रायपुर/10
/11/2011/ श्री गुरुनानक देव जी के 543 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर को स्थानीय खालसा स्कूल प्रांगण में आयोजित किए गए विशेष अरदास कार्यक्रम में प्रदेश के लोकनिर्माण व संस्कृति मंत्री शामिल हुए | इस अवसर पर उन्होंने शुख शांति और समृद्धि के लिए श्री गुरुनानक देव के बताये मार्ग पर चलने की बात कही और उपस्थित जनों को प्रकाश पर्व की शुभकामनायें दी|
रायपुर। बैरन बाजार अग्निकांड के प्रभावित आज दोपहर लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पर पहुंचे। प्रभावितों राज बाघ, एन्द्री सिक्का, विमला बाई, लोचन सोना, महादेव नायक ने अपने कल के व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए शासन द्वारा स्वीकृत राहत राशि आज श्री अग्रवाल के कर कमलों से ग्रहण की। इस अवसर पर भाजयूमों के शहर अध्यक्ष संजुनारायण सिंह ठाकुर, नेमराज बाघ, कपूर सिक्का, टी. टी. बेहरा, प्रकाश गौली, अगस्ति सोनी, मनोज होतवानी, कृष्ण क्षत्रिय, सुरेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विकास कार्यों को लेकर जमकर लगाई फटकार
विधायक एवं सांसद निधि के कार्य एक माह मे पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए, आज दोपहर अपने शंकर नगर स्थित निवास पर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों की बैठक ली। विधायक निधि, सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों और शहर विकास के लगभग 90 प्रतिशत अधूरे पड़े कार्यों को लेकर उन्हे जमकर फटकार लगाई। निगम कमिश्नर टोप्पों की उपस्थिती मे जॉन कमिश्नरों को निर्देशित किया की सभी स्वीकृत कार्यों की निविदा 15 दिनो के अंदर जारी कर दी जाय और अधूरे पड़े कार्यों को एक माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाय। अब किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी यदि आप लोग कार्यों के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो हम सीधी कार्यवाही करेंगे।
श्री अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों नूतन स्कूल, शीतला मंदिर रामसागरपारा, देवांगन समाज, गभरा पारा मे सामुदायिक भवन, गुरुघासीदास स्वागत द्वार का निर्माण,समता रासगरबा मैदान मे बाउंड्री वाल निर्माण, औद्योगिक श्रम न्यायालय मे पुस्तकालय भवन निर्माण, गायत्री मंदिर दावड़ा कालोनी मे सभा भवन निर्माण, मदरसा भवन संजय नगर, अंबेडकर भवन राजतलाब, जिला न्यायालय मे सावर्जनिक न्याय सदन निर्माण बुढ़ापारा मे पेय जल समस्या, तलबों के सौंदर्यीकरण सहित शहर के विभिन्न विकास कार्य जो अधूरे पड़े है या जो स्वीकृत हो चुके है और प्रारम्भ नहीं हुए है के संबंध मे जॉन कमिश्नरों से सीधे जवाब तलब किया कमिश्नरों के द्वारा कार्यों के लिए जगह नहीं मिलने की बात कहने पर कहा की आप लोग बहाने बाजी ना करें मै जाकर स्थान देख कर आता हूँ और आप लोग कहते है की जगह नही मिल रही है हमे तो पूरा प्रदेश देखना होता है फिर भी हम वार्ड के अंदर की जानकारी रखते है आप लोगो को एक छोटे से क्षेत्र की जानकारी नहीं रख पाते है। हमने तीन वर्षों तक आपको छूट दी है अब कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाए कोई परेशानी होने पर कमिश्नर को लिखे और उसकी प्रतिलिपि हमे भेज दे यदि स्वीकृत राशि के अतिरिक्त और आवश्यकता हो तो नगर निगम के मद से नहीं हो सकता है तो हम और राशि स्वीकृत कर देंगे। 2010-2011 मे स्वीकृत कार्य एक माह के अंदर पूर्ण कर लिए जाएँ और 2011-2012 के कार्यों की निविदा 15 दिनो के अंदर जारी कर दी जाये।
स्टेशन रोड, तेलघानी नाका रोड, जे. एन. पांडे शाला मार्ग सहित शहर के विभिन्न मार्गों के डामरीकरण, महाराजबंध तालाब, कुशालपुर तालाब सहित अनेक तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों के बारे मे भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
7 नवम्बर 2011
विश्व स्काउट्स एवं ग्राइड्स स्थापना दिवस
07 नवम्बर को भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के पदेन अध्यक्ष, माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल (शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के निवास पर भारत स्काउट्स एवं गाइड का स्थापना दिवस मैक रोवर रेंजर टीम द्वारा मनाया गया । जिला संघ अध्यक्ष एवं मैक चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया । स्काउट परम्परा के अनुसार स्कार्फ से स्वागत रेंजर निकिता एवं स्टीकर से सम्मान सुरभि के द्वारा किया गया । पुष्प गुच्छ से उप प्राचार्य मैक ज्योति जनस्वामी, डी.ओ.सी. सरिता पांडे, डी.टी.सी. संगीता श्रीवास्तव जिला संयुक्त सचिव विमलादास, वरिष्ठ गाइडर हेमलता शर्मा ने किया । स्थापना दिवस के अवसर पर जिला संघ अध्यक्ष मैक चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने संघ की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन कु. संगीता श्रीवास्तव ने किया ।
मान. शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘स्काउट गाइड संस्था ” छात्र-छात्राओं में सुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं जीने की कला का विकास करती है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड्स राज्य का नाम देश में रौशन करेंगे। उन्होंने स्काउट्स गाइड के स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को बधाई दी ।
राज्योत्सव २०११ के चौथे दिन मुख्य मंच में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव एवं प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत व लक्की मोहंती ने अपनी कला का जादू बिखेरा प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एम. के. राउत, प्रमुख अभियंता पी. के. जनवदे.
रायपुर/30/10/2011/ किसी भी समाज की प्रगति तभी होती है जब समाज में सम भाव हो | सामाजिक उत्थान और थोडा त्याग करने की भावना जब सभी में आ जाये तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता | शिक्षा ,स्वस्थ और संस्कार किसी भी समाज को आगे बढाने के अहम् साधन है | उक्त बाते प्रदेश के संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर जिला देवांगन समाज द्वारा सत्यम विहार कालोनी रायपुरा में आयोजित दो दिवसीय यूवक-यूवती वैवाहिक परिचय सम्मलेन के दौरान कही |इस दौरान उन्होंने सामाजिक भवन के लिये 5 लाख रूपये देने की घोषणा भी की |
अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा की किसी भी समाज में संगठन का मजबूत होना बहुत आवश्यक है , मजबूती रहे तभी समाज का भला किया जा सकता है | सर्वप्रथम समाज में सभी को अच्छी शिक्षा कैसे मिले , सभी का स्वास्थ उत्तम कैसे हो और गरीब की बेटी का ब्याह कैसे हो इस बात की चिंता की जानी चाहिए | हर परिवार सामाजिक उत्थान के लिये एक निश्चित आर्थिक सहयोग तय करे फिर देखे उनका समाज कैसे आगे बढता है |
श्री अग्रवाल ने देवांगन समाज के यूवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज का यूवा अपने पारंपरिक व्यवसाय को छोड़ रहा है इस कारण से बेरोजगारी की समस्या पड़ती है जान पड़ती है | यूवा पारंपरिक व्यवसाय अपनाने का प्रयास तो करे, जो संस्कार जो टेलेंट उन्हें विरासत में मिली है उसका लाभ निश्चित ही मिलेगा |
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर से लेकर देर शाम तक रायपुर शहर मे घूम-घूम कर राजयोत्सव और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा की त्रियारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ थे।
श्री अग्रवाल ने आज दोपहर 2 बजे माना विमानतल जाकर आडवाणी जी की आगवानी के संबंध मे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 3बजे मंत्रालय स्थित कक्ष क्र. 226 मे जनचेतना यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और राजयोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। सायंकाल 4 बजे आडवाणीजी की आमसभा स्थल सप्रे शाला मैदान पहुंचे जहां पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह के साथ उन्होने आमजनता एवं प्रमुख नेताओं की बैठक वयवस्था पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया। शाम 5 बजे साइंस कालेज मैदान मे चल रही राजयोत्सव की तैयारियों का अवलोकन करने के पश्चात अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के महामंत्री शिवरतन शर्मा, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
बृजमोहन ने किया तैयारियों का निरिक्षण
सरायपाली. पूर्व उप प्रधानमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण अडवानी की जनचेतना यात्रा २३ अक्टूबर को सरायपाली पहुँचने वाली है. भाजपा अपने लाडले नेता के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. सत्ता और संगठन दोनों पूरी ताकत झोंक रहे है. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, महामंत्री शिवरतन शर्मा, लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व में भी तैयारियों के सम्बन्ध में पार्टी एवं जिले के अधिकारीयों की बैठक यहाँ ले चुके है. आज दोपहर भी ये नेता हेलिकॉप्टर से सरायपाली पहुंचे और तैयारियों और स्वागत की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया. श्री अडवाणी के स्वागत के लिए शहर सज धज कर तैयार हो रहा है. मुख्यमार्ग पर बड़े बड़े स्वागत द्वार और होर्डिंग लग चुके है.
50 हजार लोगों को लाने की तैयारी
श्री अग्रवाल के साथ लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एम्.के राउत, प्रमुख अभियंता पी. के. जनवदे सहित कई अधिकारी भी यहाँ पहुंचे.
रायपुर। लोकमान्य सद्भावना समिति द्वारा प्रकाशित लोकमान्य दूरभाष निर्देशिका का विमोचन प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। शंकर नगर स्थित आवास पर आयोजित इस सादगीपूर्ण समारोह मे समिति के अध्यक्ष तपेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी, छालीवूड अभिनेत्री बाबी राजपूत, प्रिया महापात्र, बबली साहू, राखी, राहुल जायसवाल मो. शाफ़िक आदि उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान पत्रकार तपेश जैन की दो पुस्तकें “छत्तीसगढ़ कल और आज” और “अंजोर” भी भेंट की।
रायपुर/08/10/2011/
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी द्वारा की जाने वाली भारत चेतना यात्रा के स्वागत की तैयारी को लेकर आज एकात्म परिसर में रायपुर शहर-जिला भाजपा द्वारा बैठक आयोजित की गई | बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के लोकनिर्माण,स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, लीलाराम भोजवानी, श्याम बैस, शिवरतन शर्मा आदि उपस्थित थे |

State Public Works and School Education Minister Brij Mohan Agrawal launched Agrasen Jayanti celebrations by lighting the lamp in Hyderabad.Notably on the occasion Minister for Rural Development, Government of India, Pradeep Kumar Jain Aditya, Textiles Minister of Andhra Pradesh Shankar Rao, All India Vaish Federation President Dr Girish Kumar Sanghi Agarwal, including the large number of society members were present.
- Public Works and School Education Minister Brij Mohan Agarwal laid a wreath on the statue of Maharaja Agrasen at Agrasen Jayanti celebrations held in Hyderabad.
- Chhattisgarh State Public Works and School Education Minister Brij Mohan Agrawal arriving this afternoon at Hyderabad Balanagr. Agarwal community honored him with the shawl coconut souvenirs.
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज दोपहर हैदराबाद पहुचने पर बालानगर अग्रवाल समाज के लोगों ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया । प्रदेश स्तरीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री अग्रवाल यहाँ मुख्य अतिथि है।

Cultural Minister Mr. Brijmohan agrawal addressing in B.J.P.'s three day minority morcha training camp at Ramswaroop Niranjan hospice(Dharamshala).
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर
रायपुर, 26 सितंबर 2011 / गरीब का कोई धर्म नहीं होता वह भारत का नागरिक है वह भारत माॅ का बेटा है भाजपा ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया । गरीबों के लिए नीति बननी चाहिए । सामाजिक बदलाव सिर्फ भाजपा ही ला सकती है। उक्ताशय के उद्गार बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए ।
रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला में त्रिदिवसीय भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने गरीबों व अल्संख्यक वर्ग से कभी भी भेदभाव नहीं किया, उसने समाज के सभी वर्गों को समान माना । गरीबों को उसने हिंदु, मुस्लिम, सिख, इसाई में नहीं बांटा यह तो कांग्रेस सरकार की देन है जो धर्म की आड़ लेकर इतने वर्षाें तक देश में राज करती रही, पर अब समय बदल रहा है लोग जागरूक हो रहे हैं। भाजपा की नीति वर्ग भेद नहीं करती । उन्होंने पूर्ववर्ती अटल सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि यह उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में हज का कोटा बढ़ा, हर राज्यों में हज हाउस खोले गए, मुस्लिम भाईयों के वीजा में सरलीकरण किया गया । भाजपा की सोंच विकास करने की है।
श्री अग्रवाल ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की डाॅ. रमन सरकार ने भी यहां हर वर्ग के साथ न्याय किया गरीबों को मिलने वाला राशन सभी समाज के वर्गो को दिया इसी तरह अध्ययनरत् गरीब छात्राओं को साईकिल का वितरण भी सभी वर्गों को दिया । यहां पर उर्दु कमेटी, हज कमेटी की स्थापना किया । भाजपा की नीति वर्गभेद नहीं करती । उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग से कहा कि चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और जिस दिन वह चाहे पूरे देश में रामराज्य हेतु बिना भेदभाव व सबके साथ बराबरी का दर्जा मिले ऐसी सरकार राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार बना सकती है।
इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम अशरफी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश जैन आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे ।

School Education Minister Mr. Brijmohan agrawal distributed Saraswati shishu mandir's regional sports competition awards at Arang.
सरस्वती शिशु मंदिरो के प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन
मंदिर बनाने से बड़ा कार्य शिक्षा देना – बृजमोहन
55 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की घोषणा
रायपुर 26 सितंबर । किसी मंदिर को बनाने से भी बड़ा कार्य है किसी जरूरतमंद को शिक्षा प्रदान करना। शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद भी आवश्यक है। उकताशय के विचार प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा भारती द्वारा ग्राम रीवा (लाखौली) वी.खंड आरंग मे सरस्वती शिशु मंदिरों के प्रांतीय खेलकुद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होने लगभग 55 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा की गाँव के स्कूल की रक्षा करना सभी गाँव वालों की जवाबदारी होना चाहिए। इसी स्कूल से पढ़ कर हमारे बच्चे डॉ. और इंजीनियर बनते है। आज के समय मे किसी मंदिर का निर्माण करने से ज्यादा पुण्य का करी है किसी जरूरत मंद बच्चे को शिक्षित होने मे मदद करना यदि वो पढ़ लिख लेगा तो अपने परिवार का भरण पोषण ठीक ढंग से कर पाएगा।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने गाँव वालो की मांग पर छतौना –कुटेसर –बड़गांव –कुंडा –लखौली लगभग 30 की. मी. मार्ग निर्माण हेतु 35 करोड़ रु। गुललु-समौदा-चीखली लगभग 20 की. मी. मार्ग निर्माण हेतु 21करोड़ 59 लाख रु.। महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक शाला रीवा (लखौली) वी.खंड आरंग जिला रायपुर के भवन के लिए 25 लाख, आहता निर्माण के लिए 10 लाख, शास. हाई स्कूल लखौली वी.खंड आरंग जिला रायपुर मे आहता निर्माण के लिए 5 लाख, शास. हाई स्कूल बनरसी वी.खंड आरंग जिला रायपुर आहता निर्माण के लिए 5 लाख, शास. हाई स्कूल लखौली वी.खंड आरंग जिला रायपुर आहता निर्माण के लिए 5 लाख, , शास. पूर्व मा. शाला संडी वी.खंड आरंग जिला रायपुर आहता निर्माण के लिए 5 लाख, प्रा. शाला बोडरा वी.खंड आरंग जिला रायपुर आहता निर्माण के लिए 5 लाख रु. के विकास कार्यों की घोषणा की।
इस अवसर पर आरंग के पूर्व विधायाक संजय ढीढी, सरस्वती शिशु मंदिर रीवा के संयोजक सुरेन्द्र नाशिने सहित बड़ी संख्या मे गाँववासी और गणमानय नागरिकगण उपस्थित थे।

School Education Minister Mr. Brijmohan Agrawal paid floral tributes on Pt. Deen Dayal Upadhayaya's idol on the occasion of his birth anniversary.

School Education Minister Mr. Brijmohan Agrawal paid floral tributes on Pt. Deen Dayal Upadhayaya's idol on the occasion of his birth anniversary.A large number of BJP party worker and prominent citizens were also present there.
प्रदेश के लोकनिर्माण स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थल तेलीबांधा चौक पर उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित की. एवं भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के पुरंदर मिश्रा जी की पद यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

































































