Wednesday, February 22, 2012

रायपुर १२-०१-२०१२ वरिष्ठ छायाकार , चिन्तक, लेखक और समीक्षक एस . अहमद की स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार छायाकारों के लिए एक पुरस्कार की घोषणा पर विचार करेगी. आज संस्कृत और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एस. अहमद को श्रद्धांजली देने के बाद यह बात उनके परिजनों से कही. श्री अग्रवाल आज “यादें  – अहमद”  कार्यक्रम में शामिल भी हुए.  इसी दौरान शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, कवियों, लेखकों और कलाकारों ने उनसे आग्रह किया की एस . अहमद के नाम पर छायाकारों के लिए एक सम्मान रखा जाना चाहिए.

आज शाम एस. अहमद के निवास पर शहर के बुद्धिजीवियों ने उनकी याद में “यादें अहमद ” का आयोजन किया. बुद्धिजीवियों ने पहले एस. अहमद के छाया चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और बाद में  मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. इस अवसर बोलते हुए संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की एस. अहमद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. हमने असमय ही एक  प्रतिभा को खो दिया है. कई अन्य वक्ताओं ने एस. अहमद को याद करते हुए कहा की ” वो कहते थे की कैमरा हाथ में नहीं दिमाग में होता है. वक्ताओं ने कहा की अपने छायाचित्रों, आलेखों , पुस्तकों से वे सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे. जनसंपर्क विभाग के संचालक  अशोक अग्रवाल ने कहा की इस तरह का कोई प्रस्ताव शासन द्वारा या एस. अहमद के परिजनों की तरफ से आता है तो हम उस पर अवश्य विचार करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जन संपर्क अधिकारी स्वराज दास, वरिष्ठ निर्देशक जलील रिजवी, वरिष्ठ पत्रकार और कवि गिरीश पंकज. हीरामन सिंह ठाकुर, जयप्रकाश मानस “रथ”, राज कुमार सोनी  , श्रीमती सुमन मिश्र, शकुंतला तरार, दूरदर्शन के पूर्व निर्देशक तेजेंदर गगन, रामेश्वर वैष्णव, छत्तीसगढ़ कलाकार संघ के अध्यक्ष- योगेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष किशोर माखीजा, उपाध्यक्ष पहलाज राय “मुसाफिर” और प्रकाशक- सुधीर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने  भी अपनी शोकांजली दी. कार्यक्रम का संचालन अह्फाज़ रशीद ने किया.

रायपुर, 10 जनवरी 2012

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य छायाकार श्री एस.अहमद के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री अहमद लम्बे समय से बीमार थे। उनका आज सुबह यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्वर्गीय श्री अहमद के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

birth day बृजमोहन अग्रवाल ने दी आकाश को शुभकामनाएं

ायपुर/04/01/2012/पर्यटन मंडल के सदस्य आकाश विग आज आपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के लोकनिर्माण व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से आशीर्वाद लेने उनके शंकर नगर स्थित आवास पहुंचे |श्री अग्रवाल ने जन्मदिन की बधाई देते हुयें उनका मुह मीठा कराया  और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है .

रायपुर, 31 दिसम्बर 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज यहां शंकर नगर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला रायपुर इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2012 के टेबल कैलेण्डर का विमोचन किया। श्री अग्रवाल ने टेबल कैलेण्डर प्रकाशित करने पर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री इदरिश खान, संभागीय अध्यक्ष श्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव श्री अजय तिवारी के अलावा संघ के सदस्य श्री नरेश वाढेर, मनोहर लोचनम, श्री राजू मुदलियार सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रायपुर 28 दिसम्बर 2011

4341 भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों का विस्तृत सर्वेक्षण करने की जरूरत : डॉ. रमन सिंह : बाल संरक्षण आयोग के टोल फ्री नम्बर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज रात यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के टोल-फ्री टेलीफोन नम्बर 1800-233-0055 का शुभारंभ किया। यह टोल-फ्री नम्बर आयोग के कार्यालय में चौबीसों घण्टे चालू रहेगा। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार कानून और बाल अधिकारों के हनन से संबंधित शिकायते इस टेलीफोन नम्बर पर दर्ज की जाएंगी और उन पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने मोबाईल फोन से इस टोल-फ्री नम्बर पर आयोग कार्यालय से सम्पर्क कर इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने आयोग के अध्यक्ष श्री जैन से इस अवसर पर कहा कि राज्य में भिक्षावृत्ति में लगे मासूम बच्चों का विस्तृत सर्वेक्षण करने की जरूरत है, ताकि उनके पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था की जा सके। मुख्यमंत्री ने आयोग के अध्यक्ष श्री यशवंत जैन को इसके लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने और कार्ययोजना बनाने की सलाह दी। आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विगत एक वर्ष में आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी और अपना वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस अवधि में आयोग में 33 प्रकरणों का पंजीयन और 18 प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विगत एक वर्ष में स्कूलों में कमजोर तबको के सात हजार से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। श्री यशवंत जैन ने बताया कि आयोग द्वारा निकट भविष्य में बाल कल्याण की दिशा में ठोस योजनाएं बनाकर अनुशंसा सहित राज्य सरकार को भेजी जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के नये जिलों में बाल कल्याण समितियों के गठन के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

रायपुर, 25 दिसम्बर 2011

लोकप्रिय नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ‘सुशासन’ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालयों में जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व सहित उनके सार्वजनिक जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर केन्द्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जहां राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में इस प्रदर्शनी का उद्धाटन किया, वहीं गृहमंत्री श्री ननकी राम कवंर ने कोरबा में, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने जगदलपुर में, वनमंत्री श्री विक्रम उसेंडी ने कांकेर में, संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने बैकुण्ठपुर (कोरिया) में और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार राय ने जशपुर नगर में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव में फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने महासमुंद में, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बिसेल नाग ने नारायणपुर में, वरिष्ठ साहित्यकार और छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने बिलासपुर में, नगर निगम के सभापति श्री सुरेश गोयल ने रायगढ़ में, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. एन.पी. गुप्ता ने धमतरी में, भोरमदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह ने कवर्धा (कबीरधाम) में, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सोमारूराम परगनिया ने दंतेवाड़ा में और नगर निगम के सभापति डॉ. देवनारायण तांडी ने दुर्ग में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी की शुरूआत की। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने अटल जी के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। इन सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।

5 200x300 अटल जी के जन्मदिवस पर स्कूलो में भाषण प्रतियोगिता: बृजमोहन रायपुर 18 दिसंबर 11/ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा एवं छत्तीसढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस (25 दिसंबर) पर स्कूल षिक्षा विभाग विद्यार्थियो में जागरूकता पैदा करने पखवाड़े भर स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है ।

स्कूल षिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण माननीय अटल जी की देन है इसलिए हमने उनके जन्मदिन को ‘‘छत्तीसगढ़ का विकास माननीय अटल बिहारी बाजपेयी का सपना कितना पूरा कितना अधूरा’’ विषय पर पूरे प्रदेष के स्कूलो में भाषण प्रतियोगिता के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । उन्होने बताया कि 23 दिसंबर को हाई/हॉयर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर, 24 दिसंबर को जिला स्तर पर एवं 25 दिसंबर को राज्य स्तर पर तीन चरणो में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 25000 रू., 15000 रू. एवं 10000 रू. तक नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा । श्री अग्रवाल ने षालेय प्रषासन एवं छात्रों को इस भाषण प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में षामिल होने की अपील की है ।

छत्तीसगढ़ की झिझंरी एवं दोंदकी मृदा शिल्प पर आधारित झांकी
बिखेरेगी छत्तीसगढ़ी की समध्द कला एवं संस्कृति के अनूठे रंग

रायपुर 16 दिसम्बर 2011 – छत्तीसगढ़ की झिंझरी एवं दोंदकी मृदा शिल्प पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम रूप से चयनित हो गयी है । केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने आज पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को झांकी के चयन की सूचना दी है ।

जनसंपर्क आयुक्त श्री एन. बैजेन्द्रकुमार ने बताया कि चार महीने तक चली चयन की दुरूह प्रक्रिया में  विषय वस्तु ,  डिजाईन , थ्री डी मॉडल और संगीत के विभिन्न चक्रों को पार करने के बाद 28 राज्यों में से अंतिम रूप से चयनित 13 राज्यों में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन हुआ है । उन्होंने बताया कि इस झांकी की विषय वस्तु छत्तीसगढ़ की परम्परागत झिझंरी और दोंदकी मृदाषिल्प पर आधारित है । इस झांकी में छत्तीसगढ़ के मृदा शिल्प कलाकारों स्व. सोना बाई , दरोगाराम , राजनबाई , सुन्दरीबाई , भगतराम , आत्मादास मानिकपुरी और पारबतीबाई की कलाकृतियों को वृहद रूप में प्रस्तुत किया जायेगा । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने घरों के आतंरिक और बाहरी हिस्सों को सजाने के लिए वर्षो से मिट्टी की अद्भुद शिल्प कला की रचना की जाती रही है । धीरे धीरे यह उनकी परम्परा का एक प्रमुख अंग बन गयी है । इस कला को देश और विदेश में ख्याति तब मिली जब सरगुजा जिले के पुहपुटरा ग्राम की निवासी स्व. श्रीमती सोना बाई ने परम्परागत भित्तिा चित्र तथा हस्त शिल्प कला से क्षेत्र का नाम देश और विदेश में रोशन किया। स्व. सोना बाई रजवार आदिवासी परम्परागत मिट्टी शिल्प की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कला शिल्पी थी।
इस षिल्प कला के तहत गांवों के आस-पास प्राकृतिक परिवेश में विद्यमान हर व्यक्ति , पेड़ पौधे , कृषि करते लोग , वन्य प्राणी , पालतु पषु-पक्षी और अन्य दैनिक क्रिया कलापों को इन महिला कलाकारों ने इस प्रकार से मृदा षिल्प और रंगों के विस्मयकारी संयोजन के माध्यम से इस प्रकार प्रस्तुत किया है कि देखने वालों की आंखें बरबस ही उस और आकृष्ट हो जाती है । यह षिल्प इतना सजीव लगता है कि इन्हे देखते ही ऐसे लगता है कि मानो बंदर पेड़ों से कूदने ही वाला है और तोते आपके पास आते ही उड़ने को तैयार है । स्व. सोना बाई के पुहपुटरा ग्राम स्थित दो आंगनों वाले घर में दीवारों पर झिंझरी कला, भित्ती कला के साथ ही दोंदकी कला से निर्मित कलाकृतियां सुसज्जित हैं। इस कला में अनुपयोगी बांस के टुकड़ों को आकार देकर उसमें मिट्टी से लेप लगाकर सुन्दर आकृति प्रदान की जाती थी। षिल्पकारों  द्वारा दीवारों पर तोते, नर्तक, बांसुरी वादक आदि का चित्र बनाया गया है।
स्व. सोना बाई को मृदा शिल्प के लिए 1983 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्व. सोना बाई को तुलसी सम्मान के साथ वर्ष 2002 में शिल्प गुरू अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा मिट्टी से निर्मित अनेक कलाकृतियां अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी आदि देशों में आयोजित  सांस्कृतिक कला महोत्सव में प्रदर्शित है।  उनकी कलाकृतियां राष्ट्रीय कला संग्रहालय दिल्ली तथा मिन्जई अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सेनडियागो में स्थित है।

15 दिसम्बर 2011

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एस0प्रकाश ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रविवार 18 दिसम्बर 2011 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले की भौगोलिक सीमा में स्थित समस्त देशी और विदेशी मदिरा, होटल-बार दुकानें तथा ताड़ी दुकानों को बंद रहेगी।

रायपुर 08 दिसम्बर 2011

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 16 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की राज्य स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं की ये प्रतियोगिताएं यहां राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर में सुबह 10 बजे शुरू हाेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘मेरा छत्तीसगढ़ 2020 में’ होगा। भाषण प्रतियोगिता दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा क्विज प्रतियोगिता अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता व्यक्तिगत आधार पर होगी।  इसमें प्रथम आने विद्यार्थी को दस हजार रूपए और उसके स्कूल को पचास हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को सात हजार रूपए और संबंधित स्कूल को पच्चीस हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार मिलेगा। तृतीय पुरस्कार विजेता प्रतिभागी के स्कूल को दस हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि समूह आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी पुरस्कार राशि इसी तरह रखी गई है। इस प्रतियोगिता में अनेक जिलों की टीमों में उस जिले के एक से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। जिन जिलों की टीमों में एक से अधिक स्कूलों के बच्चे शामिल हैं,और वह टीमें पुरस्कार जीतती हैं तो उन स्कूलों को मिलने वाली पुरस्कार राशि स्कूलों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय भाषण, क्विज, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। इसके बाद जिला स्तर की निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं गत दिवस राजधानी रायपुर में सम्पन्न करायी गई। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा जिला कोरबा की छात्रा पूजा विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया (बरमकेला) जिला रायगढ़ की छात्रा चमेली सिदार ने द्वितीय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपालपट्टनम जिला बीजापुर की छात्रा संगीता तलांडी ने द्वितीय पुरस्कार जीते। इसी प्रकार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव की छात्रा नीलू ध्रुर्वे ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीता। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह जिला बिलासपुर के छात्र संजय सारथी, द्वितीय पुरस्कार तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान जिला कोरबा के छात्र अजय कुमार बघेल, तृतीय पुरस्कार विजेता बने।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा महाभियान के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 16 दिसम्बर को होने वाली राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में छात्र प्रियव्रत शांडिल्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव जिला बस्तर, छात्र नागेन्द्र सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरमगढ़ जिला बीजापुर, छात्रा जागृति राठौर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, छात्रा बिन्दु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली जिला दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), कुमारी अनिता यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी जिला धमतरी, छात्रा विनीता शासकीय हाईस्कूल कातरो जिला दुर्ग, छात्र मनमोहन देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा जिला जांजगीर-चाम्पा, छात्र पंकज कुमार गुप्ता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी जिला जशपुर, छात्रा सोनिया शासकीय हाईस्कूल पुरी जिला उत्तर बस्तर (कांकेर), छात्रा सावी शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम, छात्रा महालक्ष्मी पटवा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला जिला कोरबा, छात्र अजय प्रताप सिंह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, छात्रा सुमन शासकीय हाईस्कूल तुमगांव जिला महासमुंद, छात्रा प्रेरणा पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा जिला नारायणपुर, छात्रा शिवांगी चंद्रा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा जिला रायगढ़, छात्रा कल्याणी सेन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी रायपुर जिला रायपुर, छात्रा हिना साहू पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव जिला राजनांदगांव तथा छात्रा आकांक्षा मिश्रा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी अपने-अपने जिलों में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता टीम आधारित होगी। इसमें 18 जिलों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक जिले की टीम में तीन विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के सदस्यों ने जिला स्तर की क्विज प्रतियोगिता जीती है। क्विज प्रतियोगिता में रायपुर जिले की टीम में मनोज वर्मा, मोहम्मद नदीम, विशाल द्विवेदी, कोरबा जिले की टीमें ललित कश्यप, धीरज कुमार, दुर्ग जिले की टीम में चम्पेश्वर निषाद, राहुल खतरा, धर्मेन्द्र साहू, जशपुर जिले की टीम में विष्णु गुप्ता, सत्यप्रकाश कुर्रे, निर्मल टोप्पो, सरगुजा जिले की टीम में एहतेशाम, शुभम, अभिषेक, बिलासपुर जिले की टीम में अम्बेकुमारी धुरी, संगीता लोधी, खुशबू परिहार, धमतरी जिले की टीम में चूड़ामणि, सुरेन्द्र, भोजराम, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले की टीम में ईश्वर, रोहन पोयाम, सौजन्या नाग, नारायणपुर जिले की टीम में खिलेश्वर, लच्छू, अखिलानंद, बीजापुर जिले की टीम में नागेन्द्र सिंह, अंकित देवांगन, एस. विनीत, राजनांदगांव जिले की टीम में नौरीन सुल्ताना, उषा वर्मा, दिव्या श्रीवास, कोरिया जिले की टीम में ऋषिराज पाण्डेय, आशीष, कबीरधाम जिले की टीम में नवीन, सचिन, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले की टीम में निलेश कुमार सिन्हा, खिलेश कुमार, हितेन्द्र कुमार जैन, जांजगीर-चाम्पा जिले की टीम में वीथिका साहू, रमाशंकर तिवारी, चुन्नीलाल पटेल, रायगढ़ जिले की टीम में अंजना पटेल, निधि मित्तल, राजकुमार खड़िया, महासमुंद जिले की टीम में यामिनी पटेल, निधि पाण्डेय, आरती उइके और बस्तर जिले की टीम में कोणाल उइके, सुकदेव मंडावी और रवि कुमार शामिल हैं।

रायपुर 03 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री विश्राम दास बैरागी के नाम पर नवीन शासकीय हाईस्कूल बम्हनी चारभाठा विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव का नामकरण किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 30 प्राथमिक स्कूलों में प्रधान अध्यापक कक्ष बनेंगे

रायपुर 03 दिसम्बर 2011
सर्वशिक्षा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में स्कूल शिक्षा विभाग की 30 प्राथमिक शालाओं में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण के लिए 69 लाख 30 हजार रूपए की धनराशि मंजूर की है। प्रत्येक कक्ष के लिए दो लाख 30 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। प्रधान अध्यापक कक्षों के निर्माण के लिए राज्य शासन के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को एजेंसी बनाया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान अध्यापक कक्ष का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित 30 प्रायमरी स्कूलों में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण की स्वीकृति दी गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि शासकीय बालक प्राथमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीबांधा, शासकीय प्राथमिक शाला अवन्ति विहार, शासकीय प्राथमिक शाला काशीराम बस्ती, शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह, शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला न्यू पुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला मठपुरैना, शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती पारा भाठागांव, शासकीय प्राथमिक शाला भाठागांव, शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर, शासकीय प्राथमिक शाला मोवा, शासकीय प्राथमिक शाला गंगानगर, शासकीय प्राथमिक शाला भनपुरी, शासकीय प्राथमिक शाला आनंद नगर, शासकीय प्राथमिक शाला चौबे कॉलोनी, शासकीय प्राथमिक शाला रामकुंड, शासकीय प्राथमिक शाला सोनडोंगरी, शासकीय प्राथमिक अभ्यास शाला शंकर नगर, शासकीय बुनियादी प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला शांति नगर, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला राजा तालाब, शासकीय प्राथमिक शाला कविता चंडीनगर, शासकीय प्राथमिक शाला लाभांडी, शासकीय प्राथमिक शाला फुण्डहर, शासकीय प्राथमिक शाला घनश्याम नगर, शासकीय प्राथमिक शाला अमनीपारा, शासकीय सरस्वती कन्या प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती और शहीद पंकज विक्रम शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर में एक-एक प्रधान अध्यापक कक्ष बनवाए जाएंगे।

रायपुर, 02 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 132 शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए पांच करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत राशि से अलग-अलग स्कूलों में अहाता निर्माण, शौचालय निर्माण, खेल मैदान समतलीकरण, भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मंच निर्माण, पानी टंकी निर्माण, विद्युतीकरण, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण तथा सायकल स्टैण्ड निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिले के 29, धमतरी जिले के चार, बेमेतरा शिक्षा जिले के दस, बलौदाबाजार शिक्षा जिले के 14, कबीरधाम जिले के तीन, महासमुंद जिले के 17, बिलासपुर जिले के तीन, रायगढ़ जिले के नौ, राजनांदगांव जिले के दो, सूरजपुर शिक्षा जिले के आठ, दुर्ग जिले के 24 तथा जांजगीर-चाम्पा जिले के आठ हाईस्कूलों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 87 स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

55.44 लाख रूपए स्वीकृत

सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजधानी रायपुर की 24 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान अध्यापकों के लिए एक-एक कक्ष बनवाने 55 लाख 44 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष के लिए दो लाख 31 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपुरैना, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाठागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला त्रिमूर्ति नगर, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला भनपुरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलीबांधा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संतोषी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जे.आर. दानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रो. जे.एन. पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौबे कालोनी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनडोंगरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोंदवारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजय नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संतोषी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुशालपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अश्वनी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टिकरापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अश्वनी नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डगनिया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंगोराभाठा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विवेकानंद और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला निवेदिता (अ) में प्रधान  अध्यापक कक्ष बनवाने की मंजूरी दी गई है।  राज्य शासन के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को इन कक्षों के निर्माण के लिए एजेंसी बनाया गया है।

रायपुर, 30 नवम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रमुख वार्षिक महोत्सवों, मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 41 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। संस्कृति विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इन स्वीकृतियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी राशि वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए मंजूर की गई है।

संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बिलासा महोत्सव बिलासपुर के लिए तीन लाख रूपए, जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव जांजगीर-चाम्पा के लिए पांच लाख रूपए, शिवरीनारायण महोत्सव जांजगीर-चाम्पा के लिए पांच लाख रूपए, सिरपुर महोत्सव सिरपुर के लिए पांच लाख रूपए, ताला महोत्सव बिलासपुर के लिए दो लाख रूपए, रतनपुर महोत्सव रतनपुर बिलासपुर के लिए पांच लाख रूपए, कुदुरगढ़ महोत्सव सरगुजा के लिए एक लाख रूपए, कबीरपंथी मेला दामाखेड़ा रायपुर के लिए दो लाख रूपए, जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा महोत्सव रायपुर के लिए दो लाख रूपए, करिया धुरवा मेला अर्जुनी (पिथौरा) महासमुंद के लिए 50 हजार रूपए, सालाना उर्स पाक कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम दुर्ग के लिए दो लाख रूपए, श्री रामायण सेवा समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम गुण्डरदेही दुर्ग के लिए 50 हजार रूपए, कुरूद दशहरा उत्सव धमतरी के लिए एक लाख 25 हजार रूपए, गढ़बासना चैतराई मेला गढ़बासना कांकेर के लिए एक लाख रूपए, इंदिरा कला एवं संगीत  विश्वविद्यालय खैरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच लाख रूपए कबीरधाम मेला चौरेला दुर्ग के लिए एक लाख रूपए, गौरेय्या धाम मेला चौरेल दुर्ग के लिए एक लाख रूपए तथा रविदास जयंती के अवसर पर मेहर समाज द्वारा राजनांदगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन के लिए एक लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

pwd meeting लोकनिर्माण विभाग की बैठक में श्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/16/10/2011/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष बबन प्रसाद mishraमिश्र के उपन्यास “प्रतिसर्ग” का विमोचन किया | इस दौरान उन्होंने विशिष्ठ विद्वानों का भाषा , साहित्य, एवं संस्कृति विषय पर आयोजित एक दिवसीय सम्मलेन का उद्घाटन भी किया | इस अवसर पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति सचिदानंद जोशी, नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव, हिंदी ग्रन्थ अकादमी के अध्यक्ष रमेश नैयर,देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन सहित अनेकों साहित्य प्रेमी मौजूद थे |

gunwant vyas प्रोफ़ेसर गुणवंत व्यास के निधन पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी संवेदना व्यक्त कीरायपुर/14/10/2011/ भारतीय संस्कृति के उपासक प्रोफ़ेसर गुणवंत व्यास के निधन पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी संवेदना व्यक्त की  है | उन्होंने कहा कि गुणवंत व्यास जी ने भारतीय संस्कृति को संजोने का लगातार प्रयास किया उनका अचानक चला जाना दुखद है | गीत-संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता | वे गायन,संगीत शास्त्र, शोध, चिंतन, लेखन सभी विषयों में पारंगत थे |वे प्रयोगवादी थे सुगम संगीत, समूह गान, मानस गान, गीत रामायण आदि में उनके प्रयोग सफल रहे है |श्री व्यास के निधन पर सभी संस्कृति प्रेमियों को गहरा आघात लगा है | संगीत जगत ने एक ऐसे महान गुरू को खो दिया, जिसे आने वाली पीढियॉं सदैव याद रखेंगी। श्री अग्रवाल ने उनकी  आत्मा को शान्ति प्रदान करनें  और शोक संतप्त परिवार को इस  असह दु:ख को सहन करने की शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना कि है |

Diwali Avkash प्रदेश के डी.एड., बी.एड. कॉलेजों में भी दीपावली अवकाश  ५ से २९ अक्तूबर तक

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के डी.एड., बी.एड. कॉलेजों में भी शिक्षा सत्र  २०११-१२ के लिए  दीपावली अवकाश दिनांक  ५ अक्तूबर  से २९ अक्तूबर तक (कुल २५ दिवस) का अवकाश घोषित किया है. उक्ताशय के आदेश एम.एन. राजुरकर  अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये है.

आडवाणी जी की जनचेतना यात्रा

मिशन 2013 के लिए प्रदेश से पूरे 11 सांसद भाजपा के होंगे

बृजमोहन ने ली महासमुंद और रायपुर मे बैठक

रायपुर/महासमुंद अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजादी के बाद पहली बार अपनी आवाज बुलंद करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्म स्थली बिहार के सिताब दियारा से 11 अक्तूबर को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी जी सु-शासन और स्वच्छ राजनीति के लिए जनचेतना यात्रा का शुभारंभ कर रहे है यह यात्रा 22 को रायपुर और 23 अक्तूबर को महासमुंद होते हुए सरायपालि जाएगी। हमे अच्छा अवसर मिला है की हम मिशन 2013-14 के लिए एक अच्छा माहौल इस यात्रा के माध्यम से बनाए जिससे यह संदेश पूरे देश मे जाये की छत्तीसगढ़ मे तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और पूरे 11 सांसद भाजपा के इस प्रदेश से हम केंद्र को देंगे उकताशय के विचार प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यात्रा की तैयारी के लिए महासमुंद और रायपुर मे आयोजित बैठक मे व्यक्त किए।

श्री अग्रवाल ने  इस अवसर पर आगे कहा की भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा, महंगाई कैसे कम होगी, आतंकवाद कैसे समाप्त होगा, गरीबी कैसे दूर होगी यह सवाल आज आमजन के मन मे है। देश मे अटल जी के बाद आडवाणी जी ही है जो इस दिशा मे सोच रहे है उन्होने इसके पहले भी देश मे जनजागरण के लिए कई यात्रा की है और आज 84 वर्ष की उम्र मे भी वे लगभग 9000 की.मी. की यात्रा करने जा रहे है जब इस उम्र मे वे इतनी लंबी यात्रा कर सकते है तो हमे तो केवल 100 की. मी. की यात्रा करनी होगी। यात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरने वाली है उन मार्गो पर हम आडवाणी जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या मे आम लोगो को ला सके यह प्रयास हम सभी को करना है और इसके लिए तन मन से परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। जिले हर गाँव से हम कम से कम  10-10 लोगो को इस यात्रा मे और जनसभा मे लेकर जाएँ यह प्रयास करना होगा। महासमुंद जिले से यह यात्रा गुजर रही है इसका अधिक से अधिक फायदा हुमे उठाना है और ऐसा वातावरण बनाना है की इस जिले की चारो विधानसभा से भाजपा के विधायक बनेगे यह संदेश जाना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, महामंत्री शिवरतन शर्मा, पूनम चंद्राकार, त्रिलोचन पटेल, गोलड़ी  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

navratri ratanpur रतनपुर की पहाड़ी पर स्थित माँ लक्ष्मी (लखमी माता) के दर्शन करने पहुचे प्रदेश के धर्मस्व एवं          संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

रायपुर/05/10/2011/ रतनपुर की पहाड़ी पर स्थित माँ लक्ष्मी (लखमी माता) के दर्शन करने पहुचे प्रदेश के धर्मस्व एवं          संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

durga pooja jagarata1 श्री अग्रवाल ने कुशालपुर में आयोजित जगराता में भाग लिया

durga puja 2011 श्री अग्रवाल ने कुशालपुर में आयोजित जगराता में भाग लिया

durga puja jagarata श्री अग्रवाल ने कुशालपुर में आयोजित जगराता में भाग लियारायपुर/01/10/2010/-नवरात्र पर्व पर तिरंगा चौक कुशालपुर में स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमा के दर्शन एवं आयोजित जगराता कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

durga pooja श्री अग्रवाल ने चंडीनगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन किया

Cultural Minister Mr. Brijmohan Worshiping Maa Durga at Chandi Nagar Raipur

durga puja श्री अग्रवाल ने चंडीनगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन किया

Cultural Minister Mr. Brijmohan Worshiping Maa Durga at Chandi Nagar Raipur

रायपुर/01/10/2010/-चंडी नगर में स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमा का पूजन करते प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल .

रायपुर /25/09/2011/ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार, जो आदर्श प्रस्तुत किये है वह निश्चित रूप से हम राजनितिक व्यक्तिओं के लिए प्रेरणा दायक है. आज हमारी सरकार है ,राज्य के सबसे पीछे -सबसे नीचे तबके का विकास हमारी पहली जिम्मेदारी है.हमें उनके बताए पथ पर चल कर उनके सपनों का भारत बनाना है. उक्त बाते प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में जिला भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती आयोजन के दौरान अपने उदबोधन में कही.

उन्होंने कहा की एकात्म मानववाद को पढ़ने-समझने की जरुरत है. केवल रोटी, कपडा और मकान, उपलब्ध हो जाने, धार्मिक व्यक्तिओं द्वारा अध्यात्म के दर्शन करा देने भर से विकास नहीं होता, समाज और देश का विकास होता है मन-बुद्धि,शरीर,आत्मा और अर्थ के समन्वय से.इसके लिए हम सभी को मिल-जुलकर प्रयास  करना होगा. पंडित दीनदयाल जी के बताये सिद्धांतों-संस्कारों को आत्मसात करते हुए बताए गए मार्ग पर चल कर ही हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब-असहाय व्यक्ति का भला कर सकते है.उन्होंने कहा की इसी उद्देश्य से उनके जयंती 25 सितम्बर से  2 अक्टूबर तक गांव-गांव में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार हो ऐसा कार्यक्रम बनाया गया है.

कार्यक्रम में राज्य यूवा आयोग के अध्यक्ष संतोष पांडे ने पंडित दीनदयाल जी का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया एवं उनकी प्रतिभा,योग्यता व सहृदयता से जुडी कुछ प्रेरणादायक जानकारी दी.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने भी उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया .

जयंती कार्यक्रम में संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,भंडार गृह निगम अध्यक्ष अशोक बजाज,आरडीऐ अध्यक्ष सुनील सोनी,नगर निगम सभापति संजय श्रीवास्तव,ओंकार बैस,जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक पांडे सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रायपुर, 22 सितम्बर 2011

छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द धार्मिक स्थल रतनपुर में महामाया मंदिर के पास भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा इसके लिए 20 लाख 12 हजार रूपए की मंजूरी प्रदान की गयी है। प्रवेश द्वार का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए 10 लाख छह हजार रूपए की पहली किश्त जिला कलेक्टर बिलासपुर को जारी भी कर दिया गया है।

रायपुर, 21 सितम्बर 2011. राज्य शासन ने आज यहां मंत्रालय से संशोधन आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा -दीपावली के लिए लगातार अवकाश की घोषणा कर दी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार अब चालू शिक्षा सत्र में दशहरा-दीपावली पर 25 दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश 05 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त और अशासकीय (गैर अनुदान प्राप्त) स्कूलों में लागू होगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि शीतकालीन तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्व में 14 सितम्बर को जारी आदेश के अनुसार ही रहेंगे। शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक अर्थात 06 दिन का ही रहेगा। गर्मी की छुट्टी एक मई 2012 से 15 जून 2012 तक चलेगी। ज्ञातव्य है कि गत 14 सितम्बर को जारी आदेश में दशहरा त्यौहार के लिए 03 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक कुल 06 दिन का अवकाश घोषित किया गया था। इसी तरह 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक 09 दिन के दीपावली अवकाश की घोषणा की गयी थी।

शिक्षा में सुधार के लिए कठोर निर्णय

बृजमोहन के निर्देश पर जारी हुए 5 आदेश

छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए,उनके गुणोत्तर विकास एवं शिक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने कठोर निर्णय लिए है.शिक्षा के अधिकार क़ानून के तहत श्री अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शिक्षकों के ट्यूशन पर सख्त प्रतिबन्ध लगा दिया है. साथ ही कोई भी शिक्षण संस्थान अगर प्रारंभिक शिक्षा के लिए  केपिटेशन फीस लेता है तो संस्थान के उस फीस के 10 गुना तक अर्थदंड किये जाने का आदेश साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न आदेश भी जारी किये गए है.

निःशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार को ध्यान में रखते हुए दिये निर्देश में कहा है की “प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाळा के कोई भी शिक्षक या शिक्षाकर्मी निजी ट्यूशन या निजी शिक्षण क्रियाकलाप में स्वयं को नहीं लगाएंगे.ऐसा करने वाले प्रचलित सेवा नियमों के अनुसार दण्डित किये जायेंगे.

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रारंभिक शिक्षा की अवधि में किसी भी स्तर पर कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने पर प्रत्येक बालक को शासन द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र सम्बंधित शाळा के द्वारा जारी किये जायेंगे.

निर्देश में कहा की प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित किसी भी विद्यालय में प्रविष्ठ बालक-बालिकाओं को प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने तक किसी भी कक्षा में न तो रोका जाये और न ही विद्यालय से निष्काषित किया जाये. साथ ही प्रारंभिक शिक्षा से सम्बंधित किसी भी विद्यालय में प्रविष्ठ विद्यार्थी को शारीरिक दंड या मानसिक उत्पीडन नहीं किये जाने के भी निर्देश दिये है .

निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित कोई भी विद्यालय या व्यक्ति किसी भी छात्र को प्रवेश देते समय केपिटेशन फीस नहीं लेगा और न ही छात्र,पालक एवं संरक्षक को किसी अनुवीक्षण प्रक्रिया के अधीन नहीं रखेगा.ऐसे में दोषी पाए जाने पर फीस के रूप वसूली गई राशि का दस गुना जुर्माना किया जायेगा. साथ ही संस्थान आदेश का उल्लंघन कर किसी विद्यार्थी को अनुवीक्षण प्रक्रिया के अधीन रखता है तो पहले उल्लंघन पर 25 हज़ार रुपये तक तथा दोबारा उल्लंघन पर 50 हज़ार तक जुर्माना किया जायेगा.

उक्त संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी आदेश जारी कर दिये गए है.

