Sunday, May 20, 2012

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने १५ दिवसीय अमेरिका प्रवास के अंतिम दिन ११ जुलाई को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संगठन का अवलोकन किया. यू. एन. ओ. के अधिकारीयों ने श्री अग्रवाल को वहाँ के सभा भवन, सुरक्षा व्यवस्था, ब्राडकास्टिंग सिस्टम सहित अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया.

DSC013981 न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एन.आर.आई. व्दारा स्कूल शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत

New York N.R.I. Welcomed School Education Minister Brijmohan agrawal

न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी शहर में बसे नॉन-रेसिडेंशियल इंडियन एसोशिएशन व्दारा स्कूल शिक्षा मंत्रीजी का भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ उनकी भारत से जुडी यादों पर विस्तार से चर्चा की गई । यहाँ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से आए हुए अनेक पुराने साथी एक दूसरे से मिल सके और आपस में मिलकर विकास कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया । पर्यटन मंत्री व्दारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य को सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बताया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से रायपुर एवं भिलाई से आत्मासिंग, गोपाल बैनर्जी, प्रितेश दावडा, हरिन्दर सिंग, संजय पटेल, रणजीत परिहार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे । छत्तीसगढ़ से जुडी अपनी पुरानी यादों एवं लोक गीतों के शब्दों को गुनगुनाते हुए कुछ साथी भावुक हो गए और मंत्री जी ने सभी को छत्तीसगढ़ भ्रमण हेतु आने एवं विकास कार्यों में सहयोग देने का आमंत्रण दिया गया । अमेरिका में बच्चों की शिक्षा की स्थिति की जानकारी भी इस अवसर पर ली गई ।

image001 अमेरिका में भी नियमित मंदिर जाना नहीं चूके बृजमोहन

Brijmihan Agrawal worshiping in U.S. temple.

image002 अमेरिका में भी नियमित मंदिर जाना नहीं चूके बृजमोहन

Brijmihan Agrawal worshiping in U.S. temple.

image003 150x150 अमेरिका में भी नियमित मंदिर जाना नहीं चूके बृजमोहनअपने दो सप्ताह के अमेरिका प्रवास के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को मंदिर जाने की अपने आदत का पालन यहाँ परदेश में भी निभाया गया । सियाटेलमें भारतीय समुदाय के साथ उन्होने पूजा-अर्चना की एवं वहाँ उपस्थित समुदाय को संबोधित भी किया ।  सेन फ्रांसिस्को से लॉस एंजेल्स के 615 किमी लंबी रोड यात्रा के बीच में शनिवार रात उन्होने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन हेतु अपने लॉस एंजेल्स स्थित संपर्क सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर दिन समाप्त होने के पूर्व लगभग 11 बजे रात वे लॉस एंजेल्स पहुँचने के पहले एक स्थानीय मंदिर में पहुँच ही गए । श्री बृजमोहन अग्रवाल के आने की सूचना प्राप्त होने पर मंदिर के पुजारी भी रात को वहाँ पहुँच कर पूजा-अर्चना की रस्म निभाई । इसी प्रकार अन्य शहरों के अलावा यहाँ से अपनी यात्रा समाप्त करने से पूर्व न्यूयॉर्क में एक मंदिर में उन्होने विशेष पूजा अर्चना करते हुए परदेश में भी नियमित रूप से अपना धर्म निभाया ।

DSC01270  न्यूयॉर्क  के ओवरसीज़ फ्रेण्ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी  द्वारा  पर्यटन मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत

New york overseas friend of BJP welcomed tourism minister Brijmohan agrawal.

DSC01300  न्यूयॉर्क  के ओवरसीज़ फ्रेण्ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी  द्वारा  पर्यटन मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत

New York overseas friend of BJP.

DSC01295  न्यूयॉर्क  के ओवरसीज़ फ्रेण्ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी  द्वारा  पर्यटन मंत्री श्री  बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत

New York overseas friends of BJP.

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यहाँ के ओवरसीज़ फ्रेण्ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए अपने भाषण में छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य में पर्यटन के विकास की दृष्टि से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । उन्होने सभी को अपने राज्य में भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया । इस अवसर पर टेम्पा फ्लोरिडा  के प्रमुख श्री चन्द्रकांत पटेल के साथ मुख्य रूप से श्री संजय पटेल, श्री वी. के. सभापति, श्रीमति बीना सभापति, श्री क्षितिज पटेल, श्री आर.पी. सिंग, अनुन मदान, जयेश पटेल, श्रीमति सीता शर्मा श्रीमती नीलिमा मदान, श्रीमती कमला सिंह, श्रीमती शेफाली पटेल, श्री कृष्णा रेड्डी, श्री रक्श पटेल, श्री अलकेश शाह, श्री हरेश मेहता आदि उपस्थित थे । चर्चा के दौरान द इण्डियन पैनोरमा के प्रधान संपादक प्रोफ. इन्द्रजीत सिंग सलूजा द्वारा मंत्री महोदय से राज्य में  किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली गई । कार्यक्रम के दौरान राज्य के पर्यटन मंत्री व्दारा अपने विभाग की ओर से तैयार छत्तीसगढ़ ट्रैवलर प्लान की पुस्तिका एवं सीडी उपस्थित  सदस्यों को भेंट की ।

DSC01152 पर्यटन मंत्री व्दारा विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात में उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का अवलो

Niagara waterfall overview by Brijmohan agrawal

DSC01157 पर्यटन मंत्री व्दारा विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात में उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का अवलो

Niagara waterfall overview

DSC01231 पर्यटन मंत्री व्दारा विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात में उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का अवलो

Niagara waterfall U.S.A.

DSCN0729 पर्यटन मंत्री व्दारा विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात में उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का अवलो

Brijmohan agrawal overview entire Niagara State Garden by Echo - Frendli Tram and he spoke to his supervisor.

राज्य के पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत व्दारा विश्व-प्रसिद्ध नियाग्रा जलपप्रपात का अवलोकन किया गया । यहाँ न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो के समीप स्थित नियाग्रा जलप्रपात में पर्यटकों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया गया । पर्यटकों की जानकारी के लिए जगह जगह लगाए गए कियोस्क, पर्यटन स्थलों को प्रोमोट करने हेतु निर्मित विभिन्न फिल्मों, पर्यटकों को रोमांचित करने हेतु मैड ऑफ द मिस्ट, इको-फ्रेण्डली ट्रेन के माध्यम से पूरे नियाग्रा फाल्स स्टेट पार्क, लाइट अप न नाइट फायर वर्क्स, जगमगाते जलप्रपात आदि का आनंद लिया गया ।

Golden gate san fransisco पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमण

School Education Minister Brijmohan agrawal visiting Golden gate san fransisco

sea world 1 पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमण

Brijmohan agrawal in sea world U.S.A.

universal studio 1 पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमण

Brijmohan Agrawal visiting universal studio.

grand canyan पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमण

Shri Agrawal in grand canyan.

universal studio 3 150x150 पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमणरायपुर 8 जुलाई 2011/स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने  संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रवास के दौरान लॉस एजिल्स शहर और उसके आसपास के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे यूनिवर्सल स्टूडियो, डिजनीलैंड, सी-वर्ल्ड ग्रेंड केन्यन और सेनफ्रांसिस्को शहर में गोल्डन गेट ब्रिज का अवलोकन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी थे।

विश्व विख्यात यूनिवर्सल स्टूडियो में फिल्म निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से रोचक जानकारी दी जाती है। इस भव्य स्टूडियो में रेल यात्रा के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध अनेक फिल्मों के दृश्यांकन के बारे में भी बताया जाता है। इस स्टूडियो में समुद्री युद्ध का रोमांचकारी दृश्य दिखाया जाता है। डिजनीलैंड में हर उम्र के व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध हैं। एक नाव आकार के झूले पर बिठाकर देश-दुनिया की विख्यात कथाआंे और कहानियों के प्रत्यक्ष अनुभव कराए जाने की व्यवस्था है। श्री अग्रवाल ने कैलिफोर्निया के सेनडियेगो शहर में पर्यटन स्थल सी वर्ल्ड का भी अवलोकन किया। यहां पर किलर व्हेल,डॉलफिन शो और सी लायन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं। इसके साथ-साथ समुद्र से जुड़ी रोचक जानकारियां भी यहां मिलती है। श्री अग्रवाल लॉस वेगास में हेलीकाप्टर से ग्रेंड केन्यन सेलिब्रेशन का अवलोकन भी किया। यहां विशाल क्षेत्र पर खुबसूरत लॉस वेगास शहर बसा है। ग्रेंड केन्यन कालेराडो नदी की घाटी का आकर्षक पर्यटन स्थल है। लगभग 446 किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस जगह में मनमोहकDisney land 1 2 150x150 पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने किया अमेरिका में पर्यटन स्थलों का भ्रमणप्राकृतिक दृश्य हैं। पर्यटकों को 60 किलोमीटर की यात्रा कराते हुए ऊंची पहाड़ी पर पहुचाया जाता है जहां स्काई वॉक और जलयात्रा का आनंद पर्यटकों को मिलता है।

श्री अग्रवाल ने सेनफ्रांसिस्को शहर में अद्भुत गोल्डन गेट ब्रिज अवलोकन किया। वर्ष 1937 में बने इस सस्पेंशन ब्रिज को दुनिया का आठवां आश्चर्य माना जाता है। इसी ब्रिज की तकनीक पर कोलकाता में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया है। छह लेन वाले इस ब्रिज पर सायकल चालकों के लिए भी अलग एक लेन की व्यवस्था है।

Brij Mohan Agarwal Overviewed San Francisco City Hall सेन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल का श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा अवलोकन

School Education Minister Mr. Brij Mohan Agarwal Overviewed San Francisco City Hall

San Francisco City Hall सेन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल का श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा अवलोकन

San Francisco City Hall overview by Shri Brijmohan agrawal

Brij Mohan Agarwal Overviewed San Francisco City Hal सेन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल का श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा अवलोकन

San Francisco City Hall overview

San Francisco City Hall Overview 150x150 सेन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल का श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा अवलोकन अमेरिका के दौरे पर निकले मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल व्दारा सिएटल में मेयर इन काउंसिल के कार्यालय का दौरा किया इस दौरान अनेंक लोगों ने श्री अग्रवाल से भेंट की । सिएटल के मेयर श्री माइक पेट्रिक मेकगिन व्दारा श्री बृजमोहन अग्रवाल के स्वागत के साथ साथ सिटी हाल का अवलोकन भी करवाया गया । यहाँ सिटी काउंसिल में मुख्य विभागों के रूप में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड विभाग, शहरी लाइट्स, परिवहन, आर्थिक विकास, योजना एवं बजट आदि शामिल हैं । इन सभी विभागों के कार्यों से मंत्रीजी को अवगत करवाया गया ।

us indenendence day बृजमोहन अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल

Brijmohan took part in America's Independence Day programme

दिनाँक 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस को यहाँ के निवासी बडे धूमधाम से मनाते हैं । आज यहाँ लॉस एंजेल्स में आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत भी शामिल हुए । यहाँ बडी संख्या में लोग उपस्थित होकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हैं । श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अमेरिकावासियों को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाइयाँ दी ।

रायपुर, एक जुलाई 2011

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अमेरिका के स्मार्ट स्कूलों की जानकारी

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अघ्ययन दौरे में अमेरिका के सिएटल शहर में वहां के स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से इन स्कूलों की संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि सिएटल में माइक्रोसाफ्ट कंपनियों के सहयोग से अनेक स्मार्ट स्कूलों का संचालन किया जाता है। इन स्कूलों की कक्षाओं में मल्टीमीडिया पर आधारित अध्ययन-अध्यापन प्रणाली को सुगम बनाने के लिए शिक्षकों को एक चक्के लगे हुए स्टैंड दिए जाते हैं। शिक्षक अध्यापन के लिए स्पीकर,लैपटाप और ओव्हर हेड प्रोजेक्टर सहित अन्य आधुनिक शिक्षण उपकरणों का उपयोग करते हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को अधिकारियाें ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग धीमी गति से सीखने वाले बच्चों और किन्हीं कारणों से शाला छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के अधिकारियों ने इन संसाधनों के उपयोग की पूरी प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अमेरिका के स्मार्ट स्कूलों की जानकारीलिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाती है। वार्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन के परिणामों के आधार पर ही व्यापक कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित की जाती है।  व्यापक कार्य योजना तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपयोग किए जाने वाले कम्प्यूटर के तत्कालिक मॉडल कितने वर्ष में पुराने हो जाएंगे और कक्षाओं में कम्प्यूटर के नए वर्जन के सेट कब उपलब्ध कराएं जाने है। अधिकारियों ने स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन के बारे में बताया कि प्रत्येक स्कूल के लिए एक ऐसी प्रणाली विकसित की जाती है कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल दूर किया जा सके। इन समस्याओं का निराकरण दूरभाष, एस.एम.एस. और ई-मेल के माध्यम से किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी जाती है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल का स्वागत स्मार्ट स्कूलों के विशेषज्ञों की समिति की प्रमुख सुश्री जूडी ने किया। श्री अग्रवाल ने विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और छत्तीसगढ़ की मूलभूत जानकारी पर आधारित सी.डी. तथा पुस्तिकाएं वितरित की ।

रायपुर 30 जून 2011

 स्कूल शिक्षा मंत्री ने सिएटल में स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विदेश प्रवास के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल में स्कूल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर श्री माइकल डे बेल से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को उनकी बोलियों में प्रभावी ढंग से शिक्षा देने के लिए राज्य शासन द्वारा की गई विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।  स्कूल शिक्षा मंत्री ने सिएटल में स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर से की मुलाकात
श्री अग्रवाल ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बहुभाषा की समस्या है। इन क्षेत्रों में एक ही कक्षा में अलग अलग बोली -भाषा के बच्चे पढ़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शिक्षकों को समुचित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ इन बच्चों के लिए बहुभाषी अध्ययन सामग्रियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राजभाषा छत्तीसगढ़ी के साथ ही स्थानीय बोलियों गोंड़ी, हल्बी, कुडुक, सादरी, सरगुजिया और छत्तीसगढ़ी पर आधारित अध्ययन सामग्रियां तैयार की गई है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा तीन से पांच तक स्थानीय बोलियों में तैयार शिक्षण सामग्रियों से भी पढ़ाई करायी जाती है। इसी प्रकार उन क्षेत्रों के मिडिल स्कूलों में छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी पर आधारित अध्ययन सामग्रियों का भी उपयोग किया जाता है।
स्कूल बोर्ड के डायरेक्टर श्री माइकल डे बेल ने इस अवसर पर बताया कि बहुभाषा की समस्या अमेरिका जैसे विकसित राज्य में भी बढ़ गई है। अमेरिका में अनेक देशों के लोग पलायन कर बेहतर रोजगार के अवसर की तलाश में आते हैं और वहीं बस जाते हैं। नवप्रवासियों के बच्चों को स्कूलों में पढाने के लिए भाषा की समस्या सामने आती है। इन बच्चों को उनकी अपनी भाषा में अध्ययन के लिए मल्टीमीडिया सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव श्री एम. के. राउत ने छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आदिवासी बच्चों को आने वाली भाषा से संबंधित समस्याओं एवं उनके शालात्यागी बनने के कारणों के बारे में बताया।

brijmohan in siatel श्री बृजमोहन अग्रवालजी का  सियाटेल अमेरिका में आत्मीय स्वागत

Brijmohan Agrawal warm welcomed in Siatel U.S. by indian community

अपने दो सप्ताह के अमेरिका प्रवास के प्रथम दिवस सियाटेल शहर में छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री का यहाँ बसे भारत के मूल नागरिकों व्दारा आत्मीय स्वागत करते हुए यहाँ के मंदिर के कार्यक्रम में सहभागिता एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया । श्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली शिक्षा के प्रमुख सचिव श्री एमण् केण् राउत एवं प्रतिनिधि मण्डल के साथ दो सप्ताह की यात्रा के प्रथम चरण में आज यहाँ पहुँचे थे । सुबह यहाँ बसे भारतीयों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिनमे प्रमुख रूप से श्री प्रशांत मिश्रा ए श्री जसबीर सिंह एवं उनके अन्य साथी उनके स्वागत में सियाटेल टेकोमा हवाई अड्डे पहुँचा । सायंकाल यहाँ के मंदिर के विशेष प्रार्थना सभा कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक भारतीय भक्तजनों को श्री बृजमोहन अग्रवालजी ने संबोधित करते हुए भारत में छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी । मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री विरेन्दर दुग्गल ने मंदिर में श्री ब्रजमोहन अग्रवाल का सम्मान किया । रात्रि भोज के दौरान श्री मोहिन्दर सिंह सोहल एवं आयोजकों की ओर से छत्तीसगढ़ के बारे में बहुत से प्रश्न पूछे गए । जिनके जवाब में श्री अग्रवाल व्दारा जानकारी दी गई कि राज्य में भारत का सबसे बडा थर्मल प्लांटए सबसे बडा एल्यूमिनियम प्लांटए स्टील प्लांट और प्रचुर मात्रा में अयस्क एवं खनिज संपदा है जिसका सही इस्तेमाल करते हुए राज्य विकास की दिशा में सतत अग्रसर हो रहा है । श्री अग्रवाल ने यहाँ बसे भारतीयों के बच्चों की शिक्षा की भी जानकारी प्राप्त की और उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएँ भी दी । यहाँ उनके अगले कार्यक्रम में माइक्रॉसॉफ्ट के अधिकारियों के साथ चर्चाए स्मार्ट स्कूल की जानकारी एवं सियाटेल शिक्षा बोर्ड के प्रमुख के साथ उनके माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेना है ।

रायपुर 27 जून 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल 15 दिवसीय विदेश प्रवास पर आज यहां से रवाना हो गए। श्री अग्रवाल 28 जून से 11 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को पेरिस (फ्रांस) जाएंगे। श्री अग्रवाल 13 जुलाई को नई दिल्ली होते हुए रायपुर लौटेंगे।

लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार