राज्योत्सव २०११ के अंतिम दिन मुख्य मंच में सुप्रसिद्ध पाशर्व गायक अदनान सामी ने अपनी गायकी के सागर में गोते लगवाए. प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया.
राज्योत्सव २०११ के चौथे दिन मुख्य मंच में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव एवं प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत व लक्की मोहंती ने अपनी कला का जादू बिखेरा प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एम. के. राउत, प्रमुख अभियंता पी. के. जनवदे.
छत्तीसगढ़ राज्य की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर साइंस कोलेज मैदान पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत आज रात्रि देश के सुप्रसिद्ध गायक शान ने अपनी प्रस्तुति दी इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम ने पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया.
राज्योत्सव २०१० में आज शाम स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के दूरस्थ अंचलों गीदम बचेली जशपुर क्षेत्र से आये छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वहीं इन बच्चों ने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल जवाब भी किया गया डा. रमन सिंह ने इस बिच बच्चों से कहा की यदि कोई बस्तर से आया है तो वह लोकगीत सुनाये. कार्यक्रम के अंत में श्री सिंह के आग्रह पर उपस्थित छात्रों ने हम होंगे कामयाब गीत गाया.









































