Sunday, May 20, 2012

रायपुर, 02 दिसम्बर 2011

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 132 शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए पांच करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत राशि से अलग-अलग स्कूलों में अहाता निर्माण, शौचालय निर्माण, खेल मैदान समतलीकरण, भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मंच निर्माण, पानी टंकी निर्माण, विद्युतीकरण, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण तथा सायकल स्टैण्ड निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिले के 29, धमतरी जिले के चार, बेमेतरा शिक्षा जिले के दस, बलौदाबाजार शिक्षा जिले के 14, कबीरधाम जिले के तीन, महासमुंद जिले के 17, बिलासपुर जिले के तीन, रायगढ़ जिले के नौ, राजनांदगांव जिले के दो, सूरजपुर शिक्षा जिले के आठ, दुर्ग जिले के 24 तथा जांजगीर-चाम्पा जिले के आठ हाईस्कूलों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 87 स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

रायपुर, 28 नवम्बर 2011

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मुजगहन में किया साहित्य सदन का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल धमतरी जिले के ग्राम मुजगहन में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित साहित्य संगीत सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तराशने एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने की। साहित्य सदन के माध्यम से यह केन्द्र समाज में चेतना जगाने का कार्य करेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने ग्राम-मुजगहन के स्कूल बाउंड्रीवाल, सी0सी0रोड एवं खेल मैदान के लिए भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान उन्होंने श्री डुमनलाल ध्रुव द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया और काव्य संध्या में भी शरीक हुए।
इस दौरान उन्होंने आयोजकों की ओर से संत कवि पवन दीवान को वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय नारायण लाल परमार स्मृति सम्मान, श्री मुकुन्द कौशल (दुर्ग) को मुकीम भारती स्मृति सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री लक्ष्मण मस्तुरिया को भगवती सेन स्मृति सम्मान, श्री सुशील यदु को स्वर्गीय बसंत दीवान स्मृति सम्मान सहित शॉल – श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक श्री बी0आर0जगबेहड़ा एवं पोटियाडीह के युवा वैज्ञानिक डॉ0लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नेशनल जम्बूरी-2011 स्वीडन में प्रतिनिधित्व कर चुकी छात्रा कुमारी सविता नेताम को भी सम्मानित किया।

brijmohan launched confrence शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आई.सी.एस.ई. स्कूलों के कांफ्रेंस का शुभारंभ किया

School Education Minister Mr. Brijmohan Agrawal launched I.C.S.E. school's 33rd annual 2 Days conference at Jashpur hall, Rajkumar College, Raipur (c.g.)

brijmohan launch confrence शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आई.सी.एस.ई. स्कूलों के कांफ्रेंस का शुभारंभ किया

School Education Minister Mr. Brijmohan Agrawal launched I.C.S.E. school's 33rd annual 2 Days conference at Jashpur hall, Rajkumar College, Raipur (c.g.)

छात्र संस्कारवान बने,ऐसी हो शिक्षा – बृजमोहन

रायपुर /24/09/2011/ जशपुर हाल राजकुमार कालेज में आयोजित छत्तीसगढ़ व उड़ीसा रीज़न के आई.सी.एस.ई. स्कूलों के 2 दिवसीय 33वे कांफ्रेंस का शुभारंभ आज प्रदेश के शिक्षा व लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया.अपने उदबोधन में उन्होंने स्कूलों में संस्कृति व संस्कारों से जुडी शिक्षा दिये जाने की बात कही.

”स्ट्रेस मेनेजमेंट एट स्कूल लेवल” विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की जिस तेजी के साथ ग्लोबलाईजेशन हो रहा है हम सभी को अपडेट होना पड़ेगा.भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए वैदिक एवं जीवन विद्या पर आधारित शिक्षा देने की जरुरत है. वर्तमान शिक्षा केवल किताबी पढाई तक ही सीमित है जिसमे काफी परिवर्तन की जरुरत है. शिक्षा ऐसी हो जिसमे मानसिक तनाव न आये और मानसिक मजबूती मिले. आज की व्यवस्था में शिक्षक ,छात्र और अभिभावक तीनों ही मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे है.

उन्होंने तनाव रहित स्कूली पढाई के इस महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित कांफ्रेंस पर आयोजकों को बधाई दी और कहा की हमारी पुरातन व्यवस्था में धर्म,संस्कृति,अध्यात्म की शिक्षा प्रदान की जाती थी, फलस्वरूप बौद्धिक स्तर पर हम काफी संपन्न व संस्कारिक रहे है, आज भी इसी व्यवस्था को अपनाने की आवश्यकता है.छत्तीसगढ़ में ऐसा प्रयास किया जा रहा है .

कांफ्रेंस का शुभारंभ शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरस्वती माता के तैलचित्र का पूजन व दीप प्रज्वलन का किया.इस दौरान राजकुमार कालेज गवर्निंग कौंसिल के अध्यक्ष टीएस. सिंहदेव, प्राचार्य जी.बी.सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.


लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाडा में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाडा 17 May, प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागृह, दंतेवाडा [...]

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

प्रदेश के लोकनिर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज दंतेवाडा पहुंचे तथा यहां उन्होंने सपरिवार  माँ दंतेश्वरी की पूजा [...]

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली राज्य स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों की बैठक

काम-काज में कसावट लाने के दिए निर्देश रिक्त पदों में तीन माह के भीतर करें भर्ती निजी स्कूलों में 25 [...]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा

बहु आयामी सांस्कृतिक संस्थान के लिए बनेगी नई ड्राइंग-डिजाईन पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मछलीघर और फासिल पार्क विकसित होंगे साहित्यकार [...]

  • ताजा खबर

  • |

    लोकप्रिय समचार