारा पोस्टर चस्पा एवं पाम्पलेट मेला स्थल पर वितरित किये गये, इसके अतिरिक्त मेला स्थल पर आये कोटवारों को और समिति के अधिकारियों को कुछ पोस्टर उनके क्षेत्र में मानव अधिकार का प्रचार-प्रसार व्यापक पैमाने पर हो सके, इस हेतु प्रदाय किये गये। आयोग की टीम द्वारा मेला परिसर में यह भी जानकारी दी गई कि कोई भी पीडि़त व्यक्ति आयोग में स्वयं उपस्थित होकर, डाक द्वारा अथवा इलेक्ट्रानिक माध्यम से अपना आवेदन निःशुल्क प्रस्तुत कर सकता है।

आयोग द्वारा बताया गया कि गत वर्ष डोगरगढ़ एवं भोरमदेव मेले में भी प्रचार-प्रसार किया गया था, जनसामान्य की रूचि को ध्यान में रखते हुये राजिम मेले में आयोग के कार्यकलाप एवं मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जानकारी दी जा रही है। आयोग की छह सदस्यीय टीम के उप-पुलिस अधीक्षक श्री सुभाषचन्द्र चैधरी, शोध अधिकारी, मनीष मिश्रा, पुलिस निरीक्षक श्री के. बी. द्विवेदी, श्रीमती माया शर्मा, आरक्षक शब्रीनाथन मेनन एवं आयोग के कर्मी विनय शुक्ला द्वारा मेला स्थल पर मानव अधिकार के संबंध में जानकारी जनसामान्य को दी गई।

DSC 3538A  सौ से ज्यादा देशों में ‘राजिम कुंभ‘ की गूंज राजिम कुंभ का चैथा दिन

DSC 3535A सौ से ज्यादा देशों में ‘राजिम कुंभ‘ की गूंज राजिम कुंभ का चैथा दिन

वेलेंटाइन-डे, अब ‘माता-पिता दिवस‘ के रूप में मनेगा
संत आशाराम जी के सुझाव पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की घोषणा.

आसाराम बापू की प्रवचन माला का कई देशों में हो रहा है सीधा प्रसारण.

853A 300x213 सौ से ज्यादा देशों में ‘राजिम कुंभ‘ की गूंज राजिम कुंभ का चैथा दिनरायपुर. महानदी के त्रिवेणी तट राजिम-कुंभ के संत समागम स्थल पर देश के प्रख्यात संत और प्रवचनकार संत आशाराम जी के प्रवचनों को सुनने के लिये आज जनसैलाब उमड़ पड़ा. लाखों लोगों को संबोधित करते हुए श्री बापू ने कहा कि उनके प्रवचनों का प्रसारण सौ से ज्यादा देशों में हो रहा है इसलिए यह माना जाये कि राजिम-कुंभ की ख्याति विदेशों तक जा पहुंची है. उन्होंने कहा कि राजा जनक ने सत्संग सुनने-सुनाने का जो कर्तव्य निभाया था, वही कर्तव्य आज के समय में छत्तीसगढ़ सरकार निभा रही है. बापू के प्रवचनों को सुनने के लिये मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह और धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल विशेष तौर पर उपस्थित थे.

आयोजन की तारीफ करते हुए संत आशाराम जी ने कहा कि ऐसा सत्संग धर्म, देश के किसी और राजा को निभाते हुए उन्होनें नहीं देखा. उन्होंने मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह और धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को राम-लक्ष्मण की संज्ञा दी और अपने आर्शीवचन में कहा कि आप जैसे धर्मप्रेमी और गुणी नेताओं की जरूरत केन्द्र में भी है जहां वर्तमान में बैठे लोग ऐसे फैसले कर रहे हैं जिससे मन द्रवित होता है. संत आशाराम जी के प्रवचनों का आज दूसरा दिन था जिसमें आश्चर्यजनक भीड़ उमडी. भक्तजन अपने परिवार के साथ बापू के प्रवचनों को सुनने पहुंचे तथा राजिम-कुंभ में अपनी उपस्थिति दी. अनुमान है कि अब तक दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु संत आशाराम जी को सुनने पहुंचे.

संत आशाराम जी ने कृष्णावतार और रामावतार चरित्र को सामने रखते हुए कहा कि राम यदि खून से सने जटायु को गोद में लेते हैं तो कृष्ण ने सुदामा के पैर खुद धोये और पूतना के जहर को पीकर माता यशोदा को मुक्ति देते हैं. यानि दोनों का ही व्यवहार करूणामयी है. हमें भगवान की तरह ही प्रेमी, गंभीर, करूणामयी, उदार, क्षमाशील और शूर्यवीर होना चाहिये. लाखों वर्गफीट के खचाखच भरे सभागृह में उपस्थिति श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत आशाराम जी ने कहा कि जो व्यक्ति भक्तिमय और अध्यात्मवादी है, उसे ही संसार चाहता है. आप में यदि करूणा, उदारता, शांति या रसता नहीं है तो आपको परिवार भी पसंद नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और छत्तीसगढ़ की जनता मे एक बडी समानता यह है कि दोनों ही सत्संग्रप्रेमी हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह समुद्र की गहराई में पानी स्थिर रहता है वैसा ही हमारा मन होना चाहिये जो चित्त के साथ स्थिर हो. इस अवसर पर राज्य भंडार गृह निगम के अशोक बजाज तथा संस्कृति संचालक एस.के. शुक्ला उपस्थित थे.

बताते चलें कि इन दिनों देश के प्रख्यात संत और प्रवचनकार संत आशाराम बापू की प्रवचनमाला का लाभ श्रद्धालु उठा रहे हैं जो 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 फरवरी तक चलेगी. भक्ति संगीत में डूबे प्रवचनों को सुनने के लिये दूरदराज से छत्तीसगढ़वासी राजिम-कुंभ पहुंच रहे हैं तथा बापू के प्रवचनों का श्रवण-लाभ कर रहे हैं. अनुमान है कि दो दिनों में ही 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आशाराम जी के प्रवचनों को सुनकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. बापू के प्रवचनों को सबेरे 9.30 से तथा सायं 3.30 से सुना जा सकता है.

वैलेंटाइन-डे, अब माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनेगा

संत आशाराम जी ने वैलेंटाइन-डे को लेकर समाज में फैलती अपसंस्कृति पर चिंता जाहिर करते हुए सुझाव दिया कि इस दिवस को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये जिसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह ने इस पर अपनी सहमति दी और धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि वैलेंटाइन-डे के दिन सभी घरों में अब माता-पिता पूजन दिवस मनाया जाये. इस घोषणा पर उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर स्वागत किया. बापू के प्रवचनों को सुनने के लिये कई स्कूलों के बच्चे भी उपस्थित थे जिन्हें बापू ने शांति मंत्र और ओम का जाप करने की प्रेरणा दी ताकि जीवन में मनचाही सफलता अर्जित की जा सके. बापू ने बच्चों को बताया कि हरिओम का उच्चारण करने वाला व्यक्ति जीवन की सफलताओं में दूसरों से ज्यादा गति पाता है. उन्होंने कुछ वीडियो फुटेज भी दिखाये जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में साहस के साथ फैसले लेने का संदेश बच्चों को प्राप्त हुआ. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को समयानुकूल साहसपूर्ण फैसले लेने के लिये प्रेरित करें.

कलाकारों ने पेश किये मंत्रमुग्ध कर देने वाले कार्यक्रम

राजिम-कुंभ में एक तरफ जहां आशाराम बापू के भक्ति संदेश की रसधार बही, वहीं मुक्ताकाशी सांस्कृतिक मंच पर श्रोताओं को कई मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली. सायं से ही स्थानीय कलाकारांे ने रोचक प्रस्तुतियां दी जिनमें पदमिनी निषाद की पंडवानी, राजिम के संतोष शर्मा के भजन, नवापारा की प्रेमिनबाई का जसगीत, कबीरधाम की प्रतिमा बारले की पंडवानी को ग्रामीणों खूब सराहा तथा तालियां बजाते हुए उत्साहवर्धन किया. रायपुर से आये प्रसिद्ध भजन गायक मदन चैहान ने भजनों की सुरमयी श्रृंखल पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. जबकि अलका चंद्राकर ने जगराता पेश किया. वहीं बारूका के भूपेन्द्र साहू ने लोकमंच की प्रस्तुति दी तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के कलाकारों ने विविध लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी. इसी तरह एक अन्य सांस्कृतिक संध्या में पूनाबाई की पंडवाणी, कालेश्वर प्रसाद तिवारी के भजन, कविता वासनिक का लोकमंच का आनंद उपस्थितजनों ने उठाया. 

कल 11 फरवरी के सांस्कृतिक आकर्षण:

ईश्वरी साहू की पंडवानी, रविशंकर व्यास का गीत रामायण, कांति बरलोटा व कविता देशमुख का भजन, इकबाल खां का भजन, मीना साहू की पंडवाणी, खुमान साव व ननकी ठाकुर का लोकमंच, राजेश मिश्रा का देशभक्ति गीत के साथ-साथ दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के सौजन्य से विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी.

DSC 0847A सौ से ज्यादा देशों में ‘राजिम कुंभ‘ की गूंज राजिम कुंभ का चैथा दिन

ASHA RAM bapu रामराज लाना है तो छत्तीसगढ़ सरकार का अनुसरण करेः बापू

आसाराम के प्रवचन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बृजमोहन अग्रवाल, रामप्रताप ने सत्संग का लाभ लिया

bapu रामराज लाना है तो छत्तीसगढ़ सरकार का अनुसरण करेः बापूराजिम 09.02.2012ः- देश में अगर रामराज लाना है, तो भारत के अन्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सरकार का अनुसरण करें । यहां की सरकार को भगवान ने ऐसी सूझबूझ दी है, कि सतसंग से उनका भी भला हो रहा और प्रजा का भी भला हो रहा है। सत्संग के प्रभाव से भाग्य के कुसंग मिट जाते है ।

 उक्त विचार आध्यात्मिक क्रांति के प्रणेता संत श्री आराराम बापू ने योग साधना शिविर के दौरान भक्तों को दी । राजिम कुंभ में पहली बार पधारें हजारों भक्तों कों संबोधित करते हुऐ उन्होनें कहा कि जीवन की अनियमितता से लोगों में व्यास अवसाद से उबरने की युक्ति बताते हुये कहा कि अनियमित खान-पान से प्राप्त हो रहे है । जब कि संयम से जीवन की आयु लंबी होती है । अति अभिमान, अधिक बोलना, अधिक चलना, गलत निर्णय लेना विनाश की खाई की ओर ढकेल देती है । जो क्रोधी है, उसका स्वभाव भी क्रोधित हो जाता है । अधिक खाना, अधिक बोलना, अधिक चलना ये बाते भविष्य को कष्ट पहुॅचाता है । जो मौन रहता है, उनका जीवन सुखद और मन को शांति प्रदान करने वाली होती है । वैज्ञानिकों ने भी इस बात को स्वीकारा है कि जो ओंकार का जप करता है, अतिबुद्धिमान होता है, जो संयम का महत्व रखता है, उसकी आयु बढ़ती है । जो महापुरूषों से प्रेरणा प्राप्त करता है, वह मन की निरसता मिटाकर बुद्धिमान बनता है । जो अल्पाहार करता है, उपवास करता है, वह अधिक आयु भोगने वाला बनता है ।

 श्री बापू ने कहा कि कलयुग में भगवान हरि नाम जप से सभी कार्यों से सफलता मिलती है । हरिनाम के जप करने मात्र से मुक्ति की यात्रा शुरू हो जाती है । धन से, सत्ता से, पद से मनुष्य के सभी दुःख नहीं मिटते इन चाजों से कोई सदा के लिये निर्दुख नहीं हो सकता । निर्दुख उस अंर्तआत्मा के प्रसाद से होते है उस परमात्मा के प्रसाद से सभी दुःख मिट जाते है । निर्दोष मन, निर्वासनिक सत्संग से बनता है । ओमकार मंत्र जप से 19 प्रकार की आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती है । इससे मन की मलीनता दूर होती है और बुद्धिदाता का प्रकाश होने लगता है ।

 उन्होनें कहा कि जो भगवान को साधना से मानता है वह वास्तविक उन्नति का धनी है आत्म निरिक्षण करके महापुरूषों के विचारों को आत्मसात करने से तथा जीवन में सत्यता लाने से ही शांति का अनुभव होता है । यदि कोई भी सरकार ऐसा अनुभव करती है तो वहां पर रामराज आता है । असली उन्नति सत्संग से ही होती है । संत बापू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को कंुभ आयोजन के लिये सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी प्रकार की उन्नति राजिम कुंभ के माध्यम से पूरे प्रदेश का हो रहा है । आज के सत्संग के माध्यम से राजिम कुंभ का नाम देश सहित विदेशों के प्रमुख दो सौ देशों में हो गया ।

संत्संग का लाभ लेने संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह, वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अशोक बजाज, टास्क फोर्स सदस्य आशीष शिंदे, ओएसडी गिरीश बिस्सा, रमेश पहाड़िया, अरूण लुथरा एवं  महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से उनके हजारों अनुयायी उपस्थित थे ।

ASHA RAM रामराज लाना है तो छत्तीसगढ़ सरकार का अनुसरण करेः बापू

DSC 0911 आसाराम बापू की प्रवचन माला आज से राजिम कुंभ का दूसरा दिन

जसगीत और छत्तीसगढ़ी नृत्य से निखरी सांस्कृतिक संध्या

DSC 0948 300x253 आसाराम बापू की प्रवचन माला आज से राजिम कुंभ का दूसरा दिनदूसरी ओर ग्रामीणों ने आज सुबह पवित्र संगम में स्नान किया तथा मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा मेले का आनंद उठाया. जबकि शाम होते ही श्रद्धालुओं को संतों की अमृत वाणी यानि प्रवचन आर्शीवचन सुनने का मौका मिला तो दूसरी ओर श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. विशेष तौर पर राजेश भटनागर का जसगीत, खैरागढ़ के सुरेश दुबे का भजन, देउरगांव साजा के गौतम चैबे का कार्यक्रम व जगवंदन श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया. ठेठ छत्तीसगढी गीतों की श्रंृंखला ने रसिकों को भावविभोर करके रख दिया. विशेष तौर पर जग वंदन, लग जायी जियरा राम के नाम पे, भोले दरबार आदि ने भक्तिपूर्ण माहौल बनाया. कड़कती ठंड में भी श्रद्धालु दर्शक संतों की वाणी औंर एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजनोें का लुत्फ रात तक उठातेे रहे.

कल का दिन भजनों की संध्या के नाम रहा. तथा भजन सम्राट अनूप जलोटा के भक्तिमय सुमधुर भजनों के साथ देर रात तक सम्पन्न हुआ. संतों की वाणी तथा पहंुचे मुख्य अतिथियोे के उद्बोधन पश्चात मंुबई से पंहुचें देश के भजन सम्राट अनूप जलोटा एंड पार्टी का कार्यक्रम संगीत की लय के साथ शुरू हुआ, जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने अपनी सुप्रसिद्ध भजन ‘‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन वो तो गली-गली हरि गुन गाने लगी‘‘ सुनकर लोगो की खूब वाहवाही लूटी और श्रोताओ ने भी तालियो की जमकर गड़गड़ाहट के साथ इस प्रथम प्रस्तुति का आनंद से स्वागत किया.

कुंभ के उदघाटन अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध श्रृंखला में DSC 09241 300x224 आसाराम बापू की प्रवचन माला आज से राजिम कुंभ का दूसरा दिनसांस्कृतिक मंच पर पंचराम देवदास की प्रथम प्रस्तुति मोहनी वादन रही, जिसमें उन्होंने अपनी पारंगत शैली से अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार जैसे छत्तीसगढ़ी गीत पर शहनाई वादन की मधुरतम प्रस्तुति दी और लोगों की वाहवाही बटोरी. इसके अलावा नाचा, गम्मत जैसे नृत्यों ने लोगों को खूब झुमाया. इधर, अनूप जलोटा की भजन संध्या मंे गूंजे भजनों ने रसिकों को भावविभोर करके रख दिया. श्री जलोटा ने मेरे मन में श्याम, तन मे श्याम, रामनाम रटते रहो, जब तक घट में प्राण, जग में संुदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम, तथा रंग दे चुनरिया व सूरज की गर्मी जलते हुय तन को, पायो जी राम मैन रामरतन धन पायो के अलावा कई चर्चित व कर्णप्रिय भजनों को पेश किया.  इस दौरान उन्होंने शास्त्रीय गायन की बेहतरीन जुगलबंदी भी दिखाई दी. विशेष तौर पर हारमोनियम, सितार, गिटार और तबले के एकरस ने अतिथियों को मंत्रमुगध करके रख दिया.

कल 9 फरवरी के सांस्कृतिक आकर्षण: पुनाबाई, खट्टी की पंडवानी, पं. कालेश्वर प्रसाद तिवारी, जेंजरा का भजन, उषा बारले भिलाई की पंडवानी, राजिम के संतोष शर्मा का भजन और राजनांदगांव की कविता वासनिक का लोकमंच प्रस्तुत होगा.

DSC 0937 आसाराम बापू की प्रवचन माला आज से राजिम कुंभ का दूसरा दिन

DSC 0452B संत श्री असाराम बापू राजिम कुंभ में भाग लेने हेतु रायपुर पहुँचे

प्रख्यात संत आशाराम बापू आज शाम रायपुर पहुंचे. प्रदेश के लोकनिर्माण स्कूल शिक्षा  मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने माना विमानतल में प्रदेश शासन की और से उनकी अगवानी की. बापूजी ने उन्हें पुष्पहार पहना कर आशीर्वाद प्रदान किया. उल्लेखनीय है की त्रिवेणी संगम राजिम में संत श्री  आशाराम बापू  जी का गुरूवार से  चार दिवसीय ध्यान योग शिविर  लगाया जा रहा है.

DSC 0438 गौवंश बचाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ ‘राजिम कुंभ 2012‘

DSC 0426 गौवंश बचाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ ‘राजिम कुंभ 2012‘

राजिम-कुंभ धर्म, संस्कार और विचारों की त्रिवेणी का अविरल प्रवाह: धरमलाल कौशिक

कुंभ की शुरूआत के बाद छत्तीसगढ़ में अकाल नहीं: बृजमोहन अग्रवाल

अनूप जलोटा के भजनों ने रंग जमाया

रायपुर. महानदी के त्रिवेणी तट पर गौवंश बचाने के संकल्प के साथ आज से चौदह दिवसीय राजिम-कुंभ 2012 की गरिमामय शुरूआत हुई. इस अवसर पर अमरकंटक के आचार्य महामण्डलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर श्री रामकृष्णानंद महाराज, शद्दाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिरलाल महाराज तथा गुरूशरण महाराज पण्डोखर सरकार की उपस्थिति में उदघाटन समारोह संपन्न हुआ. अपने विशेष उदबोधन में अग्नि पीठाधीश्वर ने कहा कि छत्तीसगढ कौशल्या मां की जन्मस्थली है जो भगवान राम की माता हैं इसलिये मनुष्य के अंतिम समय में यदि मन में राम होंगे तो वह सदगति प्राप्त करता है. सभी संतों ने अपने उदबोधन में राजिम-कुंभ की सफलता के लिये आर्शीवाद दिया तथा श्रद्धालुओं से धर्म और संस्कृति की रक्षा करने की अपील की.

समारोह की शुरूआत भगवान् राजीवलोचन की पूजा अर्चना और आरती के साथ हुई. इस अवसर पर कुंभ की सफलता और प्रदेश की प्रगति का आर्शीवाद मांगा गया. तत्पश्चात उपस्थित साधु-संत और राजनेताओं का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया. उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक थे. अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कार और विचारों की त्रिवेणी का अविरल प्रवाह राजिम-कुंभ से निकला है जिसे खुद में ढालने तथा उसे समाज जीवन में कार्यान्वित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद हमारी दो प्रमुख उपलब्धि राजिम-कुंभ तथा सिरपुर महोत्सव के रूप में सामने आई है. श्री कौशिक ने संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि राजिम सहित छत्तीसगढ़ के जितने भी धार्मिक क्षेत्र हैं, श्री अग्रवाल ने कठिन प्रयासों से उन्हें देश के नक्शे में स्थापित किया है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं.

समारोह की अध्यक्षता धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की. छत्तीसगढी में दिये गये अपने स्वागत भाषण में श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान राजीवलोचन व कुलेश्वर महादेव तथा संतो ंके आर्शीवाद के बिना कुंभ का आयोजन संभव नहंी. जब से राजिम-कुंभ की शुरूआत हुई है तब से इस क्षेत्र में अकाल नहीं पडा. उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कंुभ की सफलता के लिये सभी का सहयोग व संतों का आर्शीवाद मांगा. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने अपने उदबोधन में राजिम को प्रणम्य धरती बताया तथा महत्ता गिनाते हुए कहा कि संतों की उपस्थिति और आर्शीवाद से ही राजिम-कुंभ की पहचान देश-विदेश में हुई हैं. उन्होंने गौवंश बचाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ सरकार ने नया कानून बनाते हुए गौहत्या पर कडा दण्ड और अर्थदण्ड का प्रावधान रखा है तथा इसका कठोरता से पालन होगा ताकि गौवंश बचाया जा सके.

उदघाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिल व सांसद चन्दूलाल साहू ने राजिम-कुंभ को धर्म और संस्कृति का अनूठा संगम बताया और उम्मीद जताई कि इसके माध्यम से छत्तीसगढ की संस्कृति, आस्था और ज्यादा बलवती होगी. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण राय, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भण्डार निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाड़िक, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्री गिरिजा साहू, श्री माधव सिंह धु्रव, युधिष्ठिर चंद्राकर के साथ-साथ देशभर से आये साधु संत और महामण्डलेश्वर उपस्थित थे.

जलोटा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के सुरमयी भजनों से हुई. उनके साथ आये कलाकारों ने संगत देते हुए जलोटा के भजनों को जीवंत बनाया. इस दौरान जलोटा ने कई भजन प्रस्तुत किये. इसके अलावा भरतहरी गायन रेखादेवी जलक्षत्रीय एवं साथी, पण्डवानी गायन विष्णुप्रसाद साहू एवं साथी, मोहरी वादन पंचराम देवदास तथा लोक नाट्य नाचा की प्रस्तुति का मजा श्रद्धालु देररात तक लेते रहे.

DSC 0423 गौवंश बचाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ ‘राजिम कुंभ 2012‘

snankepahle21 धर्म, संस्कृति और कला की त्रिवेणी राजिम कुंभ आज से

अग्नि पीठाधीश्वर श्री रामकृष्णानंद महाराज, पण्डोखर सरकार तथा युधिष्ठिरलाल महाराज करेंगे उद्घाटन, अनूप जलोटा के भजन, नाचा और पण्डवानी लुभाएंगे

snan2 धर्म, संस्कृति और कला की त्रिवेणी राजिम कुंभ आज सेरायपुर / भगवान् राजीवलोचन और कुलेश्वर महादेव के आशीर्वाद से राजिम-कुंभ 2012 की शुरूआत कल 7 फरवरी से होन जा रही है, इसका उद्घाटन अमरकंटक के आचार्य महामण्डलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर श्री रामकृष्णानंद महाराज, शद्दाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिरलाल महाराज, गुरूशरण महाराज पण्डोखर सरकार तथा महामण्डलेश्वर श्री प्रज्ञानंद महाराज की उपस्थिति और आशीर्वचन से होगा. मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक होंगे जबकि अध्यक्षता धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेेंगे.

 देश में प्रतिवर्ष होने वाले कुंभ के रूप में अपनी पहचान बना चुके राजिम-कुंभ 2012 के उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, खाद्य मंत्री पून्नूलाल मोहिले, लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, संसदीय सचिव श्री युद्धवीर सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण राय, पूर्व सांसद श्री पवन दीवान, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल और कुरूद विधायक श्री लेखराम साहू उपस्थिति रहेंगे. इसके अलावा जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाडि़क, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्री गिरिजा साहू श्री माधव सिंह धु्रव सदस्य जनपद पंचायत मगरलोड के साथ-साथ देशभर से आये साधु संत और महामण्डलेश्वर भी उपस्थिति रहेंगे.
 महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित होने जा रहे राजिम कुंभ-का यह सातवां वर्ष है जो आगामी 20 फरवरी यानि पूरे 14 दिनों तक चलेगा. कुंभ में चार शाही स्नान होंगे जिसमें 07 फरवरी को माद्य पूर्णिमा, 14 फरवरी को श्री जानकी जयंती, 17 फरवरी को विजया एकादशी और 20 फरवरी को महाशिवरात्रि का शाही स्नान विशेष महत्व लिये होगा. संत आसाराम बापू के ध्यान योग साधना शिविर की शुरूआत 9 फरवरी से होगी जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे. यह 12 फरवरी तक चलेगा. राजिम कुंभ में आर्शीवचन देने तथा उपस्थिति के संदर्भ में जिन संतों और महात्माओं की सहमति मिल चुकी है. उनमें पं. विजयशंकर मेहता, महामण्डलेश्वर अद्वेतानंद गिरी जी महाराज, महामण्डलेश्वर अभेदानंद गिरी जी महाराज, आचार्य महामण्डलेश्वर विशोकानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर आनंद चैतन्य जी महाराज, महंत बिन्दु जी महाराज हैदराबाद, दण्डीस्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य बैठक चम्पारण्य पीठाधीश्वर जगतगुरू द्वारकेश लाल जी महाराज का सान्निध्य राजिम कुंभ में प्राप्त होगा.

 राजिम-कुंभ की सुरक्षा में 300 जवान तैनात होंगे तथा चिकित्सा सुविधा के लिये डाॅक्टर और स्टाॅफ रखा गया है. श्रद्धालुओं के लिये दालभात सेंटर, प्रसाद और आवास की व्यवस्था मेला आयोजन समिति की तरफ से की गई है. जबकि स्वास्थ्य की दृष्टि से 108 संजीवनी वाहन उपलब्ध रहेगा. दूसरी ओर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम पहुंचकर देर रात तक कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. श्री अग्रवाल ने शाही स्नान से लेकर संतों के आवास, भोजन, पेयजल, अतिथि व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के स्थल-मंदिर आदि की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. श्री अग्रवाल ने उम्मीद और विश्वास जताया कि इस बार का राजिम-कुंभ ज्यादा सफल और कीर्तिदायी होगा.

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और निश्चलानंद सरस्वती आयेंगे

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगत्गुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती 13 फरवरी को विराट संत समागम का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डाॅं. रमन सिंह होंगे। जबकि समापन समारोह में पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का आर्शीवाद प्राप्त होगा.

आज के मुख्य कार्यक्रम

कल 07 फरवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्रसिद्ध भजन गायक, अनूप जलोटा के सुरमयी भजनों से होगी. इसके अलावा भरतहरी गायन रेखादेवी जलक्षत्रीय एवं साथी, पण्डवानी गायन विष्णुप्रसाद साहू एवं साथी, मोहरी वादन पंचराम देवदास तथा लोक नाट्य नाचा की प्रस्तुति होगी.

DSC 2756 ‘राजिम कुंभ 2012‘ का शुभारंभ सात फरवरी सेDSC 2732 ‘राजिम कुंभ 2012‘ का शुभारंभ सात फरवरी से

DSC 0336 300x199 ‘राजिम कुंभ 2012‘ का शुभारंभ सात फरवरी सेसंत आषाराम बापू की प्रवचन माला और शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी सरस्वती का सान्निध्य प्राप्त होगा. प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौड़वाल, अनूप जलोटा और रवीन्द्र जैन के भजन विषेष आकर्षण होंगे.
रायपुर. धर्म, कला और संस्कृति की त्रिवेणी के रूप में देषभर में ख्यात हो चुके राजिम-कुंभ 2012 की षुरूआत आगामी 7 फरवरी मंगलवार से होने जा रही है जिसका उद्घाटन आचार्य महामण्डलेष्वर अग्नि पीठाधीष्वर श्री रामकृस्णानंद जी महाराज अमरकंटक, संत श्री युधिस्ठिरलाल जी महाराज षद्दाणी दरबार रायपुर के सान्निध्य में होगा. जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक होंगे तथा अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे.
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिध्द तीर्थ नगरी राजिम मे प्रतिवर्ष होने वाला राजिम-कुंभ मेले का यह सातवां वर्ष है. माघ पूर्णिमा से प्रांरभ होने वाले इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव का प्रमुख आकर्षण शाही स्नान होगा. पवित्र नदियों सोंढूर, पैरी और चित्रोत्पला के पावन तट पर 07 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 14 फरवरी को श्री जानकी जयंती, 17 फरवरी को विजया एकादशी और 20 फरवरी को महाशिवरात्रि का शाही स्नान विशेष महत्व लिये होगा. संत समागम का षुभारंभ 13 फरवरी को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती की उपस्थिति में होगा. स्वामी निश्चलानंद जी सरस्वती 19 व 20 फरवरी को  समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे.
आगामी 20 फरवरी तक चलने वाले बारह दिवसीय महोत्सव में देशभर से आये साधु-संतों की उपस्थिति और विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का कें्रद होंगी. राजिम कुंभ में आर्षीवचन देने तथा उपस्थिति के संदर्भ में जिन संतों और महात्माओं की सहमति मिल चुकी हैं, उनमें आचार्य महा. म. अग्नीपीठाधीश्वर रामकृष्णानंद जी, संत श्री पण्डोखर सरकार गुरूशरण जी महाराज, प्रज्ञानंद जी महाराज, संत श्री युधिष्ठिर लाल जी महाराज षामिल हैं. राजिम-कुंभ में इस बार देष के प्रख्यात संत श्री आशाराम बाबू के प्रवचनों का लाभ भी 9 से 12 फरवरी तक श्रद्धालु ले सकेंगे. उनके लिये नौ लाख वर्गवे यहां पर कैम्प करेंगे तथा ध्यान योग साधना शिविर का लाभ श्रद्धालु ले सकेेंगे. इसके अलावा पं. विजयशंकर मेहता, महा. मण्डलेश्वर अद्वेतानंद गिरी जी महाराज, महा. मण्डलेश्वर अभेदानंद गिरी जी महाराज, आचार्य महाण्डलेश्वर विशोकानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर आनंद चैतन्य जी महाराज, महंत बिन्दु जी महाराज हैदराबाद, दण्डीस्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य बैठक चम्पारण्य पीठाधीश्वर जगतगुरू द्वारकेश लाल जी महाराज का सान्निध्य राजिम कुंभ में प्राप्त होगा. इसके अलावा दस हजार से ज्यादा साधु संत देष के विभिन्न राज्यों से आकर हिस्सा लेंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्सण में भजन सम्राट अनूप जलोटा 7 फरवरी को षुभारंभ करेंगे. विराट संत समागम के दिन प्रसिद्ध भजन गायक रविन्द्र जैन अपनी प्रस्तुति देंगे तथा सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल सुगम संगीत पेष करेंगी. इसके अलावा क्षेत्रीय, प्रादेषिक और रास्ट्रीय स्तर के कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे जिनके कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं. मुक्ताकाशी मंच पर विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक दलों द्वारा दी जाने वाली आकर्षक प्रस्तुतियां, लोक संस्कृति और छत्तीसगढी संस्कृति के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा. संत समागम, शाही स्नान, पंचकोशी यात्रा, अखाड़ों का प्रदर्शन और विख्यात संतों के प्रवचन आकर्षण का केन्द्र होंगे और 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पुण्य लाभ हासिल करेंगे जिसमें पर्व-स्नान, जानकी जयंती और महाशिवरात्रि पर विशेष स्नान शामिल है.

राजिम-कुंभ में विशेष अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले,  लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार राय, पूर्व सांसद श्री पवन दीवान, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ला और कुरूद विघायक श्री लेखराम साहू समारोह में उपस्थित रहेंगे. जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष उपाध्याय, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अषोक बजाज, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाडि़क, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्री गिरिजा साहू, सदस्य जनपद पंचायत अभनपुर, श्री माधव सिह ध्रुव सदस्य जनपद पंचायत मगरलोड तथा साधु.संतों की गरिमामय उपस्थिति भी समारोह में रहेगी. दूसरी ओर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम पहुंचकर अधिकारियों से कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया. शाही स्नान से लेकर संतों के आवास, भोजन, पेयजल, अतिथि व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के स्थल-मंदिर आदि की सुरक्षा को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिये. श्री अग्रवाल ने उम्मीद और विश्वास जताया कि इस बार का राजिम-कुंभ ज्यादा सफल और कीर्तिदायी होगा.

DSC 0344 ‘राजिम कुंभ 2012‘ का शुभारंभ सात फरवरी से

power thinking बृजमोहन ने किया  पावर थिकिंग’ का विमोचन

अंतर्राष्ट्रीय लेखक व प्रबंधन गुरू डाॅ. उज्जवल पाटनी की पुस्तक

रायपुर. लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने निवास पर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्तक ‘‘पावर थिकिंग’’ के इंग्लिश मुखपृष्ठ का विमोचन किया तथा अपनी षुभकामनाएं दी. इस अवसर पर रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय के कुलपति श्री एस.के. पाण्डेय भी उपस्थित थे.
व्यक्तित्व विकास व मैनेजमेंट पर आधारित पावर थिकिंग पुस्तक छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय लेखक व प्रबंधन गुरू डाॅ. उज्जवल पाटनी द्वारा लिखी गई है. पावर थिंकिंग का हिन्दी भाषा का कवर पेज भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा द्वारा 24 जनवरी को रिलीज किया गया है. पावर थिकिंग शीर्ष भारतीय प्रकाशक डायमंड बुक्स द्वारा 12 भाषाओं में प्रकाशित की जा रही है. डायमंड ने इसके पूर्व डाॅ. पाटनी की पुस्तकें 10 भाषाओं में प्रकाशित की है, जो अठारह देशों में उपलब्ध है.
रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय की कार्यपरिषद् के सदस्य डाॅ. उज्जवल पाटनी की बुक पावर थिकिंग को मार्च में वल्र्ड बुक फेयर में पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में भी 11 मार्च को विशेष विमोचन समारोह आयोजित होगा. इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गिनीज विश्व रिकार्ड से लेकर पावर थिकिंग तक अनेक विश्वस्तरीय कार्यों से डाॅ. पाटनी ने राज्य का मान बढ़ाया है. रविवि के कुलपति श्री पाण्डेय ने कहा कि डाॅ. पाटनी ने जिस तरह अपना कद बढ़ाया है और एक लेखक के तौर पर देषभर में चर्चित हुए हैं, विश्वविद्यालय परिवार को उन पर गर्व है.
अंतर्राष्ट्रीय लेखक व प्रबंधन गुरू डाॅ. उज्जवल पाटनी की पुस्तक

रायपुर. लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने निवास पर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्तक ‘‘पावर थिकिंग’’ के इंग्लिश मुखपृष्ठ का विमोचन किया तथा अपनी षुभकामनाएं दी. इस अवसर पर रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय के कुलपति श्री एस.के. पाण्डेय भी उपस्थित थे.
व्यक्तित्व विकास व मैनेजमेंट पर आधारित पावर थिकिंग पुस्तक छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय लेखक व प्रबंधन गुरू डाॅ. उज्जवल पाटनी द्वारा लिखी गई है. पावर थिंकिंग का हिन्दी भाषा का कवर पेज भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा द्वारा 24 जनवरी को रिलीज किया गया है. पावर थिकिंग शीर्ष भारतीय प्रकाशक डायमंड बुक्स द्वारा 12 भाषाओं में प्रकाशित की जा रही है. डायमंड ने इसके पूर्व डाॅ. पाटनी की पुस्तकें 10 भाषाओं में प्रकाशित की है, जो अठारह देशों में उपलब्ध है.
रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय की कार्यपरिषद् के सदस्य डाॅ. उज्जवल पाटनी की बुक पावर थिकिंग को मार्च में वल्र्ड बुक फेयर में पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में भी 11 मार्च को विशेष विमोचन समारोह आयोजित होगा. इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गिनीज विश्व रिकार्ड से लेकर पावर थिकिंग तक अनेक विश्वस्तरीय कार्यों से डाॅ. पाटनी ने राज्य का मान बढ़ाया है. रविवि के कुलपति श्री पाण्डेय ने कहा कि डाॅ. पाटनी ने जिस तरह अपना कद बढ़ाया है और एक लेखक के तौर पर देषभर में चर्चित हुए हैं, विश्वविद्यालय परिवार को उन पर गर्व है.

CG PWD meeting छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग समीक्षा बैठकCG PWD review Meeting छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग समीक्षा बैठक

4728 श्री बृजमोहन अग्रवाल स्काउट्स गाइड्स की राज्य परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष बने

श्री बृजमोहन अग्रवाल स्काउट्स-गाइड्स की राज्य परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष बने

छत्तीसगढ़ में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर

रायपुर, 23 जनवरी 2012।  भारत स्काउट्स-गाइड्स की राज्य परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे राज्य को देश में नयी पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्काउट्स-गाइड्स के साथ-साथ नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के क्रियाकलापों से युवाओं में अनुशासन और सेवा की भावना बढ़ती है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक स्कूल को स्काउट्स-गाइड्स से सक्रियता से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को इस संगठन का सदस्य बनाया जाए। श्री अग्रवाल आज यहां वृंदावन हाल में भारत स्काउट्स-गाइड्स की राज्य परिषद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज भारत स्काउट्स-गाइड्स की छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के रूप में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, राज्य महिला समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चन्द्राकर सहित डॉ. अजय राव, राजेश अग्रवाल तथा श्री रमेश ठाकुर निर्वाचित घोषित किए गए। श्री जी. स्वामी राज्य मुख्य आयुक्त निर्वाचित हुए। मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी राज्य परिषद के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। भारत स्काउट्स-गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रतिनिधि श्री अरूण सरकार की उपस्थिति में राज्य परिषद की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। निर्वाचन अधिकारी श्री आर.के.पी. वर्मा द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के अलावा अन्य समितियों तथा प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा किए जाने के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रतिनिधि श्री सरकार ने सभी पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलायी।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में प्रदेश भर से आए स्काउट्स-गाइड्स के जिला प्रतिनिधियों, स्काउट्स, गाइड्स, रोबर्स और रेंजर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलजुकर छत्तीसगढ़ में स्काउट-गाइड्स को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी में आत्म अनुशासन और आत्म गौरव बढ़ाने के लिए स्काउट-गाइड्स के प्रशिक्षण की जरूरत है। राज्य परिषद के उपाध्यक्ष द्वय डॉ. अजय राव, श्री राजेश अग्रवाल तथा राज्य मुख्य आयुक्त श्री जी. स्वामी ने भी अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स-गाइड्स का विस्तार करने की बात कही।

DSC 0250A तिरुपति मे छत्तीसगढ़ भवन हेतु स्थान मांगा बृजमोहन ने

तिरुपति मे छत्तीसगढ़ भवन हेतु स्थान मांगा बृजमोहन ने

तिरुमल्ला ट्रस्ट के चेयरमेन ने की पर्यटन मंत्री से सौजन्य मुलाक़ात

DSC 0228 300x283 तिरुपति मे छत्तीसगढ़ भवन हेतु स्थान मांगा बृजमोहन नेरायपुर 22 जनवरी 2012। प्रदेश के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से तिरुमल्ला ट्रस्ट के चेयरमेन के. बाती राजू व पूर्व चेयरमेन आदिकेशवलु ने शंकर नगर स्थित निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने तिरुमल्ला मे छत्तीसगढ़ भवन निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ मे प्रतिवर्ष होने वाले राजिम कुंभ मेले की जानकारी देते हुए कहा की देश मे चार कुंभ ईश्वर द्वारा बनाए गए है छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम मे होने वाले इस कुंभ को मानव द्वारा बनाया गया है। तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के चेयरमेन एक निजी आयोजन मे शामिल होने रायपुर प्रवास पर आए हुए है इसी दौरान रविवार शाम उन्होने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाक़ात की। छत्तीसगढ़ के धार्मिक महत्तव के बारे मे बताते हुए संस्कृति मंत्री ने उन्हे बताया की यह माता कौशल्या की जन्म स्थली और भगवान श्री राम के वन गमन मार्ग भी है।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के चेयरमेन से उन्होने छत्तीसगढ़ भवन बनाने हेतु तिरुमल्ला मे स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया इस पर श्री राजू ने उन्हे विचार करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर तिरुपति ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन आदिकेशवलु, बालाजी विद्या मंदिर के संचालक जी. स्वामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष संजुनारायण सिंह ठाकुर सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

4698 0 छात्र छात्राओं के लिए अच्छी शिक्षा के साथ साथ उचित मार्गदर्शन जरूरी : श्री बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा मंत्री शामिल हुए कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में

रायपुर 20 जनवरी 2012

4698 300x199 छात्र छात्राओं के लिए अच्छी शिक्षा के साथ साथ उचित मार्गदर्शन जरूरी : श्री बृजमोहन अग्रवालस्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विश्वव्यापी प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ समुचित मार्गदर्शन की जरूरत है। सुखद भविष्य और रोजगार के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा तो विद्यार्थी अपने भविष्य की राह खुद बना लेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अच्छे भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी जिम्मेदारियों को समझें और नयी पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। श्री अग्रवाल आज यहां कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में इस आशय के विचार व्यक्त किए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सिन्धी साहित्य संस्था के अध्यक्ष श्री मुरलीधर माखीजा, उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकगण एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को वार्षिकोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की प्रगति में वे पहले के तरह भविष्य में भी सहयोग करते रहेंगे। श्री अग्रवाल ने महाविद्यालय की 29 वर्ष यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि यहां की अनेक छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश और देश में पहचान बनायी है और महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और भारतीय संस्कृति की शिक्षा पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ही परिवार, समाज और देश के प्रति त्याग की सीख मिलती है। यह सीख हमारे देश की बहुमूल्य धरोहर है। श्री अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में एकेडेमिक सत्र के अलावा ऐसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां चलायी जानी चाहिए, इससे विद्यार्थियों में आत्म विश्वास और समाज के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होगी।

    महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संध्या वर्मा ने प्रतिवेदन में महाविद्यालय की विकास यात्रा और शिक्षा सत्र 2011-12 में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों की उपलब्धियों की जानकारी दी। छात्राओं ने मां सरस्वती वन्दना, स्वागत गान के साथ-साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

4639A1 बूढ़ातालाब में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य कार्यो के लिए चार करोड़ रूपए का प्रस्ताव

बूढ़ातालाब में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य कार्यो के लिए चार करोड़ रूपए का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक में अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन

     रायपुर, 17 जनवरी 2012/ पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यहां आयोजित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक मंडल की बैठक में राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) में वाॅटर स्पोटर्स सहित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए चार करोड़ रूपए की लागत से अधोसंरचनाएं विकसित करनेे के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। सभी कार्य पर्यटन नीति के अनुरूप मैनेजमेंट कान्टेक्ट योजना के तहत प्रस्तावित है। बैठक में राज्य के विभिन्न पर्यटनों स्थलों के विकास के लिए प्रस्तावित अनेक योजनाओं का भी अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री विजय तिवारी सहित संचालक मंडल के अन्य सदस्य, प्रमुख सचिव वित्त श्री अजय सिंह, सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मनोहर पाण्डेय, अपर आयुक्त परिवहन श्री बी.एस.मरावी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री तपेश झा, माना विमानत्तल के प्रभारी अधिकारी श्री अनिल राॅय सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 अधिकारियों ने बैठक में बताया कि बूढ़ा तालाब में फ्लोटिंग रेस्टारेंट, फिश हाउस, स्क्रे हाउस, रोप-वे, बाउंसी रोप, पैडल बोट, मोटर बोट, मोटर बाईक, वाटर बैटरी कार, बैटरी टेªन आदि चलाने की योजना है। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने बांगो बांध, गंगरेल बांध सहित अन्य महत्वपूर्ण जलाशयों में भी वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा विकसित करने  संयुक्त रूप से प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल छत्तीसगढ़ परिसर में पांच करोड़ रूपए की लागत से पर्यटन भवन बनाने के प्रस्ताव और वित्तीय वर्ष 2011-12 में विभिन्न पर्यटन परिपथ विकास योजनाओं, वे-साइड एमीनिटी तथा डेस्टीनेशन विकास योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहंुचने वाले मार्गो पर स्थापित साइनेजेस की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया।  छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास कार्यो के लिए नये मास्टर प्लान तैयार करने तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के होटल, मोटल, रिसोर्ट्स, विश्राम गृह में मैनेजमेन्ट रूम, गार्ड रूम तथा स्टाफ आवास गृह बनाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन भी किया गया। मैनेजमेंट रूम, गार्ड रूम तथा स्टाफ आवास के लिए प्री-फेब्रिकेटेड की संरचना बनायी जाएगी। निजी पूंजी निवेश के माध्यम से दुर्ग जिले के कुम्हारी के पास स्थित पर्यटक बंगले की मरम्मत कराने के प्रस्ताव मंजूरी दी गयी।

 छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय तथा उपाध्यक्ष श्री विजय तिवारी ने बैठक में राज्य में पर्यटन स्थलों के विकास तथा पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने के लिए तेजी से कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया। संचालक मण्डल की बैठक में राजधानी रायपुर में सर्वसुविधायुक्त होटल बनाने के प्रस्ताव पर भी सैद्धांतिक सहमति दी गयी। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैनपाट, सिरपुर और माना तूता पर्यटन केन्द्र का सम्पूर्ण विकास किया जाना जरूरी है। उन्होंने बारनवापारा अभयारण्य में बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क विकसित करने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के होटल व्यवसाययिओं को और अधिक प्रोत्साहित करने पर्यटन नीति में संशोधन का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित संचालक मण्डल के सदस्य श्री अनूप सूद, श्री शंकर पंसारी, श्री कीर्ति व्यास, श्री गोवर्धन खण्डेलवाल तथा श्री आकाश विग ने भी पर्यटन विकास के लिए अनेक सुझाव दिए।

ऐतिहासिक बूढ़ा सागर तालाब जीर्णोध्दार एवं सौंदर्यीकरण की मंजूरी

पुरातन नगरी बारसूरवासियों को आठ करोड़ रूपए की सौगात

 प्रथम बारसूर महोत्सव संपन्न: विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हरसंभव पहल : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 17 ज़नवरी 2012

बस्तर के हजारों वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी बारसूर की पहचान को संरक्षित रखने सहित इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हर संभव पहल की  जाएगी, जिससे इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी बारसूर की ख्याति देश और दुनिया में पहुंच सके। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा जिलांतर्गत बारसूर में आयोजित प्रथम बारसूर महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बारसूर के प्राचीन बूढ़ा सागर तालाब के जीर्णोध्दार एवं सौंदर्यीकरण हेतु मंजूरी प्रदान की। वहीं नगर पंचायत बारसूर के अंतर्गत विकास कार्यों को पूरा करने प्रतिबध्दता व्यक्त की और बारसूरवासियों को लगभग आठ करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात देने छह निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रथम बारसूर महोत्सव आयोजन को इस क्षेत्र के परंपरा एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहल निरूपित करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पूर्व यहां उन्नत और समृध्द संस्कृति रही है, जिसके अवशेष आज भी हमें पुराने इतिहास एवं वैभवता की याद दिलाती है। इस दृष्टिकोण से इस पुरातन नगरी के पुरातत्व संपदा को संरक्षित रखने सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ इस क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में सड़कें, पुल, एनीकट सहित अन्य विकास कार्यों को तेजी के साथ क्रियान्वयन करने पर बल दिया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश ने इस पुरातन नगरी में आयोजित बारसूर महोत्सव को हर साल आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि इस आयोजन से देश के कोने-कोने में इस ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी और लोग यहां की विरासत को देखने आएंगे। उन्होंने बस्तर के विकास के लिए कटिबध्दता व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इस अंचल में ग्रामीण विकास के जरिए लोगों का विश्वास हासिल करने राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रही है। 

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बारसूर बस्तर या छत्तीसगढ़ की ही नहीं अपितु पूरे भारत का गौरव है जो इस क्षेत्र के लोगों की आस्था के साथ जुड़ी हुई है। बस्तर अंचल में शांति स्थापना के साथ ही विकास को बढ़ावा मिले इस हेतु बारसूर महोत्सव जैसे आयोजन कर ग्रामीणों को विकास और उनकी समृध्द संस्कृति से जोड़ने का अभिनव पहल की जा रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पर्यटन मंडल के प्रयास को सराहनीय निरूपित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री विजय तिवारी ने इस प्राचीन नगरी में मंदिरों के जीर्णोध्दार सहित अन्य विकास कार्यों के लिए मंजूरी देने का आग्रह करते हुए क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वृहद् स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई।  आरंभ में कलेक्टर श्री ओम प्रकाश चौधरी ने स्वागत भाषण में बारसूर महोत्सव आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं जिले में संचालित विकास गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बारसूर महोत्सव के दौरान आयोजित निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह में दांपत्य सूत्र में बंधे 51 जोड़े वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर 108 एमरजेंसी एंबुलेंस का शुभारभ करते हुए जिले में बेहतर सेवाएं सुलभ कराए जाने की शुभकामना दी। वहीं इस मौके पर दंतेवाड़ा जिले के चार ग्राम पंचायतों को निर्मल ग्राम पुरस्कार के तहत पचास-पचास हजार रूपए प्रदान किया। इसके साथ ही प्रथम बारसूर महोत्सव पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान छू लो आसमानसीडी का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने हर्ष के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।  आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अन्य अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा जोशिला स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री भीमा मंडावी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री सुखदेव तांती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री महेन्द्र कर्मा तथा क्षेत्र के अन्य अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

DSC 0657A1 बृजमोहन ने किया “वास्तु पेंटिंग” का विमोचन

रायपुर 16-1-2012 । प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज सुबह प्रदेश की सुप्रसिद्ध इंटीरियर डेकोरेटोर, वास्तुशास्त्री श्रीमती सुचिता अर्जुन सिंह सिदार द्वारा लिखित दो पुस्तकों “इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन गाइड एस फॉर वास्तु शास्त्र” एवं “वास्तु पेंटिंगस” का विमोचन शंकर नगर स्थित निवास पर किया।

अँग्रेजी मे प्रकाशित इन दोनों पुस्तकों मे दिखाई गयी पेंटिंग भी लेखिका के द्वारा ही बनाई गई है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती सिदार ने बताया की आंतरिक साज सज्जा मे पेंटिंगस का अपना अलग स्थान है बिना इसके यह कार्य अधूरा सा लगता है। इस दिशा मे जानकारी के आभाव मे लोग गलत पेंटिंग गलत स्थान पर लगा लेते जिससे नुकसान होने के संभावना होती है, लोगों को सही जानकारी मिले और वे प्रगति की ओर अग्रसर हो इसीलिए इन किताबों की रचना की गई है। पुस्तक जल्द ही आम लोगों के लिए बुक स्टाल पर उपलब्ध होगी।  

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती सरिता बृजमोहन अग्रवाल, शुभकृति अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल अर्जुन सिंह सिदार, राजकुमार चतुर्वेदी, मनीष वोरा सहित गणमानय नागरिक गण उपस्थित थे।

4602 A उतरने लगा है क्रिकेट का बुखार : श्री बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा मंत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में किया पुरस्कार वितरण
कहा : फुटबॉल-हॉकी और स्वदेशी खेलों की लोकप्रियता बढ़ी

रायपुर, 15 जनवरी 2012

4602 B 300x152 उतरने लगा है क्रिकेट का बुखार : श्री बृजमोहन अग्रवालछत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि भारत में लोगों के दिल-दिमाग से अब क्रिकेट का बुखार उतरने लगा है और देशवासी एक बार फिर फुटबॉल और हॉकी सहित स्वदेशी खेलों की लोकप्रियता बढ़ने लगी है। लोग अब इनमें काफी दिलचस्पी लेने लगे हैं।

    श्री अग्रवाल ने आज शाम यहां लाखे नगर में हिंद स्पोर्टिंग मैदान में आयोजित 71 वीं अखिल भारतीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेजा टीमों को पुरस्कार वितरित करते हुए इस आशय के विचार विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रदेश की राजधानी रायपुर में लगातार 71 वर्षो से आयोजित हो रही इस फुटबाल प्रतियोगिता को भारत में खेलों के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बताया। श्री अग्रवाल ने कहा कि हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन द्वारा रायपुर की धरती पर आयोजित की जा रही इस वार्षिक प्रतियोगिता का इतिहास अत्यन्त गौरवशाली है। उन्होंने इस बार की प्रतियोगिता में आयी सभी टीमों को धन्यवाद देते हुए खेल भावना से किए गए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए उप-विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रतियोगिता का यह आयोजन स्थल निकट भविष्य में सभी लोगों के सहयोग से फुटबाल के एक बेहतरीन मैदान के रूप में विकसित होगा। श्री अग्रवाल ने इस मैदान के संरक्षण के लिए सभी लोगों से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर पदमश्री सम्मान प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय, हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संतोष दुबे सहित श्री अनिल दुबे और हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सहित बड़ी संख्या में फुटबाल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर ने ई.एम.जी. बेंगलुरू को हराकर हिंद स्पोर्टिंग ट्राफी पर कब्जा किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने आयोजक संस्था की ओर से विजेता टीम को एक लाख रूपए के नगद पुरस्कार सहित ट्रॉफी और शिल्ड प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने उप-विजेता टीम को शिल्ड के साथ 50 हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रमोद दुबे, सूर्यकांत तिवारी, प्रमोद झा, राजेश पाण्डे, आकाश दुबे, भूपेन्द्र शर्मा, संटी चावला, नीलोत्पल शुक्ला, रूचिर दुबे, मलय दीवान, डॉ. आलोक दुबे, पिनाकधर दीवान, कुलदीप धाड़ीवाल सहित अन्य स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

4582 राजिम कुंभ 2012 : पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने की तैयारियों की समीक्षा

सभी जरूरी व्यवस्थाएं 30 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर 14 जनवरी 2012

    छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिध्द तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर इस साल 07 फरवरी से 20 फरवरी तक लगने वाले राजिम कुम्भ के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल राजिम में साधु-संतों की उपस्थिति में कुंभ मेले की तैयारियों से विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर अभी तक हुई तैयारियों की समीक्षा की।

    श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि राज्य शासन द्वारा छह वर्ष पूर्व राजिम के वार्षिक परम्परागत पुन्नी मेला को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए राजिम कुंभ मेले की शुरूआत की गयी। साधु-संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से राजिम कुंभ मेले की भव्यता साल दर साल बढ़ती जा रही है। इस वर्ष राजिम कुंभ मेले का सातवां साल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की देवभूमि राजिम प्रदेश की तरक्की का माध्यम बनेगी। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में सिलसिलेवार विभागीय तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, पूर्व सांसद एवं संत कवि श्री पवन दीवान, विधायक सर्वश्री महंत रामसुन्दर दास, अमितेष शुक्ल, लेखराम साहू, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री मनोहर पाण्डेय, धमतरी जिले के कलेक्टर श्री एस. प्रकाश, गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री दिलीप वासनीकर, छत्तीसगढ़,पर्यटन मण्डल के प्रबंध संचालक श्री तपेश झा, मेला अधिकारी श्री रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    श्री अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन, विद्युत मण्डल, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संत समागम स्थल, मुख्य सांस्कृतिक मंच सहित पूरे मेला स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने राजिम के पुराने पुल से लगे हुए निर्माणाधीन नये पुल की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नये पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। इस पुल का लोकार्पण जल्द से जल्द कराने के लिए रात-दिन निर्माण कार्य चल रहा है। पर्यटन मंत्री ने त्रिवेणी संगम पर नेहरू घाट के नीचे बन रहे एनीकट की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनीकट के पाथ-वे में रेलिंग व लाइटिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनीकट के ऊपरी हिस्से में राजिम और नवापारा की ओर नदी के दोनों तटों पर घाट बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। राजिम और नयापारा शहर से नदी में आने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए व्यापक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को त्रिवेणी संगम के आस-पास महानदी और पैरी नदी पर बने तीनों पुराने पुलों के अलावा निर्माणाधीन पुल पर भी मेले के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने बेलाही घाट पुल और चौबे बांधा पुल के बीच की सड़क को तत्काल डामरीकरण करने के निर्देश दिए। इस सड़क से लोमश ऋषि आश्रम तक के हिस्से को भी डामरीकृत करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने नागा साधुओं के लिए लोमश ऋषि आश्रम से अलग अस्थायी आश्रम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने नयापारा और राजिम के सभी मंदिरों की साफ-सफाई,रंग रोगन और लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

         लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेला स्थल पर पेयजल की व्यवस्था करने आठ किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाई जा रही है। मेला स्थल पर 280 नल लगाए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने नदी की रेत पर बनने वाली अस्थायी सड़कों के दोनों तरफ बांस-बल्ली लगाने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर 60 स्थानों पर दाल-भात केन्द्र खोले जाएंगे। संस्कृति मंत्री ने पार्किंग स्थलों में दात भात केन्द्र खोलने तथा सभी दाल भात केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में राशन की व्यवस्था करने और रात्रि 11 बजे तक इन केन्द्रों को चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस जवानों के लिए अलग से डोम बनाने तथा वहां पर दाल भात केन्द्र खोलने के निर्देश भी दिए। श्री अग्रवाल ने रायपुर, धमतरी और गरियाबंद जिले के अधिकारियों से मेले के दौरान लगने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि तीनों जिलों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ प्रदर्शनी लगाएं। मेले के दौरान हर दिन दोपहर दो बजे रात्रि 11 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहे।

DSC 0237 स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर, 12 जनवरी 2012

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज यहां एकात्म परिसर में लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार