प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की कुशल क्षेम जानने पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नव विवाहित पुत्र अमित जोगी सपत्निक शंकर नगर निवास पहुंचे.
कार्यकर्ताओं का तांता लगा
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की कुशलक्षेम पुछने के लिए महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त आज शाम श्री अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पहुंचे। उल्लेखनीय है की बुधवार की रात्री सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हाल मे आयोजित एक कार्यक्रम मे शामिल होकर मंच से उतरते समय श्री अग्रवाल पैर मूडने के कारण गिर गए थे। आज सुबह पैर मे सूजन आगयी जिसे दिखाने लोकनिर्माण मंत्री सुबह मेकाहारा पहुंचे जहां एक्सरे निकालने के बाद डॉ. ने हेयर क्रेक होने की जानकारी दी एवं 48 घंटे आराम करने की सलाह दी है । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी फ़ोन पर श्री अग्रवाल से चर्चा कर घटना की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की.
श्री अग्रवाल के पैर मे चोट की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी उनके स्वास्थय की जानकारी लेने कार्यकर्ताओं का तांता लग गया बड़ी संख्या मे लोग उनके स्वास्थय की जानकारी लेने शंकर नगर स्थित निवास पहुँच रहे है।