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज 16 सितम्बर को नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री अग्रवाल नई दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा योग्यता की रूपरेखा तैयार करने के लिए गठित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के समूह की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अपरान्ह तीन बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गयी है।

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में लोक-निजी भागीदारी पर नई दिल्ली में आयोजित परिचर्चा में  छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री की मांग

रायपुर 12 सितम्बर 2011/ छŸाीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में हो रहे विलम्ब पर केन्द्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए केन्द्र शासन से मांग की है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी ( पी.पी.पी. ) योजना के अंतर्गत बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए एक समय-सीमा तय की जाए। श्री अग्रवाल ने आज राष्ट्रीय राजमार्गों में लोक-निजी भागीदारी की संभावनाएं व चुनौती विषय पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। परिचर्चा में प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री मोटेंक सिंह अहलुवालिया, केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री श्री सी.पी. जोशी, केन्द्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद सहित विभिन्न राज्यों के लोक निर्माण मंत्री उपस्थित थे।
लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पी.पी.पी. योजना में सड़कों के विकास के लिए एक निश्चित समय-सीमा मार्च 2012 तक निर्धारित की जा सकती है। यदि तय समय सीमा पर परीक्षण के बाद कोई सड़क पी.पी.पी. योजना के लिए उपयुक्त नहीं पाई जाती है तो उसे इस योजना से बाहर कर भारत सरकार आवश्यक धनराशि विकास हेतु उपलब्ध कराये या फिर इन सड़कों को डिनोटिफाई कर राज्य सरकार को सौंपे, जिससे राज्य सरकार अपने संसाधनों से जनता के प्रति अपने उŸारदायित्व को पूर्ण कर सकें। उन्होंने कहा कि पी.पी.पी. योजना के अंतर्गत किसी न किसी कारण से विशेषकर परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली की नीतियों के कारण राज्य के एक हजार 365 कि.मी. लम्बाई के राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि 10 सड़क खंडों में हैं। इन सड़कों का विगत तीन सालों से उचित ढ़ग से संधारण नहीं हो पा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों में भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन से सड़कों की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है एवं राष्ट्रीय राजमार्गों की इस जर्जर स्थिति के कारण पूरे राज्य में जनाक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा राज्य सरकार को इस तरह भ्रम की स्थिति में उलझाकर रखा गया है कि राज्य शासन चाहकर भी इन मार्गाें के सुधार के लिए कुछ करने की स्थिति में नहीं है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य के कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-बिलासपुर एवं रायपुर- धमतरी जो पूर्व में एनएचडीपी फेस तीन योजना में सम्मिलित थे। ये सड़कें अनिर्णय एवं जटिल प्रक्रियाओं के कारण आज तक विकसित नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अत्यंत आवश्यक 26 बडे़ एवं मध्यम पुलों के डी.पी.आर. एवं फीजिबिलिटी स्टडी का प्रस्ताव परिवहन मंत्रायल नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2008 में स्वीकृत किया गया था। राज्य शासन द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर व एजेंसी निर्धारित करने के बाद जब यह प्रस्ताव परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को भेजा गया तो परिवहन मंत्रालय ने इन पुलों को पी.पी.पी. योजना के मार्गोें पर होने के कारण स्थगित करने के निर्देश दिये गये थे, जिससे कि इन पुलों के जीर्णोद्धार तथा पुनर्निर्माण का कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि इन जर्जर पुलों में से कोई भी पुल यदि किसी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो जाता है तो राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो जायेगा। केन्द्र शासन से उन्होंने इस दिशा में तŸकाल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है। इस अवसर पर राज्य के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राऊत भी उपस्थित थे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थित ग्यारह राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई दो हजार 227 किलोमीटर है। इनमें से छह राष्ट्रीय राजमार्गों के दस हिस्सों जिनकी लम्बाई एक हजार 365 किलोमीटर है, जिन्हें पी.पी.पी. योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा जून 2008 में उन्नयन के लिए प्रस्तावित किया गया था। इस प्रस्ताव के तीन साल बाद भी स्थिति यह है कि वास्तविक रूप से चयनित इन दस हिस्सों में से किसी भी हिस्से में आज तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

bhagwat katha विवेकानंद कालोनी धमतरी में आयोजित श्रीमद भागवत में पूजन करते प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

Mr. Brijmohan Agrawal worshiping bhagwat katha at Dhamtari.

रायपुर/04/09/2011/- विवेकानंद कालोनी धमतरी में आयोजित श्रीमद भागवत में पूजन करते प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.

14 दिवसीय राजीम कुंभ का समापन आज

शंकराचार्य निश्चलानंद जी का पावन सानिध्य और राज्यपाल शेखर दत्त होंगे मुख्य अतिथि शाही स्नान के पूर्व अखाड़ों ने शस्त्र-निशानों [...]

सर्वधर्म-समभाव का संदेश देता राजिम कुंभ – बृजमोहन

रायपुर/18/02/2012/संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके शंकर स्थित निवास पर मुलाकात कर आज सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना खान के नेतृत्व में [...]

तीसरा पर्व स्नान, हजारों ने त्रिवेणी मे डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया

राजिम कुंभ 2012 ग्यारहवाँ दिन लोकमंच और जगराता के नाम रायपुर 17-2-2012। राजिम कुंभ 2012 के तीसरे पर्व स्नान विजया [...]

विजया एकादशी पर तीसरा पर्व स्नान आज – राजिम कुम्भ 2012

देर रात तक बांधे रखा स्थानीय कलाकारों और चंदन दास के भजनो ने रायपुर 16-2-2012। ’राजिम कुंभ’ 2012 का तीसरा [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार