Sunday, May 20, 2012

रायपुर 09 मई 2012

राज्य शासन द्वारा एशियन विकास बैंक से प्राप्त होने वाली द्वितीय किश्त की राशि से बनायी जाने वाली सड़कों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित सूची में एक हजार एक सौ 94 किलोमीटर लम्बाई की 19 सड़कों को शामिल किया गया है। इन सड़कों के उन्नयन में दो हजार 603 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया है कि संशोधित सूची  में बलौदाबाजार मार्ग (लम्बाई 72.80 किलोमीटर) लागत दो सौ 18 करोड़ रूपए, नांदघाट-भाटापारा- बलौदाबाजार-कसडोल-गिधौरी मार्ग (लम्बाई 92.90 किलोमीटर) लागत दो सौ 14 करोड़ 20 लाख रूपए, सिमगा- तिल्दा-खरोरा- आरंग-नयापारा- कुरूद मार्ग (लम्बाई 121.20 किलोमीटर) लागत तीन सौ 13 करोड़ 70 लाख रूपए, बुड़ेनी- नयापारा-परसवानी-मगरलोड- धमतरी मार्ग (लम्बाई 67.80 किलोमीटर) लागत एक सौ 19 करोड़ 20 लाख रूपए, राजनांदगांव- कच्चे मार्ग (लम्बाई 78.30 किलो मीटर) लागत एक सौ 87 करोड़ 60 लाख रूपए, रायपुर-उरला- पठारीडीह- बेरला-कोदवा मार्ग (लम्बाई 51.35 किलो मीटर) लागत 109 करोड़ रूपए, चिल्फी- रेंगाखार- साल्हेवारा मार्ग (लम्बाई 60.80 किलोमीटर) लागत 109 करोड़ 80 लाख रूपए, चन्दखुरी-मारो- संबलपुर-नवागढ़ छिरहा-उमरिया मार्ग (लम्बाई 68.20 किलो मीटर) लागत एक सौ 11 करोड़ 90 लाख रूपए,  धमधा- रोहंदा- जोरातराई- अतरिया-खैरागढ़ मार्ग (लम्बाई 39.20 किलोमीटर) लागत 73 करोड़ 40 लाख रूपए, बालोद-धमतरी मार्ग (लम्बाई 30.70 किलोमीटर) लागत 66 करोड़ 20 लाख रूपए, अण्डा-फुण्डा मार्ग (लम्बाई 32.60 किलो मीटर) लागत 80 करोड़ 60 लाख रूपए, खैरागढ़- डोंगरगढ़-तुमड़ीबोड़ मार्ग (लम्बाई 53.30 किलोमीटर) लागत एक सौ नौ करोड़ 50 लाख रूपए,बोड़ल-तर्रेगांव-दलदली मार्ग (लम्बाई 42 किलो मीटर) लागत, शिवरीनारायण -बिर्रा-चांपा मार्ग (लम्बाई 53.30 किलोमीटर) लागत 94 करोड़ 40 लाख रूपए, रतनपुर-कोटा-लोरमी-पण्डरिया मार्ग (लम्बाई 94 किलोमीटर) लागत एक सौ 74 करोड़ 20 लाख रूपए, स्यांग-कुदमुरा- भैसमा- उरगा मार्ग (लम्बाई 81 किलोमीटर) लागत एक सौ 69 करोड़ 50 लाख रूपए, जयराम नगर- मस्तुरी-मल्हार-जोंधरा-लवन मार्ग (लम्बाई 52 किलोमीटर) लागत एक सौ 27 करोड़ 80 लाख रूपए, कोरबा-बासिनपाट-सक्ती मार्ग (लम्बाई 63 किलोमीटर) लागत एक सौ 19 करोड़ 70 लाख रूपए तथा सेलूद-जामगांव-रानीतराई मार्ग (लम्बाई 41 किलोमीटर) लागत 77 करोड़ 90 लाख रूपए शामिल हैं।

रायपुर 08 मई 2012

राज्य शासन ने बस्तर जिले के घाटपदमपुर-कड़कानार मार्ग में इन्द्रावती नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सात करोड़ 34 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर एक मई 2012

राज्य शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मार्ग का उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 26 करोड़ 54 लाख 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्नयन कार्य के तहत इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर इसे और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

467cccc प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल पहुंचे नगरी विकासखंड के ग्राम बोड़रा

अंचल की अनेक सड़कों के डामरीकरण एवं मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत

सुराज अभियान में 58.34 करोड़ रूपए के विकास कार्य मंजूर

रायपुर 28 अप्रैल 2012

स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम सुराज अभियान के अंतिम दिन धमतरी जिले के आदिवासी बहुल विकासखण्ड नगरी के ग्राम बोड़रा में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ0रमन सिंह के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण मिलता था, प्रदेष सरकार ने ब्याज दर को पहले तीन प्रतिशत उसके बाद अब घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह सिंचाई के लिए पम्प कनेक्शन के लिए 50 हजार रूपये तक का अनुदान देने का निर्णय सरकार ने लिया है।

प्रभारी मंत्री ने बोड़रा में किसानों को धान खरीदी की बोनस राशि के चेक वितरित किए एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश भी प्रदाय किए। उन्होंने स्थानीय हल्का के पटवारी को ताकिद किया कि जरूरतमंद किसानों का कार्य समय पर सम्पादित करें। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी-नगरी को भी अपने शासकीय कामकाज में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को मंच में बुलाकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की। श्री अग्रवाल ने उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूरक-पोषण आहार एवं मितानिन से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी शाह(ध्रुव) ने नगरी क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कांकेर जिले से विद्युत आपूर्ति होने के कारण यह दिक्कत आ रही है, अगले दो माह के भीतर ग्राम-मोहंदी (विकासखण्ड-मगरलोड) में निर्माणाधीन 132 के.व्ही. विद्युत सब-स्टेशन के प्रारम्भ होने से लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, ग्राम पंचायत बोड़रा की सरपंच श्रीमती गोमती बाई सोरी, कलेक्टर श्री एस.प्रकाश सहित ग्रामीण बड़ी संख्या उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने सिहावा, सिरसिदा, मल्हारी मार्ग उन्नयन के लिए एक करोड़ 15 लाख रूपये, सिहावा, सीतानदी, बोरई मार्ग मजबूती के लिए 46 करोड़ रूपये, कुकरेल, कुर्रीडीह, बासीखाई मार्ग के लिए दो करोड़ 35 लाख रूपये, दुगली से गट्टासिल्ली मार्ग मजबूतीकरण के लिए दो करोड़ 15 लाख रूपये, दुधावा, नगरी, बासीन मार्ग के लिए तीन करोड़ रूपये, मेघा, सिंगपुर, दुगली मार्ग डामरीकरण 25 लाख रूपये, कोरेगाँव, गट्टासिल्ली, बिरगुड़ी मार्ग 86 लाख रूपये, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत घटुला, पंडरीपानी, लखनपुरी मार्ग 56 लाख 37 हजार रूपये, सिंगपुर, हीरापुर, बड़ेपारा, घटूला मार्ग के लिए 30 लाख 58 हजार रूपये, करैहा से आमदी, चिंवरा, सांकरा मार्ग के लिए 20 लाख 30 हजार रूपये, परसापानी से बटनहर्रा मार्ग 23 लाख 30 हजार रूपये, पथर्री से लीलर पहुँच मार्ग 21 लाख 24 हजार रूपये, नगरी मुख्यमार्ग से गणेश मंदिर पहुँच मार्ग 6 लाख 57 हजार रूपये, भूमका से बेलर, कसपुर 4 लाख 37 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने बोड़रा में तीन सी.सी.रोड निर्माण के लिए 09 लाख रूपये, मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 06 लाख रूपये, पैठू तालाब गहरीकरण के लिए 05 लाख रूपये, पैठू तालाब निर्मला घाट डेढ़ लाख रूपये, पंचायत भवन से झाखराभाठा तक डब्ल्यू.बी.एम. सड़क के लिए 05 लाख रूपये, घोड़ागाँव में सामुदायिक भवन के लिए 03 लाख रूपये, बोड़रा प्राथमिक स्कूल अतिरिक्त कक्ष के लिए 03 लाख रूपये, मिडिल स्कूल में प्रयोगशाला समग्री के लिए 30 हजार रूपये, फरसियाँ मिडिल स्कूल में अहाता के लिए 05 लाख रूपये, गोरेगाँव में राजीव गांधी सेवा केन्द्र के लिए 10 लाख रूपये, सामतरा में प्राथमिक स्कूल के लिए 05 लाख रूपये, प्राथमिक शाला टेंगना अहाता निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, सेमरा, घठुला, पाईकभाठा, भीतररास, रिसगाँव, फड़सिवनी में सी.सी.रोड निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपये, सरईटोला, गढ़डोंगरी, सिहावा, डोकाल में सी.सी.रोड के लिए तीन-तीन लाख रूपये की मंजूरी दी।

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेघा और मोहंदी में लगाई चौपाल :ग्राम सुराज अभियान 2012

14 करोड़ 78 लाख रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात

प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक को निलम्बित करने के निर्देश

रायपुर, 27 अप्रैल 2012

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम मेघा के प्रायमरी स्कूल एवं मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मगरलोड के सहायक अभियंता को भी हटाने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल कल शाम मेघा एवं मोहंदी में आयोजित ग्राम सुराज अभियान के दौरान चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनीं। इस दौरान उन्होंने आसपास के अनेक गांवों में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने जनता की मांग पर दोनों गांव में कुल 14 करोड़ 78 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, कलेक्टर श्री एस0प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री अकबर राम कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने ग्राम मेघा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के लंबित मजदूरी भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरी भुगतान एक्सिस बैंक के स्थान पर दूसरे बैंक से कराए जाने के भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने ग्राम-मेघा में नदी में तटबंध निर्माण के लिए तीन करोड़ 75 लाख रूपये की मंजूरी दी। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए 30 लाख रूपये, मेघा में डामरीकरण सड़क के लिए पाँच करोड़ रूपये, माता देवालय तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रूपये, बाजार में शेड निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, राजीव गांधी सेवा केन्द्र के लिए 10 लाख रूपये, हायर सेकेण्डरी स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 13 लाख 88 हजार रूपये, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, मिडिल स्कूल में शेड निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये, प्राथमिक शाला में विद्युतिकरण के लिए 75 हजार रूपये, सड़क मुरूमीकरण के लिए 10 लाख रूपये, सतनामी पारा तालाब गहरीकरण के लिए 05 लाख रूपये, प्राथमिक शाला परसवानी के लिए 03 लाख रूपये, प्राथमिक शाला धौराभाठा में अहाता निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, नवागाँव तालाब गहरीकरण के लिए 06 लाख रूपये, गिरौद तालाब गहरीकरण के लिए 09 लाख रूपये, गिरौद में पंचायत भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, गिरौद पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 06 लाख रूपये की मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने ग्राम खैरझिटी में हाईस्कूल प्रारम्भ करने की घोषणा की। ग्राम मेघा में चार नये हेण्डपम्प एवं ऑंगनबाड़ी भवन के लिए तीन लाख रूपये स्वीकृत करने का ऐलान भी किया। श्री अग्रवाल ने मेघा की अपूर्ण पानी टंकी को शीघ्र पूर्ण कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित् करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ग्राम मोहंदी में नलजल योजना के लिए 05 लाख रूपये, कांजी हाउस के लिए 03 लाख रूपये, छटवा तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रूपये, मुक्तिधाम के लिए डेढ़ लाख रूपये, नया तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रूपये, छिपली सड़क मरम्मत के लिए 12 लाख रूपये, हायर सेकेण्डरी स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख 30 हजार रूपये, मिडिल स्कूल में विद्युतीकरण के लिए 60 हजार रूपये, सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए 03 लाख रूपये, ग्राम-सिंगपुर, मूलगांव, पठार, मारागांव, केकराखोली, बेन्द्रचुवा एवं राजपुर में सीमेंट कांक्रीट सड़क के लिए तीन-तीन लाख रूपये, स्टापडेम सिंगपुर के लिए 10 लाख रूपये, हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगपुर में अहाता निर्माण के लिए 6 लाख 30 हजार रूपये, मिडिल स्कूल भवन मरम्मत डाभा पाँच लाख 17 हजार रूपये, प्राथमिक शाला जामली 05 लाख रूपये, विजयपुर 07 लाख रूपये, डाभा में तटबंध निर्माण के लिए तीन करोड़ 47 लाख रूपये, सिंगपुर में बाजार शेड के लिए 05 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने भण्डारवाही कमारपारा में एक ऑंगनबाड़ी केन्द्र प्रारम्भ करने की घोषणा की।

प्रभारी मंत्री ने ग्राम मेघा एवं मोहंदी में आयोजित चौपाल में किसानों को धान बोनस राशि के चेक वितरित किए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाओं एवं कार्यक्रमों के कियान्वयन की स्थिति के आंकलन का एक सशक्त माध्यम ग्राम सुराज अभियान है। इससे प्रदेश सरकार को योजना बनाने में भी मदद मिलती है। चौपाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उचित मूल्य दुकान, ऑंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा कर जानकारी ली।      छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। किफायती दर पर चाँवल वितरण, मुफ्त नमक प्रदाय, स्कूल गणवेश, चरण पादुका आदि योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस अवसर पर ग्राम-मेघा में आयोजित चौपाल के दौरान स्थानीय सरपंच श्रीमती नीरा पटेल, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री माधवसिंह ठाकुर, ग्राम-मोहंदी के चौपाल में जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी शाह(ध्रुव), स्थानीय सरपंच श्री श्रवण साहू के अलावा श्री नरेन्द्र सिन्हा, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

441 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम बड़ेनी में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:ग्राम सुराज अभियान  2012

लगभग दस करोड़ रूपए के विकास कार्य मंजूर

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना में सात सड़कों के प्रस्ताव मंजूर

महानदी के किनारे बुड़ेनी-भेण्ड्री में बनेगा तटबंध

रायपुर 26 अप्रैल 2012

स्कूल शिक्षा मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज ग्राम सुराज अभियान के अन्तर्गत धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बुड़ेनी में आम जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने आम जनता की मांग पर ग्राम बुड़ेनी सहित आस-पास के आठ गांवों के लिए नौ करोड़ 79 लाख 73 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी। श्री अग्रवाल ने ग्राम बुड़ेनी में चौपाल लगाकर सबसे पहले शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने खासतौर पर स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन आदि के संबंध में जनता से रूबरू चर्चा कर जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अजय चन्द्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने ग्राम खिसोरा के गरीबी रेखा श्रेणी के बीस छोटे किसानों की भूमि के सुधार के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृति दी। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना के तहत एक करोड़ आठ लाख रूपए की लागत से सात सड़कों के निर्माण की भी मंजूरी दी। इनमें सिंगपुर-नगरी मार्ग से सिरकट्टी पहुंच मार्ग निर्माण लागत 41 लाख 57 हजार रूपए, कुण्डेल से बेलौदी पहुंंच मार्ग निर्माण लागत 12 लाख 75 हजार रूपए, करेली से बड़े खलारी मंदिर होते हुए मेन रोड तक पहुंच मार्ग लागत सात लाख 60 हजार रूपए, खट्टी से परसट्टी मार्ग निर्माण लागत सात लाख छह हजार रूपए, भेण्ड्री तालाब से मेन रोड तक पहुंच मार्ग निर्माण लागत 13 लाख 33 हजार रूपए, भेण्ड्री से मण्डी होते हुए कछार तक सड़क निर्माण लागत 18 लाख 61 हजार रूपए और खट्टी से एनीकट तक सड़क निर्माण लागत छह लाख 71 हजार रूपए शामिल हैं। श्री अग्रवाल ने ग्राम खिसोरा में डबरी निर्माण के लिए आठ लाख रूपए, कुकरी नाला खिसोरा में चेक डेम निर्माण के लिए आठ लाख रूपए, बरन नाला खिसोरा में चेक डेम निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, हाई स्कूल बुड़ेनी के नये भवन के लिए 49 लाख 10 हजार रूपए, हायर सेकेण्डरी बुड़ेनी में छह अतिरिक्त कमरे निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, हायर सेकेण्डरी स्कूल बुड़ेनी में अहाता निर्माण के लिए दस लाख रूपए, प्राथमिक शाला बुड़ेनी में शौचालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, प्राथमिक शाला चांदपारा ढेकुरी में अहाता निर्माण के लिए आठ लाख 71 हजार रूपए, प्राथमिक शाला ग्राम चंदना में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, महानदी के किनारे बुड़ेनी-भेण्ड्री तटबंध निर्माण के लिए सात करोड़ रूपए, चुहरीनाला बुड़ेनी में पुल बनाने के लिए पांच लाख रूपए, राजीव गांधी सेवा केन्द्र चंदना के लिए 10 लाख रूपए तथा चंदना तालाब के गहरीकरण के लिए पांच लाख रूपए स्वीकृत किए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम बुड़ेनी में हर साल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुन्दरलाल शर्मा की जयंती मनाने के लिए संस्कृति विभाग से 50 हजार रूपए देने का ऐलान किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर आस-पास के अनेक गांवों में होने वाले निर्माण कार्यो का भूमि पूजन भी किया और नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

रायपुर 25 अप्रैल 2012

छत्तीसगढ़ के शहरों में बढ़ती यातायात की समस्या के निदान के लिए राज्य शासन द्वारा व्यापक कार्य योजना बनायी गयी है। इसी कार्य योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बसे नौ प्रमुख शहरों के लिए बायपास मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि कांकेर बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30) लम्बाई 15.80 किलोमीटर, अम्बिकापुर बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43) मार्ग लम्बाई 16.70 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49) लम्बाई 22 किलोमीटर, बागबाहरा बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-353) लम्बाई 6.40 किलोमीटर, सारंगढ़ बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-153) लम्बाई 12 किलोमीटर, सक्ती बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49) लम्बाई 12 किलोमीटर, कोण्डागांव बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30) लम्बाई 9.50 किलोमीटर, महासमुन्द बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-353) लम्बाई 14.50 किलोमीटर और धमतरी बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30) लम्बाई 11 किलोमीटर का प्रस्ताव विभाग द्वारा बनाया गया है। इनमें से धमतरी बायपास को राष्ट्रीय राजमार्ग की वार्षिक योजना में प्रस्तावित किया गया है। शेष बायपास मार्गो के लिए सर्वे और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य चल रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया कि अन्य राज्य मार्गो में सूरजपुर बायपास लम्बाई 20.30 किलोमीटर, शिवरीनारायण बायपास लम्बाई 8 किलोमीटर, कटघोरा बायपास लम्बाई 16 किलोमीटर और बलौदाबाजार बायपास लम्बाई 12.40 किलोमीटर की कार्य योजना बनायी जा चुकी है।

 लोकनिर्माण मंत्री श्री अग्रवाल पहुंचे ग्राम कमरौद :ग्राम सुराज अभियान
कमरौद सहित 23 गांवों को मिली पांच करोड़ 86 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात
तीन करोड़ रूपए की लागत से पांच सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति भी शामिल
रायपुर, 20 अप्रैल 2012
छत्तीसगढ़ में गत 18 अप्रैल से आयोजित प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कमरौद के ग्रामीणों के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया है। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल अपने ग्राम सुराज दौरे में कमरौद पहुंचकर न केवल कमरौद बल्कि ग्राम मामा-भांचा, तुसदा, जीवनगढ़, फुलझर, लभरा, खट्टी, पेण्ड्रा, खम्हारगुड़ा, पचेड़ा, पाली, झारा, आमाकोनी, हाड़ाबंद, चरोदा, भीमरखोज, मूड़ागांव, तुपकबोरा, बोड़राबांधा, अमलीडीह, बौहाडीह, चोरभट्ठी, कोकनाझर और बौहाडीह के निवासियों को भी विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन सभी गांवों के लिए पांच करोड़ 86 लाख 65 हजार रूपए के विकास कार्यों की मौके पर ही मंजूरी दी। लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम कमरौद में आम नागरिकों से रूबरू चर्चा कर राज्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से मिल रही बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री प्रीतम सिंह दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर मामा-भांजा- कमरौद-तुसदा मार्ग के डामरीकरण के लिए 74 लाख रूपए, महासमुंद – खट्टी-लभरा मार्ग के डामरीकरण के लिए एक करोड़ दस लाख रूपए, जीवनगढ़ पहुंच मार्ग के डामरीकरण के लिए 16 लाख 40 हजार, फुलझर पहुंच मार्ग के डामरीकरण के लिए 26 लाख 59 हजार रूपए, तुस्दा पहुंच मार्ग के डामरीकरण के लिए 17 लाख 28 हजार रूपए तथा तुसदा-पेण्ड्रा मार्ग के डामरीकरण के लिए 62 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने खम्हार मुड़ा पहुंच मार्ग के उन्नयन के लिए 38 लाख 26 हजार रूपए, कमरौद में दुर्गा मंदिर से पड़कीपाली तक सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए नौ लाख रूपए, कमरौद में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रूपए, कमरौद में खाद गोदाम निर्माण के लिए चार लाख रूपए, राजीव गांधी सेवा केन्द्र कमरौद के लिए दस लाख रूपए,  कमरौद के साप्ताहिक बाजार में शेड निर्माण के लिए चार लाख रूपए, गांधी वाचनालय भवन कमरौद की मरम्मत के लिए दो लाख रूपए, कमरौद के खेल मैदान के समतलीकरण के लिए दस लाख रूपए, कमरौद के दुर्गा चबुतरा के ऊपर छत निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, पनखत्ती तालाब कमरौद के गहरीकरण के लिए नौ लाख 26 हजार रूपए, दर्री तालाब कमरौद के गहरीकरण एवं घाट निर्माण के लिए पांच लाख 55 हजार रूपए, ग्राम कमरौद में आंगनबाड़ी भवन से ट्रांसफार्मर सड़क में पुलिया निर्माण के लिए नौ लाख 77 हजार रूपए, ग्राम कमरौद में देवगुड़ी निर्माण के लिए एक लाख रूपए, खम्हारगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक लाख रूपए, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कमरौद के नये भवन के लिए 57 लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कमरौद में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण के लिए दो लाख 76 हजार रूपए, हायर सेकेण्डरी स्कूल कमरौद में अहाता निर्माण के लिए छह लाख  17 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला कमरौद में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए सात लाख 61 हजार रूपए की मंजूरी दी। श्री अग्रवाल ने अगले खरीफ मौसम के बाद कमरौद में धान खरीदी के्रन्द्र स्वीकृत करने की भी घोषणा की।
श्री अग्रवाल ने ग्राम पचेड़ा, पाली और झारा में मंगल भवन निर्माण के लिए चार-चार लाख रूपए, ग्राम आमाकोनी में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, हाड़ाबंद में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रूपए, हाड़ाबंद में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, हाड़ाबंद में नल-जल योजना के लिए पांच लाख रूपए, ग्राम चरोदा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, चरोदा में ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, चरोदा में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम भीमरखोज में सड़क कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, मुड़ा गांव में सीमेंट क्रांकीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम तुपकबोरा में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए दो लाख रूपए, ग्राम हाड़ाबंद के कमारपारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए दो लाख रूपए, ग्राम बोड़राबांधा में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शिशु मंदिर चरौदा के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम कमरौद के प्राथमिक शाला कमारपारा  में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भवन मामाभांचा की मरम्मत के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख 10 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला बौहाडीह में अहाता निर्माण के लिए दो लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्ठी में अहाता निर्माण के लिए दो लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला बोड़राबांधा में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कोकनाझर में अहाता निर्माण के लिए  पांच लाख रूपए तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बौहाडीह में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए मंजूर किए। लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम कमरौद में अनेक गांवों के किसानों को धान बोनस राशि के चेक और कृषि उपकरण भी वितरित किए। स्कूली बच्चों को शाला गणवेश और पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
 गांवों का विकास ही ग्राम सुराज अभियान का उद्देश्य: श्री बृजमोहन अग्रवाल

राम सुराज अभियान 2012

लोक निर्माण मंत्री ने किया टेमरी का दौरा

लगभग 4.61 करोड़ रूपए के विकास कार्य मंजूर

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप: शिक्षक (पंचायत) के खिलाफ होगी निलम्बन की कार्रवाई
रायपुर, 20 अप्रैल 2012
लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन चैथाई आबादी गांवों में निवास करती है। इसलिए गांवों का संतुलित विकास करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में सर्वोच्च स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले सात सालों से प्रदेश में चलाए जा रहे ग्राम सुराज अभियान के दौरान शासन और प्रशासन के प्रतिनिधि गांव-गांव में पहुंच कर वहां की प्रमुख जरूरतो और समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं। उसके बाद उन समस्याओं के निराकरण और जरूरतों को पूरा करने के लिए धनराशि स्वीकृत की जाती है। यही ग्राम सुराज का मुख्य उद्देश्य है। श्री अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान के दूसरे दिन महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टेमरी में देर रात्रि पहुंच कर आम जनता से सीधी बातचीत कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से ग्रामीणों के जन-जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली और उनकी विभिन्न समस्याओं के संबंध में पूछताछ कर प्राथमिकता के आधार पर लगभग चार करोड़ 61 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें ग्राम कमरौद के अलावा आस-पास के 25 गांवों के लिए दी गई विकास कार्यों की स्वीकृति भी शामिल हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री प्रीतम सिंह दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने टेमरी में आम जनता से चर्चा कर शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने आम जनता से मिली शिकायत के आधार पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी के एक शिक्षक पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग-2) के विरूद्ध निलम्बन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों ने शिक्षाकर्मी के विरूद्ध शाला में हमेशा अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। लोक निर्माण मंत्री ने आम जनता की मांग पर ग्राम टेमरी में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, डीहीटेमरी में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, करहीडीह में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, हायर सेकेण्डरी स्कूल टेमरी में अहाता निर्माण के लिए दस लाख रूपए, शासकीय हाईस्कूल टेमरी में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, ग्राम टेमरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए छह लाख रूपए, ग्राम टेमरी में नाली निर्माण के लिए दस लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रूपए, टेमरी तालाब के गहरीकरण और सौदर्यीकरण के लिए दस लाख रूपए, करहीडीह और सालेभाठ में तालाब गहरीकरण के लिए दस-दस लाख रूपए, नल-जल योजना टेमरी के विस्तार के लिए चार लाख रूपए, साल्हेभाठ-बैगा-खम्हरिया सड़क के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ एक लाख 43 हजार रूपए, सुअरमाल-मालगुड़ा मार्ग के उन्नयन के लिए 33 लाख 25 हजार रूपए, टेमरी-साल्हेभाठ-कोसमी मार्ग के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपए, कोसमी पहुंच मार्ग के उन्नयन के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए, हाईस्कूल टेमरी में चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में फर्नीचर व्यवस्था के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण के लिए दो लाख 76 हजार रूपए, टेमरी में संकुल केन्द्र भवन निर्माण के लिए दो लाख 76 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शिशु मंदिर खोपली, कोमाखान और नर्रा के लिए तीन-तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम टेमरी और सिमगांव में उचित मूल्य की दुकान की मंजूरी भी दी।
श्री अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक शाला सिमगांव में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला मोखा का उन्नयन कर पूर्व माध्यमिक शाला भवन बनाने के लिए 7.61 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए छह लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कुसापाली में शौचालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला मदरसी में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख, ग्राम बोड़रीदादर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोड़रीदादर के नये भवन के लिए छह लाख रूपए, हाई स्कूल बोड़रीदादर में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, ग्राम पंचायत भवन बोड़रीदादर में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपार, बैगा खम्हरिया और छिपरा में अहाता निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए, मदरसी में नया ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भवन भलेसर की मरम्मत के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भवन साल्हेभाठ के जीर्णोद्वार के लिए आठ लाख रूपए, सिवनी कला और सोनमुंदी में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, केसमुड़ा कला और केसमुड़ा खुर्द में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, मातागुड़ा में बैहुतालाब में पचरी निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम कुलिया में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम पंचायत कुलिया के आश्रित ग्राम भिडोरा में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम पंचायत भलेसर के ग्राम द्वारकाकला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रूपए, ग्राम पंचायत भवन भलेसर में अहाता निर्माण के लिए दो लाख रूपए, भलेसर में नाली निर्माण के लिए दो लाख रूपए, बम्हनीडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, चन्द्रपुर में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए दो लाख रूपए, परपटपाली में चार विद्युत पोल लगाने के लिए डेढ़ लाख रूपए, जुनवानी कला नल-जल योजना के लिए 11 लाख रूपए, सुनसुनिया नल-जल योजना के लिए सात लाख 50 हजार रूपए, कोसमी नल-जल योजना के लिए सात लाख 50 हजार रूपए, देवरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, टेमरी काली मंदिर के लिए दस लाख रूपए तथा सुअरमाल में पर्यटन विकास के लिए दस लाख रूपए मंजूर करने की घोषणा की।
रायपुर, 20 अप्रैल 2012
लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के सरकड़ा पटवारी हल्का के पटवारी श्री तोगेन्द्र सिंह ठाकुर को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान के तीसरे दिन आज सरकड़ा के दौरे पर थे। श्री अग्रवाल ने वहां पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति और उनकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली तो ग्रामवासियों ने पटवारी श्री ठाकुर के निरन्तर अनुपस्थिति की शिकायत की। श्री अग्रवाल ने पटवारी को जनता के सामने बुलवाया तो पटवारी की अनुपस्थिति की जानकारी मिली। लोक निर्माण मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सरकड़ा के पटवारी श्री ठाकुर को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की तथा अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

DSC 0282 स्कूल शिक्षा मंत्री के आगमन से नांदगांव के निवासी अभिभूत लगभग पौने चार करोड़ रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी

महासमुन्द-बम्हनी-नांदगांव-बेलसोंड़ा मार्ग का होगा कायाकल्प

फतउहा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख स्वीकृत

शासकीय हाई स्कूल नांदगांव और हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलसोंड़ा के लिए बनेंगे नये भवन

DSC 0293 300x199 स्कूल शिक्षा मंत्री के आगमन से नांदगांव के निवासी अभिभूत लगभग पौने चार करोड़ रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी रायपुर, 19 अप्रैल 2012/ लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुन्द जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम सुराज अभियान के दूसरे दिन आज महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम नांदगांव और उसके आस-पास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगभग तीन करोड़ 75 लाख रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी दी। श्री अग्रवाल ने नांदगांव पहंुचने के बाद सबसे पहले ग्राम सुराज अभियान दल द्वारा भरे गए प्रपत्र से गांव की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। लोक निर्माण मंत्री ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान, स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनबाड़ी और मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था की विशेष तौर पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों की गांव में उपस्थिति और उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चन्द्राकर, जिला पंचायत महासमुन्द की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ढीढी, नगर पालिका महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम नांदगांव में सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित लगभग तीन करोड़ 75 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो की मंजूरी मौके पर ही दी। इनमें महासमुन्द-बम्हनी-नंादगांव-बेलसोड़ा मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 61 लाख रूपए, फतउहा तालाब नांदगांव के गहरीकरण और सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए, नांदगांव में खाद्य भण्डारण गोदाम बनाने के लिए 12 लाख रूपए, नांदगांव नलजल योजना में पाईप लाईन विस्तार के लिए चार लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल नांदगांव के नये भवन के लिए 58 लाख रूपए, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलसोंड़ा के नये भवन के लिए 57 लाख रूपए, नांदगांव के हाट-बाजार में चबूतरों के निर्माण के लिए चार लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नांदगांव में अहाता निर्माण के लिए छह लाख रूपए, नांदगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, सरस्वती शिशु मंदिर बेलसोंड़ा के लिए तीन लाख रूपए, सरस्वती शिशु मंदिर मचेवा के लिए तीन लाख रूपए, सरस्वती शिशु मंदिर अचरीडीह के लिए तीन लाख रूपए, पब्लिक स्कूल बेलसोंड़ा के लिए एक लाख रूपए, पब्लिक बरोंडा बाजार के लिए एक लाख रूपए, मेन रोड नांदगांव से महामाया मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, नांदगांव में मनोरंजन भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम घोड़ारी में रंग मंच निर्माण के लिए एक लाख रूपए, खल्लारी मंदिर में ज्योति कक्ष निर्माण के लिए दो लाख रूपए, नांदगांव में पुलिया निर्माण के लिए नौ लाख रूपए, नांदगांव के पुराने तालाब के गहरीकरण के लिए छह लाख रूपए, नांदगांव में कांजी निर्माण के लिए दो लाख रूपए, खेल मैदान के लिए पांच लाख रूपए, पटनी बाहरा नलजल योजना के लिए तीन लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

DSC 0274 स्कूल शिक्षा मंत्री के आगमन से नांदगांव के निवासी अभिभूत लगभग पौने चार करोड़ रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी


रायपुर 18 अप्रैल 2012

लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम सुराज अभियान के अन्तर्गत 19 और 20 अप्रैल को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री अग्रवाल 19 अप्रैल को महासमुंद जिले के नांदगांव, कोसरंगी, कमरौद, टेमरी और पिथौरा पहुंचेंगे। लोक निर्माण मंत्री देवपुर (बारनवापारा) में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री अग्रवाल 20 अप्रैल को ग्राम सरकडा, गढ़फुलझर, पिरदा, पैकिन और भोतलडीह में ग्राम सुराज अभियान दौरा करेंगे।

DSC 0182 ग्राम सुराज अभियान 2012 : स्कूल शिक्षा मंत्री ने पटेवा एवं पोंड क्षेत्र के निवासियों को दी 2.21 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

DSC 0178 ग्राम सुराज अभियान 2012 : स्कूल शिक्षा मंत्री ने पटेवा एवं पोंड क्षेत्र के निवासियों को दी 2.21 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 18 अप्रैल 2012। स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर जिले अभनपुर DSC 0188 300x199 ग्राम सुराज अभियान 2012 : स्कूल शिक्षा मंत्री ने पटेवा एवं पोंड क्षेत्र के निवासियों को दी 2.21 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातविकासखण्ड के ग्राम पटेवा में पचकोशी धाम के पटेश्वर महादेव की पूजा -अर्चना के साथ ग्राम सुराज अभियान की शुरूआत की।  अग्रवाल ने कृषि मंत्री  चन्द्रशेखर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष  अशोक बजाज और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ सलीम राज के साथ ग्राम पटेवा में आम जनता से रूबरू चर्चा कर राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को मिल रहे फायदों की जानकारी ली। स्कूल शिक्षा मंत्री ने राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, उर्जा विभाग, शिक्षा विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,लोक निर्माण विभाग के मैदानी अधिकारियों को जनता के सामने बुलाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंनें स्कूली बच्चों से मध्यान्ह भोजन योजना, नि:शुल्क पाठयपुस्तक वितरण और शाला गणवेश वितरण की जानकारी ली।

अग्रवाल ने ग्राम पटेवा सहित आसपास के अन्य गांवों के लिए एक करोड़  21 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी।  अग्रवाल ने पटेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण के लिए दस लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम पटेवा में एक निजी मोबाइल कम्पनी द्वारा अवैध रूप से टावर लगाने शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला पटेवा में मध्यान्ह भोजन में एक दिन मीठा नहीं मिलने की जानकारी स्कूली बच्चों से मिलने पर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के अनुरूप बच्चों को भोजन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम सुराज अभियान के दौरान प्रदेश सरकार खुद होकर गांवों में परीक्षा देने आती है। ग्राम सुराज के माध्यम से आम जनता से सीधी बातचीत कर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की वास्तविक स्थिति के संबंध में जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी मंत्रीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अमले के साथ गांवों में पहुंचकर वहां की हालत देखते हैं। ग्राम सुराज के माध्यम से गांव की विकास गतिविधियों और वहां की जरूरतों को देखा और समझा जा सकता है, इसीलिए प्रदेश सरकार पिछले सात सालों से ग्राम सुराज अभियान चला रही है। कृषि मंत्री  चन्द्रशेखर साहू ने इस अवसर पर कहा कि खेती-किसानी की बेहतरी के लिए इस साल राज्य सरकार ने अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलायी जा रही है, जिनका भरपूर लाभ किसानों को उठाना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष  अशोक बजाज ने सुशासन को ग्राम सुराज अभियान का उद्देश्य बताया।  बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में अच्छा शासन लाने के लिए पिछले सात सालों से ग्राम सुराज अभियान चलाया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ग्राम पटेवा में नागरिकों की मांग पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटेवा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए चार लाख 35 हजार रूपए, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए दो लाख 28 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान अध्यापक के लिए कक्ष निर्माण के लिए दो लाख 31 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, नलजल योजना पटेवा के पाईप लाईन विस्तार के लिए चार लाख रूपए, नई टंकी बनाने चार लाख रूपए, पटेवा तालाब के गहरीकरण के लिए दो लाख 25 हजार रूपए, बांधा तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए सात लाख रूपए, डंगनिया तालाब के गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए तीन लाख 50 हजार रूपए, एक नया तालाब निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, एक अन्य नया तालाब में पचरीकरण के लिए तीन लाख 50 हजार रूपए, शासकीय हाई स्कूल मानिकचौरी में छह अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए तीस लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल पटेवा में चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पच्चीस लाख रूपए की स्वीकृति दी।

ग्राम पोंड़ में एक करोड़ रूपए के विकास कार्यो की स्वीकृति

स्कूल शिक्षा मंत्री  अग्रवाल ने ग्राम सुराज अभियान के पहले दिन के दूसरे पड़ाव में ग्राम पोंड़( तोरला ) पहुंचकर आम जनता से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पोंड़ में खरबंदा तालाब के गहरीकरण एवं पचरीकरण के लिए चार लाख 19 हजार रूपए, मंधार खार में पुलिया निर्माण के लिए नौ लाख रूपए, ग्राम पोंड़ में मुरमीकरण के लिए दस लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल पोंड़ में चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए तीस लाख रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान अध्यापक कक्ष निर्माण के लिए दो लाख 31 हजार रूपए, नवीन प्राथमिक शाला पोंड़ में अहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ में शौचालय निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रूपए, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़ के पुराने भवन के जीर्णोध्दार के लिए पांच लाख 17 हजार रूपए मंजूर किए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने ग्राम पोंड़ में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से शासकीय योजनाओं की मैदानी हकीकत की जानकारी ली। स्कूल शिक्षा मंत्री  अग्रवाल सहित सभी अतिथियों ने दोनों गांवों में किसानों को धान बोनस राशि के चेक वितरित किए। कृषि विभाग की ओर से किसानों विभिन्न फसलों के नि:शुल्क बीज और कृषि उपकरण भी बांटे गए।

लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने लिखा था केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र

रायपुर 17 अप्रैल 2012

केन्द्रीय रेल मंत्रालय द्वारा महासमुंद से तुमगांव, पिथौरा, बसना, सरायपाली से होकर बरगढ़ ( ओडिशा) को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के बजट में सर्वे कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। दक्षिण -पूर्व -मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक श्री अरूनेन्द्र कुमार ने लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 4 फरवरी 2012 को केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर महासमुंद जिले में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग की थी। श्री अग्रवाल ने इस पत्र में लिखा था कि महासमुंद जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रेल सुविधाओ के अभाव के कारण सभी कार्य सड़क मार्ग से संचालित होता है, जिससे भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और पैसे तथा समय की बर्बादी होती है। उन्होंने लिखा था कि महासमुंद जिले का तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा,बसना और सरायपाली राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित हैं। इस क्षेत्र में रेलमार्ग शुरू होने से विकास को गति मिलेगी।

रायपुर 9 अप्रैल 2012

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 229 जरूरतमंद व्यक्तियों को इलाज के लिए आठ लाख 13 हजार पांच सौ रूपए की आर्थिक सहायता दी है। श्री अग्रवाल की अनुशंसा पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 118 व्यक्तियों को इलाज के दो-दो हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गयी है। इसी प्रकार 55 व्यक्तियों को तीन-तीन हजार रूपए, 38 व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए 13 व्यक्तियों को दस-दस हजार रूपए तीन व्यक्तियों को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए और एक व्यक्ति को पन्द्रह हजार रूपए तथा एक व्यक्ति को इलाज के लिए ढाई हजार रूपए की सहायता इलाज के लिए मंजूर की गयी है।

रायपुर 7 अप्रैल 2012

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के 25 रेलवे क्रासिंगों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 12 रेल्वे ओव्हर ब्रिज और 13 अंडर ब्रिज निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। सभी ब्रिज के निर्माण में 120 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इन कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 के लोक निर्माण विभाग के बजट में 17 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि राजधानी रायपुर के शंकर नगर में 15 करोड़ रूपए की लागत से रेल्वे ओव्हर ब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के तारबहार में रेल्वे ओव्हर ब्रिज, महासमुंद-तुमगांव मार्ग रायपुर-विशाखापट्टनम रेल लाइन वाल्टेयर रेल लाइन के क्रासिंग क्रमांक-35 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज, हावड़ा-मुम्बई रेल्वे लाइन पर लाल खदान क्रासिंग के ऊपर रेल्वे ओव्हर ब्रिज (गतोरा एल.सी.-364 बिलासपुर-बतोरा के बीच), रायगढ़ नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक – 200 पर कोतरा के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज, चाम्पा यार्ड (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 200) पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 200 पर खोक्सा रेल्वे ओव्हर ब्रिज, रानी सागर (309) किलोमीटर पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज, भिलाई नेहरू नगर में किलोमीटर – 862/9-11 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज, बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग के किलोमीटर 817/13 पर गौरेला के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज, हावड़ा-मुम्बई रेल्वे लाइन पर किलोमीटर 899 मुदड़ाकुंज से नवागांव मार्ग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज तथा तिल्दा में रेल्वे ओव्हर ब्रिज प्रस्तावित है। इसी प्रकार पार्रीकला राजनांदगांव में रेलवे अंडर ब्रिज, कुम्हारी-केवल्यधाम रेल्वे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज, गौरीनगर जिला राजनांदगांव क्रासिंग पर रेल्वे अंडर ब्रिज, ममता नगर (राजनांदगांव) में रेल्वे अंडर ब्रिज, चुचियापारा (बिलासपुर) में यार्ड रेल्वे के किलोमीटर 717/18-20 में अंडर ब्रिज, एल.सी.एन.सी.जी.-29 किलोमीटर 704/18-19 कोरबा में रेल्वे अंडर ब्रिज, भिलाई-सिरसागेट में रेल्वे अंडर ब्रिज, सुपेला लेबल क्रासिंग पर रेल्वे अंडर ब्रिज, भिलाई-पावर हाऊस में रेल्वे अंडर ब्रिज, दुर्ग-धमधा लेबल क्रासिंग पर रेल्वे अंडर ब्रिज, ठगड़ा बांध रेल्वे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज, उसलापुर के पास रेल्वे अंडर ब्रिज और अकलतरा में रेल्वे अंडर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन ने बनाया है।

रायपुर एक अप्रैल 2012

001 1 तेजी से पूर्णता की ओर कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखाम

छत्तीसगढ़ के महान समाज सुधारक और सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास की जन्म भूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी में  कुतुबमीनार से भी लगभग पांच मीटर ऊंचे जैतखाम का निर्माण तेजी से पूर्णता की ओर है। लगभग 52 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे इस जैतखाम की ऊंचाई 77 मीटर रखी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके निर्माण में पिछले वित्तीय वर्ष 2011-12 में दिसम्बर 2011 तक 39 करोड़ 25 लाख रूपए खर्च किए जा चुके हैं। इस विशाल जैतखाम की असाधारण ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए उसकी डिजाइन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) रूड़की के तकनीकी विशेषज्ञों से अनुमोदित कराई गयी है। यह जैतखाम वायुदाब तथा भूकम्परोधी होगा। इसमें अग्नि तथा आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए भी उच्च स्तरीय तकनीकी प्रावधान किए जा रहे हैं।

इस विशाल जैतखाम की बुनियाद 60 मीटर व्यास की है और इसके आधार तल पर दो हजार श्रध्दालुओं के बैठने की व्यवस्था के साथ एक विशाल सभागृह का निर्माण किया गया है। पहली मंजिल से आखिरी मंजिल तक इसमें सात बाल्कनियों का भी निर्माण किया गया है, जिनमें प्रवेश करने वाले लोग आस-पास के सुंदर प्राकृतिक  दृश्यों का अवलोकन कर सकेंगे और सबसे ऊंची मंजिल तक बढ़ते हुए कुछ देर के लिए विश्राम भी कर सकेंगे। सबसे उपर की बाल्कनी में लगभग दो सौ श्रध्दालुओं के एक साथ खड़े होने की जगह बनाकर पूजा-अर्चना की सुविधा भी विकसित की गई है। विशाल जैतखाम में नीचे-ऊपर आने-जाने के लिए अलग स्पायरल सीढ़ियों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि गिरौदपुरी में आयोजित होने वाले गुरू दर्शन मेले सहित अन्य आयोजनों के दौरान श्रध्दालुओं को अलग-अलग सुव्यवस्थित मार्ग मिल सके। इसके अलावा जैतखाम में वृध्दजनों, नि:शक्तजनों, बच्चों और महिलाओं की सुविधाओं के लिए दो कैप्सूल लिफ्ट का भी निर्माण किया जा रहा है।

रायपुर एक अप्रैल 2012

केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने कल समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान दिसम्बर 2011 तक लगभग 43 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण तथा उन्हें मजबूत बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। इनकी कुल लम्बाई 97.40 किलोमीटर है। इन्हें मिलाकर राज्य में केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत 505 करोड़ 61 लाख रूपए लागत की 59 सड़कों के चौड़ीकरण और उन्नयन की स्वीकृति मिली थी, जिनमें से 44 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और आठ कार्य प्रगति पर है, जिन पर 108 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत संभावित है। इनकी लम्बाई 185.50 किलोमीटर है। शेष पांच कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। इन सड़कों की लम्बाई 89 किलोमीटर है और इनके उन्नयन तथा चौड़ीकरण पर 106 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत आएगी। विभाग द्वारा 42 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत वाली दो सड़कों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। इनकी लम्बाई 40 किलोमीटर है। इस योजना के तहत 323 करोड़ 18 लाख रूपए का आवंटन प्राप्त था। इसके विरूध्द अब तक 312 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च किए जा चुके हैं। जिन चार सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, उनमें 23 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित 55 किलोमीटर लम्बी पिथौरा-कसडोल प्रांतीय राजमार्ग 14 का चौड़ीकरण और उन्नयन भी शामिल हैं। इस दौरान सात करोड़ 86 लाख 65 हजार रूपए की लागत से कांकेर-भानुप्रतापपुर-सम्बलपुर प्रांतीय राजमार्ग क्रमांक-6 के 12 किलोमीटर तथा लगभग सात करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से इसी मार्ग के 15 किलोमीटर के हिस्से का चौड़ीकरण और उन्नयन भी पूर्ण कर लिया गया है। दुर्ग-धमधा-बेमेतरा मार्ग के 15.40 किलोमीटर के हिस्से का चौड़ीकरण और उन्नयन भी लगभग चार करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से पूरा कर लिया गया है। केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत जिन सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण अथवा उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, उनमें भानुप्रतापपुर – पंखाजुर मार्ग के 11वें किलोमीटर से 37 वे किलोमीटर, जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग के 13/2 किलोमीटर से 43/6 किलोमीटर (जशपुर जिले में ) और शून्य किलोमीटर से 16.60 किलोमीटर (सरगुजा जिले में) शामिल हैं। कोण्डागांव-अमरावती-ऐरला मार्ग के प्रथम किलोमीटर 15वें किलोमीटर तक, इसी मार्ग के 16वें किलोमीटर से 29वें किलोमीटर तक, सीपत-बेलतरा मार्ग, केन्दई (चोटिया)-बरदर-बैकुण्ठपुर-सोनहत-रामगढ़ मार्ग के एक से लेकर 32/6 किलोमीटर तक चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, इसी मार्ग पर 32/8 किलोमीटर से 55/10 किलोमीटर तक चौड़ीकरण और कोरिया जिले में नागपुर-चिरमिरी मार्ग के प्रथम किलोमीटर से नौ किलोमीटर तथा कोरबा-चिरमिरी मार्ग के 5/6 किलोमीटर से 10/6 किलोमीटर तक चौडीकरण का कार्य प्रगति पर है।

चार करोड़ 33 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

रायपुर, 31 मार्च 2012

राज्य शासन ने बस्तर राजस्व संभाग के तीन जिला मुख्यालयों नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक-एक ट्रॉजिट हॉस्टल बनवाने का निर्णय लिया गया है।  प्रत्येक हॉस्टल के लिए एक करोड़ 33 लाख 71 हजार रूपए के मान से तीनों हॉस्टल के लिए कुल चार करोड़ एक लाख 13 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रायपुर, 30 मार्च 2012

राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय दृष्टिकोण से लोक निर्माण विभाग के पांच सहायक अभियंताओं एवं दो उप अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कल यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार सहायक अभियंता श्री ए.के. श्रीवास्तव को उप संभाग नवागढ़, बेमेतरा संभाग से अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग क्रमांक-1 राजनांदगांव श्री राजेश शर्मा संलग्न अधिकारी संभाग बेमेतरा को अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग क्रमांक-2 राजनांदगांव श्री बी.एल. पटेल अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग क्रमांक-2 राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग बोड़ला जिला कबीरधाम, श्री जे.आर. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी उपसंभाग क्रमांक-1 राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग नवागढ़ (बेमेतरा संभाग) और श्री बी.के. बांधके अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग बोड़ला को संलग्न अधिकारी बेमेतरा संभाग पदस्थ किया गया है। इसी तरह उप अभियंताओं में श्री प्रवीण शुक्ला को मुख्यालय बिलासपुर से उप अभियंता उप संभाग राजनांदगांव और श्री योगेश शुक्ला को राजनांदगांव मुख्यालय उपखंड से उप अभियंता बिलासपुर मुख्यालय उपखंड पदस्थ किया गया है।

रायपुर /18/03/2012/रायपुर दक्षिण के विधायक एवं प्रदेश सरकार के  वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से सहरी विकास अभिकरण द्वारा लगभग तीन करोड़ 56 लाख रुपयों के विकासकार्यों की सौगात एक बार  फिर क्षेत्र के जनता को मिली है.इस स्विकृत राशि से तालाबों का सौन्दर्यीकरण,पचरी निर्माण,उद्यान निर्माण,शौचालय निर्माण,मुस्लिम कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल निर्माण किये जायेंगे.

गौरतलब है कि आमजनों ने शहर के तालाबों दशा सुधारनें के उद्देश्य से  इस ओर विधायक बृजमोहन अग्रवाल का ध्यान आकृष्ट कराया था. जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए जनभावनाओं के मंशानुरूप प्रस्ताव शासन को भेजा जिस पर अब स्वीकृति मिल गई है .

फलस्वरूप सरोवर-धरोहर योजना के तहत कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब,मलसाय तालाब के पचरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपये,पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड-66 स्थित भीमनगर तालाब,विनोबा भावे नगर के छुईहा तालाब,कुशालपुर पहाड़ी तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये, लाभांडी रायपुर स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 15 लाख, लाखे नगर प्रहलदवा तालाब,बंधवा तालाब,मठपुरैना के डबरी तालाब,बंधवा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 30-30 लाख रुपये, महामाया मंदिर वार्ड में भैया तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है .

इसी प्रकार भटगांव में शौचालय निर्माण के लिए 13.60 लाख रुपये, वसुंधरा उद्यान उन्नयन के लिए 20 लाख रुपये एवं मठपुरैना स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 7.73 लाख रुपये स्विकृत किये गए है.

इस 3 करोड़ 56 लाख के कार्यों कि स्वीकृति पर श्री अग्रवाल ने कहा की राजधानी रायपुर की जनता के मंशानुरूप शहर में विकास कार्य हो, आमजनों को बुनियादी सुविधाए मिले, उनके गली मोहल्ले का विकास हो, उन्हें दैनिक तकलीफों से दो-चार न होना पड़े ऐसी मेरी कोशिश रहती है.आम नागरिकों को बेहतर सुविधाए प्रदान कराना हम जनप्रतिनिधिओं का पहला कर्त्तव्य है .

रायपुर /18/03/2012/रायपुर दक्षिण के विधायक एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से सहरी विकास अभिकरण द्वारा लगभग तीन करोड़ 56 लाख रुपयों के विकासकार्यों की सौगात एक बार  फिर क्षेत्र के जनता को मिली है.इस स्विकृत राशि से तालाबों का सौन्दर्यीकरण,पचरी निर्माण,उद्यान निर्माण,शौचालय निर्माण,मुस्लिम कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल निर्माण किये जायेंगे.

गौरतलब है कि आमजनों ने शहर के तालाबों दशा सुधारनें के उद्देश्य से इस ओर विधायक बृजमोहन अग्रवाल का ध्यान आकृष्ट कराया था. जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए जनभावनाओं के मंशानुरूप प्रस्ताव शासन को भेजा जिस पर अब स्वीकृति मिल गई है .

फलस्वरूप सरोवर-धरोहर योजना के तहत कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब,मलसाय तालाब के पचरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपये,पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड-66 स्थित भीमनगर तालाब,विनोबा भावे नगर के छुईहा तालाब,कुशालपुर पहाड़ी तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये, लाभांडी रायपुर स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 15 लाख, लाखे नगर प्रहलदवा तालाब,बंधवा तालाब,मठपुरैना के डबरी तालाब,बंधवा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए 30-30 लाख रुपये, महामाया मंदिर वार्ड में भैया तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है . इसी प्रकार भटगांव में शौचालय निर्माण के लिए 13.60 लाख रुपये, वसुंधरा उद्यान उन्नयन के लिए 20 लाख रुपये एवं मठपुरैना स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 7.73 लाख रुपये स्विकृत किये गए है .

इस 3 करोड़ 56 लाख के कार्यों कि स्वीकृति पर श्री अग्रवाल ने कहा की राजधानी रायपुर की जनता के मंशानुरूप शहर में विकास कार्य हो, आमजनों को बुनियादी सुविधाए मिले, उनके गली मोहल्ले का विकास हो, उन्हें दैनिक तकलीफों से दो-चार न होना पड़े ऐसी मेरी कोशिश रहती है.आम नागरिकों को बेहतर सुविधाए प्रदान कराना हम जनप्रतिनिधिओं का पहला कर्त्तव्य है .

brijmohan agrawal जल आवर्धन योजना को 15 अप्रैल तक चालू करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने की महासमुंद जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर,12 मार्च 2012

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद जिले मे स्कूल भवनों और स्कूलों में अहाता निर्माण के कार्यों को हर हाल में आगामी जून माह के अंत तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महासमुंद जिले में तेंदुकोना से बुंदेली तक 15 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क को भी जून माह के अंत तक पूरा कर लेने को कहा है। श्री अग्रवाल ने गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए त्वरित गति से कार्य करने पर बल दिया। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लांभावित करने के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने महासमुंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों में संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक तथा परिणाममूलक कार्य करने पर बल देते हुए कहा है कि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि बरसात के पहले सभी निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें। विशेषकर स्कूल भवनों और स्कूलों में अहाता निर्माण के कार्य आगामी शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले पूर्ण हो जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया गया कि आगामी 15 मार्च से जिले में हैंडपंप संधारण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 26 हैंडपंप मैकेनिक उपलब्ध हैं। हैंडपम्प मेकेनिक शिकायत मिलने पर तत्काल उस स्थान में पहुंचकर हैंडपंप सुधारेंगे। प्रभारी मंत्री ने जिले में स्वीकृत सभी 118 नल-जल योजनाओं को भी 31 मार्च तक चालू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्ष 2011-12 में स्वीकृत 11 नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए 15 अप्रैल तक इन योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नल-जल योजनाओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने में तत्परता बरतें। उन्होंने महासमुंद जल आवर्धन योजना को भी 15 अप्रैल तक हर हाल में चालू करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में मितानिनों को दवा पेटी उपलब्ध करा दी गई है। गर्मी में महामारी से निपटने के लिए कोलेरा कॉम्बेट दल का गठन जिला तथा विकासखण्ड स्तर पर कर लिया गया है। इन दलों के साथ एक मेडिकल आफिसर, दो ए.एन.एम, दो पुरूष स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दवाइयां और गाड़ी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। बताया गया कि जिले में उपलब्ध छ: 108 संजीवनी एक्सप्रेस से लगभग तीन हजार मरीजों को लाभ मिला है। इसमें लगभग बारह सौ  संस्थागत प्रसव कराने में संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का सहयोग लिया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र भोरिंग के बंद रहने की शिकायत के मद्देनजर वहॉ पदस्थ नर्स को हटाकर दूसरी नर्स रखने तथा केंद्र को नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी ली। बताया गया कि कुल एक हजार 355 भवन स्वीकृत हैं। इसमें से 972 पूर्ण हैं तथा 904 में आंगनबाड़ी केंद्र नए भवनों में संचालित है। इसके अलावा 323 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन हैं। बैठक में बताया गया कि जल्द ही नवा जतन योजना विभाग द्वारा शुरू की जा रही है। इसमें जिले के 50 ग्राम पंचायतो का चयन किया जाना है। उन पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों का छ: माह के भीतर कुपोषण मिटाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री ने जिले के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों के लिए नये भवन बनवाने के प्रस्ताव बी.आर.जी.एफ की कार्ययोजना में प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने साक्षरता मिशन के तहत जिले में आगामी 18 मार्च को लिए जाने वाले परीक्षा महाभियान की जानकारी ली। बताया गया कि जिले में एक लाख निरक्षरों को परीक्षा महाभियान में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। सभी प्राथमिक स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा पूर्व माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले गणवेश के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2011-12 में एशियन विकास बैंक से स्वीकृत 11 सड़कों के लिए कार्य आदेश इस सप्ताह के अंदर जारी कर काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि वर्ष 2011-12 मे 28 सड़कों का नवीनीकरण कर लिया गया है। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस साल मक्का की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में कुल 2200 एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती की जा रही है। दलहन 12 हजार 776 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया है। तिलहन फसलों में मुंगफल्ली का क्षेत्र जिले में ढ़ाई हजार एकड़ है। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान कहा गया है कि अप्रैल माह में निस्तारी की समस्या से निपटने के लिए तालाबों को भरने की कार्रवाई शुरू की जाए। बैठक में राज्य कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने आभार व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया है कि जिले में 31 मार्च तक सभी 118 नल जल योजनाओं को चालू कर लिया जाएगा। साथ ही जून माह के अंत तक स्कूल भवनाें तथा स्कूलों में अहाता निर्माण के कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

CG PWD meeting छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग समीक्षा बैठकCG PWD review Meeting छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग समीक्षा बैठक

रायपुर 20 जनवरी 2012

    राज्य शासन ने राजधानी रायपुर के खमतराई से गुढ़ियारी मार्ग का उन्नयन करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए एक करोड़ 25 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश पिछले सप्ताह जारी कर दिया गया है। इस मार्ग की लम्बाई लगभग 1.60 किलोमीटर है। उन्नयन कार्य के तहत इसकी चौड़ाई बढ़ाकर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस मार्ग के उन्नयन के लिए जरूरी कार्रवाई तत्काल शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

रायपुर, 19 जनवरी 2012

राज्य शासन ने कोरबा जिले की दो नदियों में उच्च स्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इन पुलों के लिए पांच करोड़ 77 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से दोनों पुलों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कोरबा जिले के पोड़ी-बांगों मार्ग में तान नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 25 लाख 62 हजार रूपए तथा छूरी-कसरेंगा मार्ग में अहिरन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 52 लाख 26 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

रायपुर, 09 जनवरी 2012

राज्य शासन ने राजनांदगांव जिले में भर्रेगांव-रवेली-राजनांदगांव मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्यारह करोड़ सात लाख 18 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को पुल का निर्माण शुरू करने के लिए प्रशासनिक तैयारी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर, तीन जनवरी 2012

राज्य शासन ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध-खमतराई मार्ग के नाले पर उच्च स्तरीय पुल बनाने की स्वीकृति दी है। इसके लिए तीन करोड़ 19 लाख 19 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

लगभग नौ करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, तीन जनवरी 2012

राजधानी रायपुर के गीता नगर और रामनगर के पास हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में अन्डर ब्रिज निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा अन्डर ब्रिज के लिए टेण्डर की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि रायपुर के गीता नगर तथा रामनगर के साथ -साथ आसपास के इलाकों के निवासियों की सुविधा के लिए अन्डर ब्रिज की स्वीकृति दी गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि अन्डर ब्रिज के लिए आठ करोड़ 94 लाख 42 हजार 784 रूपए की मंजूरी राज्य शासन ने दी है।

रायपुर, एक जनवरी 2012

लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभाग के बस्तर में पदस्थ अधीक्षण अभियंता श्री युवराज मेश्राम और उनकी धर्मपत्नी के आज गुण्डरदेही के नजदीक सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री अग्रवाल ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार