सीएनबीसी आवाज ट्रैवेल अवार्ड 2011
C.N.B.C. AWAJ TRAVEL AWARD 2011
नई दिल्ली 17 नवंबर 2011। भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी विकास में पर्यटन क्षेत्र की अहम भूमिका है और इसने बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्रदान किये हैं। ऐसे में हमें लगता है कि एक पर्यटन केन्द्र के रूप में भारत में अपार क्षमताएं हैं। भारत में पर्यटन कारोबार के विस्तार के लिए जरूरी है कि हम पर्यटन के नये केन्द्रों को प्रोत्साहित करें और दुनिया भर में पर्यटन के केन्द्र बनने की क्षमता वाले अनदेखे स्थानों को आगे बढ़ाएं। छत्तीसगढ़ ऐसा ही केन्द्र है, जो नवंबर 2000 में नया राज्य बना। इसमें भारत के प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरने की असीमित क्षमता है, यह आपको अचंभित कर देगा उकताशय के विचार प्रदेश के लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने होटल ताज पैलेस, दरबार, नई दिल्ली मे छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की सहभागिता मे आयोजित सीएनबीसी आवाज ट्रैवेल अवाड्र्स 2011 के अवसर पर व्यक्त किए।
छत्तीसगढ़ के समृद्ध पर्यटन केंद्रों के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होने कहा की सरकार ने छत्तीसगढ़ मे पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके अनदेखे सौंदर्य को जीवन भर का अनुभव बनाने का बीड़ा उठाया है। छत्तीसगढ़ को अपने विहंगम प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, स्मारक और आदिवासी मिश्रित पांरपरिक समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों पर गर्व है। केवल जानकारी के लिए बता दूं कि छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे बड़ा झरना चित्रकूट है। अमेजाॅन के बाद यहाँ दूसरे सबसे घने जंगल, 3 राष्ट्रीय वन्य पार्क और 13 वन्य जीवन अभ्यारण हैं। आज छत्तीसगढ़ हवाई और रेल मार्ग से पूरे देश से अच्छी तरह जुड़ गया है। बहुत ही कम समय में हमने पर्यटकों के लिए राजमार्ग, सराय (मोटेल) जैसी बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
सीएनबीसी आवाज को धन्यवाद देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की मै इस मंच के माध्यम से आप सभी लोगों को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह राज्य आपको पूरी तरह से अचंभित कर देगा।





















