Sunday, May 20, 2012

रायपुर, 02 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 132 शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए पांच करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत राशि से अलग-अलग स्कूलों में अहाता निर्माण, शौचालय निर्माण, खेल मैदान समतलीकरण, भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मंच निर्माण, पानी टंकी निर्माण, विद्युतीकरण, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण तथा सायकल स्टैण्ड निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिले के 29, धमतरी जिले के चार, बेमेतरा शिक्षा जिले के दस, बलौदाबाजार शिक्षा जिले के 14, कबीरधाम जिले के तीन, महासमुंद जिले के 17, बिलासपुर जिले के तीन, रायगढ़ जिले के नौ, राजनांदगांव जिले के दो, सूरजपुर शिक्षा जिले के आठ, दुर्ग जिले के 24 तथा जांजगीर-चाम्पा जिले के आठ हाईस्कूलों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 87 स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री

रायपुर 29 नवम्बर 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देकर अच्छा नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति अपने इस दायित्व का निर्वहन कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक अपने  बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर : श्री बृजमोहन अग्रवाल बच्चों को इस उम्मीद के साथ स्कूलों में भेजते हैं कि शिक्षा ग्रहण करने से उनके नौनिहालों का भविष्य सुखद होगा। श्री अग्रवाल आज यहां शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आज यहां लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिए गए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नवम्बर 2011 से छठवें वेतनमान का लाभ देने के निर्णय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा श्री राम प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को गुणात्मक बनाने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नई पीढ़ी को अच्छी शिक्षा सुविधा देने अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा देने का कार्य कर सकते है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की उन्नति के लिए जरूरी है कि नई पीढ़ी को हिन्दुस्तान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जाए। आज पूरा विश्व मानने लगा है कि 21वीं सदी हिन्दुस्तान का होगा। इसे सफल करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर भी है। वे नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी बनाने पर ध्यान दे। बच्चे आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बने, इसमें शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ दिलाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जाता हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। श्री रामप्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन पर कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों को छठवें वेतनमान का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सहृदयता और संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय के कारण ही यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दान महादान माना जाता है। शिक्षकगण शिक्षादान के माध्यम से बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम करते हैं।
शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष श्री संजय दुबे ने स्वागत भाषण दिया। संघ के महामंत्री श्री कृष्णा सिंह ने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों की अन्य विभिन्न समस्याओं की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

education सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन rashtriya saksharta mission सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन

रायपुर/22-11-2011//जिcg education1 300x199 सरकारी स्कूल के बच्चे रच रहे कीर्तिमान  बृजमोहन स शिक्षा में देश की संस्कृति ,महापुरुषों के आदर्श व संस्कारों की बातें सिखाई जाती है ऐसी शिक्षा प्राप्त करने वालों के हाथ कभी निराशा नही लगती और वे सदा आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते है |इसी सूत्र को अपनाने के बाद आज हम देख रहे है की राज्य के सरकारी स्कूलों में पढनें वाले बच्चे नित नए कीर्तिमान रचते जा रहे है|उक्त बाते प्रदेश के स्कूली शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जे.आर.दानी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नए कमरों व कम्प्यूटर लैब के लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान अपने उदबोधन में कही|

श्री अग्रवाल ने कहा की स्कूली बच्चों को समाज सेवा , पर्यावरण, खेल ,संगीत के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को जानने व उनकी खूबियों को पहचाननें की आवश्यकता है ताकि वे व्यावहारिक होकर स्वयं के लिए बेहतर रास्ता चुन सके |वैसे आज पब्लिक स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों के बच्चे ज्यादा व्यावहारिक हो रहे है | प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा की प्रतिभा का सदैव सम्मान होना चाहिए ताकि दूसरे उनसे प्रेरणा ले सके |

समारोह में उन्होंने कम्प्यूटर शिक्षा के लिए 5 लाख  एवं 100 बच्चों के छात्रावास हेतु 2 करोड़ रूपये स्विकृत करने की घोषणा की |

उन्होंने कक्षा बारहवी की प्रावीण्य सूचि में राज्य में प्रथम आने वाली छात्रा करिश्मा पारेख ,व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रावीण्य सूचि में राज्य में प्रथम आने वाली छात्रा अन्नपूर्ण यादव सहित अनेकों प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |

समारोह में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील सोनी, निगम सभापति संजय श्रीवास्तव,निगम के नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आर.बाम्बरा, प्राचार्य विजय खंडेलवाल आदि उपस्थित थे |

chhattisgarh rajyotsav संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

rajyotsav 2011 संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

rajyotsav संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव में आमंत्रित कवियों का सम्मान किया

राज्योत्सव २०११ के मुख्य मंच में बुधवार देर रात्रि कवि  सम्मलेन का आयोजन किया गया. प्रदेश के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर  सभी आमंत्रित कवियों का  स्वागत एवं सम्मान  किया.

sikasha karmi1 प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारीयों ने मुलाकात की

Chhattisgarh association of education deligation had met school education minister Mr. Brijmohan agrawal under the leadership of president Mr. Sanjay sharma they discussed various issues and with Mr. Agrawal and indent entrusted to him.

sikashakarmi प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारीयों ने मुलाकात की

Chhattisgarh association of education deligation had met school education minister Mr. Brijmohan agrawal.

रायपुर/20/09/2011/-प्रदेश के शिक्षा एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पर आज  छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारीयों ने मुलाकात की .प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पहुचे प्रतिनिधि मंडल ने ,सभी वर्गों के शिक्षाकर्मिओं का नियमित शिक्षक के रूप में संविलियन, सहित विभिन्न मुद्दों पर श्री अग्रवाल से चर्चा की और उन्हें मांगपत्र सौपा.श्री अग्रवाल ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें हर संभव सहयोग करने की बात कही.

रायपुर/20/09/2011/-प्रदेश के शिक्षा एवं लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास पर आज छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारिओं ने मुलाकात की .प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पहुचे प्रतिनिधि मंडल ने ,सभी वर्गों के शिक्षाकर्मिओं का नियमित शिक्षक के रूप में संविलियन, सहित विभिन्न मुद्दों पर श्री अग्रवाल से चर्चा की और उन्हें मांगपत्र सौपा.श्री अग्रवाल ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें हर संभव सहयोग करने की बात कही.

Pravin Maiseri छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त सदस्य प्रवीण मैसेरी ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से  सौजन्य भेंट की

Chhattisgarh Text Book Corporation's newly appointed member Mr. Praveen Maiseri courtesy met school Education Minister Mr. Brijmohan agrawal. on this occasion member of Board of Secondary Mr. Sanjay Joshi were also present.

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त सदस्य प्रवीण मैसेरी ने आज शाम स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शंकर नगर स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य संजय जोशी भी उपस्थित थे.

लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार